जिले व आस-पास क्षेत्र के कृषकों की आय में वृद्धि तथा रोजगार सृजन के नये अवसर प्रदान करने के क्षेत्र में मील का पत्थर होगा सिद्ध
चंदौली। एक कृषि प्रधान जनपद है जो जनपद-वाराणसी से 1997 में पृथक होकर नवीन जनपद बना है। जनपद चन्दौली, वाराणसी, गाजीपुर, मिर्जापुर तथा पश्चिमी बिहार के सासाराम व बक्सर आदि जनपदों के बीच स्थित कृषि क्षेत्र के विविध पैदावारों की दृष्टि से किसानों के लिए महत्वपूर्ण एवं उपयोगी क्षेत्र है। जनपद में सब्जी, फल, मसाला आदि की खेती व्यापक पैमाने पर होती है। जनपद के कृषक अभी भी परम्परागत तरीके से खेती करते है, जिसके कारण उन्हें खेती का पूर्ण लाभ नही हो पाता है और न ही इनकी आय बढ़ पाती है। परम्परागत तरीके से सब्जी पौध, बेहन तैयार करने में शतप्रतिशत जमाव न होकर अपेक्षाकृत कम पौधे तैयार हो पाते है। ऐसी स्थिति में कृषकों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ता है। इसको ध्यान में रखते हुए जनपद में औद्यानिक खेती को नये आयाम प्रदान करने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजनान्तर्गत वर्ष 2021-22 में जनपद चन्दौली में इण्डो-इजराइल प्रोजेक्ट के अन्तर्गत सेंटर आफ एक्सीलेंस फॉर वेजीटेबल्स के निर्माण का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया है।
Read More »
Jansaamna
चकिया,चन्दौली। आदित्य नारायण राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. राजेश कुमार सिंह यादव के निर्देशानुसार शिक्षकों द्वारा “आजादी का अमृत महोत्सव 2022” “हर घर तिरंगा कार्यक्रम”के अन्तर्गत बृहद तिरंगा रैली का आयोजन किया गया. जिसमें हजारों बच्चों ने प्रतिभाग किया । ये सभी बच्चे आदित्य नारायण राजकीय इंटर कॉलेज के गेट से चलकर गांधी पार्क होते हुए काली माता मंदिर के समीप वाले तिराहा से होते हुए पुरानी सब्जी मंडी से होकर विद्यालय परिसर में पुनः प्रवेश किए । रैली के दौरान बच्चों ने “भारत माता की जय ” “हर घर तिरंगा , घर- घर तिरंगा ” आदि नारे भी लगाए।इस दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक और कर्मचारी भी उपस्थित थे। प्रधानाचार्य डॉ. राजेश कुमार सिंह यादव जी के कुशल निर्देशन में दिनेश कुमार यादव, हरिओम पाण्डेय, अविचल प्रताप सिंह, डॉ. राम बचन यादव, विपिन कुमार सिंह , अनिल कुमार , अनिल पिटी, राकेश राय, अभिषेक राय, बिपिन सिंह, ओमप्रकाश पाल, राय साहब यादव,रविशंकर चौहान, राजेश यादव, अरविंद यादव, मनोज कुमार गिरि , राकेश वर्मा और रामदीन आदि शिक्षकों की गरिमामयी उपस्थिति एवं देखरेख में कार्यक्रम को पूर्ण रूप दिया गया ।
फिरोजाबाद। सुहागनगरी में सुबह से ही मौसम का मिजाज बिगड़ा रहा। सुबह साढ़े सात बजे शुरू हुई झमाझम बारिश से शहर में चारो तरफ जलभराव हो गया। जिससे लोगों को घर निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।रविवार सुबह से शुरू हुई बारिश से शहर के गांधी पार्क, आर्य नगर, जलेसर रोड, कोटला रोड, रामलीला चौराहा, हनुमान रोड, कबरला, बौधाश्रम रोड, जाटवपुरी, रामगढ़, सैलई, सर्विस रोड के अलावा नई आबादी क्षेत्र में जलभराव के हालत पैदा हो गये। वहीं हाल ही में करोड़ो की लागत से बने चंद्रवार गेट पर रेलवे अण्डर ओबरब्रिज का निर्माण कराया गया था। लेकिन बारिश में अण्डरब्रिज पानी भरने से जलमग्न हो गया। अण्डरब्रिज में भरे पानी में निकलते में टैªक्टर डूब गया। जिसको जेसीबी की मद्द से ट्रैक्टर को निकाला गया। जलभराव के कारण लोगों घरों से निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं मेडीकल कॉलेज भी यही हॉल देखने को मिला।
कानपुर,अवनीश सिंह।आजादी के पर्व की तैयारी को लेकर बर्रा 8 में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से संदेश दिया गया कि,15 अगस्त को हर घर में तिरंगा लगाकर राष्ट्रभक्ति का संदेश देना है।तिरंगा यात्रा बर्रा-8 कारगिल पंप से शुरू हुई और मुख्य बाजार से होते हुए बर्रा -8 के C,D,E,F ब्लॉक होते हुए रामगोपाल चौराहे पर यात्रा का समापन किया गया। जगह-जगह इस तिरंगा यात्रा का क्षेत्रीय लोगों ने स्वागत किया। यात्रा में मुख्य रूप से अधिवक्ता विकास सचान,बिट्टू परिहार, अजय शर्मा,अवधेश शुक्ला, शिवम पांडेय, प्रांशू द्विवेदी, संजय पासवान,विशाल पांडेय,वंदना गुप्ता, खुशबू सिंह,पम्मी गुप्ता,पूनम रावत,मोनू, आशीष शर्मा,रवि कुमार,मयंक त्रिपाठी,आशीष विश्वकर्मा,विशाल पांडेय,अमन श्रीवास्तव एवम् अन्य लोग उपस्थित रहे।
डाकघरों से 1 लाख 11 हजार तिरंगा ध्वजों की हुई बिक्री,डाकघरों से तिरंगा ध्वज लेने के प्रति लोगों में रहा उत्साह