कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। केरल में आई भीषण बाढ़ की त्रासदी झेल रहें और समस्याओं से जूझ रही जनता की मदद के लिए प्रशासन द्वारा एसडीएम कोर्ट व तहसीलदार न्यायालय के बाहर दानपात्र रखवाए गए हैं। जिसमें स्थानीय जनता से मदद के रूप में दान देने की अपील की गई है। नायब तहसीलदार राकेश वर्मा ने बताया की संपूर्ण समाधान दिवस में आई क्षेत्रीय जनता से दान देने का आग्रह किया गया था। जिसमें जनता व तहसील कर्मियों ने सहयोग किया है। इसके अलावा राजस्व कर्मियों द्वारा अलग से भी मदद की व्यवस्था की जाएगी उन्होंने समृद्ध लोगों से आवाहन किया कि वे इस संकट की घड़ी में आगे आएं और अपने देश के पीड़ित भाइयों की दिल खोलकर मदद करें।
Read More »
Jansaamna
कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। कस्बे के कानपुर रोड स्थित श्री गांधी विद्यापीठ इंटर कॉलेज के सामने आज दोपहर वरिष्ठ समाजसेवी ब्रह्मा प्रसाद यादव द्वारा दैनिक जन एक्सप्रेस, दैनिक लोहिया क्रांति एवं क्राइम पेट्रोल हंड्रेड, ऑनलाइन न्यूज चैनल भारत समाचार टीवी न्यूज चैनल के एकीकृत कार्यालय का उद्घाटन फीता काटकर किया गया। कार्यालय में विशिष्ट अतिथि दैनिक जन एक्सप्रेस संपादक उमेश शर्मा, दैनिक लोहिया क्रांति के संपादक नीरज शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार शलभ बाजपेई एवं नवोदित भजन गायक सुरजीत अलबेला मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि नीरज लोहिया ने कहा कि पत्रकारों को आपसी बातें भूल कर एक दूसरे के दुख सुख में एक साथ खड़े रहना चाहिए। पत्रकार एसोसिएशन अध्यक्ष सिराजी, महामंत्री ए सुफियान वरिष्ठ पत्रकार अवध दीक्षित ने भी अपने वक्तव्य में समाचार पत्रों व न्यूज चैनल के एकीकृत कार्यालय के उद्घाटन पर हर्ष व्यक्त किया एवं इसे क्रांतिकारी कदम बताया।इस मौके पर क्षेत्र के ग्राम प्रधान नागरिक व पत्रकार अंजनी शर्मा, विवेक पाल, रजत सिंह, शिवम गुप्ता, आलोक त्रिवेदी, आशुतोष अवस्थी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन नवोदित पत्रकार मधुसूदन यादव द्वारा किया गया।
सिकंदरा/कानपुर देहात, चन्द्रगुप्त कुशवाहा। सिकन्दरा में तहसील दिवस के मौके पर तहसील सिकंदरा में आज जिलाधिकारी ने लोगों की शिकायतों की सुनवाई करते हुये सभी विभाग के अधिकारियों को हिदायत दी और कहा कि सभी लोग संवेदनशील होकर काम करे जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विधायक अजीत पाल सिकंदरा विधान सभा तथा उपजिलाधिकारी विजेता जी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, थाना अध्यक्ष सिकंदरा मानिक चन्द्र पटेल, अमराहट थाना अध्यक्ष दिग्विजय सिंह, सटटी थाना अध्यक्ष प्रभात कुमार सिंह, मंगलपुर थाना अध्यक्ष तुलसीराम पांडेय, राजपुर थाना अध्यक्ष व डेरापुर थाना अध्यक्ष मौजूद रहे।
कानपुर, स्वप्निल तिवारी। खरीप विप्रण वर्ष 2018-19 मे धान की कस्टम मिलिंग की समस्याओं के संबंध में सरकार द्वारा किसानों को धान के समर्थन मूल्य की में भर्ती किया गया है। उसके लिए सरकार बधाई के पात्र हैं यह वास्तव में एतिहासिक वृद्धि है। इसके साथ ही धान की कस्टम मिलिंग में अनेक कठिनाइयां आती है। जो बिंदु वार नियमित है, सरकार धान खरीद कर चावल मिलों को पुताई कार्य हेतु देती है। सौ रुपया किलोग्राम धन के बदले 67 किलोग्राम चावल मिल अरसे से लेती है। 67 किलोग्राम चावल की रिकवरी नहीं बैठती प्रदेश के छोटे-छोटे काश्तकार अलग-अलग प्रकार की हाइब्रिड वैरायटी का ध्यान क्षेत्रवार पैदा करते हैं। खा लो पानी दावा आदि की व्यवस्था समय से पूरी नहीं कर पाते यह समुचित ना मिल पाने के कारण मशीनों द्वारा धान की कटाई करते हैं। इससे कटाई के समय ही काफी होता है और आधुनिक संस्थानों की कमी के कारण विभिन्न क्षेत्रों में उत्पादित धान से चावल की रिकवरी 60% से 62% तक बैठती है।
कानपुर, स्वप्निल तिवारी। अगस्त केरल में विनाशकारी बाढ़ में अब तक 357 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और सरकार ने भी उसको गंभीर प्राकृतिक आपदा घोषित कर दिया है। वहां खाने पीने, रहने, दवा आदि की भयंकर समस्या खड़ी हो चुकी है। समाजवादी पार्टी और प्रान्तीय व्यापार मण्डल के संयुक्त तत्वाधान में आज कानपुर के कई बाजारों में गुलाब का फूल लेकर मदद मांगो अभियान चलाके दुकानदारों, व्यापारियों, फैक्ट्री मालिकों, ठेले वालों और आम नागरिकों से आर्थिक मदद ली गई। प्रान्तीय व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष और सपा प्रदेश उपाध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता ने बताया की केरल में विनाशकारी बाढ़ में अब तक 357 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और सरकार ने भी उसको गंभीर प्राकृतिक आपदा घोषित कर दिया है। वहां खाने पीने, रहने, दवा आदि की भयंकर समस्या खड़ी हो चुकी है। हमेशा की तरह ऐसी परिस्तिथियों में कानपुर दिल खोल के मदद के हाथ आगे बढ़ाएगा। अभिमन्यु गुप्ता ने बताया की जमा की गई रकम को जिलाधिकारी कानपुर को सौंप दी जाएगी ताकि वे इसको केरल आपदा के लिए प्रयोग कर सकें। अभिमन्यु ने बताया कि अभियान रोज चलता रहेगा और एकत्रित नकद, सामग्री, वस्त्र आदि पूरी लिखापढ़ी के साथ जिलाधिकारी कार्यालय में जमा करवाते रहेंगे।
कानपुर, स्वप्निल तिवारी। एसएन सेन बालिका विद्यालय इंटर कॉलेज के तत्वधान में प्रधानाचार्य पुष्पा त्रिपाठी की अध्यक्षता में पत्रकार वार्ता का आयोजन कॉलेज परिसर में किया गया। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए सुप्रिया मिश्रा ने बताया कि क्रीड़ा विभाग की छात्रा अंकिता पोद्दार जो विद्यालय में कक्षा आठ की छात्रा है। अंकिता का चयन उत्तर प्रदेश फुटबॉल टीम में हो गया है। उनको टीम में सम्मिलित करने की घोषणा 20 अगस्त को की गई। 23 अगस्त से गोवा में जूनियर बालिका फुटबॉल चैंपियनशिप में अंकिता यूपी टीम की ओर से प्रतिभाग करेगी। जहां उनके इस गौरवमयी अभियान का आरंभ पश्चिम बंगाल की फुटबॉल टीम के विरुद्ध होगा। 25 अगस्त को दूसरा मैच पांडिचेरी में होगा। फाइनल मैच 31 अगस्त को होगा। विद्यालय स्तर पर अंकिता का प्रोत्साहित किया गया है। खेल प्रभारी सुप्रिया मिश्रा ने कहा कि सदैव अंकिता को अपने खेल पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित किया गया। पत्रकार वार्ता में मुख्य रुप से उपस्थित पुष्पा त्रिपाठी, सुप्रिया मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।