चन्दौली। चन्दौली नौगढ़ दिल्ली में अपनी सम्मान रूपी जमीन बचाने की लड़ाई लड़ रहे किसानों के आंदोलन का हम आदिवासी किसान समर्थन करते हुए एकजुटता प्रदर्शित करते हैं क्यों कि यही लड़ाई नौगढ़ का आदिवासी किसान लंबे समय से लड़ रहा है। उक्त बातें नौगढ़ तहसील मुख्यालय पर अखिल भारतीय किसान महासभा, किसान संघर्ष समन्वय समिति के बैनर तले धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपने के दौरान हुई सभा को सम्बोधित करते हुए भाकपा (माले) राज्य सचिव कामरेड सुधाकर यादव ने कही।
Jan Saamna Office
बनारसी हैण्डलूम सिल्क बनारस का गौरव पर जारी किया गया विशेष आवरण
बनारसी हैण्डलूम सिल्क में परम्परा व आधुनिकता का खूबसूरत समन्वय – पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव
वाराणसी। बनारसी हथकरघा रेशम ने बनारस की अर्थव्यवस्था को समृद्ध करने के साथ-साथ यहाँ की कला और संस्कृति से भी देश-दुनिया को परिचित कराया। आज भी हैंडलूम से निर्मित बनारसी सिल्क साड़ियाँ परंपरा व आधुनिकता का खूबसूरत समन्वय प्रदर्शित करती हैं। उक्त उद्गार वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने “बनारसी हथकरघा रेशम -बनारस का गौरव” पर विशेष आवरण व विरूपण जारी करते हुए व्यक्त किये। वाराणसी प्रधान डाकघर में डाक विभाग और प्रयाग फिलाटैलिक सोसाइटी के तत्त्वावधान में 16 जनवरी को आयोजित इस कार्यक्रम को ज़ूम एप के माध्यम से भारत के साथ-साथ अन्य देशों में भी प्रसारित किया गया।
कोविड-19 टीकाकरण के अवसर पर विशेष आवरण एवं विशेष विरूपण का विमोचन
लखनऊ। आज प्रधानमंत्री जी द्वारा कोविड-19 टीकाकरण अभियान के शुभारम्भ के अवसर पर उत्तर प्रदेश डाक परिमण्डल द्वारा लखनऊ जीपीओ के फिलेटली म्यूजियम में एक “विशेष आवरण एवं विशेष विरुपण” का विमोचन कौशलेन्द्र कुमार सिन्हा, चीफ पोस्टमास्टर जनरल, उत्तर प्रदेश परिमण्डल लखनऊ द्वारा किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुये श्री सिन्हा ने कहा कि आज का दिन हम सभी के लिये बहुत महत्वपूर्ण है। आज प्रधानमंत्री जी द्वारा टीकाकरण का शुभारम्भ किया जा रहा है और उत्तर प्रदेश डाक परिमण्डल इस अवसर को और भी खास बनाने के लिये टीकाकरण पर एक “विशेष आवरण एवं विशेष विरुपण” का विमोचन कर रहा है।
रब्बी गुरूजी के दावे से येशु के असहमत होने के कारण मची हलचल
एण्डटीवी के शो येशु के आगामी एपिसोड्स में, दर्शक रब्बी गुरूजी और येशु (विवान शाह) के बीच अशांति का माहौल देखेंगे। जोसफ (आर्य धर्मचंद कुमार) और मेरी (सोनाली निकम) के नए स्थान पर बसने के बाद, येशु गांव के बच्चों के साथ घुलने-मिलने लगता है और नए दोस्त बनाता है। बाद में, वह अपने पूरे परिवार के साथ रब्बी गुरूजी की सभा में शामिल होता है, जहां वह भक्तों को भगवान के साथ जोड़ने के उनके दावे पर अपनी असहमति जताता है। वही दूसरी तरफ, येशु का सभा में इस तरह बर्ताव करना मारिया (पूजा दीक्षित) को अच्छा नहीं लगता है।
चकेरी में 700 करोड़ की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे में FIR की मांग
लखनऊ। आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर ने कथित भूमाफिया द्वारा देहरी सुजानपुर, थाना चकेरी, कानपुर नगर में लगभग 700 करोड़ की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत के संबंध में आवश्यक वैधानिक एवं प्रशासनिक कार्यवाही किये जाने की मांग की है।
मंडलायुक्त कानपुर, एडीजी जोन कानपुर, वीसी केडीए एवं अन्य अफसरों को भेजी अपनी शिकायत में अमिताभ ने कहा कि उन्हें प्राप्त अभिलेखों के अनुसार देहरी सुजानपुर, थाना चकेरी में अवस्थित गाटा संख्या 93 रकबा 2.622 भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग की भूमि है जबकि गाटा संख्या 63 रकबा लगभग 26 बीघा कानपुर विकास प्राधिकरण की भूमि है, जिन पर सुरेश पाल, दीपक यादव तथा सुरेश कुमार शुक्ला द्वारा अवैध कब्ज़ा किया गया है।
पहले कोरोना अब बर्ड फ्लू, करेला ऊपर से नीम चढ़ा
वर्ष 2020, 21 में भारत जैसे विकाशसील देश की अर्थ व्यवस्था को पहले कोरोना ने अरबो रुपयों नुकसान में धकेला है| अब बर्ड फ्लू जैसी संक्रामक बीमारी पोल्ट्री फॉर्म के व्यवसायियों को करोडो के नुकसान की चोट देने वाली है| इससे पूर्व भी बर्ड फ्लू ने भारत में कहर बरपा था, मुर्गियों को जमीं में दफनाना पड़ा था, और इसके व्यापारी करोड़ों का नुकसान झेल कर सड़क पर आ गये थे| इसी तरह कोरोना ने देश की अर्थ व्यवस्था को तहस नहस कर दिया था| अर्थ व्यवस्था को दुबले पर दो आषाड जसी स्थिति बन गयी है, बर्ड फ्लू स्वास्थ विभाग के हिसाब से कोरोना 2 से ज्यादा संक्रामक और खतरनाक भि है और तेजी से फ़ैलाने वाली भी, इससे देश को दुगुना सतर्क रहने की आवश्यकता होगी|
त्यौहार एक लेकिन रूप नाम अनेक
ऐसे कई त्यौहार है जिसे पूरा देश एक साथ मनाता है इन्हीं पर्वों में से एक पर्व का नाम मकर संक्रांति है। विभिन्न राज्यों में भिन्न-भिन्न नामों से जाना जाना जाता है। खुशी, उल्लास और उमंग से भरा यह त्यौहार उत्तर प्रदेश में खिचड़ी, पंजाब में लोहड़ी, गुजरात उत्तरायण और तमिलनाडु में पोंगल के रूप में अपनी सभ्यता और संस्कृति के आधार पर मनाया जाता है। जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है तब मकर संक्रांति का त्यौहार मनाया जाता है। धीरे-धीरे सूर्य का प्रभाव बढ़ने लगता है और ग्रीष्म ऋतु का आगमन होने लगता है संक्रांति के दिन स्नान और दान का बहुत महत्व है
पंजाब में मकर संक्रांति
पंजाब में मकर संक्रांति को लोहड़ी के नाम से जाना जाता है। इस दिन मकर संक्रांति की पूर्वसंध्या पर लोग खुले स्थान में आग जलाते हैं और परिवार व आस−पड़ोस के लोग अग्नि की परिक्रमा करते हुए रेवड़ी व मक्की के भुने दानों को उसमें भेंट करते हैं और साथ ही आग के चारों ओर भांगड़ा करते हैं।
व्हाट्सएप और प्राइवेसी का उल्लंघन
नई नीति के तहत, व्हाट्सएप पर चैट को प्रबंधित करने के साथ-साथ व्यवसायों को स्टोर करने के लिए फेसबुक द्वारा होस्ट की गई सेवाओं का उपयोग करने का तरीका बदल जाएगा। चिंताएं इस तथ्य से निकलती हैं कि अब तक फेसबुक, आदि जैसी संस्थाओं ने इस रुख को बनाए रखा कि वे किसी के साथ उपयोगकर्ता डेटा साझा नहीं करते हैं।
सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप में से एक व्हाट्सएप ने अपनी गोपनीयता नीति को अपडेट कर दिया है और उपयोगकर्ताओं को नए नियम और शर्तों को स्वीकार करने के लिए 8 फरवरी तक का समय दिया है। नई नीति इस मुद्दे पर चर्चा में है कि उपयोगकर्ता डेटा को किसी अन्य सोशल मीडिया प्रमुख फेसबुक के साथ अपने एकीकरण को कैसे प्रभावित किया जाता है, जो कि व्हाट्सएप की मूल कंपनी भी है। इस मुद्दे पर स्पष्ट करते हुए, व्हाट्सएप ने कहा कि गोपनीयता नीति व्हाट्सएप के व्यक्तिगत चैट के व्यवहार को नहीं बदलती है।
एक बयान में, व्हाट्सएप ने कहा: “अपडेट फेसबुक के साथ व्हाट्सएप के डेटा साझाकरण प्रथाओं को नहीं बदलता है और यह प्रभावित नहीं करता है कि लोग निजी तौर पर दोस्तों या परिवार के साथ कैसे संवाद करते हैं व्हाट्सएप लोगों की गोपनीयता की रक्षा के लिए गहराई से प्रतिबद्ध है।” लेकिन, गोपनीयता के दृष्टिकोण पर बहुत सी आशंकाएं हैं और यह हमारे डेटा को कैसे प्रभावित करता है ये सबसे बड़ा प्रश्न है ?
सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लगाम ही आएगी काम
सोशल मीडिया की वजह से गलत खबर, फेक न्यूज, अफ़वाह, अभद्र भाषा आदि समाज में फैल गए है जो हर सेकंड व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्विटर जैसे प्लेटफार्मों के माध्यम से वायरल होते रहते है. सोशल मीडिया एक व्यापक रूप से इस्तेमाल की जाने वाली संस्था है और एक ही समय में एक वरदान और शाप है. सोशल मीडिया पर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता एक स्वस्थ, संपन्न लोकतंत्र का अभिन्न अंग है. मगर उपर्युक्त समस्याएं सोशल मीडिया को कायम रखने में सक्षम बनाने और उस पर विश्वास करने में बाधक हैं. सही तरीके से, सही दृष्टिकोण, सही उद्देश्य और सही तरीके से सोशल मीडिया का उपयोग सुनिश्चित करने के लिए हमें नए नियम बनाने होंगे
सोशल मीडिया संचार, सहयोग, शिक्षा जैसे विषयों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और परिणामस्वरूप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को सार्वजनिक और सरकारी अधिकारियों की भागीदारी की तरह इसे महत्वपूर्ण मानते हैं. आज हमें सोशल मीडिया को सुरक्षित और संरक्षित रखने की जिम्मेदारी को समझने की जरूरत है ताकि यह समाज के लिए एक प्रगतिशील उपकरण के रूप में काम करे. इन प्लेटफार्मों पर बढ़ते उपयोगकर्ताओं के साथ, बढ़ती प्रौद्योगिकी और बढ़ते दुरुपयोग और दुरुपयोग के लिए प्रवृत्ति बढ़ गई है. सोशल मीडिया का वातावरण कई खतरे पैदा कर रहा है जो एक तत्काल समाधान की मांग करते हैं.
कैलाशानंद को महामंडलेश्वर की पदवी से विभूषित किया गया
हरिद्वार। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर दक्षिण काली मंदिर चंडी घाट से होते हुए निरंजनी अखाड़े तक पेशवाई निकाली गई जिसमें कैलाशानंद जी के भक्त बड़ी संख्या में उपस्थित हुए व ढोल नगाड़ों के बीच नाचते गाते दिखे। आपको बता दें अग्नि अखाड़े के मंडलेश्वर कैलाशानंद महाराज को विवादों के बीच वैदिक विधि विधान नियम पद्धति के अनुसार पट्टा अभिषेक किया गया व निरंजनी अखाड़ा के महामंडलेश्वर पद के रूप में विभूषित किया। 13 अखाड़ों के श्री महंतों ने चादर ओढ़ाकर उन्हें निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर की पदवी से विभूषित किया। देश भर से कैलाशानंद महाराज के भक्त बड़ी संख्या में हरिद्वार पहुंचे और आपको बताते चले कि उत्तराखण्ड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य हरिद्वार निरंजनी अखाड़ा पहुंची। उन्होंने आचार्य महामण्डेलश्वर कैलाशानद गिरी के पट्टाभिषेक समारोह में प्रतिभाग किया। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर, रूडकी विधायक प्रदीप बत्रा, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, भाजपा नेता विकास तिवारी, नरेश शर्मा, ओम प्रकाश जमदग्नि आदि भी पट्टाभिषेक समारोह में उपस्थ्ति रहे। सभी ने अखाड़ा परम्परा के अनुसार आचार्य महामण्डलेेश्वर की चादर विधि की।
Read More »
Jansaamna