Saturday, July 6, 2024
Breaking News
Home » Jan Saamna Office (page 1131)

Jan Saamna Office

महिला चिकित्सालय के डाक्टर्स ने फिर दिखाई लापरवाही

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। लाख प्रयास के बाबजूद महिला चिकित्सालय की व्यवस्थाएं सुधरने का नाम नहीं ले रहीं है। इसका ताजा उदाहरण आज मंगलवार की शाम को उस समय देखने को मिला प्रसव पीड़ा से परेशान महिला को महिला चिकित्सालय में मौजूद डाक्टर्स ने भर्ती नहीं किया। ऐसे में महिला का प्रसव एम्बूलेंस में ही हो गया। वहीं मामले की जानकारी मिलने पर सीएमओ सहित अन्य अधिकारी महिला चिकित्सालय पहुंच गए। घटनाक्रम के अनुसार करीब साढे छह बजे करीब एक प्रसूता अनीता पत्नी महेश निवासी नई आबादी ककरउ कोठी को उसके परिजन प्रसव पीडा के चलते महिला चिकित्सालय लेकर आए।वहां मौजूद डाक्टर्स ने बहानेबाजी कर महिला को भर्ती नहीं किया। इसी जदोजहद के बीच महिला का प्रसव एम्बूलेंस में ही हो गया। परिजनों की माने तो महिला को डाक्टर्स ने इसके बाद भी प्राथमिक उपचार और देखभाल के लिए अस्पताल में भर्ती नहीं किया। बरहाल मामले की जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग के आला अफसर मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन की।

Read More »

न्याय के लिए विवाहिता का अनशन जारी प्रशासन ने कराया मेडीकल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। सोमवार की दोपहर न्याय की मांग को लेकर धरने पर बैठी एक विवाहिता ने दूसरे दिन भी भूख हडताल जारी रखी। जब तक न्याय नही मिलेगा हडताल इसी तरह से जारी रखने की बात कही। वहीं चैबीस घंटे से ज्यादा अनशन पर बैठे रहने के कारण नगर मजिस्ट्रेट के आदेश पर चिकित्सीय परीक्षण कराया। सोमवार की दोपहर थाना उत्तर क्षेत्र के गांधी पार्क मैदान में शिकोहाबाद क्षेत्र के शंकरपुरी निवासी बबली यादव अपने पति व ससुराल के लोगों द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग पति पर बेबफाई का आरोप लगाते हुए न्याय के लिए मायका पक्ष के साथ धरने पर बैठ गयी। बबली की माने तो उसका पति उसकी हत्या करना चहाता है। जिसको लेकर उसके उपर पति ने फायर भी किया था, जिसकी रिपोर्ट थाना उत्तर में दर्ज करायी गयी थी। जिसमें कोई पुलिस ने कार्यवाही नही की, पुलिस कार्यवाही न होने के विरोध बबली अपने भाई आकाश आशीष, पिता वीरेन्द्र के साथ दूसरे दिन भी मां को लेकर धरने पर बैठी रही। बबली का कहना है जब तक न्याय नही मिलेगा धरना इसी तरह चलता रहेगा।

Read More »

शहर काजी ने की पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात

रमजान उल मुबारक पर व्यवस्थाएं दुरूस्त कराने की मांग
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। मुस्लिम समाज का पवित्र महीना रमज़ान-उल-मुबारक संभवतः शनिवार या रविवार से (चन्द्र दर्शानुसार) शुरू होने वाले हैं। जिसके साथ ही ईद की तैयारियों हेतु बाज़ारों में खासी भीड़-भाड़ रहती है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन को भी तैयार रहने की ज़रूरत है। इसी बात को संज्ञान में लेकर शहर काज़ी सैय्यद शाहनियाज़ अली ने सोमवार रात्रि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार से मुलाकात कर सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की तथा शहर के व्यस्त बाज़ारों में पुलिस पिकैट के साथ-साथ महिला पुलिस फोर्स को भी तैनात करने की बात रखी। इस दौरान शहर काज़ी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार को पत्र सौंपते हुए तमाम जरूरी बिन्दुओ से अवगत कराते हुए कहा कि शहर के व्यस्तम बाज़ारो व चैराहो पर सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी बेहद जरूरी है। महिलाओं के साथ छेड़छाड़, चैन स्नैचिंग, छिना-छपटी, राहजनी व शरारती तत्वों की गतिविधियों को रोकने के लिये जगह-जगह पुलिस पिकैट लगाया जाए। इसके अलावा महिला पुलिस कर्मियों व ट्रैफिक पुलिस भी मुख्य चैराहों पर तैनात की जाए ताकि जाम की स्थिति पर भी नियंत्रण किया जा सके। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने शहर काज़ी सैय्यद शाहनियाज़ अली को भरोसा दिलाया और आश्वस्त 

Read More »

पोर्टल पर लंबित शिकायतें दर्ज नहीं कराना पड़ा महंगा

डीएम ने तीन दर्जन अफसरों का वेतन रोका
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। जिलाधिकारी नेहा शर्मा शर्मा ने आईजीआरएस पोर्टल पर लम्बित शिकायतों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान डिफाल्टर श्रेणी वाले 35 अधिकारियों के विरूद्व जिलाधिकारी ने सख्त रूख अख्तियार किया है। डीएम ने सभी अधिकारियों का अग्रिम आदेशों तक वेतन रोकने के आदेश दिए हैं। जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियो को आई.जी.आर.एस. पोर्टल लम्बित शिकायतों की संवेदनशीलता पर सम्बंधित अधिकारियो को पूर्व मे ससमय निस्तारण के स्पष्ट आदेश दिए जाने के बावजूद गंभीरता से न लेने पर एवं लापरवाही उदासीनता एवं उच्चाधिकरियो द्वारा दिए गए आदेशो की अवहेलना को गंभीरता से लेते हुए विभिन्न विभागों के 35 अधिकारियों के तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेशो तक वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सुधार होने पर सम्बंधित के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने की चेतावनी भी दी है। जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियो को यह निर्देशित किया है के आई.जी.आर.एस. पोर्टल पर डिफाल्टर संदर्भो के साथ साथ लम्बित संदर्भो का भी 23 मई तक निस्तारण करें।

Read More »

खेलकूद के ट्रायल शुरू

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। प्रदेश शासन के निर्देश पर जिला खेलकूद विभाग के लखनऊ स्थित छात्रावास में प्रवेश के लिए खिलाडियों के ट्रायल की तिथि धोषित कर दी है। ट्रायल आगामी तीन जून तक चलेगें। जिला खेलकूद अधिकारी के हवाले मिली जानकारी के मुताबिक जनपद में एथलेटिक्स, हाॅकी, फुटबाल, तीरंदाजी, हैंडबाल, जूडो और तैराकी सहित कई खेलों के ट्रायल आगामी 3 मार्च तक चलेंगे। इसके लिए खिलाडियों की आयु 12 से पंद्रह वर्ष के मध्य होनी चाहिए।अधिक जानकारी के लिए खिलाडी जिला क्रीडाधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।

Read More »

मिटटी के तेल के दामों में परिर्वतन

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। विभिन्न तेल कंपनियों द्वारा मिटटी के तेल के दामों में बढोत्तरी किए जाने की स्थिति में जिलाधिकारी द्वारा खुदरा एवं थोक बिक्री के मूल्यों में संशोधन किया है। जिलाधिकारी नेहा शर्मा द्वारा गत दिवस में जारी अपने आदेशों के अनुसार नगरीय एवं ग्रामीण इलाकों में सरकारी मिटटी के तेल की दूकानों और थोक व्यापारियों के यहां मिटटी के तेल की बिक्री में परिर्वतन किया है। संबंधित जानकारी के लिए डीएम द्वारा नई संशोधित दरें की सूची जारी की है।

Read More »

निःशुल्क प्रशिक्षण का हुआ शुभारम्भ

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिशद द्वारा छात्राओं के व्यक्तित्व को निखारने लिये एक निःशुल्क शिविर का उद्घाटन किया गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर में छात्राओं के व्यक्तित्व विकास को निखारने के लिये मेंहदी, कढ़ाई, रंगोली माइकल आर्ट, इंग्लिश स्पीकिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसका आज मंगलवार को विधिवत उद्घाटन विभाग प्रचारक सुधाकर शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जलन कर किया। इस अवसर पर जिला छात्रा प्रमुख रिचा राघव, मीडिया प्रभारी अवनी यादव, कार्यक्रम संयोजक नीतू दीक्षित और लोकेश मौजूद रहे।

Read More »

प्रदेश सरकार का मुख्य मकसद सबका साथ सबका विकासः सहकारिता मंत्री

2017.05.23 05 ravijansaamnaकानून व्यवस्था के साथ कोई खिलवाड़ करेंगा तो वह कठोर दंड का भागीदार होगा: मुकुट बिहारी वर्मा
कार्यो के क्रियान्वयन समयबद्ध तरीके से हो, निर्माण व विकास कार्यो में गुणवत्ता व मानक से कोई समझौता नही: प्रभारी मंत्री
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। प्रदेश के सहकारिता मंत्री/प्रभारी मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने विकास भवन के सभाकक्ष में आयोजित अधिकारियो की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार जिस मकसद के साथ काम कर रही है उसमें गरीब किसान, कमजोर की मदद मुख्य तो है ही साथ ही सबका साथ सबका विकास है। केन्द्र सरकार के भांति उत्तर प्रदेश सरकार भी सबका साथ सबका विकास की तर्ज पर कार्य कर रही है। विकास में प्रदेश की समस्त जनता की सहभागिता होगी। कानून व्यवस्था के साथ कोई भी खिलवाड़ करेंगा तो वह कठोर दंड का भागी होगा। उत्तर प्रदेश में ऐसा वातावरण बनेगा जिसमें प्रत्येक नागरिक अपने को सुरक्षित महसूस करें। सरकार के संकल्प पत्र व उनकी योजनाएं उन तक अधिकारी पहुॅचाये। महत्वपूर्ण योजना शुरू हो इसमें जनप्रतिनिधियो की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाये। समय सीमा के अन्तर्गत कार्य सम्पादित किये जाये। उन्होने अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, सदस्यो से कहा कि सरकार के संकल्प पत्र सबक साथ सबका विकास व शासन की मंशा के अनुरूप विकास कार्यो को कराया जाएगा। उन्होने कहा कि निर्माण व विकास कार्यो में गुणवत्ता व मानक से कोई समझौता नही किया जायेगा। कार्यो के क्रियान्वयन समयबद्ध तरीके से हो। 

Read More »

सहकारिता मंत्री का स्मृति चिन्ह व पुष्पगुच्छ देकर किया गया स्वागत

2017.05.23 03 ravijansaamnaप्रदेश सरकार के संरक्षण में प्रत्येक धर्म, सम्प्रदाय और जाति के व्यक्ति सुरक्षित व गौवंश का भी संरक्षण
प्रदेश सरकार खनन, वन, गौ माफियों व भू माफियाओं के विरूद्ध अभियान चलाकर कर रही है कड़ी कार्रवाईः मुकुट बिहारी वर्मा
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। प्रदेश के सहकारिता मंत्री/प्रभारी मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा का अशोक नगर स्थित पूर्व चेयरमैन जितेन्द्र सिंह गुड्डन सिंह व देवसमाज के निकट राॅयल बैंकेट में शोमिल कटियार, शाकिर कुरैशी, प्रशांत कटियार आदि नेे स्मृति चिन्ह व पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। सहकारिता मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार सबका साथ सबका विकास लेकर चल रही है समाज के सभी वर्गो और राज्य के प्रत्येक नागरिक व क्षेत्र के विकास के लिए कार्य कर रही है साथ ही विकास का एक ऐसा माॅडल दिया जायेगा जिसमें प्रदेश के सभी जनपदवासियों, नौजवानो का विकास व उन्नति होगी। प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश को दंगामुक्त बनाने का संकल्प व्यक्त करने के साथ ही राज्य में कानून व्यवस्था में सुधार को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गयी है तथा जनपद व प्रदेश में कानून का राज स्थापित करना है। प्रदेश  

Read More »

कराटे प्रतियोगिता का आयोजन 24 मई को

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। सुपर मार्शल आर्ट एवं सेवा संस्थान जूटो कराटे एकेडमी जो टाउन एरिया मार्केट बाढापुर रोड पर है के प्रांगढ में संस्था द्वारा जिलास्तरीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन 24 मई को दिन के एक बजे किया जा रहा है कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक प्रतिभा शुक्ला व पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी की उपस्थिति में किया जायेगा। यह जानकारी संस्था की अध्यक्ष शीतल पाल ने दी।

Read More »