Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » Jan Saamna Office (page 155)

Jan Saamna Office

आपदा में अवसर की मार, किसानों पर है अत्याचार

कृषि विधेयक पर देशभर में भड़के किसानों का हल्ला बोल, अन्नदाता बोले किसानों को धन्नासेठों का गुलाम बनाने का कानून लाए पीएम मोदी
– कृषि बिल से एमएसपी को लेकर किसानों में चिंता, पूंजीपतियों के अधीन हो किसान से मजदूर बन जाएंगे अन्नदाता
पंकज कुमार सिंह –
कानपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ‘आपदा में अवसर’ का बयान दरअसल उद्योगपतियों-धन्नासेठों की तरक्की के लिए मुफीद साबित हुआ है। इसी के साथ देश के अन्नदाता व आम जनता सरकार और पूंजीपतियों के गठजोड़ के साथ आपदा में अवसर की मार झेलने को मजबूर हैं। जी हां ! यह हम नहीं कह रहे, यह ग्राउण्ड रिपोर्टिंग से आए तथ्य साफ जाहिर कर बानगी पेश कर रहे हैं।
केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा जनता के हित के नाम पर निजीकरण की योजनाएं आम लोगों पर भारी पड़ रही हैं। इनके दूरगामी परिणाम भयावह रूप में देखे जा रहे हैं। कोरोनाकाल में पूंजीपतियों की खेवनहार बनकर आई पीएम मोदी की अगुवाई वाली केन्द्र सरकार अब किसानों के मुद्दे पर घिरी हुई है। केन्द्र सरकार के कृषि बिल पर देशभर में सड़क से संसद तक संग्राम हुआ है।

Read More »

बीएचयू में खेल, ओबीसी प्रोफेसर्स के 203 पद गायब

वाराणसी/कानपुर, पंकज कुमार सिंह। बीएचयू में प्रोफेसर्स के पदों में गड़बड़झाले को लेकर एक बड़ा खुलासा सामने आया है। नागपुर के सामाजिक कार्यकर्ता संजय थूल को हाल ही में बीएचयू द्वारा आरटीआई से प्राप्त जानकारी से यह खुलासा हुआ है कि प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र एवं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य कौशलेन्द्र सिंह पटेल के गृह नगर वाराणसी में स्थित देश के प्रतिष्ठित केन्द्रीय विश्वविद्यालय बीएचयू (काशी हिन्दू विश्वविद्यालय) में ओबीसी के लिए आरक्षित कुल 568 शिक्षण पदों में से प्रोफेसर के 36, एसोसिएट प्रोफेसर के 93 और असिस्टेंट प्रोफेसर के 74 पद गायब कर दिये गये हैं। इस तरह तीनों कैडर को मिलाकर ओबीसी के लिए स्वीकृत कुल 203 पदों को गायब कर दिया गया है।

Read More »

शहीदे आजम भगत सिंह की जयन्ती मनाई गई

कानपुर नगर, जन सामना संवाददाता। आज रविवार को शहीदे आजम भगत सिंह के 113वे जन्मदिन दिवस के अवसर पर भीम क्रान्ति मंच व भारत की जनवादी नौजवान सभा (DYFI) के संयुक्त तत्वाधान में कानपुर के मूलगंज श्रेत्र में भगत सिंह मार्केट में स्थापित शहीद. ए. आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने भगत सिंह के विचारों और उनके कार्यों पर प्रकाश डाला सभी को संबोधित करते हुए संगठन के संयोजक चमन खन्ना ने कहा कि भगत सिंह ने सिर्फ आजादी का सपना नहीं देखा था उन्होंने आजादी के बाद देश में आर्थिक और सामाजिक समानता वाले भारत की रूपरेखा बना रखी थी वे चाहते थे कि भारत की जनता समाजवाद की स्थापना करें जहां व्यक्ति के द्वारा व्यक्ति का, समुदाय के द्वारा समुदाय का और एक राष्ट्र के द्वारा दूसरे राष्ट्र का शोषण ना हो। माल्यार्पण कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग का भी ख्याल रखा गया।

Read More »

पूरा विश्व कोरोना से जूझ रहा है ऐसे में सयुंक्त राष्ट्र कहाँ है?

संयुक्त राष्ट्र की प्रतिक्रियाओं में बदलाव, व्यवस्थाओं में बदलाव, स्वरूप में बदलाव आज समय की मांग है. भारत के लोग संयुक्त राष्ट्र के सुधारों को लेकर लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. आज संयुक्त राष्ट्र को भारत कि तर्ज पर कार्य करने की अहम जरूरत है. हम पूरे विश्व को एक परिवार मानते हैं. यह हमारी संस्कृति, संस्कार और सोच का हिस्सा है. संयुक्त राष्ट्र में भी भारत ने हमेशा विश्व कल्याण को ही प्राथमिकता दी है. जनकल्याण से जगकल्याण हो तभी संयुक्त राष्ट्र के मकसद सही मायने में हल होंगे – डॉo सत्यवान सौरभ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को संयुक्त राष्ट्र आमसभा की बैठक को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने इस विश्व निकाय की ताकतवर संस्थाओं में भारत की दावेदारी पेश की. उन्होंने पूछा कि संयुक्त राष्ट्र में सुधार की प्रक्रिया कब पूरी होगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा की आमसभा को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया. इस दौरान प्रधानमंत्री ने संयुक्त राष्ट्र में बड़े बदलावों की वकालत की. उन्होंने कहा कि भारत के लोग यूएन की अहम संस्थाओं में प्रतिनिधित्व का इंतजार कर रहे हैं.

Read More »

राष्ट्रीय धानुक सेना का जोरदार स्वागत हुआ

कानपुर नगर, जन सामना संवाददाता। राष्ट्रीय धानुक सेना के पदाधिकारी एडवोकेट नरेश कठेरिया के निवास संगवा में प्रदेश भ्रमण कार्यक्रम आयोजन पर धानुक सेना का जोरदार स्वागत किया। संगठन के द्वारा विभिन्न जनपदों का भ्रमण करते हुए नोएडा से चलकर गाजियाबाद, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, कन्नौज एवं कानपुर में संगठन के पदाधिकारियों से मुलाकात की। जगह-जगह समाज व संगठन द्वारा अपार स्नेह समर्थन सम्मान मिला। भ्रमण में धानुक सेना राष्ट्रीय महासचिव विजेन्द्र प्रताप सिंह कठेरिया, प्रदेश अध्यक्ष नीरज कठेरिया, प्रदेश महासचिव रजनीश कठेरिया, मोहित कठेरिया प्रदेश अध्यक्ष (युथ प्रकोष्ठ) वन्टू कठेरिया रहे। धानुक सेना के पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार दिये रजनीश ने भाजपा की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। इस स्वागत कार्यक्रम के मौके पर ईशू कठेरिया, संतोष कठेरिया, मुकेश कुमार, नितेश कुमार, मनीष कुमार, अरुण कठेरिया, जीतू धानुक आदि धानुक समाज के लोग मौजूद रहे।

Read More »

दहेज में मोटर साइकिल की मांग को लेकर विवाहिता को घर से निकाला

पति सास ससुर सहित 5 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
रसूलाबाद/कानपुर देहात, संतोष गुप्ता। शादी के मात्र 16 महीने बाद ही दहेज की निरन्तर बढ़ती मांग पूरी करने में कन्या पक्ष द्वारा असमर्थता व्यक्त करने को लेकर ससुराल पक्ष के दहेज के भूखे भेड़ियों ने विवाहिता को बुरी तरह मारपीट व प्रताड़ित कर घर से निकाल दिए जाने पर पीड़िता की शिकायत पर थाना रसूलाबाद में सास, ससुर, पति, जेठ, जिठानी के खिलाफ दहेज अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
थाना रसूलाबाद में दर्ज कराए मुकदमे में पीड़िता मंजू पाल पुत्री सर्वेश पाल ने कहा है कि उसकी शादी 16 अप्रैल 20 में अनुज पाल पुत्र हृदय पाल निवासी दायी का पुरवा मंधना बिठूर के साथ यथा शक्ति दान दहेज के साथ धूमधाम के साथ हुई थी। शादी में कुल लगभग 18 लाख रुपया खर्च हुआ था।

Read More »

अन्धवा गांव में पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी की मनाई गई जयंती

कौशाम्बी, आशा सिंह। आज का दिन यानी 25 सितंबर इतिहास के पन्नों में काफी अहमियत रखता है, आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती है। ग्राम सभा अन्धावा में आज पंडित दीनदयाल उपाध्यय जी की जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ के मनायी गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भारतीय जनता पार्टी के पूर्व महामंत्री नरेन्द्र सिंह पटेल ने कहा कि आखिरी छोर के गरीब किसानों के लिए हमें काम करना हैं। इस मौके पर भाजपा नेता विमलेश मिश्रा, उदयनरायण मिश्रा, अखिलेश शुक्ला, भुपेन्द्र सिंह, राजकुमार द्विवेदी, हरिशंकर केशरवानी आदि तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Read More »

वांछित 05 नफर अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

कौशाम्बी, विकास सिंह। जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु विभिन्न थानों, लड़ाई-झगड़ा कर शांति भंग करने का प्रयास करने वाले 10 नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय द्वारा किया गया। और 2.1 किलो अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त महेंद्र पासी पुत्र रामआसरे नि. किकरडी थाना कोखराज जनपद कौशाम्बी को किया गया गिरफ्तार।
थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय द्वारा किया गया। थाना करारी पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 285/20 धारा 147/186/323/504/427 आईपीसी में वांछित 05 नफर अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार।
विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को मा0 न्यायालय भेजा गया।

Read More »

बाजार बन्द कराकर सड़क पर उतरे किसान, सौंपा ज्ञापन

किसान विधेयक, बेरोजगारी, निजीकरण आदि को लेकर सकिपा का जोरदार प्रदर्शन
कौशाम्बी, विकास सिंह। समर्थ किसान पार्टी ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज शुक्रवार को जिले में जोरदार तरीके से प्रदर्शन किया और किसानों, युवाओं, संविदाकर्मियों समेत प्रवासी मजदूरों एवं सरकारी कर्मचारियों के समर्थन में आवाज बुलंद की। इसी के साथ कई जगह दुकानें बंद कराकर सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। पार्टी नेता अजय सोनी की अगुवाई में जिले के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन कौशांबी द्वारा महमहिम राष्ट्रपति महोदय को एक 5 सूत्रीय ज्ञापन भी भेजा।

Read More »

वार्ड नं० 70 शीतल खां में सरकुलर रोड पर क्षतिग्रस्त नाला सुधार कार्य का शुभारंभ किया गया

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। नगर फिरोजाबाद के वार्ड नं0 40 नंदराम चौक के कई मौहल्लों से विगत दिनों में पेयजल से सम्बन्धित प्राप्त हो रही शिकायतों के निस्तारण हेतु आज प्रातः 06ः00 बजे महापौर नगर निगम फिरोजाबाद नूतन राठौर द्वारा वाल्मीकि बस्ती, तोताराम वाली गली, संत रोड, धोबी वाली पुलिया तथा जय श्री रोड में निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय नगर निगम फिरोजाबाद के जलकल विभाग के सहायक अभियंता तथा जलकल की टीम महापौर के साथ मौजूद रही। महापौर द्वारा सफाई सुपरवाइजर अरविन्द बघेल को दिशा-निर्देश दिए कि उक्त वार्ड के सभी मोहल्लों में नियमित रूप से उच्च स्तरीय सफाई कराई जाए।

Read More »