ग्राम चौपाल में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया तथा लगाये गये स्टॉलों का किया निरीक्षण
विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को प्रमाण पत्र का किया वितरण
उन्नाव,लखनऊ। प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने जनपद उन्नाव की ग्राम पंचायत मऊ में आयोजित ग्राम चौपाल में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम चौपाल में लगाये गये स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को प्रमाण पत्र का वितरण भी किया। मुख्य सचिव ने पात्र लाभार्थियों को ट्रैक्टर का वितरण,भूसादान, ई.रिक्शा वितरण, बाल विकास पुष्टाहार के लाभार्थियों का अन्नप्रासन व गोद भराई आदि कार्यक्रमों में भी हिस्सा लिया। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने घर.घर बैंकिंग सुविधा के लिए बी0सी0 सखी आरती सिंह तथा सर्वाधिक बिजली का बिल जमा करने के लिए विद्युत सखी रीतू को प्रशस्ति प्रदान किया।
Read More »
Jansaamna
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता।पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी के निर्देशन में काम कर रही जनपदीय पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्रवाई के अंतर्गत चलाए जा रहे अभियान के तहत महिला दरोगा के साथ हुई लूट की घटना में दो को गिरफ्तार किया गया है।मामला दिनांक 30 मई 2022 का है जिसमें पीडिता द्वारा थाना कोतवाली नगर रायबरेली पर सूचना दी गई थी कि बाइक सवार लोग मेरा लेडीज पर्स छीनकर भाग गये हैं, जिसमें 5 लाख रूपये रखे थे । प्राप्त सूचना पर तत्काल पुलिस अधीक्षक रायबेरली द्वारा पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया गया था एवं घटना के अनावरण हेतु टीमें गठित की गई थी। इस संबंध में थाना कोतवाली नगर पर मुकदमा पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गयी थी ।
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी रायबरेली द्वारा “समाधान दिवस” के अवसर पर थाना कोतवाली नगर पर जनता की शिकायतों/समस्याओं के सम्बंध में जनसुनवायी करते हुये उनके त्वरित/समयबद्ध निस्तारण हेतु राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को टीम बनाकर मौके पर जाकर शिकायतों को गम्भीरता से लेकर शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया । पुलिस अधीक्षक रायबरेली द्वारा पुलिस कर्मियो को निर्देशित किया गया कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए, जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है उन पर रिपोर्ट लगाकर सम्बंधित अधिकारी को प्रेषित करें, जिससे समय से उचित निस्तारण कराया जा सके ।
शिवगढ़ में अमृत सरोवर (सहलवा तालाब) का किया शिलान्यास
मण्डी व कार्यालय में नियमित साफ-सफाई हो व अभिलेखो की व्यवस्थाओं को रखे दुरूस्त: दिनेश प्रताप सिंह