Sunday, September 22, 2024
Breaking News

कीर्ति स्तम्भ का लोकार्पण 5 जून को

हाथरस। प्रदेश के केबिनेट मंत्री उच्च शिक्षा विज्ञान एवं प्रोद्यौगिकी इलैक्ट्रोनिक्स एवं सूचना प्रोद्यौगिकी विभाग योगेन्द्र उपाध्याय 5 जून को हाथरस आ रहे हैं। उनके अलावा 108 आचार्य श्री निर्भय सागर जी महाराज ससंघ 3 जून को हाथरस आ रहे हैं। उनके साथ कीर्ति स्तंभ के प्रेरणा स्रोत बाल ब्रह्मचारी प्रतिष्ठाचार्य राकेश भैयाजी भी अलीगढ से आएंगे। आचार्य श्री 108 निर्भय सागर के सानिध्य में नयागंज स्थित ठा. नेमिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर के सामने चौराहे पर बने कीर्ति स्तम्भ का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में केबिनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय करेंगे।
श्री जैन नवयुवक सभा अध्यक्ष उमाशंकर जैन, महामंत्री संजीव जैन भूरा, कोषाध्यक्ष कमलेश जैन लाल वाले, मंत्री सुधीर जैन ने बताया कि पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा के प्रयासों से नयागंज चौराहे पर निर्मित कराये गये कीर्ति स्तम्भ का लोकार्पण प्रदेश के केबिनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय के द्वारा होगा।

Read More »

मंगल बाजार को जलेसर रोड खत्ताघर पर स्थानान्तरित किये जाने की मांग

फिरोजाबाद। उ.प्र. उद्योग व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधि मंडल कलैक्ट्रेट पहुंचा। जहॉ प्रतिनिधि ने डीएम की अनुपस्थिति में एसडीएम शिवदयाल पांडे को एक ज्ञापन सौंपा है। जिसमें मंगल बाजार को जलेसर रोड स्थित खत्ताघर पर स्थानान्तरित किये जाने की मांग की है।
महानगर अध्यक्ष अम्बेश शर्मा ने कहा है कि कोटला चुंगी पर लगने वाले मंगल बाजार को व्यापारियों व विश्व हिंदू परिषद की मांग पर नगर आयुक्त घनश्याम मीणा द्वारा जलेसर रोड स्थित खत्ताघर पर स्थानान्तरित कर दिया गया था। लेकिन दीपावली का त्यौहार होने की वजह से मंगल बाजार के पटरी दुकानदारों के अनुरोध पर मंगल बाजार को दो दिन और लगाने की अनुमति प्रदान कर दी थी।

Read More »

श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर का शुभारम्भ

फिरोजाबाद। पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन संत सदन जैन नगर खेड़ा में संस्कृति संस्कार शिविर का शुभारम्भ हुआ। दस दिवसीय शिविर का आयोजन श्रमण संस्कृति संस्थान जयपुर की और से किया जा रहा है।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि स्नेह कुमार जैन सच्चा बच्चा परिवार ने ध्वजरोहन कर किया। भानु कुमार जे ने फीता की गांठ खोलकर शिविर का उद्घाटन किया। श्रीजी के चित्र का अनावरण करने का सौभग्य विनोद कुमार जैन बोहरे को मिला। वहीं श्रीजी के सम्मुख दीप प्रज्वलित रमेश चंद्र जैन भगत ने किया। मंदिर कमेटी के पदाधिकारी अध्यक्ष डेविड जैन, मंत्री राजेश जैन, मुकेश जैन, सौरभ जैन एवं गौरव जैन, मनीष जैन ने कार्यक्रम में पधारे मंदिर कमेटी के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप जैन मौसा, कैलाश चंद्र जैन, दिनेश जैन दुर्गेश, प्रफुल्लित जैन सचिन जैन आदि का तिलक लगाकर एवं पीत दुपट्टा उढ़ा कर स्वागत किया।

Read More »

लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की मनाई गई 298 वीं जन्म जयंती

फिरोजाबाद। सुहागनगरी में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 298 वीं जन्म जयंती की धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर अखिल भारतीय पाल बघेल धनगर महासभा व आल इंडिया धनगर महासंघ द्वारा कोटला रोड दखल स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया गया।
बुधवार को आल इंडिया धनगर समाज महासंघ एवं अखिल भारतीय पाल बघेल धनगर महासभा सभा द्वारा दखल स्थित लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। कार्यक्रम में मेयर कामिनी राठौर, पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा, योगेश प्रताप सिंह बघेल ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 298 वी जन्म जयंती पर नमन करते हुए कहा कि आज हमें उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।

Read More »

हर रविवार मच्छर के लार्वा पर होगा वार

फिरोजाबाद। जनपद में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी जून माह में एंटी मलेरिया माह आयोजित किया जाएगा, जिसकी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। जन समुदाय में मलेरिया रोग के बारे में जागरूकता उत्पन्न करना तथा मलेरिया से बचाव एवं नियंत्रण हेतु जन समुदाय की सहभागिता निश्चित किया जाना अभियान का मुख्य उद्देश्य रहेगा। यह जानकारी सीएमओ डॉ नरेंद्र सिंह ने दी।
सीएमओ ने बताया कि अभियान में ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित कर ग्राम प्रधानों, ग्राम सभा तथा क्षेत्र पंचायत सदस्यों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों के साथ बैठक कर मलेरिया रोग के लक्षण, कारण, और इसके प्रसार के बारे में जागरूक किया जाएगा।

Read More »

नो टोबैको डे पर जिला विज्ञान क्लब ने कराई मेहंदी प्रतियोगिता

सिरसागंज, हाथरस। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के अंतर्गत जिला विज्ञान क्लब, फिरोजाबाद के तत्वाधान में जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन ने जिला विज्ञान क्लब के कार्यालय पर विद्यार्थियों को नो टोबैको डे के अवसर पर एक मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय की छात्राओं ने तम्बाकू के निषेध पर अपने हाथों पर मेहंदी से नो टोबैको, धूम्रपान जानलेवा है, नो टोबैको, नो कैंसर, नो ड्रिंक, नो टोबैको डे 31 मई आदि लिखकर आम जनमानस को जागरूक संदेश प्रदान किया।
अश्वनी कुमार जैन ने छात्राओं को बताया कि तंबाकू के सेवन से रोकने और उससे होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करने के लिए प्रति वर्ष 31 मई को समस्त विश्व में विश्व तंबाकू निषेध दिवस यानी वर्ल्ड नो टोबैको डे मनाया जाता है। तम्बाकू के सेवन से होने वाली मौतों की संख्या में लगातार और तेजी से होती वृद्धि को देखते हुए विश्व स्वास्थ संगठन ने सन 1987 में विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाने की शुरुआत की थी।

Read More »

अम्ब्रेला स्कीम कृषोन्नति योजना की राज्य स्तरीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न

लखनऊ। उप्र के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र की अध्यक्षता में प्रदेश में कृषि एवं सहवर्ती सेक्टर के विकास के लिए संचालित विभिन्न केन्द्रीय योजनाओं की अम्ब्रेला स्कीम कृषोन्नति योजना की राज्य स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गयी।
कृषोन्नति योजनार्न्तगत सम्मिलित योजनाओं के गत वर्ष की प्रगति समीक्षा करते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि इन योजनाओं का सामयिक रूप से मूल्यांकन अध्ययन कराया जाये। हार्टिकल्चर मिशन के अर्न्तगत ऐसे मॉडल विकसित किये जायें, जिसकी तकनीकी को अपनाकर किसान आय में वृद्धि कर सके। नेशनल मिशन ऑन सीड एण्ड प्लान्टिंग मैटेरियल के अर्न्तगत् दलहन, तिलहन के अधिकतम उत्पादकता वाले बीज जहां भी देश में उपलब्ध हों, किसानों को उपलब्ध कराये जायें।

Read More »

तनाव मुक्त रहने के लिये प्रवचन व योग जरूरी

हाथरस। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय वसुन्धरा एन्वलेव वरदानी भवन द्वारा तनाव मुक्त के लिये प्रवचन व योग का प्रोगाम रखा गया।
दिल्ली से आये वर्ल्ड मोटिवेशनल स्पीकर ब्रह्माकुमार पीयूष ने प्रवचनों से सभी का मन एक दम शान्त कर दिया। उन्होंने कहा कि हमें अपने जीवन मे खुश व शान्त रहना चाहिये। हमें क्रोध नहीं करना चाहिये। क्रोध से हमारे बने हुऐ काम भी बिगड़ जाते हैं। क्रोध से देश और घर तबाह हो जाते हैं। फिर क्रोध की शुरूआत मूर्खता से होती है। फिर अन्त पश्चाताप से होता है। जेल तक जाना पड़ जाता है। इसलिये हमें बहुत ही शान्ति और शीतलता से रहना है। ब्रह्माकुमारी आश्रम पर आकर मडिटेशन से आपका दिमाग आइस फैक्टी बन जायेगा। जिससे क्रोध भाग जायेगा। मुख को शुगर फ्रैक्ट्री बना दूं। मुख से मीठा बोल ही निकलेगा।

Read More »

ध्यान महोत्सव कार्यक्रम में छात्र को किया गया सम्मानित

रायबरेली। हार्टफूलनेस इंस्टीट्यूट, श्री रामचंद्र मिशन और संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में वर्ष 2022 में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में सौम्य कुमार ग्राम बाला हरदोई महराजगंज रायबरेली के निवासी ने पूरे भारत में द्वितीय स्थान प्राप्त किया हैै। सौम्य कुमार जो वर्तमान में केंद्रीय विश्वविद्यालय गया में स्नातक विधि के छात्र हैं उनको हार्टफुलनेस व यूनाइटेड नेशन डेवलपमेंट प्रोजेक्ट की ट्रॉफी व द हेटफुलनेस वे पुस्तक विजय रस्तोगी व रवि शंकर श्रीवास्तव ने भेंट कर सम्मानित किया। मीरा रस्तोगी व सरला श्रीवास्तव ने भगवद्गीता पुस्तक भेंट की।

Read More »

एटा के पूर्व विधायक रामेश्वर यादव की संपत्ति को मथुरा प्रशासन ने किया कुर्क

मथुरा, श्याम बिहारी भार्गव। दूसरे जनपदों के गैंगस्टर ने मथुरा जनपद में अकूत संपित्त अर्जित की है। इसका एक के बाद एक हो रहीं कार्यवाही से इसका खुलासा हो रहा है। एटा के अलीजंग से पूर्व सपा विधायक रामेश्वर यादव की मथुरा के छटीकरा में स्थित 15 करोड़ की संपत्ति को प्रशासन के द्वारा कुर्क किया गया है। अलीगंज के पूर्व सपा विधायक रामेश्वर यादव के खिलाफ प्रशासन के द्वारा कार्यवाही का सिलसिला जारी है। मथुरा के छटीकरा में पूर्व विधायक के बेटे सुबोध यादव के नाम से संपत्ति को कुर्क किया गया है। 2022 में पूर्व विधायक रामेश्वर यादव और उनके भाई पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष योगेंद्र यादव के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्यवाही हुई थी। प्रशासन के द्वारा रामेश्वर यादव और जोगेंद्र यादव के स्वजनों की संपत्ति को खंगाल कर कुर्क करने में जुटा हुआ है।

Read More »