गैस वितरक डाल रहे लोगों की जेब में डाका
सिलेंडरों से चोरी चुपके एक से दो किलो तक गैस निकाल कर उपभोक्ताओं को लगा रहे चूना
एजेन्सी मालिक इसके एवज में डिलीवरी मैन से वसूलता है पैसा
कानपुर, भूपेन्द्र सिंह। महंगाई के दौर से जूझ रहे शहर वासियों की जेब में चोरी चुपके पड़ रहा डाका जिसकी भनक तक नहीं लग पा रही है। एलपीजी गैस के बढते हुए दामों को लेकर रो-रोकर झेल रहे उपभोक्ताओं को उनके दिये सरकारी रेट देने पर भी नहीं मिल रही पूरी गैस डिलीवरी मैन हर सिलेन्डर से एक से दो किलो गैस निकाल उपभोक्ताओं की जेब में डाका डाल रहे और उपभोक्ता विश्वास में खुशी से अपनी मेहनत के पैसे पर हाथ साफ करवा रहा है।
Read More »
Jansaamna
कानपुर, जन सामना ब्यूरो। अखिल भारतीय कुर्मिक्षत्रिय महासभा कानपुर की जिला कार्यकारिणी की कोर कमेटी की बैठक कैलाश उमराव के निवास पर सम्पन्न हुई बैठक में आगामी 29 जुलाई दिन रविवार को अखिल भारतीय कुर्मिक्षत्रिय महासभा द्वारा छत्रपति शाहू जी महाराज जी की 144वीं जयंती के अवसर पर एक भव्य विशाल शोभायात्रा निकालने की तैयारियों पर चर्चा की गई शोभायात्रा के संयोजक एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुर्मिक्षत्रिय महासभा संजय कटियार ने सभी जिलापदाधिकारियों से चर्चा करते हुए कहा कि शोभायात्रा का मार्ग निर्धारित किया गया है। शोभायात्रा का शुभारंभ कल्याणपुर की विधायक नीलिमा कटियार के द्वारा झंडी दिखाकर किया जायेगा, शोभायात्रा सरदार पटेल चैक बर्रा-2 से प्रारंभ होकर यादव मार्केट, शास्त्री चौक से सी0टी0आई0 चौराहे से नंदलाल चौक गोविन्द नगर होकर दीप सिनेमा से गौशाला से नौबस्ता बाईपास से बर्रा बाईपास से पुनः पटेल चौक पर समाप्त होगी। पटेल चौक पर समापन के समय उत्तर प्रदेश सरकार के कारागार राज्यमंत्री जयकुमार सिंह जैकी उपस्थित रहेंगे।
कई दुकानदार दुकान बंद कर भागे
कानपुर, जन सामन संवाददाता। कल्यानपुर थाना अन्तर्गत भूमाफियाओं द्वारा की जा रही अवैध प्लाटिंग पर केडीए ने कार्यवाही कर जमीन को कब्जे में लिया। कल्यानपुर के बारासिरोही में राकेश पुत्र स्व. किशन अराजी सं. 602, 594 और अशोक तिवारी एवं विजय तिवारी अराजी सं. 634, 635, 636 व 687 पर अवैध प्लाटिंग की जा रही थी। केडीए के प्रवर्तन जोन- 2 और कल्यानपुर थाने की पुलिस ने अवैध निर्माण ध्वस्त कर जमीन को भूमाफियाओं के कब्जे से छुड़ाया।
कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के पदाधिकारियों व मुख्य सचिव से वार्ता के क्रम में उत्तर प्रदेश शासन के सकारात्मक निर्णय हुआ हड़ताल दौरान लेखपालों के विरुद्ध की गई समस्त उत्पीड़नात्मक कार्यवाही समाप्त करने पर उपशाखा घाटमपुर के सभी लेखपालों द्वारा हड़ताल समाप्त करने व काम पर वापस आने की जानकारी आज तहसील अध्यक्ष राम कुमार श्रीवास्तव ने साथी नवनीत कुमार मिश्रा तहसील मंत्री व अन्य लेखपालों के साथ उप जिलाधिकारी मीनू राणा से भेंट कर दी और उन्हें ज्ञापन देकर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ का निर्णय बताया कि सभी लेखपाल आप पूर्ण रुप से तहसील का कार्य करने के लिए तैयार हैं। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी के निर्देश के क्रम में चल रही कलमबंद हड़ताल 17 जुलाई को प्रदेश पदाधिकारियों व शासन के उच्चाधिकारियों के मध्य मांग पत्र पर लिखित सहमति बनने के उपरांत तथा हड़ताल दौरान की गई समस्त उत्पीड़नात्मक कार्यवाही समाप्त की जाने की सहमति के उपरांत प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा लिखित रूप से हड़ताल को वापस लेकर काम पर लौटने की घोषणा की गई है। तहसील अध्यक्ष राम कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मांग पत्र पर लिखित सहमति के अनुक्रम में उप शाखा घाटमपुर के सभी लेखपाल काम पर लौट आए हैं।