Thursday, March 13, 2025
Breaking News

जातिवाद, क्षेत्रवाद से हटकर सभी को एक होना होगाः अनिकेत जैन

जन सामना संवाददाताः फिरोजाबाद। भारतीय जैन मंच (हिंद ग्रुप) की एक बैठक स्टेशन रोड स्थित कार्यालय पर जैन मंच के उपाध्यक्ष हिंद प्रवीन जैन की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में हिंदू एकता की अलख जगाने एवं राष्ट्र विरोधी राजनीतिक पार्टियों का पर्दाफाश करने का निर्णय लिया गया।
संस्था के हिंद मनीष जैन ने कहा कि जैन समाज में पंचकल्याणकों की बाढ़ आ गई है, आए दिन अनावश्यक रूप से नए मंदिरों का निर्माण कराकर आर्थिक ताकत को दिशाहीन तरीके से व्यर्थ किया जा रहा है। जो आर्थिक ताकत समाज के कमजोर लोगों के उत्थान में लगनी चाहिए, वह सिर्फ धर्म की आड़ में अपने नाम के उत्थान के लिए लगाई जा रही है। हमारे गुरुदेवों को भी राष्ट्रवाद, समाज को मजबूत बनाने के लिए अग्रिण भूमिका निभानी चाहिए। क्योंकि हमारा देश मजबूत और सुरक्षित रहेगा, तभी हम अपने धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन शान और सम्मान से कर पाएंगे। जैन मंच के युवा ब्रिगेड के महामंत्री हिंद अनिकेत जैन ने कहा कि राष्ट्रवाद हिंदू एकता को पहली प्राथमिकता देते हुए अपनी ताकतों को इस ओर लगाना चाहिए। जातिवाद, क्षेत्रवाद से हटकर सभी को एक होना चाहिए। हमें कश्मीर बांग्लादेश से सबक लेना चाहिए, जिस तरह कश्मीर में हिंदुओं को हमला कर पड़ोसियों ने भगा दिया था। बांग्लादेश में हर जाति के हिंदुओं को भगाया जा रहा है। चाहे वह दलित, यादव, ठाकुर, पंडित, जैन, जाट किसी भी जाति के हो हिंदू एकता के लिए भारतीय जैन मंच सदैव प्रयास करता रहेगा।

Read More »

पहला मैच वाणिज्य ने जीता और दूसरा मैच जी.आर.पी विभाग ने जीता

जन सामना संवाददाताः मथुरा। मंडल रेल प्रबंधक (आगरा ) तेज प्रकाश अग्रवाल के मार्गदर्शन में आगरा मंडल के गोवर्धन स्टेडियम में चल रहे 3तक डीआरएम कप में आज दिनांक 02.12.2024 को पहला मैच वाणिज्य विभाग और दूसरा मैच जीआरपी विभाग ने जीता।
आज का सेमीफाइनल पहला मैच वाणिज्य एवं विद्युत (सामान्य) के मध्य खेला गया जिसमें वाणिज्य टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए विद्युत (सामान्य) टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 150 रन का लक्ष्य रखा, जिसमें बल्लेबाज आकाश ने 48 गेंदों में सर्वाधिक 63 एवं आनंद कुमार ने 16 गेंदों में 31 रनों की पारी खेली। गेंदबाजी में वाणिज्य की तरफ से शेलेन्द्र चाहर ने 4 एवं राजेन्द्र जलाल नेगी ने 2 विकेट लिए।

Read More »

मिशन शक्ति के तहत एक दिन प्रधानाध्यापक बनी सुमायला

जन सामना संवाददाताः फिरोजाबाद। मुख्यमंत्री के निर्देशन पर चल रहे मिशन शक्ति फेज-5 के तहत नगर क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय कटरा पठानान में कक्षा-8 की छात्रा सुमायला को एक दिन के लिए प्रधानाध्यापक बनाया गया। सुमायला ने सुबह प्रार्थना सभा के पश्चात प्रधानाध्यापक से कार्य भार ग्रहण करने के पश्चात शिक्षकों की उपस्थिति को देखा। सभी अध्यापकों से कक्षा वार शिक्षण कार्य करने का आग्रह किया। छात्रा ने रसोई घर का जायजा लेते हुए रसोइयों को साफ सफाई से ’मध्यान्ह’ भोजन बनाने का निर्देश दिया। कक्षा छह में एक पीरियड शिक्षण कार्य भी किया। मीना मंच की छात्राओं से बातचीत करते हुए उनके कार्यों की प्रशंसा की। एक दिन की प्रधानाध्यापिका ने खुद खड़े होकर मध्याह्न भोजन के पहले एक एक बच्चे का साबुन से हाथ धुलवाया। मध्याह्न भोजन खुद चख कर सभी बच्चों को भोजन ग्रहण करने का निर्देश दिया। सुमायला ने बताया कि प्रधानाध्यापिका बन कर आज नया अनुभव पाया। साथ ही साथ इस पद के निर्वहन में कितनी जिम्मेदारियां है, इसका भी एहसास हुआ। अब शिक्षिका बनने की ख्वाहिश है। इसे सच करने के लिए कड़ी मेहनत करूंगी।

Read More »

भारतीय मुद्रा परिषद का राष्ट्रीय सम्मेलन मथुरा में 3 दिसम्बर से

श्याम बिहारी भार्गवः मथुरा। उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्व निदेशालय, लखनऊ (संस्कृति विभाग) द्वारा भारतीय मुद्रा परिषद का 106 वां वार्षिक सम्मेलन एवं राष्ट्रीय संगोष्ठी व मुद्रा प्रदर्शनी का तीन दिवसीय आयोजन 03 से 05 दिसम्बर के मध्य मथुरा के पांचजन्य प्रेक्षागृह डैम्पियर नगर में होगा।
वार्षिक सम्मेलन व मुद्रा प्रदर्शनी का शुभारंभ 03 दिसम्बर को पूर्वाह्न 09 बजे पांचजन्य प्रेक्षागृह में होगा। शुभारंभ सत्र के मुख्य अतिथि प्रदेश के संस्कृति व पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह हैं। विशिष्ट अतिथि प्रदेश के गन्ना मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी होंगे।
वार्षिक सम्मेलन स्थल पर प्रेक्षागृह परिसर में प्राचीन सिक्कों की प्रदर्शनी भी लगायी जाएगी। इस प्रदर्शनी में लोग प्राचीन समय के सिक्कों की जानकारी ले सकेंगे। सम्मेलन में भाग लेने देश के अनेक पुरातत्वविद मथुरा आ रहे हैं। वार्षिक सम्मेलन के मध्य में बाहर से आ रहे प्रतिनिधिगण मथुरा के राजकीय संग्रहालय, वृंदावन के वृंदावन शोध संस्थान और कुसुम सरोवर आदि स्थलों का शैक्षिक भ्रमण भी करेंगे।
उप्र राज्य पुरातत्व निदेशालय की निदेशक श्रीमती रेनू द्विवेदी ने स्कूली बच्चों के अलावा इतिहास व पुरातत्व में रुचि रखने वाले लोगों से वार्षिक सम्मेलन में तीनों दिन भाग लेने का आह्वान किया है।

Read More »

सूदखोरों से परेशान होकर लगाई थी यमुना में छलांग, मौत

जन सामना संवाददाताः फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र निवासी एक चूड़ी मजदूर ने कर्जदारों से परेशान होकर बुधवार को यमुना में छलांग लगा दी थी। गोताखोरों की मदद से पुलिस और परिजनों द्वारा उसकी तलाश की जा रही थी। आज उसका शव यमुना में तैरता हुआ मिला है। शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
महावीर नगर निवासी 47 वर्षीय आनंद कुमार पुत्र ताराचंद शंखवार ने बुधवार को ईधोंन पुल के पास यमुना में छलांग लगा दी थी। उसके बारे में पता चलते ही परिवार के लोग वहा पहुंच गए। पुलिस भी घटना का पता चलते ही मौके पर आ गई। गोताखोर लगातार बुधवार से उसकी तलाश कर रहे थे। काफी प्रयासों के बाद आज उसका शव यमुना में तैरता हुआ मिला है। मृतक आनंद के पुत्र आकाश का कहना है कि उसके पिता ने कर्जदारों से परेशान होकर यमुना में छलांग लगाई है। उन्होंने मकान गिरवी रखा था। वह मकान नहीं लौटा रहे थे।

Read More »

अडाणी मुद्दे पर कांग्रेस के एजेंडे से तृणमूल कांग्रेस हुई अलग

राजीव रंजन नाग: नई दिल्ली। संसद में उद्योगपति गौतम अडानी मुद्दे पर मुखर कांग्रेस को ममता बनर्जी ने बड़ा झटका दे दिया है। ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने फ्लोर मैनेजमेंट को लेकर बुलाई गई कांग्रेस की बैठक से खुद को अलग कर लिया है। कहा जा रहा है कि ममता की पार्टी लगातार एक मुद्दे को लेकर मचाए जा रहे हंगामे की वजह से नाराज चल रही है।
टीएमसी ने हाल ही में कांग्रेस से रूख बदलने की गुजारिश की थी। पार्टी का कहना था कि संसद में जनहित के मुद्दे उठाए जाने चाहिए। हालांकि, यह पहली बार नहीं है, जब ममता की पार्टी ने कांग्रेस को झटका दिया है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अडानी के मामले में संसद में विरोध की रणनीति पर चर्चा के लिए इंडिया ब्लॉक नेताओं की बैठक बुलाई थी। तृणमूल कांग्रेस ने इस बैठक से दूरी बनाकर साफ संदेश दे दिया है।
टीएमसी के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वह संसद में छह प्रमुख मुद्दे उठाना चाहती है, जिसमें महंगाई, बेरोजगारी, फंड की कमी और मणिपुर में अशांति शामिल है। दूसरी ओर कांग्रेस अडानी मुद्दे पर जोर देना चाहती है। इस गतिरोध के चलते टीएमसी बैठक में शामिल नहीं हुई।

Read More »

असहायों और मजलूमों को न्याय दिलाने के लिए हरपल तत्पर बीएनसीएफ

जन सामना ब्यूरोः हाथरस। भारतीय न्याय चक्र फाउण्डेशन हमेशा असहाय और मजलूमों को न्याय दिलाने के लिए हरवक्त तत्पर रहता है। भारतीय न्याय चक्र फाउण्डेशन का प्रत्येक पदाधिकारी बडी ही ईमानदारी, कडी मेहनत और लगन से जनसेवा में जुटा है। वैसे भी अपने लिए तो सभी करते हैं मगर जरूरतमंदों के लिए जो करता है उसे खुद को तो आत्म प्रसन्नता होती है साथ ही सहायता पाने के बाद मिले न्याय से प्रसन्न होकर वह व्यक्ति जब दुआ देता है तो करने वाले को वह पुण्य प्राप्त होता है जो कई तीर्थ यात्रा के बाद भी नहीं मिलता।
गांव मीतई फाउण्डेशन की महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष कुमकुम चौहान के आवास पर फाउण्डेशन के जिला कार्यालय का उद्घाटन करते हुए मुख्यातिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु मिश्रा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में कोतवाली चंदपा प्रभारी निरीक्षक श्रीमती विपिन चौधरी ने संयुक्त रूप से प्रकट किए।

Read More »

विकास कार्याे की बैठक में योजनाओं की समीक्षा

जन सामना संवाददाताः फिरोजाबाद। विकास खंड फिरोजाबाद के सभागार में विकास कार्याे की साप्ताहिक बैठक जिला विकास अधिकारी पीसी राम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में फैमिली आईडी, जीरो पावर्टी योजना, प्रधानमंत्री आवास, सामूहिक विवाह, एमआरएलएम, मुख्यमंत्री आवास, मनरेगा, व्यक्तिगत शौचालय, रेट्रोफिटिंग, जनसेवा केंद्र संचालक, सामुदायिक शौचालय, स्वच्छ भारत मिशन, राज्य वित्त एवं पन्द्रहवॉ वित्त आदि योजनाओं की समीक्षा की। प्रभारी खंड विकास अधिकारी जितेंद्र यादव ने सभी योजना की समीक्षा कर दस दिसम्बर तक लक्ष्यों की पूर्ति करने के संबंधितो को निर्देश दिए।

Read More »

लोकतंत्र सेनानी को गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी देकर किया अंतिम विदा

जन सामना संवाददाताः फिरोजाबाद। भाजपा के लोकतंत्र सेनानी चंद्र प्रकाश गुप्ता के निधन पर जिला प्रशासन द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी देकर अंतिम विदाई दी। अंतिम यात्रा में नगर विधायक मनीष असीजा के साथ भाजपा संगठन से जुड़े कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
जानकारी के मुताबिक थाना रसूलपुर क्षेत्र आदर्श नगर निवासी भाजपा के लोकतंत्र सेनानी चंद्र प्रकाश गुप्ता का आकस्मिक निधन हो गया है। लोकतंत्र सेनानी के निधन की जानकारी होने पर भाजपा के नेताओं के साथ-साथ जन प्रतिनिधि मौके पर पहुंच गए। जहां उन्होंने परिजनों को शान्तुना देने के बाद, मृतक शरीर को नमन कर अंतिम विदाई दी।

Read More »

दिन दहाड़े महिला की गोली मार कर हत्या, आरोपी फरार

जन सामना संवाददाताः शिकोहाबाद। नगर के मोहल्ला प्रोफेसर कॉलोनी में दिन दहाड़े दोपहर एक बजे के करीब एक महिला की उसके कमरे में ही गोली मार कर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देकर हत्यारोपी फरार हो गया। मौके पर पुलिस को कारतूस भी नहीं मिला। प्रारंभिक जांच में पुलिस के अनुसार महिला की हत्या बंटवारे को लेकर की गई है। पुलिस के अनुसार हत्यारोपी मृतका का ससुर है।
प्रोफेसर कॉलोनी निवासी राजकुमार चौहान फौज से सेवानिवृत हैं। उनके चार बेटा हैं। बड़े दोनों बेटा बाहर नौकरी करते हैं। जबकि छोटे दोनों बेटा शिकोहाबाद में रहकर प्राइवेट नौकरी करके परिवार का भरण पोषण कर रहे है। मामला सोमवार दोपहर एक बजे के करीब का है। अचानक महिला के कमरे में गोली की आवाज आती है। गोली चलने की आवाज के साथ मोहल्ले के लोग बाहर आते हैं। लेकिन उन्हें कोई कुछ दिखाई नहीं पड़ता। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ समय बाद मृतका का ससुर घर से निकलता है और पैदल ही हाईवे की तरफ चला जाता है। हादसे की जानकारी थाना पुलिस और डायल 112 पर दी गई। सूचना मिलते ही सीओ प्रवीन कुमार और प्रभारी निरीक्षक फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। महिला की हत्या की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई। जिसके बाद एसपी ग्रामीण अखिलेश भदौरिया और एसएसपी सौरभ दीक्षित भी घटना स्थल पर पहुंचे। फील्ड यूनिटन ने मौके पर पहुंच कर साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज भेज दिया।

Read More »