Friday, April 25, 2025
Breaking News

परिवहन विभाग की मेहरबानी से बिना जांच के ही केंद्रों पर जारी हो रहा पॉल्यूशन सर्टिफिकेट

व्हाट्सएप पर आई नंबर प्लेट की फोटो से बन रहा प्रमाण पत्र
रायबरेली, पवन कुमार गुप्ता। पर्यावरण के प्रति प्यार जताने के नाम पर आरटीओ ने एक साल पुराने सभी वाहनों के लिए पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल(PUC) बनवाना अनिवार्य भले ही कर दिया हो लेकिन हकीकत कुछ और ही है कारण साफ है, आरटीओ और पुलिस की चालानी कार्यवाही वाहनों को मिलने वाले पीयूसी सर्टिफिकेट पर निर्भर करती है। उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही वाहन चेकिंग और भारी जुर्माने को लेकर लोगों में दहशत पैदा हो गई है। कामर्शियल गाड़ी, कार और बाइक चलाने वालों को प्रदूषण जांच केंद्रों पर बड़ी आसानी से और सहूलियत के मुताबिक पॉल्यूशन सर्टिफिकेट जारी किया जा रहा है।

Read More »

अन्न महोत्सव पर थैलों में हुआ निशुल्क राशन का वितरण

शिकोहाबाद। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत योजना के व्यापक प्रचार प्रसार के लिए 05 अगस्त को जिले की समस्त सहकारी उचित दर दुकानों पर अन्न महोत्सव के अन्तर्गत निःशुल्क राशन वितरण किया गया। कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रधानमंत्री द्वारा लाभार्थियों को सम्बोधित भी किया गया। जिसका सीधा प्रसारण जिले की समस्त उचित दर विक्रेताओं की दुकान पर लाभार्थियों को दिखाया एवं सुनाया गया। प्रत्येक दुकान पर इस आयोजन के लिए उपलब्ध कराये गये बैगों में निःशुल्क खाद्यान्न का वितरण जनप्रतिनिधि वरिष्ठ समाजसेवी राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त व्यक्ति के माध्यम से कराया गया।

Read More »

हॉकी टीम के कास्य पदक जीतने पर जिला हॉकी एसोसिएशन ने किया मिष्ठान वितरण

फिरोजाबाद। टोक्यो ऑलम्पिक खेलों में भारतीय हॉकी टीम ने कास्य पदक जीतने पर जिला हॉकी एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा मिष्ठान वितरण किया गया। साथ ही भारतीय हॉकी टीम के सदस्यों को जीत की शुभकामनाऐं दी।  भारतीय हॉकी टीम द्वारा टोक्यों ऑलम्पिक खेलों में कांस्य पदक प्राप्त करने पर जिला हॉकी एसोसिएशन के पदाधिकारियों के द्वारा मिष्ठान वितरित कर खुशी का इजहार किया गया। जिला हॉकी एसोसिएशन के अध्यक्ष अभिषेक मित्तल (चंचल) ने हॉकी टीम को जीत की शुभकामनायें देते हुये कहा कि टोक्यों ऑलम्पिक खेलो भारतीय हॉकी टीम ने जर्मनी की टीम को 5-4 से पराजित कर कास्य पदक जीत कर विश्व में देश का नाम उचा किया है। जो कि हर भारतीय के लिये गर्व की बात है। उन्होने भरतीय हॉकी टीम को जीत की शुभकामनाये देते हुये जिले के खिलाडियों का मुंह मीठाकरा कर लोगो को मिष्ठान वितरण किया।

Read More »

महिला थाने में परिवार परामर्श केंद्र का हुआ आयोजन

रायबरेली। पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार के निर्देशन में महिला थाना में परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन किया गया। जिसमें महिला थाना प्रभारी उमा अग्रवाल मय टीम द्वारा कुल 15 जोड़ों को बुलावाया गया था । जिनमें से 9 जोड़ों को समझा.बुझाकर विदा कराया गया। उपरोक्त सभी जोड़ों को एवं उनके परिजनों को आवश्यक हिदायतें भी दी गई तथा अगली तारीख देकर कुशलता की जानकारी हेतु बुलाया गया। सभी लोग खुशी.खुशी अपने घर चले गए।

Read More »

कांग्रेस 9 व 10 अगस्त को भाजपा सरकार के खिलाफ करेगी प्रदर्शन

कानपुर। शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में उत्तर शहर अध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी के नेतृत्व में तिलक हाल में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। पत्रकार वार्ता को संबोधित करके हुए अध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी ने कहा कि पिछले 7 सालों में देश में महंगाई चर्म सीमा पर है, पेट्रोल डीजल रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे हैं। कड़वा तेल ₹200 किलो है। आम आदमी महंगाई के कारण खून के आंसू रो रहा है। मोदी सरकार मन की तो बात करती है लेकिन देश की जनता की बात नहीं करती है, महंगाई पर बात नहीं करती है। शहर कांग्रेस कमेटी अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर आगामी 9 व 10 अगस्त को प्रतेक विधानसभा क्षेत्र में अंग्रेजों भारत छोड़ो के तर्ज पर मोदी योगी गद्दी छोड़ो किनारों के साथ महंगाई की मार झेल रही जनता के समर्थन में सड़क पर उतरेगी। इतना ही नहीं आगामी समय में महंगाई बेरोजगारी व जासूसी कांड के विरोध में वार्ड स्तरीय पदयात्रा आयोजित कर पत्रांक के माध्यम से घर घर जाकर मोदी और योगी सरकार की दमन कारी नीतियों का पर्दाफास किया जाएगा।

Read More »

भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील बजाज ने किया प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का शुभारंभ

कानपुर। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश मे 15 करोड़ लोगो को मुफ्त राशन का वितरण राशन केंद्र में किया जनरलगंज मे कोपरगंज क्षेत्र के कूप सख्या 31 के राशन विक्रेता अम्बिका प्रसाद 48/05 जनरल गंज जगन्नाथ की गली मे प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का शुभारंभ, कानपुर नगर के भाजपा उ.जि. अध्यक्ष सुनील बजाज के नेतृत्व मे गरीब महिला को राशन का झोला, जिसमें गेहूँ व चावला था देकर किया गया।बडी संख्या मे कार्ड धारकों ने राशन प्राप्त किया और मोदी योगी को निशुल्क राशन के लिए धन्यवाद दिया क्षेत्रीय नगरीको भाजपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं के समझ हुआ। कार्यक्रम में विरेश त्रिपाठी जि.म.ऋषि गुप्ता,विजय ओमर नगर पार्षद, ज्ञानेन्द्र विश्नोई, अमित गुप्ता, अनुराग अग्रवाल, आकाश जायसवाल, तरंग अग्रवाल, शंशाक सिंह, आदित्य शर्मा, शिवम गुप्ता, बाबा शील अग्रवाल आदि उपस्थित रहें।

Read More »

जिले में बाटें मोदी और योगी की फोटो लगे राशन वाले झोले

कानपुर। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत पूरे देश भर में लगभग 80 करोड लोगों को राशन दुकानों के माध्यम से मुफ्त राशन वितरण किया जा रहा है। कोरोनावायरस के कारण आर्थिक रूप से टूट चुके गरीब परिवारों को मुफ्त राशन नवंबर तक दिया जाना है। केंद्र सरकार ने गुरुवार 5 अगस्त को पूरे देश भर में अन्न महोत्सव मनाने की घोषणा की थी। जिसके तहत शहर में राशन दुकानों में बकायदा टेंट लगाकर आयोजन किए गए। अन्न महोत्सव के अवसर पर सांसद, विधायकों पार्षदों एवं वरिष्ठ भाजपाइयों ने संगठन द्वारा पहल से आंवटित राशन दुकानों पर पहुंच कर राशन वितरण कराया व साथ ही उन्हें मोदी .योगी की फोटो युक्त मुफ्त में झूले दिए। किदवई नगर में महेश त्रिवेदी तो महाराजपुर में सतीश महाना की फोटो के साथ मोदी. योगी की फोटो छपी थी। जिसके माध्यम से लाभार्थियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सजीव संबोधन सुनाया गया। भाजपा यह सारी कवायद आम लोगों को पार्टी से मजबूती से जोड़ने के लिए कर रही है।

Read More »

जयंती पर याद किए गए समाजवादी पुरोधा

कानपुर। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी कानपुर नगर ग्रामीण के तत्वाधान में जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति के नेतृत्व में दिव्यांशी गार्डन बर्रा बाईपास चौराहा स्थित समाजवादी नेता छोटे लोहिया जननायक जनेश्वर मिश्रा की जयंती मनाई गई। जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति ने बताया कि समाजवादी नेता छोटे लोहिया जननायक जनेश्वर मिश्रा के चित्र पर सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। सभी वक्ताओं ने अपने-अपने शब्दों में उनके जीवन के बारे में अपने अपने विचार पकड़ किए और सभी ने एक सुर में उनके सिद्धांतो को मानते हुए संकल्प लिया कि जिस प्रकार से जनेश्वर मिश्रा ने अपना जीवन पार्टी और समाज को दिया उसी प्रकार से अपना जीवन पार्टी और देश को मजबूत करने के लिए अग्रसर रहेंगे। मुख्य रूप से उपस्थित शिवकुमार बेरिया, विनोद प्रजापति, राजपाल यादव, रामप्रकाश मिश्रा, गोविंद त्रिपाठी ,स्वामी, अशोक यादव, आकाश प्रजापति, अबरार आलम खान आदि लोग मौजूद रहे।

Read More »

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत मुस्लिम समुदाय को किया राशन वितरण

कानपुर। भाजपा समर्थक संघ के तत्वावधान में राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी अकील अहमद खान के नेतृत्व में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत अन्न महोत्सव मनाया गया। जानकारी देते हुए राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी अकील अहमद खान ने कहा कि तलाक महल वार्ड नंबर 108 में तमाम मुस्लिमों ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का लाभ उठाया साबिर अली ने भाजपा समर्थक संघ के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी अकील अहमद खान के द्वारा गरीब जनता को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत निशुल्क राशन वितरण किया। मुस्लिम समाज के लोगों ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा किया। राष्ट्रीय महासचिव प्रदेश प्रभारी अकील अहमद खान ने कहां कि किस तरह से गरीब जनता को गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत गरीबों को लाभ मिल रहा है। इसके लिए मुस्लिम समुदाय प्रधानमंत्री का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करता है।

Read More »

यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए लगाई पाठशाला

कानपुर। सपोर्ट फाउंडेशन के तत्वाधान में राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्योति शुक्ला के नेतृत्व में नरौना चौराहे पर यातायात जागरुकता की पाठशाला का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्योति शुक्ला ने बताया कि नरौना चौराहा से गुजर रहे बिना हेलमेट, बिना मास्क एवं तेज रफ्तार वाहनों के चालकों को गुलाब का फूल देकर ज्योति शुक्ला ने यातायात नियमों का पालन करने मास्क लगाने की अपील की गयी। एनसीसी कैडेट्स हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियों के साथ सड़क सुरक्षा संबंधी नारे लगा रहे थे। सपोर्ट फाउंडेशन राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्योति शुक्ला के नेतृत्व में आयोजित किया गया। टीएसआई उदयवीर सिंह ने कहा कहा कि हमारी लापरवाही ही दुर्घटना और कोरोना के मरीजों की बढ़ती संख्या का कारक हैं। हमें सड़क पर चलते हुए आवश्यक व उपयोगी सावधानियों का प्रयोग करते रहना चाहिए कार्यक्रम आयोजक फाउंडेशन राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्योति शुक्ला ने यातायात नियमों एवं कोरोना से सुरक्षा के नियमों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जीवन अनमोल है। जिसे दोबारा प्राप्त नहीं किया जा सकता हैं।

Read More »