इटावा, राहुल तिवारी। इटावा के थाना लवेदी क्षेत्र में प्रेमी जोड़े में किसी बात में कहासुनी हो जाने पर प्रेमी ने प्रेमिका पर धारदार हथियार से गला रेतकर जानलेवा हमला किया। हमले के बाद घायल प्रेमिका को प्रेमी जंगल में झाडियों के बीच छोड़कर भाग गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल प्रेमिका को इलाज के लिए सैफई मिनी पीजीआई में भर्ती करवाया और मामले को दर्ज कर आरोपी प्रेमी की तलाश में जुट गयी।
इटावा के थाना इकदिल क्षेत्र के निवासी प्रेमी प्रेमिका एक साथ थाना लवेदी क्षेत्र में घूमने गए थे वहां पर प्रेमी जोड़े में किसी बात को लेकर अनबन हो गयी कहासुनी होने के बाद गुस्साए प्रेमी ने प्रेमिका के गले में धारदार हथियार से रेत दिया और घायल प्रेमिका को सड़क किनारे झाडियों में फेंककर फरार हो गया मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल प्रेमिका को इलाज के लिए सैफई के मिनी पीजीआई में भर्ती करवाया है। जहाँ पर प्रेमिका की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस आरोपी प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गयी है।
एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि घायल प्रेमिका की हालत खतरे से बाहर है, और पुलिस आरोपी प्रेमी की तलाश में जुटी हुई है जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
Read More »
Jansaamna
कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। कोतवाली क्षेत्र में लगातार चोरी हो रही बाइक से परेशान पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार बिंद के निर्देशन में मुखबिरों का जाल फैला कर दो आरोपियों सहित पांच मोटर साइकिल बरामद की है। आरोपियों के पास से एक देसी तमंचा व कारतूस भी बरामद हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती शाम मुखबिर की सूचना पर तथा कोतवाल दिलीप कुमार बिंद के निर्देशन में उपनिरीक्षक पवन कुमार ,मोहित चैधरी व सिपाही शहबाज खान मोहम्मद आरिफ राघवेंद्र सिंह वह रामनरेश ने कस्बे के नाम सारी रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास छापा मारकर ठोकिया उर्फ सोनू बाजपेई पुत्र रामू बाजपेई व सुमित पांडे पुत्र प्रेम नारायण पांडे निवासी गण ग्राम भदरस थाना घाटमपुर को हिरासत में लिया।