Thursday, April 23, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पत्रकारों की सुरक्षा व सहयोग को लेकर उपजा ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

पत्रकारों की सुरक्षा व सहयोग को लेकर उपजा ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

हाथरस। उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (उपजा) के जिलाध्यक्ष संजय शर्मा के नेतृत्व में जनपद के पत्रकारों के एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन के माध्यम से पत्रकारों की सुरक्षा, प्रशासनिक सहयोग और समाचार संकलन के दौरान निर्बाध कार्य के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई।ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि हाल के दिनों में कई पत्रकारों को रिपोर्टिंग के दौरान असहयोग, अभद्रता और मानसिक दबाव का सामना करना पड़ा है, जिससे उनकी स्वतंत्र पत्रकारिता प्रभावित हुई है। पत्रकारों ने मांग की कि उन्हें न केवल सम्मान मिले, बल्कि प्रशासन की ओर से उनके कार्य को सहयोग भी प्राप्त हो। उपजा प्रतिनिधिमंडल ने जिला स्तर पर एक पत्रकार समन्वय अधिकारी  नियुक्त किए जाने की मांग भी की, जो पत्रकारों की समस्याओं को त्वरित रूप से संज्ञान में लेकर समाधान करे। साथ ही, आपात स्थिति, घटनाओं या प्रशासनिक कार्रवाइयों के दौरान प्रेस आईडी धारक पत्रकारों को कवरेज की प्राथमिकता प्रदान करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया। इस मौके पर उपजा के प्रदेश संगठन मंत्री नीरज चक्रपाणि, वरिष्ठ पत्रकार शम्मी गौतम, महादेव अटल, विष्णु नागर, राजकुमार वार्ष्णेय, मयंक वशिष्ठ, दिनेश कुशवाह, दीनदयाल सारस्वत, सुमित भारद्वाज, आरिफ खान, सुमित कुशवाह, संतोष त्रिवेदी, नरेश सागर, विष्णु सारस्वत और आदिल खान सहित अनेक पत्रकार व मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।