काशी हिन्दू विवि प्रशासन ने पीएचडी प्रवेश में “टेस्ट बी” को खत्म करने और RET (Research Entrance Test) पर संकाय अध्यक्षों को भेजा पत्र
वाराणसी। बीएचयू में पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया में मौखिक परीक्षा के नाम पर अभ्यर्थियों के साथ खुलेआम पक्षपात और भेदभाव होता रहा है। इसके विरुद्ध बीएचयू के बहुजन छात्रों की ओर से लगातार संघर्ष किया जा रहा था। छात्रों ने प्रवेश परीक्षा के साक्षात्कार बोर्ड में पिछड़े वर्ग का एक शिक्षक प्रतिनिधि रखने, मौखिकी परीक्षा को खत्म करके केवल लिखित परीक्षा, शोध प्रस्ताव और अकादमिक मेरिट के अंकों के आधार पर पारदर्शी तरीके से पीएचडी में एडमिशन की मांग की थी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने “टेस्ट बी” के अंतर्गत साक्षात्कार बोर्ड में ओबीसी संवर्ग का प्रतिनिधि रखने की मांग तो मान ली है लेकिन बाकी मांगो पर अभी रायशुमारी कर रहा है।
Jan Saamna Office
केंद्र सरकार किसान विरोधी : यामीन खान वारिसी
सपा से गठबंधन सम्मान जनक सीटे मिलने पर हो सकता
रसूलाबाद/कानपुर देहात, संतोष गुप्ता। प्रगति शील समाजवादी पार्टी (लोहिया) अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश महासचिव मोहम्मद यामीन खान वारिसी ने कहा कि केंद्र सरकार किसान विरोधी है तभी किसानों के शांति पूर्ण धरना प्रदर्शन को पुलिस के सहयोग से लोकतांत्रिक विरोध के अधिकार का अंत कर रही है।
प्रसपा अल्पसंख्यक सेल के प्रदेश महासचिव मोहम्मद यामीन खान वारिसी ने एक पार्टी कार्यक्रम हेतु फरुखाबाद जाते समय रसूलाबाद में पत्रकारो से वार्ता करते हुए कहा कि आज भाजपा की गलत नीतियों के कारण देश का अन्न दाता बेहाल देखा जा रहा है। उनका आरोप था कि प्रदेश में किसानों का धान खरीद केंद्रों पर नही खरीदा जा रहा है और उनकी धान में नमी का बहाना बनाकर परेशान किया जा है। मिल मालिकों के यहाँ अटैच धान क्रय केंद्रों पर मिल मालिक स्वयम किसानों के रिकार्डो को लेकर अपनी धान बेंच कर सरकार व शासन की आंख में धूल झोंक रहे है। यह सब किसान की मजबूरियों का फायदा उठाकर किया जा रहा है।
दिन दहाड़े असलहाधारी बदमाशों ने व्यापारी से चैन लूटी
उन्नाव, जन सामना संवाददाता। उन्नाव का पौष इलाका आवास विकास कालोनी बी ब्लाक पानी की टंकी के पास में आज सुबह 11 बजे व्यापारी राम सिंह पटेल घर के बाहर दरवाजे पर धूप में बैठे थे तभी दो असलहाधारी लूटेरे बाइक से आकर चैन छीन कर भागे झड़प में उनका कट्टा तथा दो जिंदा कारतूस छोड़ भागे।
दिन-दहाड़े इस घटना के भय के मारे मोहल्ले में अन्य व्यापारी सुनील राजपाल भट्टे वाले, सुनील अरोरा भट्टे वाले, के. कें सिंह भट्टे वाले, बड़े व्यापारी के परिवार वाले दहशत में है कि दिन दहाड़े सुबह 11 बजे सब घर में कैद होने को मजबूर हो गये बच्चों को घरों में कैद किया गया।
जिलाधिकारी ने कोविड एल -1 अस्पताल का किया आकस्मिक निरीक्षण
कानपुर देहात। जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र ने नबीपुर केन्द्रीय विद्यालय में संचालित कोविड एल-1 अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल के बाहर सोलिड वेस्ट पाये जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए सोलिड वेस्ट को हटाये जाने के निर्देश दिये तथा कहा कि कोविड अस्पताल में साफ सफाई पर विशेष ध्यान देते हुए भर्ती मरीजों के खाने, पीने व दवा, स्वास्थ्य परीक्षण आदि की व्यवस्थाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जाये।
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान कोविड अस्पताल में भर्ती मरीजों व चिकित्सकों से वाॅकी टाॅकी से हाल चाल लिया। जिस पर सभी मरीजों व चिकित्सकों द्वारा बताया गया कि सभी व्यवस्थायें ठीक है।
अविवादित वरासत के प्रकरणों में अभियान चलाकर समयवद्ध रूप से वरासत खतौनी में करायें दर्ज: डीएम
कोविड गाइडलाइन के तहत खतौनी की प्रति सम्बन्धित व्यक्ति को जनप्रतिनिधियों के माध्यम से कराये उपलब्ध: डा0 दिनेश चन्द्र
कानपुर देहात। जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र ने अविवादित वरासत के प्रकरणों में अभियान चलाकर समयवद्ध रूप से वरासत दर्ज कराये जाने एवं खतौनी की प्रति सम्बन्धित व्यक्ति को वितरित किये जाने तथा खतौनी वितरित करते समय जियो टैग फोटो संरक्षित किये जाने के निर्देश समस्त उप जिलाधिकारियों को दिये है।
जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि वरासत के ऑनलाइन पोर्टल पर कुल 8412 दावे प्राप्त हुए है, जिसमें 6333 दावे निस्तारित किये गये है तथा कुल 2079 दावे निस्तारण हेतु लम्बित है। जिलाधिकारी ने आपत्तिजनक स्थिति होने पर नाराजगी जाहिर व्यक्त की। तहसील अकबरपुर को छोड़कर किसी भी तहसील द्वारा ऑनलाइन वरासत के प्रकरणों के निस्तारण में अपेक्षित रूचि नहीं ली जा रही है।
डीएम ने किसान क्रेडिट कार्ड पर बैंकर्स द्वारा रूचि न लेने पर रोष प्रकट किया
कानपुर देहात। जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैंकर्स समिति व आईसीडीपी योजना की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में जिलाधिकारी ने पशुपालकों के ऋण स्वीकृति व किसान क्रेडिट कार्ड जनपद के सभी बैंकों द्वारा न रूचि लेने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने रोष प्रकट करते हुए सभी बैंकों के खिलाफ पत्र भी एलडीएम के माध्यम से जारी करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि यदि एक सप्ताह में सुधार न हुआ तो कडी कार्यवाही करते हुए पत्र लिखा जायेगा। उन्होंने कहा कि यह शासन की प्राथमिकता है कि कोई भी पात्र व्यक्ति निराश न हो। उन्होंने कहा कि किसान सम्मान निधि, मत्स्य विभाग आदि विभागों द्वारा योजनायें शासन की योजनायें है इनमें किसी भी प्रकार से कोई बैंकर्स व जनपद स्तरीय अधिकारी लापरवाही न करें लापरवाही करने पर दण्ड के लिए तैयार रहे।
Read More »दिव्यांगजन सर्जरी कराने हेतु करें आवेदन
कानपुर देहात। निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उ0प्र0, लखनऊ के निर्देशानुसार दिव्यांग बच्चों की शल्य चिकित्सा/काॅक्लियर इम्प्लाण्ट सर्जरी करायी जानी है। जनपद कानपुर देहात के ऐसे पात्र दिव्यांगजन जो पोलियोे से ग्रसित हैं। दिव्यांग शल्य चिकित्सा/ काॅक्लियर इम्प्लाण्ट एवं करेक्टिव सर्जरी कराना चाहते हैं।
उपरोक्त जनकारी देते हुए जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ने बताया कि अपना दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र व फोटो सहित 26 नवम्बर 2020 तक कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कमरा नं0-105, विकास भवन, माती, कानपुर देहात में आवेदन जमा कर दें, ताकि पात्र दिव्यांगजनों की सर्जरी कराये जाने हेतु अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जा सके।
27 नवंबर को अटल घाट पर गंगा आरती
कानपुर नगर। गंगा नदी कानपुर की जीवन रेखा है और इतिहास, संस्कृति, परंपरा और उद्योग गंगा जी पर बहुत हद तक निर्भर करते हैं। लोगों में “स्वच्छ और प्रचुर मात्रा में गंगा” के बारे में जागरूक लाने के उद्देश से, प्रशासन अटल घाट पर “गंगा आरती” शुरू करने की योजना बना रहा है।
एक ट्राइयल के रूप में 27 नवंबर को अटल घाट पर गंगा आरती कराने की योजना है, जिसमें सभी उचित कदम और आवश्यक उपाय किए जाएँगे।
चूंकि यह एक दिन के लिए प्रारम्भिक ट्राइयल है, इसलिए यह आयोजन एक घंटे का होगा और अधिकतम 100 व्यक्तियों के साथ होगा। और आवश्यकतानुसार समस्त COVID एहतियाती उपाय भी किए जाएँगे।
25 नबम्वर को हक की बात, जिलाधिकारी के साथ
कानपुर नगर। प्रदेश में महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्वन के लिए मिशन शक्ति के अन्तर्गत 25 नबम्वर, 2020 को (हक की बात, जिलाधिकारी के साथ) में यौन हिंसा, लैगिंक असमानता, घरेलू हिंसा, दहेज हिंसा आदि के संबंध में सरक्षण, सुरक्षा तन्त्र, सुझावों, सहायताओं हेतु न्यूनतम दो घण्टें के पारस्परिक संवाद का आयोजन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किया जायेगा।
यह जानकारी जिला प्रोवेशन अधिकारी ने दी है। उन्होंने बताया है कि उक्त के क्रम में रेडियो सिटी 104.8 एवं नम्बर 0512-6671048 पर 25 नबम्वर, 2020 को रेडियो स्टेशन पर अपरान्ह 03ः00 बजे आयोजित किया जायेगा। उन्होंने प्रोग्राम मैनेजर रेडियो सिटी से सक्रिय सहयोग करने की अपेक्षा व्यक्त की है।
नवम्बर में प्रति यूनिट 05 कि0ग्रा0 की दर से गेहूँ का किया जायेगा निःशुल्क वितरण
खाद्यान्न वितरण में अनियमितता बरते जाने पर सम्बंधित के विरूद्ध की जायेगी कठोर कार्यवाही
प्रयागराज। जिला पूर्ति अधिकारी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया है कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत माह नवम्बर, 2020 हेतु 03 कि0ग्रा0 गेहूँ तथा 02 कि0ग्रा चावल निःशुल्क प्रति व्यक्ति के स्थान पर अब मात्र 05 कि0ग्रा0 गेहूँ प्रति यूनिट की दर से निःशुल्क वितरण कराये जाने के निर्देश दिये गये है। कार्डधारक अपने विकेता से अनुमन्य खाद्यान्न प्राप्त कर लें। जनपद के समस्त सम्बन्धित उचित दर विकेताओं को निर्देशित किया जाता है कि निःशुल्क 05 कि0ग्रा0 गेहूँ प्रति यूनिट की दर से कार्डधारकों को एवं पूर्व की भॉति 01 कि0ग्रा0 चना प्रति कार्डधारक वितरण करना सुनिश्चित करें। पोर्टेपिलिटी अनुमन्य नहीं है। यदि इसमें विकेता द्वारा किसी प्रकार की अनियमितता बरती जाती है, तो उसके विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी। साथ ही समस्त पूर्ति निरीक्षक/क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी को निर्देशित किया जाता है कि वितरण पर प्रभावी नियंत्रण बनाये रखें।
Jansaamna