श्री राम ग्रुप चेयरमैन मनोज सिंह भदोरिया ने किया कार्यक्रम का आयोजन
घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। भावी विधानसभा उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत को सुनिश्चित करने एवं कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए बैठक कर रणवीर बनाई गई। शुक्रवार दोपहर श्री राम ग्रुप ऑफ एजुकेशन नंदना के तत्वावधान में पुरूषोत्तम श्री राम पी0 जी0 कालेज के अडोटोरियम हाल व महाविद्यालय प्रांगण में घाटमपुर विधानसभा उपचुनाव की कार्यकर्ता बैठक हुयी। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में सुनील बंसल संगठन महामंत्री भारतीय जनता पार्टी उ0प्र0 के द्वारा आए हुये सभी मण्डल के सेक्टर प्रमुख एवं सेक्टर प्रभारी, मण्डल के प्रभारी व मण्डल के पदाधिकारियों के साथ एक चुनावी बैठक हुयी जिसमें बंसल जी ने चुनाव को जीत की ओर ले जाने का मार्गदर्शन दिया।
Jan Saamna Office
टीआरपी मुक्त खबरें क्यों नहीं ?
आम दर्शक तो टीवी पर केवल सच्ची और साफ-सुथरी खबरें ही देखना चाहते हैं, किंतु टीआरपी की होड़ ने आज न्यूज़ चैनलों की पत्रकारिता को इतने निचले स्तर पर ला दिया है कि अब अधिकतर न्यूज़ चैनलों पर सही न्यूज़ की जगह फेक न्यूज़ और डिबेट के रूप में हो हल्ला ही देखने-सुनने को मिलता है। सभी चैनल यह दावा करते हैं कि हम ही नंबर वन हैं। अभी हाल ही में देश के दो बड़े न्यूज़ चैनलों पर टीआरपी से छेड़छाड़ करने के आरोप लगे हैं। टीआरपी की इस होड़ ने न्यूज़ चैनलों की पत्रकारिता का स्तर इतना अधिक गिरा दिया है कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ यानी मीडिया पर दीमक सी लगती नजर आ रही है।
बच्चों के स्कूल नहीं लौटने का खतरा एक गंभीर चेतावनी
स्कूल बंद होने के बाद अपनी शिक्षा के लिए वापस नहीं आने वाले बच्चों की संख्या अधिक होने की संभावना है, लड़कियों और युवा महिलाओं को असंतुष्ट रूप से प्रभावित होने की संभावना है, क्योंकि स्कूल बंद होने से वे बाल विवाह गर्भावस्था और लिंग आधारित हिंसा के प्रति अधिक असुरक्षित हैं। विश्व बैंक ने कहा है कि स्कूलों के बंद होने के परिणामस्वरूप भविष्य में उभरती विश्व शक्ति भारत को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।
संयुक्त राष्ट्र की नीति के अनुसार शिक्षा पर महामारी के प्रभाव और सीओवीआईडी -19 की आर्थिक गिरावट के कारण 24 मिलियन बच्चों के स्कूल नहीं लौटने का खतरा अब सच में बदल गया है। उन्होंने कहा कि शैक्षिक वित्तपोषण का अंतर भी एक तिहाई बढ़ने की संभावना है। दुनिया भर में 1.6 अरब से अधिक शिक्षार्थी शिक्षा प्रणाली के व्यवधान से प्रभावित हुए हैं। प्राथमिक स्तर पर 86% बच्चे स्कूल से प्रभावी रूप से बाहर हो गए हैं।
इस बार शारदीय नवरात्रि 17 से प्रारंभ, जानिए शुभ स्थापना का मुहूर्त
कानपुर नगर, जन सामना। शारदीय नवरात्रि का त्योहार भारतवर्ष में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। मां दुर्गा शक्ति की स्रोत हैं। दिव्य शक्तियों के प्रभाव से ही इस पृथ्वी पर सभी कार्य संपूर्ण होते हैं। इस बार शारदीय नवरात्रि 17 अक्टूबर, शनिवार से आरंभ होगा और 24 अक्टूबर, शनिवार को महानवमी के साथ ही नवदुर्गा का पावन त्यौहार सम्पन्न होगा। भारतीय संस्कृति में नवरात्रि का विशेष महत्व है। नवरात्रि दे पावन दिवसों में मां दुर्गा के अलग-अलग नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। शारदीय नवरात्रि माता दुर्गा के नौ रूपों की पूजा-आराधना का विशेष समय होता है। नवरात्रि के पावन दिनों में मां के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। जो अपने भक्तों को सुख, शांति और शक्ति प्रदान करती हैं। नवरात्रि का हर दिन देवी के अलग-अलग रूप को समर्पित होता हैं। मां की कृपा से लोगों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। नवरात्रि का त्योहार शक्ति की उपासना का त्योहार है।
बिहार चुनाव फैसला किसके पक्ष में…
बिहार देश का पहला ऐसा राज्य बनने जा रहा है जहाँ कोरोना महामारी के बीच चुनाव होने जा रहे हैं और भारत शायद विश्व का ऐसा पहला देश। आम आदमी कोरोना से लड़ेगा और राजनैतिक दल चुनाव। खास बात यह है कि चुनाव के दौरान सभी राजनैतिक दल एक दूसरे के खिलाफ लड़ेंगे लेकिन चुनाव के बाद अपनी अपनी सुविधानुसार एक भी हो सकते हैं। यानी चुनाव प्रचार के दौरान एक दूसरे पर छींटाकशी और आरोप प्रत्यारोप लगाने वाले नेता चुनावी नतीजों के बाद एक दूसरे की तारीफों के पुल भी बांध सकते हैं। मजे की बात यह है कि यह सब लोकतंत्र बचाने के नाम पर किया जाता है। हाल ही में हमने ऐसा महाराष्ट्र में देखा और उससे पहले बिहार के पिछले विधानसभा सत्र में भी ऐसा ही कुछ हुआ था।
स्वराज और सुराज
“स्वराज हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है और हम इसे लेकर रहेंगे “-लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक के द्वारा उद्घोषित इस वाक्य ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को एक नई दिशा प्रदान की थी और आम मानस में इक नई ऊर्जा का प्रवाह किया था। प्रकृति का हर अव्यव स्वाधीनता से जीना चाहता है और मानव इस प्रकृति की सर्वश्रेठ कृति है अतः उसके लिए स्वाधीनता और भी जरूरी अंग है, जैसे कि साँस लेना और धमनियों में खून का प्रवाह होना। स्वराज की परिकल्पना लोमान्य बालगंगाधर तिलक और ऐनी बेसेंट के द्वारा चलाए गए होम रूल मूवमेंट से भी परिभाषित होती है।
राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की ये पंक्तियाँ भी स्वराज की प्राथमिकता को दर्शाती हैं –
कानपुर विश्वविद्यालय में प्रवेश तिथि हुई 31 अक्टूबर
घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। क्षेत्र के नन्दना स्थित पुरुषोत्तम श्री राम पीजी कॉलेज के प्रबंधक एवं पुरुषोत्तम श्री राम एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन मनोज सिंह भदौरिया ने बताया की छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर के कुलसचिव डॉ अनिल कुमार यादव द्वारा सत्र 2020- 21 हेतु छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर परिसर एवं उससे संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश हेतु इच्छुक छात्र छात्राओं को रिलीफ देते हुए कोविड-19 की परिस्थितियों को देखते हुए प्रवेश लेने एवं डब्ल्यू आर एन प्राप्त करने की तिथि दिनांक 31 अक्टूबर 2020 तक बढ़ा दी गई है। इसलिए इच्छुक छात्र-छात्राएं संबंधित महाविद्यालय विषयों में सीटों की उपलब्धता प्रवेश के निर्धारित मानक तथा आरक्षण नियमों के अंतर्गत प्रवेश प्राप्त कर लें।
Read More »इको कार की टक्कर से साइकिल सवार बालिका की मौत
रसूलाबाद/कानपुर देहात, जन सामना संवाददाता। एक साइकिल पर सवार दो सगी बहनें कोचिंग पढ़ने जा रही तभी पीछे से आ रही इको कार ने साइकिल में पीछे से टक्कर मार दी जिससे एक बहन की मौके पर मौत हो गई व दूसरी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना से हड़कंप मच गया। घायल बहन को ग्रामीणों ने सीएचसी में भर्ती कराया। वही पुलिस ने कार को कब्जे में कर लिया है।
जनपद कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के उसरी गांव निवासी स्वाति पाल (14) व उसकी बहन लकी(13) पुत्री देवेंद्र प्रताप सिंह पाल प्रतिदिन की भांति गुरुवार को भी वह साइकिल से अपने घर से कोचिंग पढ़ने के लिए रसूलाबाद जा रही थी जैसें ही दो बहनें मलखानपुर गांव के सामने पहुंची वैसे ही पीछे से आ रही इको कार ने साइकिल में पीछे से टक्कर मार दी जिससे दोनों बहने उछलकर रोड पर जा गिरी जिससे बड़ी बहन की मौके पर मौत हो गई व छोटी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई जिन्हें एंबुलेंस की सहायता से रसूलाबाद सीएचसी लाया गया जहां डाक्टरों ने हालत चिंताजनक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। घटना से हड़कंप मच गया। माँ सुमन का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने इको कार को अपने कब्जे में कर लिया है।
सीओ देवेन्द्र मिश्र गैंगस्टर जय वाजपेयी ऑडियो टेप जाँच की मांग
लखनऊ, जन सामना। बिकरू कांड में शहीद हुए सीओ देवेन्द्र मिश्र तथा गैंगस्टर जय वाजपेयी की कथित बातचीत की जाँच एक्टिविस्ट डॉ नूतन ठाकुर ने आज दिवंगत सीओ देवेन्द्र मिश्रा तथा जय वाजपेयी के कानपुर निवासी पीयूष द्विवेदी के साथ कथित बातचीत की एक ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने रखा।
यह बातचीत देवेन्द्र मिश्र की तैनाती से जुड़ी हुई है और इसमें पूर्व एसएसपी कानपुर नगर अनंत देव तथा एसीएस होम अवनीश अवस्थी का बार-बार उल्लेख है।
यहाँ देवेन्द्र मिश्र यह दावा करते हैं कि अनंत देव ने अपना लखनऊ स्थित आवास कानपुर नगर के थानाध्यक्षों द्वारा दिए गए बिल्डिंग मटेरियल से बनवाया।
लोक निर्माण विभाग के बाबू पर लग रहा है पैसा मांगने का आरोप
लोक निर्माण विभाग के आला अफसर भी रहते हैं इसमे शामिल
कौशाम्बी, डी. एस. ठाकुर। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री केशव प्रसाद मौर्य के गृह जनपद कौशाम्बी में बने उनके ही विभाग लोक निर्माण विभाग कार्यालय का एक बाबू अपने ही विभाग में काम कर रहे। अधिकारियों से पीएफ, जीवन बीमा और रिटायरमेंट से लेकर जितनी भी सुविधा सरकार के द्वारा उपलब्ध है। उन सुविधाओं को लाभ उठा रहे आला अफसर से वहा का बाबू सुविधा देने के नाम पर ले रहा है पैसा। वही पर काम कर रहे नाम न छपने की शर्त पर एक सुपरवाइजर ने आरोप लगाते हुए बताया कि मुझे जो सरकार के तरफ से मेडिकल की सुविधाएं मिली है। उन सुविधाओं के नाम पर बाबू करता है पाँच प्रतिशत की मांग और यही नहीं उसने यह भी बताया कि जितने लोगों को भी यह सब सुविधाओं में लाभ मिलता उन सब से लोक निर्माण विभाग का बाबू करता है पैसे की मांग। आला अफसरों को चेताया जा रहा है कि इस मामले को संज्ञान में लेते हुए कड़ी कार्यवाही करें। लोक निर्माण विभाग के इस बाबू का नाम राजकुमार पाल है आरोप है कि अधिशासी अभियंता अधिकारी प्रांतीय खंड कौशांबी को बार-बार शिकायत करने पर कोई कार्यवाही नहीं होती बातों को सुनकर अनसुना कर दिया जाता है।
Read More »
Jansaamna