Friday, September 25, 2026
Breaking News

ग्राम प्रधान भगवतपुर ने गरीबों को वितरित किया कंबल

प्रधान के नेक कार्यो और ग्राम विकास में योगदान से जनता गदगद
प्रयागराज, वी. डी. पाण्डेय। सदर प्रयागराज के विकास खंड भगवतपुर बरवां की प्रधान गायत्री देवी और उनके पति प्रधान प्रतिनिधि संतोष राय ने गरीबों को ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरित किया। ग्राम प्रधान गरीबों को प्रतिवर्ष कंबल आदि बाटती है। प्रधान प्रतिनिधि संतोष राय का ग्राम भगवतपुर के विकास में एक अहम योगदान रहा। आज ग्राम की सड़कों की बात करें या नाली और स्वच्छता कि हर कार्य पर ध्यान दिया जा रहा है। पूर्व में जिन सड़कों पर लोगों ने चलना छोड़ दिया था आज वहीं सड़कें इंटरलाकिंग होने के साथ कीचड़मुक्त और स्वच्छ रहती है। गांव के हर मुहल्ले में एक एक सोलर लाईट लगवाई गई है जिसकी वजह से अपराध में कमी आयी और रात्रि के आवागमन सुगम हुआ है।

Read More »

बिलिंग जोनल कोऑर्डिनेटर ने मातहत कर्मियों को दिए सख्त निर्देश

घाटमपुर, कानपुर। विद्युत राजस्व बढ़ाने के लिए जोनल कोऑर्डिनेटर एवं कलस्टर हेड आलोक कुमार यादव ने कानपुर देहात, कानपुर नगर, फतेहपुर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के हेड सुपरवाइजरों, सुपरवाइजरों के साथ बैठक कर सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। प्राप्त विवरण के अनुसार विद्युत बिलों को ज्यादा से ज्यादा जनरेट करने और उन्हे उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के लिए पेस कंप्यूटर कम्पनी तेजी से काम कर रही है। जिससे विद्युत विभाग को ज्यादा से ज्यादा। विद्युत राजस्व प्राप्त हो सके। जिसके चलते जोनल हेड कोऑर्डिनेटर एवं कलस्टर हेड आलोक कुमार द्वारा समस्त क्षेत्रीय हेड सुपरवाइजरों व सुपरवाइजरों के साथ। बैठक कर नये संयोजन कनेक्शन के बिल बनाने। मैन पावर बढ़ाने। जो बिल नहीं बन पा रहे हैं उनको अनबिल्ड एक्सेप्शन (फर्जी डाटा को भरकर हेड ऑफिस भेजकर सूची से हटवाना), एम यू बिलिंग बढ़ाने, विद्युत मीटरों के पास पहुंचकर डायरेक्ट(नार्मल) बिलिंग करने। आदि विषयों पर चर्चा की गई। तथा सभी मातहत कर्मियों को सख्त निर्देश जारी किए गए कि कोई भी मीटर रीडर प्रतिदिन 120 बिल से कम नहीं बनाएगा। प्रत्येक मीटर रीडर एक माह में पंद्रह सौ से कम व 17 सौ से अधिक विद्युत बिल नहीं जारी करेगा। यह भी निर्देश दिए की 1500 बिल्डिंग पर एक मीटर रीडर की नियुक्ति की जाए, सभी मीटर रीडर डोर टू डोर जाकर बिलिंग करेंगे तथा बिलिंग टारगेट पचासी परसेंट के ऊपर रखने की सख्त चेतावनी दी गई। मौके पर सर्किल इंचार्ज मनीष कनौजिया हेड सुपरवाइजर कासिम सिद्दीकी, दीपक व सुपरवाइजर शिवम मिश्रा, आनंद, रोहित कटियार, रोहित अवस्थी, सौरभ साहू, अवधेश पांडे, सोनू, कुलदीप आदि लोग मौजूद रहे।

Read More »

सरकारी कार्यालय के लिये होने वाली सभी प्रकार की खरीद जेम पोर्टल के माध्यम से की जायेः मुख्य सचिव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने कहा कि शासकीय कार्यों में पारदर्शिता के साथ भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगाना प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। विभागों में सरकारी कार्य हेतु सभी प्रकार की खरीद हेतु जेम पोर्टल पारदर्शी एवं सशक्त माध्यम है। जेम पोर्टल से विभागों को न्यूनतम मूल्य पर पारदर्शिता के साथ बिना किसी भेदभाव के गुणवत्तायुक्त सामग्री क्रय करने में भी मदद मिलती है। इसके साथ ही जेम पोर्टल का उद्यमियों एवं व्यापारियों को कारोबार बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि सभी विभाग यह प्रयास सुनिश्चित करें कि सरकारी कार्यालय के लिये होने वाली सभी प्रकार की खरीद जेम पोर्टल के माध्यम से की जाये।
मुख्य सचिव ने यह विचार आज योजना भवन में आयोजित जेम संवाद कार्यक्रम में व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को जेम पोर्टल के माध्यम से सर्वाधिक खरीद के लिये लगातार दो वर्षों से भारत सरकार द्वारा सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी जेम पोर्टल के माध्यम से सर्वाधिक खरीद करने के लिये 10 हजार करोड़ रुपये के निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने के प्रयास सुनिश्चित किये जायें। उन्होंने कहा कि जेम संवाद कार्यक्रम में जेम पोर्टल के प्रयोग में आ रही समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर कराया जाना चाहिये, ताकि विभागों को जेम पोर्टल से खरीददारी करने में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि समय-समय पर राज्य, मण्डल एवं जनपद स्तर पर कार्यशालाओं का आयोजन कर शासकीय विभागों एवं आपूर्तिकर्ताओं के समक्ष आने वाली समस्याओं को दूर कराया जाये।
श्री राजेन्द्र कुमार तिवारी ने कहा कि जेम पोर्टल को और अधिक सशक्त बनाया जाये, ताकि किसी भी प्रकार के डिजिटल फ्राड की संभावना न रहे। पोर्टल पर रजिस्टर्ड बायरध्सेलर की समस्याओं के यथाशीघ्र समाधान की व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाये। पोर्टल के माध्यम से क्रय की जाने वाले सामग्री की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाये। इसके लिये पंजीकृत विक्रेतों की जिम्मेदारी भी नियत की जाये।
प्रमुख सचिव सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम श्री नवनीत सहगल ने बताया कि विभाग की सक्रियता से प्रदेश ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।

Read More »

सम्पूर्ण समााधान दिवस में 134 शिकायतों में से 14 का मौके पर निस्तारण

फिरोजाबाद। जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को तहसील जसराना में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 134 शिकायतें प्राप्त हुयी। जिनमे से 14 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराते हुए शेष शिकायतों को 7 दिन के भीतर निस्तारित किये जाने के निर्देश के साथ सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को अंतरित किये गए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जसराना शिकायतकत्री विधवा संगीता निवासी मदीपुर ने अपनी शिकायत में बताया कि उसे मिली सरकारी पटटे की जमीन पर दूसरे लोगों ने जबरन कब्जा कर लिया है और वह लोग उसे धमकाते है। उसने बताया कि वह इसके लिए कई बार तहसील में अपनी शिकायत कर चुकी है परंतु अभी तक उसे कब्जा नही मिला है। इसको जिलाधिकारी ने गम्भीरता से लेते हुये राजस्व निरीक्षक ब्रजेश उपाध्याय एवं लेखपाल कुलदीप सिंह को फटकार लगाते हुये एसडीएम जसराना को निर्देश दियें कि वह इन पर विभागीय कार्यवाही प्रस्तावित करेें। इसी प्रकार शिकायतकर्ता विजय सिंह निवासी फरिहा ने अपनी शिकायत में बताया कि फरिहा में ही भू-माफियाओं द्वारा तालाब, चकरोड, आबादी, खेल के मैदान आदि पर कब्जा किये हुयंे है। शिकायत को जिलाधिकारी ने गम्भीरता से लेते हुये एसडीएम व तहसीलदार जसराना को निर्देश दियें कि वह सम्पूर्ण समाधान दिवस के तुरंत बाद मौके पर जाकर निरीक्षण कर आज ही आख्या प्रस्तुत करें।

Read More »

सदर विधायक ने सुनी स्टाम्प विक्रेताओं की समस्याएं

फिरोजाबद। मंगलवार को सदर विधायक ने तहसील प्रांगण में पहुंच कर धरने पर बैठे स्टाम्प विक्रेताओं की समस्यों को सुनकर उनकी मांगो को मुख्यमंत्री तक पहुंचा कर समस्या समाधान कराने का अश्वाशन दिया है।
स्टाम्प विक्रेता संघ के वेनर तले मंगलवार को दूसरे दिन भी अपनी मांगो को लेकर सदर तहसील के प्रांगण में स्टाम्प विक्रेताओं ने सरकार के विरूद्व धरना प्रदर्शन किया। धरने पर वैठे स्टाम्प विक्रेताओं की समस्या को सुनने सदर विधायक मनीष असीजा धरना स्थल पर पहुंच कर प्रदर्शन कर रहे स्टाम्प विक्रताओं की मागों को सुना। साथ ही उन्होने कहा कि स्टाम्प विक्रेताओं की मांगो को वह जल्द ही मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ तक पहुंचायेगे। जिससे उनकी मांगो का जल्द से जल्द हल निकल सके।

Read More »

प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव काफिले के साथ पहुंचे जिला कारागार

प्रसपा जिलाध्यक्ष अजीम भाई से जेल में की मुलाकात, जाना हाल-चाल
फिरोजाबाद। प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव जिला कारागार में अजीम भाई से मिलने पहुंचे। जहाॅ उन्होंने प्रसपा जिलाध्यक्ष अजीम भाई से मुलाकात कर हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।
बताते चले कि प्रसपा जिलाध्यक्ष अजीम भाई को 29 जनवरी को न्यायालय द्वारा जेल भेजा गया था। उन्हें 2001 में बलवे और आगजनी का आरोपी मानते हुए दस साल की सजा सुनाई गई थी। मंगलवार को दोपहर करीब तीन बजे जिला जेल प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव अपने समर्थकों के साथ अपने पार्टी के जिलाध्यक्ष अजीम भाई से मिलने पहुँचे। जहाॅ उन्होंने जिला जेल में निरूद्व अजीम भाई से मुलाकात कर हाल-चाल जाना और हर संभव मद्द करने का भरोसा दिया। प्रसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव प्रेस से रूबरू हुए। उन्होंने एक सवाल के जबाब में कहा कि शाहीन बाग में हो रही घटना के पीछे बीजेपी और आरएसएस के लोग है। लोकतंत्र में धरना प्रदर्शन करना सभी का अधिकार है।

Read More »

महापौर ने लगभग 88 लाख के निर्माण कार्यो का हवन-पूजन कर किया शिलान्यास

वार्ड नं. 42 के रामनगर हाॅस्पीटल वाली गली में 14 वित्त आयोग की राशि से होगा निर्माण कार्य
फिरोजाबाद। नगर निगम मेयर नूतन राठौर द्वारा वार्ड नं. 42 के रामनगर में लगभग 88 लाख के सड़क नाली निर्माण कार्यो का हवन-पूजन कर शुभारम्भ किया। जिससे क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। यह निमार्ण कार्य 14 वे वित्त आयोग की धनराशि से कराया जायेगा।
मंगलवार को मेयर नूतन राठौर ने क्षेत्रिय पाषर्द एवं उपसभापति संतोषी राठौर के वार्ड नं. 42 के रामनगर के मुख्यमार्ग प्रा. हाॅस्पीटल से 550 मी. तक आ.सी.सी. नाली एवं सी.सी. सड़क मरम्मत कार्य का हवन-पूजन कर शुभारम्भ किया। लगभग 88 लाख रूपये की धनराशि से क्षेत्र में निर्माण कार्य किया जायेगा। निर्माण कार्य का भूमि पूजन होते ही क्षेत्रिय लोगों में खुशी दिखाई दी। उन्होंने मेयर नूतन राठौर का फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया। महापौर ने बताया कि आज रामनगर हास्पीटल वाली गली का निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर शुभारम्भ किया गया। यह निर्माण कार्य पिछले चार महीने पहले की हो जाना था। जिसमें लोगों ने अड़चने पैदा की थी।

Read More »

सड़क हादसें में कई लोग घायल, जिला अस्पताल में भर्ती

फिरोजाबाद। अलग-अलग सड़क हादसों में कई लोग घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
थाना रसूलपुर क्षेत्र आसफाबाद के समीप दो बाइकों की आपसी भिड़ंत में दो लोग घायल हो गये। घायलों को आनन-फानन में मौके पर पहुंचे लोग उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेन्टर लेकर गये। जहाॅ घायलों ने अपने नाम थाना लाइनपार क्षेत्र के श्याम नगर निवासी 21 वर्षीय अंकेश पुत्र शंकर लाल निषाद एडवोकेट बताया, जो कि ज्ञान सरोवर स्कूल में पढ़ता है। दूसरे ने अपना नाम थाना मटसैना क्षेत्र के गांव आकलपुर दामौदर निवासवी सावन कुमार पुत्र पूरन चन्द्र बताया। दोनो लोगो को जहाॅ उपचार किया गया। अन्य सड़क हादसों में थाना दक्षिण क्षेत्र के नई बस्ती निवासी 65 वर्षीय संतराम पुत्र रामसरन भी माल गोदाम के समीप घायल हो गया। जिसको पीआरवी लाइनपार उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। वही थाना नगला खंगर क्षेत्र के गांव नहापुर भदान निवासी 22 वर्षीय जीतू पुत्र राकेश अपनी शादी के कार्ड बाॅटने के लिए बाइक से नवीन पुत्र अनार सिंह को लेकर कुतुकपुर की ओर जा रहा था।

Read More »

जाहरवीर गोगा जी मंदिर में हुआ हवन यज्ञ का आयोजन

शिकोहाबाद। नगर के हीरा नगर में श्री जाहरवीर गोगा जी मंदिर पर संस्थापक आर के तोमर के नेतृत्व में हवन यज्ञ का आयोजन संपन्न हुआ। हवन यज्ञ में महिला-पुरुष एवं बच्चों सहित गोगा जी के दर्शन किए। इस मौके पर विकास राजपूत, निषाद जयंती की अध्यक्ष मीना राजपूत पूर्व ब्लाक प्रमुख अपने परिवार सहित के अलावा कश्यप समाज के अध्यक्ष अपने साथियों सहित मंदिर में पहुंचकर जाहरवीर गोगा बाबा जी के दर्शन किए। मंदिर में भक्तों के जयकारों से मंदिर गुंजायमान हो गया। मंदिर के प्रांगण में मयंक तोमर, धर्मेन्द्र तोमर, जितेन्द्र, गजेन्द्र, आकाश ने भंडारे का आयोजन कराया।

Read More »

केसीसी बनाने में कमीशन की शिकायत पर जांच का आदेश

चंदौली। नौगढ़ ब्लाक परिसर के सभागार में मंगलवार को जिलास्तरीय समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।जिसमें उन्होने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रार्थना पत्रों को गुणवत्तापूर्ण एक सप्ताह के अंदर निस्तारण किया जाय, रिपोर्ट की आख्या उप जिलाधिकारी नौगढ़ को अवगत करायी जाये। साथ ही संबंधित अधिकारियों से कहा कि आइजीआरएस (समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली)की शिकायतों का गुणवत्तापरक शीघ्र निस्तारण करें। समाधान दिवस के दौरान भारतीय स्टेट बैंक नौगढ़ में बैंक मैनेजर द्वारा केसीसी बनाने में कमीशन की शिकायत उमाशंकर ग्राम टिकुरिया द्वारा किया गया, जिस पर जिलाधिकारी ने जाँच का निर्देश तहसीलदार को दिया। अमदहा चरनपुर के रामजनम के जमीन को पोखरा में बढ़ा देने व घूस मांगने की शिकायत पर उनके खिलाफ चकबंदी अधिकारी को जांच करने के निर्देश दिए। बार-बार प्रार्थना पत्र देने के बावजूद भी लेखपाल द्वारा वरासत न करने पर लेखपाल को फटकार लगाते हुए खतौनी में तत्काल नाम दर्ज करने के निर्देश दिए। किसानों का धान क्रय करने व अधिक नमी बताकर जिन अधिकारियों द्वारा टालमटोल किया गया तो उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही होगी। साथ ही धान क्रय केंद्रों पर बोरो की उपलब्धता बनी रहे, किसानों से समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक धान क्रय किया जाए और उसका भुगतान एक सप्ताह के अंदर किसानों के खाते में करना सुनिश्चित करें, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो।

Read More »