जनपद के किसी भी ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री आवास के साथ नहीं दिया जाता शौचालय व्यवस्था का लाभ
रसूलाबाद कानपुर देहात, जितेन्द्र कुमार। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चेतावनी देते हुए कहा था कि प्रधानमंत्री आवास योजना में भ्रष्टाचार या धन उगाही की शिकायत मिली तो कोई बख्शा नहीं जाएगा। सीएम योगी ने कहा था कि इस योजना के तहत प्रदेश में लाखो गरीबों को लाभ मिलेगा। उन्होंने ग्राम प्रधान और अधिकारियों को आगाह करते हुए उन्हें सतर्कता बरतने की सलाह भी दी थी। लेकिन जिला कानपुर देहात के ब्लाक रसूलाबाद के अंतर्गत ग्राम समायूं में प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर ग्राम प्रधान पर अवैध वसूली का मामला सामने आया है।
प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर लूट, लाभार्थी से मांगी जाती है रिश्वत ग्राम समायूं के प्रधान जगदीश राजपूत पर ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए बताया कि ग्राम प्रधान एवं उनके प्रतिनिधि द्वारा उनके चहेतों को ही आवास दिया जाता है।
Read More »
Jansaamna
कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। बीती एक जुलाई को बढ़ाए गए सीएनजी बस का किराया नगर वासियों के लिए समस्या बन गया है। जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है। प्राप्त विवरण के अनुसार बीती 1 जुलाई को सीएनजी बस का किराया घाटमपुर से नौबस्ता के लिए Rs 25 से बढ़ाकर Rs 39 कर दिया गया था। जिससे नौबस्ता कानपुर जाने वाले स्थानीय लोगों को आर्थिक व मानसिक समस्या पैदा हो गई है। इस समस्या से आहत समाजसेवी डॉक्टर राम किशन गुप्ता ने आधा सैकड़ा नागरिकों के हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन को मंडलायुक्त कानपुर, जिलाधिकारी कानपुर परिवहन क्षेत्राधिकारी कानपुर प्रबंध निदेशक लखनऊ व परिवहन निगम चेयरमैन लखनऊ को भेजकर सीएनजी बस के बढ़े किराए को वापस लेने की मांग की है। डॉ राम किशन गुप्ता ने बताया कि यह क्षेत्र बुंदेलखंड से जुड़ा होने के कारण तथा प्रभावित क्षेत्र होने से आर्थिक दृष्टि से पिछड़ा क्षेत्र है क्षेत्रीय जनमानस जिसमें व्यापारी किसान मजदूर छात्र हजारों की संख्या में रोज निजी व सरकारी कामों से घाटमपुर से नौबस्ता कानपुर के लिए सीएनजी बसों में यात्रा करते हैं। सी एन जी बसों का किराया बढ़ा दिए जाने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वही आर्थिक रूप से भी उनके लिए समस्या पैदा हो गई है।
कानपुरः जन सामना ब्यूरो। गुरु नानक गर्ल्स पीजी कॉलेज में शुक्रवार को पॉलिथीन बहिष्कार और पर्यावरण विषय पर कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। पौधारोपण प्रतियोगिता में बी ए 1 की छात्रा प्रिया शुक्ला अव्वल रही। वहीं नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया और छात्राओं ने पॉलिथीन बहिष्कार कर लोगों को जागरुक किया और बैग मेकिंग प्रतियोगिता में फिजा खान अव्वल रही। इस अवसर पर डॉ अंजलि बिसारिया, डॉ दीप्ति सुनेजा सोनिया खन्ना, डॉक्टर कंचन पायल, डॉ आरती बाजपेई, डॉ ज्योति श्रीवास्तव, डॉ परमिंदर कौर सभी शिक्षिकाएं एवं छात्राएं उपस्थित रहे।
कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। ग्राम नंदना स्थित श्री राम प्राइवेट आईटीआई संस्थान के उद्घाटन अवसर पर भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक पूजन व अतिथिगणों द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। जिस में पहुंचे अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए संस्थान के छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक कमल रानी वरुण ने अपने संबोधन में कहा कि श्रीराम ग्रुप ऑफ एजुकेशन क्षेत्र का प्रमुख एजुकेशन ग्रुप है। इसके चेयरमैन व संस्थान के प्रबंधक एडवोकेट मनोज सिंह भदौरिया द्वारा बी०बी0ए, बी०सी०ए०, बी०एड०, बी०लिव., बीएससी (सीएस) आदि रोजगारपरक डिग्रियां व शिक्षा देकर ग्रामीण क्षेत्र की जनता को बहुमूल्य तोहफा दिया जा रहा है। कालेज समिति अध्यक्ष विजयलक्ष्मी भदोरिया ने कहा कि श्री राम प्राइवेट आईटीआई द्वारा छात्र छात्राएं इलेक्ट्रीशियन फिटर ट्रेड में डिप्लोमा करके सरकारी सार्वजनिक और निजी उपक्रम में सुनहरे अवसर प्राप्त कर सकते हैं।