Saturday, April 25, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK (page 5)

JAN SAAMNA DESK

अतिक्रमण हटाने के दौरान हुआ विवाद, प्रवर्तन दल से धक्का-मुक्की

फिरोजाबाद। नगर निगम द्वारा शुक्रवार को सुबह 10 बजे से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। यह अभियान आसफाबाद चौराहा से ककरऊ कोठी तक बंबा बाइपास पर संचालित किया गया। अभियान के दौरान कई दुकानदारों द्वारा दुकानों से आगे तक टिनशेड लगाकर अतिक्रमण किया गया था। सिटी मजिस्ट्रेट विनोद कुमार पांडेय के निर्देश पर नगर निगम कर्मियों ने जेसीबी मशीन की मदद से अवैध टिनशेड को हटाया। कार्रवाई के दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया और प्रवर्तन दल से धक्का-मुक्की भी की। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए मौके पर मौजूद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विरोध करने वाले व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया और उन्हें पुलिस चौकी पहुंचाया।

Read More »

हरियाली तीज मेले को लेकर तैयारियां तेज, पालिकाध्यक्ष ने किया निरीक्षण

हाथरस। आगामी हरियाली तीज पर्व के अवसर पर श्री दाऊजी महाराज मंदिर पर लगने वाले पारंपरिक मेले को लेकर नगर पालिका परिषद द्वारा तैयारियां युद्धस्तर पर की जा रही हैं। शुक्रवार को पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी ने मेला क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया और सफाई व्यवस्था सहित अन्य तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पालिकाध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए स्वच्छता, जल आपूर्ति, प्रकाश व्यवस्था सहित सभी मूलभूत सुविधाएं समय से पूरी की जाएं। उन्होंने मेला क्षेत्र में साफ-सफाई को विशेष प्राथमिकता देने को कहा। इस मौके पर सभासद अशोक गोला, अतुल आधीवाल, रंगीला जी, श्याम अग्निहोत्री, अनी पंडित, सफाई निरीक्षक मुशाहिद हुसैन सहित नगर पालिका के अन्य कर्मचारी और गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

Read More »

आगरा मंडल में जनवरी से जून 2025 तक 1441 लोगों पर अलार्म चेन खींचने (ACP) पर कार्यवाही, ₹1.24 लाख जुर्माना वसूला

आगरा। मंडल रेल प्रबंधक तेज प्रकाश अग्रवाल के दिशा-निर्देशन में आगरा मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधा बनाए रखने हेतु लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में माह जनवरी 2025 से जून 2025 तक बिना उचित कारण ट्रेन का अलार्म चेन (ACP) खींचने के मामलों में कुल 1441 यात्रियों पर कार्रवाई करते हुए ₹1,24,050 का जुर्माना वसूला गया। आगरा मंडल द्वारा रेल यात्रियों को बेहतर सेवाएं देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। वाणिज्य विभाग और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के संयुक्त अभियान के तहत सघन चेकिंग चलाई जा रही है, जिसमें विभिन्न स्टेशनों पर बड़ी संख्या में चेन पुलिंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

Read More »

जगदीप धनखड़ की विदाई पर विपक्ष रात्रिभोज आयोजित करेगा

राजीव रंजन नाग: नई दिल्ली। विपक्षी दलों ने पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को उनके चौंकाने वाले इस्तीफ़े के कुछ दिनों बाद विदाई रात्रिभोज के लिए आमंत्रित किया है। श्री धनखड़ के इस्तीफ़े, जिसे सार्वजनिक रूप से स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर दिया गया था, के बाद एक सप्ताह तक राजनीतिक उथल-पुथल का माहौल रहा। 74 वर्षीय धनखड़ को विदाई भाषण देने का अवसर नहीं मिला।
विपक्षी दलों ने इस मुद्दे को उठाया और राज्यसभा की कार्य सलाहकार समिति की बैठक में उन्हें भाषण देने का अवसर दिए जाने की मांग की। इस मुद्दे को और अधिक प्रमुखता देने के लिए विपक्षी दलों ने श्री धनखड़ को औपचारिक विदाई देने हेतु एक रात्रिभोज आयोजित करने का निर्णय लिया है।

Read More »

नगर पंचायत ने भरवाए ओवर ब्रिज सर्विस रोड के गड्ढे

ऊंचाहार, रायबरेली। लखनऊ-प्रयागराज राजमार्ग पर ऊंचाहार रेलवे क्रॉसिंग के नीचे बने ओवर ब्रिज के सर्विस रोड न बनने से उत्पन्न समस्या से परेशान क्षेत्र वासियों को नगर पंचायत ने राहत दी है। सड़क पर पांच फुट तक गहरे गड्ढों में रोजाना वाहन पलटने की घटनाएं होती थीं। गुरुवार को नगर पंचायत अध्यक्ष ममता जायसवाल ने इन गड्ढों को पटवाकर राख और गिट्टी से भराई करवाई है। ज्ञात हो कि लखनऊ-प्रयागराज राजमार्ग पर ऊंचाहार नगर के रेलवे क्रॉसिंग में ओवर ब्रिज बन जाने के बाद सर्विस रोड और नाली का निर्माण नहीं कराया गया था। इसके कारण सर्विस रोड बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। यह सर्विस रोड एनटीपीसी और सलोन के लिए आवागमन का प्रमुख मार्ग है, साथ ही ऊंचाहार नगर के भी लोगों का मुख्य आवागमन इसी रास्ते से होता है। इस सड़क पर बड़े गड्ढों के कारण कई वाहन पलटने की घटनाएं हो रही थीं, जिनमें लोग चोटिल भी होते थे। जल निकासी न होने के कारण रोड पर घुटनों तक पानी जमा रहता था, जिससे समस्या और गंभीर हो गई थी।

Read More »

आरेडिका चिकित्सालय द्वारा ज्ञानदा बाल मंदिर विद्यालय में दो दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन

रायबरेली। आधुनिक रेल डिब्बा कारख़ाना (आरेडिका), रायबरेली के चिकित्सालय द्वारा बच्चों के समग्र स्वास्थ्य मूल्यांकन एवं जागरूकता हेतु ज्ञानदा बाल मंदिर विद्यालय में दो दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन 22 से 23 जुलाई 2025 तक किया गया। इस शिविर में कुल 274 बच्चों का शारीरिक, दंत एवं पोषण संबंधी परीक्षण किया गया। शिविर में डॉ. मनीष कुमार, मंडल चिकित्सा अधिकारी एवं शिशु रोग विशेषज्ञ, ने बच्चों की शारीरिक एवं मानसिक विकास की स्थिति की जांच की। डॉ. आकांक्षा, दंत चिकित्सक, ने मौखिक स्वास्थ्य एवं स्वच्छता से संबंधित पहलुओं की गहन जांच की और आवश्यक सलाह दी।
वहीं, डॉ. भूमिका सिंह, आहार विशेषज्ञ, ने बच्चों की आयु, ऊंचाई और वजन के अनुसार उपयुक्त डाइट चार्ट प्रदान किए, जिससे उनकी पोषण संबंधी जरूरतों को संतुलित किया जा सके।

Read More »

पत्रकारों की सुरक्षा व सहयोग को लेकर उपजा ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

हाथरस। उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (उपजा) के जिलाध्यक्ष संजय शर्मा के नेतृत्व में जनपद के पत्रकारों के एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन के माध्यम से पत्रकारों की सुरक्षा, प्रशासनिक सहयोग और समाचार संकलन के दौरान निर्बाध कार्य के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई।ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि हाल के दिनों में कई पत्रकारों को रिपोर्टिंग के दौरान असहयोग, अभद्रता और मानसिक दबाव का सामना करना पड़ा है, जिससे उनकी स्वतंत्र पत्रकारिता प्रभावित हुई है। पत्रकारों ने मांग की कि उन्हें न केवल सम्मान मिले, बल्कि प्रशासन की ओर से उनके कार्य को सहयोग भी प्राप्त हो। उपजा प्रतिनिधिमंडल ने जिला स्तर पर एक पत्रकार समन्वय अधिकारी  नियुक्त किए जाने की मांग भी की, जो पत्रकारों की समस्याओं को त्वरित रूप से संज्ञान में लेकर समाधान करे।

Read More »

पूर्व सांसद राजेश दिवाकर ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, हाथरस नगर विकास के लिए रखे महत्वपूर्ण प्रस्ताव

हाथरस। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्वेता चौधरी के पति एवं लोकसभा के पूर्व सांसद राजेश दिवाकर ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर हाथरस नगर के समग्र विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने हाथरस नगर की सीमाओं में हाल ही में जुड़े नए क्षेत्रों की समस्याओं और समाधान के लिए विशेष कार्ययोजना बनाए जाने की मांग रखी। राजेश दिवाकर ने मुख्यमंत्री को बताया कि अमृत योजना जैसी राज्य और केंद्र सरकार की कई विकास योजनाओं का लाभ अब तक इन नए क्षेत्रों तक नहीं पहुंच पाया है। इन इलाकों में पेयजल, सड़क, सीवर लाइन, पार्क जैसी बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है। उन्होंने विशेष बजट और पृथक विकास योजना की आवश्यकता पर बल दिया। पूर्व सांसद ने नगर में बेहतर सफाई व्यवस्था और ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त करने की भी मांग उठाई। उन्होंने कहा कि तेजी से फैलते शहरी क्षेत्र को सुव्यवस्थित बनाने के लिए स्थायी समाधान आवश्यक है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी बिंदुओं पर गंभीरता से चर्चा करते हुए कहा कि विकास कार्यों में धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और राज्य सरकार हाथरस नगर के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

Read More »

अग्रवाल महिला सम्मेलन ने हरियाली तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया

फिरोजाबाद। अग्रवाल महिला सम्मेलन द्वारा हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन शिवम रेस्टोरेंट में उल्लासपूर्वक किया गया, जिसमें महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर भाग लिया और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में जमकर उत्साह दिखाया। संस्था की अध्यक्ष मधु गर्ग और सचिव कविता अग्रवाल ने बताया कि इस बार का तीज महोत्सव भी पूरे हर्षोल्लास और पारंपरिक अंदाज में मनाया गया। सभी महिलाएं हरी साड़ी और पूरे सिंगार में शामिल हुईं। तीज गीतों पर नृत्य कर उन्होंने समां बांध दिया। कोषाध्यक्ष रागिनी बंसल ने बताया कि महिलाओं के लिए हाउजी और विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया, जिनमें उन्होंने बढ़-चढ़कर भाग लिया। साथ ही, महिलाओं ने खुद के बनाए गए हाथफूल भी प्रदर्शित किए।

Read More »

महिला शक्ति ने 50 टीबी मरीजों को वितरित किए पुष्टाहार किट

फिरोजाबाद। जायंट्स ग्रुप ऑफ फिरोजाबाद महिला शक्ति द्वारा टीबी रोगियों के स्वास्थ्य संवर्धन की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई। संस्था ने फिरोजाबाद क्लब में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 50 टीबी रोगियों को पुष्टाहार के किट वितरित किए। संस्था की अध्यक्ष प्राची अग्रवाल ने बताया कि यह कदम राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन लक्ष्य को सशक्त बनाने की दिशा में एक योगदान है। उन्होंने कहा कि ग्रुप न केवल पुष्टाहार वितरण तक सीमित रहेगा, बल्कि इन रोगियों के उपचार में निरंतर सहायता भी प्रदान करता रहेगा, ताकि वे शीघ्र स्वस्थ हो सकें। प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर कल्पना राजोरिया ने उपस्थित मरीजों को नियमित दवा सेवन, प्रोटीन युक्त आहार लेने और बाहर निकलते समय मास्क पहनने जैसी जरूरी सावधानियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उचित देखभाल और जागरूकता से टीबी जैसी बीमारी को हराया जा सकता है।

Read More »