कानपुर। कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड कानपुर नगर ग्रामीण कैंप कार्यालय मेहरबान सिंह का पुरवा में नेता जी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती भव्यता के साथ मनाई गई। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष संगीत तिवारी ने बताया तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा….! जय हिन्द। जैसे नारों से आजादी की लड़ाई को नई ऊर्जा देने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस थे। नेताजी सुभाष चंद्र बोस भारत के उन महान स्वतंत्रता सेनानियों में शुमार होते हैं जिनसे आज के दौर का युवा वर्ग प्रेरणा लेता है। उनका ‘जय हिन्द’ का नारा भारत का राष्ट्रीय नारा बन गया। उन्होंने सिंगापुर के टाउन हाल के सामने सुप्रीम कमांडर के रूप में सेना को संबोधित करते हुए दिल्ली चलो का नारा दिया। गांधी जी को राष्ट्रपिता कहकर सुभाष चंद्र बोस ने ही संबोधित किया था। जलियांवाला बाग कांड ने उन्हें इस कदर विचलित कर दिया कि वह आजादी की लड़ाई में कूद पड़े। उनकी जयंती पर पुष्प अर्पित किए। जिला अध्यक्ष सुशील सोनी ने बताया कि नेता जी सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 में हुआ था। उन्होंने पहले भारतीय सशस्त्र बल की स्थापना की थी जिसका नाम आजाद हिंद फौज रखा गया था। उनके तुम मुझे खून दो मैं, तुम्हें आजादी दूंगा के नारे से भारतीयों के दिलों में देशभक्ति की भावना और बलवान होती थी। आज भी उनके इस नारे से सभी को प्रेरणा मिलती है।
गंगा यात्रा के आयोजन को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक
27 जनवरी को जनपद के प्रभारी मंत्री बलुआ घाट पर करेंगे गंगा आरती का शुभारम्भनिशुल्क नेत्र शिविर में 174 मरीजों का परीक्षण
हिंदू मुस्लिम तहजीब की पहचान है उर्दू
26 जनवरी को घाटमपुर में आयोजित होगी सद्भावना एकता यात्रा
घाटमपुर / कनपुऱ, शिराजी। पिछले कुछ वर्षों से समाजसेवक युवा जन संगठन के द्वारा थीम गणतंत्र एकता यात्रा का एक जज्बा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष यह तीसरा आयोजन होगा जो संगठन के स्थापना दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। संगठन के अध्यक्ष व संस्थापक आलोक पांडे द्वारा घाटमपुर में इस परंपरा की नींव रखी गई है। अध्यक्ष अपूर्व भदौरिया ने बताया कि यह परंपरा के रूप में हर साल आयोजित किया जा रहा है। व युवाओं में इस कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साह है। सामूहिक झंडारोहण व राष्ट्रगान मां कुष्मांडा देवी प्रांगण में प्रात: 9: 00 बजे आयोजित किया जाएगा। व इसके पश्चात यात्रा नगर भ्रमण करेंगे सांप्रदायिक सौहार्द और सामाजिक समरसता के लिए तिरंगा एकता यात्रा मां कुष्मांडा देवी से शुरू होकर चौराहा होते हुए नगर पालिका परिषद गजमपुर में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर और महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समापन किया। माँ कुष्मांडा देवी मंदिर में किया जाएगा। उक्त जानकारी ठाकुर चंद्रवीर सिंह, आलोक पांडेय अपूर्व भदौरिया द्वारा दी गई।
Read More »राजकीय सम्मान के साथ शहीद का अंतिम संस्कार
घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिराहिनपुर में सियाचिन ग्लेशियर में शहीद सेना के जवान धर्मेंद्र सिंह के पैतृक गांव में शहीद का अंतिम संस्कार सेना सम्मान के साथ किया गया। ज्ञात हो कारगिल के द्रास सेक्टर में गुरुवार को बर्फीले तूफान में शहीद बिराहिनपुर (घाटमपुर) निवासी सेना के जवान धर्मेंद्र उर्फ बबलू 40 वर्ष का शव रविवार सुबह जब घर पहुंचा तो पूरा गांव रो पड़ा, जवान के अंतिम दर्शन के लिए आसपास के गांवों के ग्रामीणों की भारी भीड़ मौजूद रही, फूलों से सजी सेना की गाड़ी जब गांव पहुंची तो हर आंख में आंसू थे। पतारा ब्लाक क्षेत्र के ग्राम बिराहिनपुर निवासी धर्मेंद्र उर्फ बबलू ने 1999 में सेना ज्वाइन की थी। शहीद जवान धर्मेंद्र की शादी सन 2002 में सुनीता से हुई थी। इनके दो बेटे उत्कर्ष सिंह 16 वर्ष व राजवर्धन सिंह 9 वर्ष है। जो चंडीगढ़ स्थित बोर्डिंग स्कूल में पढ़ते हैं। हवलदार धर्मेंद्र की मां शिव देवी व दो बड़े भाई गांव में रहकर खेती किसानी करते हैं। गुरुवार को मशकोह वैली में सेना की एक चौकी हिमस्खलन की चपेट में आ गई थी। जिसमें धर्मेंद्र उर्फ बबलू 40 वर्ष शहीद हो गए। तथा कई साथी जवान घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती हैं। शहीद हवलदार धर्मेंद्र सिंह उर्फ बबलू के पार्थिव शरीर को परिजनों के साथ साथ ग्रामीणों व सेना के जवानों ने नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की,व शोक व्यक्त किया। शहीद धर्मेंद्र के पार्थिव शरीर को गार्ड आफ आनर देने के बाद बड़े बेटे उत्कर्ष द्वारा मुखाग्नि दिलवाई गई।
शहीद को अंतिम विदाई देने के लिए हर आंख में आंशू
घाटमपुर / कानपुर, शिराजी। सियाचिन ग्लेशियर में शहीद हुई सेना के जवान को शासन की ओर से मदद देते हुए आगे भी मदद का आश्वासन दिया गया है। ‘रविवार को शहीद के पैतृक गांव में अंतिम संस्कार के अवसर पर पहुंची काउंटर मंत्री कमल रानी वरुण, वरिष्ठ सपा नेता विजय सचान, भाजपा सांसद देवेंद्र सिंह भोले, विधायक अभिजीत सिंह सांगा,प्रशासन की ओर से पहुंचे अपर जिलाधिकारी कानपुर एसपी ग्रामीण प्रद्युम्न सिंह उप। जिलाधिकारी वरुण कुमार पांडे पुलिस क्षेत्राधिकारी रवि कुमार सिंह आदि शासन प्रशासन के लोग मौजूद रहे। कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण ने शोक व्यक्त करते हुए बताया कि शहीद धर्मेंद्र सिंह के दो बेटों के बाहर रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। शहीद धर्मेंद्र ने साहसपुरी का परिचय दिया और अपने साथियों की जान बचाने में अपनी जान दे दी। इसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा 5 बीघा जमीन गांव में दी गई है।इसके साथ ही प्रदेश सरकार शहीद धर्मेंद्र के परिवार को आगे भी सुविधाएं मुहैया करवाएगी। कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण ने शहीद के शव पर माला पहनाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। ग्रामीणों ने शहीद धर्मेंद्र सिंह अमर रहे के नारे लगाए व शहीद जवान के अंतिम दर्शन के लिए तांता लगा कर श्रद्धांजलि दी। सेना के अधिकारियों व जवानों ने अपने शहीद जवान को गार्ड आफ आनर दिया। और उन्हें अंतिम प्रणाम किया। इसके बाद सेना के जवान पार्थिवपुलिस लाइन में सड़क सुरक्षा सप्ताह के अन्तर्गत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
प्रयागराज, जन सामना संवाददाता। यातायात पुलिस लाइन में सड़क सुरक्षा सप्ताह के अन्तर्गत आज शनिवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे यातायात व्यवस्था में लगे अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ में लगभग 150 ऑटो चालकों का स्वास्थ्य जांच एवं नेत्र परीक्षण किया गया।
सड़क सुरक्षा सप्ताह 2020 के अन्तर्गत यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चलाये जाने तथा दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु एक विशेष अभियान चलाकर मोटर साइकिल पर तीन सवारी एवं यातायात नियमों का उल्लघंन करने वालो की चेकिंग की गई। जिसमे 550 मोटर-साइकिल का चालान किया एवं नाबालिकों द्वारा चलाये जा रहे ई-रिक्शा की चेकिंग की गई जिसमे 03 ई-रिक्शा को सीज किया गया एवं 06 का चालान किया गया।
कैबिनेट मंत्री ने आपदा पीड़ित को सौंपी चार लाख की चेक
घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। थाना सजेती क्षेत्र के डोहरू गांव में बीती 16 जनवरी की शाम लगातार हो रही बारिश के कारण कच्ची दीवार भरभरा कर गिर गई थी। जिसके मलबे के नीचे दबने से ग्राम डोहरू निवासी रज्जन की पत्नी गुडडो 53 वर्ष की इलाज को ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई थी। आज एसडीएम वरुण कुमार पांडे, थानाध्यक्ष सजेती राकेश कुमार मौर्य के साथ ग्राम डोहरु पहुंची कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण ने मृतका के पति ग्रामीण रज्जन को दैवी आपदा अनुग्रह अनुदान राशि के ₹400000 की चेक सौंपी और दुखी परिवार को सांत्वना व ढाढस बन्धाया।हिंदू जागरण मंच द्वारा सीएए के समर्थन में गोष्ठी का आयोजन सम्पन्न
प्रयागराज, जन सामना ब्यूरो। हिंदू जागरण मंच कालिन्दी नगर द्वारा नागरिकता संशोधन अधिनियम अर्थात सीएए के समर्थन में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का प्रारंभ भारत माता और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ शुरू हुआ। सभा की अध्यक्षता पवन श्रीवास्तव द्वारा की गई मुख्य वक्ता के रूप में महानगर अध्यक्ष राजेश त्रिपाठी ने सीएए की महत्ता एवं उपयोगिता के बारे में प्रकाश डालते हुए उपस्थित लोगों से आग्रह किया कि वह समाज में फैले हुए भ्रम को दूर करें और लोगों को बताएं कि यह कानून किसी की नागरिकता छीनने के लिए नही है। बल्कि यह कानून उन प्रताड़ित लोगों के लिए है जो हमारे पड़ोसी देशों से धार्मिक उत्पीड़न के शिकार होकर हमारे देश में शरण लिए हुए हैं।
Jansaamna