हाथरस, नीरज चक्रपाणि। यूपी के हाथरस शहर में बुआ-फूफा के आपसी पारवारिक विवाद में एक भतीजा मौत की भेंट चढ़ गया। विवाद में दखल से नाराज फूफा ने अपनी पत्नी के भतीजे को लाइसेंसी रायफल से गोली मार दी। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। वारदात थाना हाथरस गेट इलाके के इंद्रा नगर कालोनी की है।
जहां पारिवारिक विवाद में एक फूफा ने अपनी पत्नी के भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी घटना की सूचना पर पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गये। जिस लाइसेंसी रायफल से गोली चली उसको अपने कब्जे में ले लिया और घटना में घायल हुये फूफा को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। वही गोली लगने से मरे युवक का नाम दीपेंद्र उर्फ कृष्णा है। वह शहर के ही चक्की बाजार का रहने वाला था। एएसपी ने बताया है कि इंद्रानगर में पति पत्नी के झगड़े में पत्नी सीमा के अपने रिलेटिवों को किये फोन पर 4 -5 लोग आये थे। गेट बंद होने पर सीमा को बचाने के लिए ये लोग कूदकर अंदर गए तो सीमा के पति अरविन्द ने फायर किया जिसमे इस युवक की मृत्यु हुई है। उनकी माने तो आरोपी अरविन्द से घर वालों ने काबू में करने के लिए मारपीट की जिसमे उसे चोट आयी है। उसे अलीगढ रैफर किया गया है। वह पुलिस हिरासत में है।
Read More »
Jansaamna
कानपुर, जन सामना ब्यूरो।
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो।
डॉ.दीपकुमार शुक्लः कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर के सीनेट हॉल में युवा संसद की स्क्रीनिंग मेंआज लगभग 65 युवाओं ने अपना पंजीकरण कराने के उपरांत 2 से 3 मिनट का भाषण दिया। आज के भाषण के मुख्य 4 विषय महिला सशक्तिकरण सामाजिक आर्थिक सशक्तिकरण भ्रष्टाचार एवं शहरी जीवन सुनिश्चित किये गये थे। जिसमें ज्यादातर युवाओं ने महिला सशक्तिकरण एवं भ्रष्टाचार विषय पर अपने भाषण दिए आज इन युवाओं को देखकर प्रतीत हो रहा था कि वाकई युवा संसद एक अच्छी पहल है और यह छात्र एक भावी लीडर के रूप में निकल कर सामने आ रहे हैंऔर हर क्षेत्र में अपने व्यक्तित्व एवं लीडरशिप क्षमता से यह सफलता को प्राप्त कर सकते हैं। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर नीलिमा गुप्ता ने युवा शक्ति हेतु संदेश दिया कि सभी प्रतिभागी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें और राज्य स्तर एवं राष्ट्रीय स्तर पर विजेता बने । उन्होंने छात्र-छात्राओं को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। युवा संसद के संयोजक डॉ सुधांशु राय ने बताया कि स्क्रीनिंग आज के अलावा 18 जनवरी एवं 19 जनवरी को भी प्रातः 10:30 बजे से सीनेट हॉल में ही होगी। जिसमें इन छात्र-छात्राओं के अलावा अन्य छात्र एवं युवा अपने आयु संबंधी प्रमाण-पत्र के साथ जो कि 18 वर्ष से 25 वर्ष के मध्य हैं वे सभी युवा संसद में प्रतिभाग कराने हेतु स्क्रीनिंग के लिए आ सकते हैं । आज इस स्क्रीनिंग मैं कुलसचिव डॉ विनोद कुमार सिंह, एनएसएस समन्वयक डॉ केएन मिश्रा, डीएवी कॉलेज के डॉ राजीव श्रीवास्तव ने सभी छात्र-छात्राओं को इस स्क्रीनिंग प्रतियोगिता हेतु शुभकामनाएं दीं। कुलसचिव डॉ विनोद कुमार सिंह ने कहा कि आज युवा शक्ति ही हमारे देश के गद्दार है और वह युवा हमारे देश के विकास में राजनीति के द्वारा समाज सेवा के द्वारा जनप्रतिनिधित्व के द्वारा एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता हैं । साथ ही युवाओं को संसद के अंदर चलने वाली प्रक्रियाओं के बारे में भी पूरी जानकारी होनी चाहिए । अगर युवाओं में अपनी अभिव्यक्ति व्यक्त करने की क्षमता है तो उस युवा को अपने समाज को विकसित करने से कोई नहीं रोक सकता है। युवा समाज में एक महत्वपूर्ण भागीदारी निभाते हैं । डॉ सुधांशु राय ने बताया इस स्क्रीनिंग के पश्चात युवाओं का चयन कराते हुए दिनांक 24 जनवरी 2019 को युवा संसद का आयोजन किया जाएगा।
⇒खाली पड़े मकान में गंदगी देख जतायी नाराजगी
फिरोजाबाद। अध्यक्ष माटी कला बोर्ड लखनऊ धर्मवीर प्रजापति ने दोपहर फिरोजाबाद आने पर लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन दबरई पर प्रेस वार्ता आयोजित की। जिसमें मीडिया से बात करते हुये उन्होंने बताया कि जो हमारे सैनिक भाई शहीद हुये उनके लिये सरकार द्वारा संगठन द्वारा चिंता की जा रही है और पूरे उत्तर प्रदेश में अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत वे फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद विस क्षेत्र गांव धानूमई में शहीद सैनिक नेत्रपाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने व उनके परिवार का सम्मान गांव के रिटायर्ड सैनिकों का सम्मान करने आये हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या केवल सम्मान तक ही सीमित रहेंगे ये अभियान पर कहा अटल जी के शासन में भी शहीदों की चिंता हुयी उनके परिवार को गैस कनेक्शन, पेट्रोल पंप व अन्य व्यवस्थायें की गयीं। अभी भी की जा रही है माल्यार्पण नहीं और भी कार्य उनके परिवारों की मदद को किये जायेंगे। पूछे जाने पर क्या आगामी 2019 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर तो सैनिकों की याद नहीं आयी तो कहा ऐसा नहीं है सरकार नहीं थी तब भी सैनिकों के लिये हम तत्पर रहे हैं वे खुद कार्यकर्ता के रूप में कई जगह गये हैं। पूछने पर कि फिरोजाबाद के हाथवंत ब्लाक के गांव निकाउ उसमें शहीद हुआ था आज तक उसकी मूर्ति का अनावरण तक नहीं हुआ पर बोले आज से पूरे उत्तर प्रदेश में अभियान चल रहा है। जिन शहीदों की मूर्ति का अनावरण नहीं हुआ इस पर भी ध्यान दिया जायेगा। 70 साल की आजादी में पहली बार योगी सरकार ने चिंता की है इतना ही नहीं प्रजापति समाज के लिये मिटटी कला बोर्ड का गठन किया गया।
फ़िरोज़ाबाद। भाजपा ने नोटबंदी कर लोकसभा चुनाव के लिए अपना खजाना भर लिया। अब उसी पैसे का दुरुपयोग कर वोटों की खरीद फरोख्त कर, लोकतंत्र को कलंकित करने का आरोप भाजपा पर सपा सांसद अक्षय यादव ने सिरसागंज विधानसभा के ग्राम कन्थरी, नूरपुर संजेती, नगला इंची, ग्यामई, फजलनगर, मांडई, बनीपुर, सूरजपुर रूधोनी, मुहम्मदपुर मांडई, रामनगर, नगला सेंदलाल, बूडाबरथरा आदि गांवों मे सभाओं को सबोधित करते हुए लगाया।
फिरोजाबाद। भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर द्वारा सुहाग नगर कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्षा पूनम महाजन लक्ष्य हमारा, मोदी दुबारा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया।
फिरोजाबाद। समाजवादी पार्टी द्वारा किय गये जुल्म, ज्यादती और साजिशों को पर्दाफाश करने के लिए पोल-खोल सम्मेलन 22 जनवरी को रामलीला मैदान में आयोजित किया गया है। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी अपना पूरा सहयोग कर रही है। सम्मेलन के मुख्य अतिथि हरीओम यादव होंगे।