⇒आबकारी विभाग और पुलिस ने मिल कर चलाया अभियान
बुलट से शराब की तस्करी, 10 पेटी के साथ पकड़ा
मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। थाना शेरगढ़ पुलिस ने बुधवार को एक व्यक्ति को 10 पेटी (कुल 500 पव्वा) अवैध देशी शराब हरियाणा मार्का के साथ गिरफ्तार किया। एसओ थाना शेरगढ़ सोनू कुमार ने बताया कि आरोपित राजवीर पुत्र सुमन्तराम निवासी ग्राम नगला मौजी थाना शेरगढ़ को ग्राम दलौता को जाने वाली सड़क पर ग्राम सेंही की तरफ से एक मोटर साइकिल रंग लाल काली बुलैट यूपी 85 सीडी 9047 पर 10 पेटी (कुल 500 पव्वा) अवैध देशी शराब हरियाणा मार्का के साथ गिरफ्तार किया गया। इसके खिलाफ अब तक शराब तस्करी सहित दूसरी धाअरों में थाना शेरगढ़ पर चार मुकदमा पंजीकृत हुए हैं। शराब के अवैध कारोबार पर सख्ती जारी है। पुलिस और आबकारी विभाग ने तीन स्थानों पर कार्यवाही की है। पुलिस के साथ आबकारी टीम ने थाना कोसीकलां स्थित ग्राम रूपनगर में दविश दी। इस दौरान सतवीर पुत्र शेर सिंह के कब्जे से हरियाणा निर्मित 12 बोतल अवैध देशी मदिरा के बरामद किए गये। दविश की दूसरी तीसरी कार्यवाही थाना कोसीकलां स्थित ग्राम बुखरारी में की गई। दविश के दौरान धर्मवीर पुत्र महेंद्र सिंह के कब्जे से हरियाणा निर्मित 59 पौवे अवैध देशी मदिरा के वरामद किये गए।
Read More »
Jansaamna
कैडेटों ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया और लोगों को बताया कि वह किस तरह स्वच्छता की ओर अग्रसर हो सकते हैं। इस रैली में लेफ्टिनेंट डॉ कपिल कौशिक ने स्वच्छता के नारे लगवाए। नायब सूबेदार भोजराज गुरुंग और हवलदार दलजीत सिंह ने स्वच्छता रैली की व्यवस्था को संभाला।
बागपत। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी की यात्रा उत्तर प्रदेश के बागपत से होते हुए बड़ौत नगर के छपरौली बस स्टैंड पर पहुंची जहां पर नुक्कड़ सभा में बोलते हुए श्री गांधी ने कहा कि मेरी टी शर्ट नही बल्कि किसान के बेटे की फटी शर्ट पर सवाल पूछा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि नोटबंदी और गलत जीएसटी के कारण ही देश में बेरोजगारी फैल रही हैं। इंजिनियरिंग पढ़े हुए युवा मजदूरी कर रहे है और पकौड़े तल रहे है। सरकार किसान मजदूर और युवा को डराने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि अब डरो मत। ये शिवजी का डायलॉग है और यही हमारा धर्म है। सरकार अरबपतियों का तो करोड़ों रुपए का कर्ज माफ कर रही है लेकिन किसानों का नही। उन्होंने कहा कि यह भारत जोड़ो यात्रा महंगाई,बेरोजगारी के खिलाफ निकाली जा रही है।
फिरोजाबाद। दाऊदयाल महिला (पी.जी.) कॉलेज में नई शिक्षा नीति 2020 के तहत संचालित विषयों में हिंदी विषय के वोकेशनल कोर्स के रूप में हिंदी लेखन एक प्रश्न-पत्र के रूप में समायोजित किया गया है। जिसमें कविता, कहानी, नाटक, निबंध, गीत, छंद, मुक्तक, लघु कथा, उपन्यास, आत्मकथा, जीवनी, रिपोर्ताज, साक्षात्कार, भेंट वर्ता, डायरी आदि हिंदी की विविध विधाओं के लेखन का प्रशिक्षण दिया जाना है। छः माह के इस पाठ्यक्रम को एक निर्धारित अवधि में हिंदी की किसी प्रतिष्ठित पंजीकृत संस्था द्वारा पूर्ण कराए जाने का प्रावधान है। इस उपक्रम को पूर्ण करने हेतु माविद्यालय ने फिरोजाबाद जनपद की सबसे प्रतिष्ठित संस्था प्रज्ञा हिंदी सेवार्थ संस्थान ट्रस्ट के साथ अनुबंध-पत्र पर हस्ताक्षर किए।
-जनपद को स्वास्थ्य सेवाओं में ए श्रेणी मिलने पर सीएमओ के कार्याें की सराहना
फिरोजाबाद। राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से कश्मीर तक जाने वाली भारत जोड़ो यात्रा ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश में प्रवेश किया। जिसमें फिरोजाबाद जनपद के जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी के नेतृत्व में 90 कांग्रेसीजन लोनी बॉर्डर पहुंचकर भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए।
मौदहा हमीरपुर। शिवसेना उपप्रमुख ने किसानों और छात्रों के साथ ही महिलाओं से जुडी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर राज्यपाल को सम्बोधित करते हुए एसडीएम को एक ज्ञापन देकर धरना शुरू कर दिया।
आज भी महिलाएं सभी क्षेत्रों में अपना परचम फहरा रही हैं। एनटीपीसी महिलाओं को आगे बढ़ाने में तथा उनको प्रोत्साहित करने में अपना सामाजिक दायित्व निभाती रही हैं। बालिका सशक्तिकरण अभियान उसी दायित्व बोध के तहत आयोजित होने वाला कार्यक्रम है।