कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जनपद कानपुर देहात के दिव्यांगजनों को समाज के मुख्य धारा में जोड़ने हेतु विशिष्ट दिव्यांगता पहचानपत्र (unique Disability ID) बनाये जाने की व्यवस्था की गयी है। यह जानकारी देते हुए जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ने बताया कि दिव्यांगजनों द्वारा यूडीआईडी कार्ड बनवाने हेतु आनलाइन आवेदन वेबसाइट http://swavlambancard.gov.in पर करना है जिसमें वांछित सूचनाओं को भरने के उपरांत हार्ड कापी प्रिंट आउट संलग्नकों सहित कार्यालय मुख्य चिकित्साधिकारी में करते हुए सत्यापित किये जाने के पश्चात यूडीआईडी कार्ड सीधे लाभार्थी के आवास पर जायेगा। उक्त योजना से जनपद कानपुर देहात के सभी दिव्यांगजन लाभ उठायें।
Read More »
Jansaamna
हिस्सेदारी की मांगों के साथ विद्या समर्थक अन्न जल त्याग देश के कोने कोने में बैठेंगे धरने पर
कानपुर नगर, जन सामना ब्यूरो। बड़े बकायदारों की सूची बनाकर वसूली तेज की जाये। जिनकी आर सी जारी की गई है। उनसे वसूली कराने के निर्देश दिए तथा तहसीलदार उसकी हर सप्ताह समीक्षा करें, जारी आर0सी0 गायब न हो इस बात का विशेष ध्यान रखे, मैं औचक निरीक्षण करूँगा यदि कोई कमी मिली तो सम्बन्धित पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी। परिवहन विभाग ओवर लोडिंग वाहनों पर अभियान चलाकर कार्यवाही करें। किसी भी स्थिति में डग्गामार वाहन सड़कों पर नही चलने चाहिए अभियान चलाकर इसकी रोकथाम करें। केस्को अपने बड़े बकायदारों की सूची बनाकर वसूली करे। नगर निगम अभियान चलाकर रेजिडेंशल क्षेत्रो में सर्वे कर जहां व्यवसायिक कार्य किया जा रहा है उनसे कमर्शियल टैक्स वसूल करें। मत्स्य पालन हेतु तालाबों का पट्टा लाभार्थियों को दिया जाये।