11711 परीक्षार्थी जनपद के 29 परीक्षा केन्द्रों पर होंगे शामिल: एडीएम
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता।जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने निर्देश दिये है कि सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारम्भिक) परीक्षा 2022 हेतु उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज द्वारा संचालित जनपद के निर्धारित 29 परीक्षा केंद्रों पर 12 जून रविवार को कोविड-19 गाइड लाइन को दृष्टिगत रखते हुए परीक्षा को निर्विघ्न, नकलविहीन व शांतिपूर्वक सकुशल सम्पन्न कराने की समुचित तैयारियां दुरूस्त रखी जाये। सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारम्भिक) परीक्षा 12 जून को दो पालियों में पूर्वान्ह 09ः30 बजे से 11ः30 बजे तक एवं अपरान्ह 02ः30 बजे से 4ः30 बजे तक 29 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जायेगी। जिसमें जनपद में 29 केन्द्रो पर उक्त परीक्षा में 11711 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज के दिशा निर्देशों के अनुरूप कराने के लिए सभी तैयारियां प्रधानाचार्य/केन्द्र व्यवास्थापन तथा पर्यवेक्षक, समन्वयी पर्यवेक्षक, अतिरिक्त पर्यवेक्षक, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सहायक पर्यवेक्षक, निरीक्षण पर्यवेक्षक, परीक्षा सहायको एवं नोडल अधिकारी आदि पूरी कर लें तथा दिये गये दिशा निर्देशों व आदेशों को भली-भांति पढ़ लें।
Read More »
Jansaamna
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी के निर्देशन में काम कर रही जनपदीय पुलिस लगातार अपराध और अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई कर रही है।बीते दिनों शिकायतकर्ता राहुल सिंह पुत्र भीम सिंह निवासी लदाखेडा थाना सरेनी रायबरेली द्वारा जनता दर्शन में पुलिस अधीक्षक के समक्ष उपस्थित होकर प्रार्थना पत्र दिया गया था जिसमें उसके द्वारा बताया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके खाते से 10,000/- रुपये निकाल लिये गये है।
(पंचायत चुनाव में लाखों खर्च करने वाले प्रधान भी ले रहे मुफ्त राशन)
चन्दौली। कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जनपद चन्दौली को कौशल विकास के क्षेत्र में अभिनव प्रयोगों के लिए सम्मानित किया गया हैं।आकांक्षी जनपद चन्दौली को जिला कौशल विकास योजना पुरस्कार 2020-21 के अन्तर्गत Certificate Of Excellence से सम्माानित किया गया। यह पुरस्कार समारोह 09 जूनए 2022 को नई दिल्ली स्थित डा0 अम्बेडकर इंटरनेशनल सेन्टर में आयोजित हुआ जिसमें सचिव कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय भारत सरकार राजेश अग्रवाल द्वारा जिलाधिकारी चन्दौली संजीव सिंह को डी0एस0डी0पी0 पुरस्कार प्रदान किया गया। यह पुरस्कार उ0प्र0 के चन्दौली जनपद को श्रेष्ठ जिला कौशल विकास योजना 2020-21 बनाने के लिए प्रदान किया गया है।भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय द्वारा वित्तीय वर्ष 2020-21 में जनपद की स्किल गैप को ध्यान में रखते हुए जिला कौशल विकास योजना डी0एस0डी0पी0 का प्रस्ताव आमंत्रित किया गया था।