
घाटमपुर/कानपुर, शीराजी। पीड़ित मंजुलिका देवी व कुबेर कली की समस्याओं को लेकर तहसील कार्यालय पहुंची गुलाबी गैंग की कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी के ना मिलने पर तहसील प्रांगण में धरना प्रदर्शन कर वापस लौट गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुलाबी गैंग जिला उपाध्यक्ष शकुंतला सचान व प्रभुता सचान के नेतृत्व में पहुंची सुमन, मीनू सचान, शांति देवी, सेवा कली, लक्ष्मी, माया, शकुंतला, राधा शुक्ला, माया देवी, कमला देवी, रेखा सचान, मीरा आदि एवं अपना दल एस के जिला उपाध्यक्ष शैलेन्द्र शीबू ने बताया कि पीड़िता मंजूलिका की शादी राहा निवासी लक्ष्मी नारायण के साथ सन 1991 में हुई थी। जिसके बाद से दहेज में स्कूटर ना मिलने पर पति द्वारा कुछ समय बाद पीड़िता को घर से निकाल दिया गया था। जो कि अपने पिता के पास धीरपुर में रह रही है पीड़िता ने बताया उसने पति द्वारा साथ में ना रखने पर भरण पोषण का मुकदमा किया था।
Read More »
Jansaamna
घाटमपुर/कानपुर, शीराजी। आज अपराहन कस्बा निवासी अर्चना, राकेश महाराजा देवी, वीरेन, नरेश सोनकर, राजेंद्र, ननकू प्रसाद आदि दलित समाज के लोगों ने उप जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में तहसीलदार अमित गुप्ता से मुलाकात कर उन्हें प्रार्थना पत्र सौंपा। पीड़ितों का आरोप है, घाटमपुर शहरी क्षेत्र के गाटा संख्या 516 व 557 के सह कृषक कास्तकार है। जिसका एक बाद उपजिलाधिकारी न्यायालय में सुखबीर सिंह आदि बनाम रामपाल आदि धारा 24 के अन्तर्गत चल रहा है। जिसमें पीड़ित पक्षो को बिना सुने और उन्हें बिना जानकारी के बीती 31.10.2018 को आदेश पारित कर दिया गया। जबकि उक्त आराजी पर लाही की फसल खड़ी है। उक्त जानकारी होने पर 3 दिसंबर को प्रार्थी गणो ने एक पुनर्स्थापना प्रार्थना पत्र मुकदमे को रिकाल कर प्रार्थीगणों को सुनकर कार्यवाही किए जाने की मांग की। लेकिन आज तक उनके पक्ष में कोई कार्यवाही नहीं की गई। बल्कि 5 दिसंबर को कब्जा दिलाने के लिए राजस्व निरीक्षक और लेखपाल मौके पर पहुंच गए जिसका हम लोगों के द्वारा विरोध करने पर वापस लौट गए। पीड़ित पक्ष ने अपने पक्ष को सुने जाने की मांग की है।
एक ओर भारत में बढ़ती मैडिकल टूरिज्म तथा देशवासियों के लिए मंहगे होते उपचार के बीच की खाई पाटने की आवश्यकता पर बल दिया
कोरियन यूथ एक्शन ड्रामा में निभाएंगी मुख्य भूमिका
शहर की ’पाक कला’ को मिला नया रंग