हाथरस, नीरज चक्रपाणि। यूपी के हाथरस जिले में एक बार फिर मानवता को शर्मशार करने वाला मामला सामने आया जहाँ एक शराबी पिता ने घर के अंदर अपनी बेटी और उसके प्रेमी को मिटटी का तेल डालकर जिन्दा जलाया, प्रेमी युगल एक दूसरे से प्रेम करते थे और शादी करना चाहते थे
लेकिन लड़की का पिता दोनों की शादी के लिए तैयार नहीं था पर उसके एवज में वो दोनों से शराब के लिए पैसे माँगता था पैसे न देने को लेकर इस कलयुगी पिता ने आज अपनी बेटी और होने वाले दामाद को ही मौत के मुँह में धकले दिया और मौके से फरार हो गया वही बुरी तरह आग की लपटों से झुलसे प्रेमी युगल को पड़ोसियों के द्वारा हाथरस के जिला अस्पताल लाया गया जहाँ डॉक्टरों ने दोनों की हालत नाजुक देखते हुये प्राथमिक उपचार के बाद आनन फानन में आगरा रेफर कर दिया वही घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस व् जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुँच मामले की जाँच जुट गए। घटना थाना हाथरस गेट क्षेत्र के मोहल्ला खंदारी घड़ी है वही पुलिस ने आरोपी पिता की तलाश भी शुरू कर दी है।
Read More »
Jansaamna
बस्ती, जन सामना ब्यूरो। कायस्थ वाहिनी प्रमुख गुरूदेव पंकज भइया कायस्थ के गृह जनपद मुख्यालय बस्ती में आज मुख्य बैठक और प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमे उन्होंने कहा कि 31 मार्च दिन शनिवार कायस्थ वाहिनी अंतर्राष्ट्रीय के ओर से भगवान चित्रगुप्त जी के प्रगटोत्सव महापर्व पर शाम 3 बजे बस्ती में भगवान भगवान चित्रगुप्त जी की भव्य शोभायात्रा का प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी भव्य आयोजन किया जायेगा। यह रथयात्रा 31मार्च शाम 03 बजे चित्रगुप्त मंदिर से निकलकर हनुमानगढ़ी कम्पनी बाग होते हुये पुनः चित्रगुप्त मंदिर पहुंचेगी, यही यात्रा का समापन होगा।
कानपुर नगर, जन सामना ब्यूरो। आज उपश्रमायुक्त कानपुर परिक्षेत्र राजेश मिश्रा से सुभाष चिल्ड्रेन होम के बच्चों के साथ मिलने का आग्रह किया गया था जिस क्रम में उनके द्वारा संस्था कें आग्रह को स्वीकार करते हुए वह कार्य्रकम में उपस्थित हुए। कार्य्रकम के मुख्य अतिथि उपश्रमायुक्त कानपुर परिक्षेत्र राजेश मिश्रा को बताया कि सुभाष चिल्ड्रेन सोसाइटी विगत 37 वर्षाें से बाल एवं महिला विकास के लिए कार्यरत है। साथ ही उन्हे बताया गया कि सुभाष चिल्ड्रेन सोसाइटी के द्वारा बिना किसी सरकारी सहयोग से संचालित सुभाष चिल्ड्रेन होम संचालन विगत 12 वर्षो सेे अनाथ, बेसहारा, जरूरतमंद, अपने घर से भटके एवं भागे बच्चो के आश्रय एवं पुर्नवासन हेतु संचालित किया जा रहा है। जहां बच्चों को शिक्षा सहित सभी जरूरतों को जन सहयोग से पूरा किया जा रहा है। जिसके साथ ही बच्चों को उनके परिजनों से मिलाने का भी प्रयास निरन्तर संस्था द्वारा किया जा रहा है। सुभाष चिल्ड्रेन होम किशोर न्याय अधिनियम के अन्तर्गत मान्यता प्राप्त है।