पश्चिमी नौसेना कमान के लिये नौसेना अंलकरण समारोह-2022 का आयोजन आठ फरवरी, 2022 को मुम्बई में किया गया।
नई दिल्ली। वाइस एडमिरल अजेन्द्र बहादुर सिंह, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीसीएम, एडीसी, पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफीसर कमांडिंग-इन-चीफ ने स्वतंत्रता दिवस 2020 और गणतंत्र दिवस 2021 पर घोषित शौर्य तथा विशिष्ट सेवा पदक नौसेना कर्मियों को प्रदान किये।
समारोह के दौरान, कमांडर धनुष मेनन और हरिदास कुंडु एमसीए (एफडी) II को नौसेना पदक (शौर्य) प्रदान किये गये, जबकि कोमोडोर अनिल मार्या को नौसेना पदक (कर्तव्यपरायणता) से सम्मानित किया गया। रियर एडमिरल संदीप मेहता, सर्जन रियर एडमिरल आरती सरीन, कोमोडोर श्रीकान्त केसनूर, कैप्टन बीरेन्द्र सिंह बैंस, कैप्टन सुमित सिंह सोढी, कैप्टन कपिल भाटिया और एमसीपीओ I (जीडब्लू)/ मानद सूबेदार लेफ्टीनेन्ट जय सिंह को विशिष्ट सेवा पदक से नवाजा गया।
Jan Saamna Office
मेरी ख़्वाहिशों की लिस्ट में ‘तुम’
कहते है दाम्पत्य जीवन से गहरा कोई बंधन नहीं होता। प्रेम से शुरू होकर करुणा की यात्रा वाला सफर, पर जब प्रेम की अभिव्यक्ति को अपने हमसफर का सुंदर एहसास मिल जाता है तो दुनिया वाकई बहुत खूबसूरत हो जाती है। एक ऐसा हमदर्द जो आपके मौन और मनोभावों को पहचानने की क्षमता रखता हो तो मन-बसंत के नवीन प्रसून खिलने लग जाते है। तेरा मेरे जीवन में होना मेरे जीवन की बगियाँ को महका देता है। तेरा होना मुझे संजने-सँवरने और कुछ नया करने को प्रेरित करता है। तू ही तो मेरे जीवन में खुशियों की सुनहरी चाबी है। तेरे साथ ही तो मैं रूठना, मनाना, गुनगुनाना, इतराना, इठलाना जैसी भावनाओं को व्यक्त करना चाहती हूँ। तेरे होने से हृदय के एक कोने में सुखों की कल्पनाओं को सँजोये रखती हूँ।
किस दिशा में जा रही है आज की युवा पीढ़ी
हिजाब, बनाम भगवा स्कार्फ़ किसके दिमाग की उपज है ये तो नहीं पता, पर अगर आज की युवा पीढ़ी ऐसे मामलों में अटकी और उलझी रहेगी तो देश का भविष्य धुँधला समझो। युवाओं की काबिलियत पर देश का भविष्य टिका होता, है देश की रीढ़ होता है युवाधन। पर आजकल देश में जो माहौल दिख रहा है वो देश के भविष्य पर एक प्रश्नार्थ खड़ा करता है। युवा स्वार्थी हो गया है या यूँ कहे की भटक गया है। वो देश की तरक्की के बारे में न सोच कर सिर्फ अपने बारे में सोचता है या नेताओं के भड़काऊँ भाषणों से प्रभावित होते अपने लक्ष्य से भटक रहे है। नारे और पत्थरबाज़ी में अटक गए है। डेमोक्रेसी का गलत फ़ायदा उठाते देश में अशांति और अराजकता फैलाने में लगी युवा पीढ़ी पर अंकुश लगाना होगा और सही दिशा में मूड़ना होगा।
कृष्ण कला मंच द्वारा अमित, राजीव और छात्रा श्रुति को साहित्य सेवी सम्मान
कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश। कृष्ण कला मंच जयपुर द्वारा मासिक प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर कांगड़ा के अमित, राजीव तथा छात्रा श्रुति को साहित्य सेवी सम्मान 2022 देकर सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों के लेखकों ने हिस्सा लिया। जिसमें से 100 सर्वश्रेष्ठ रचनाकारों को चुना गया। जिसमें कांगड़ा के राजीव,अमित और श्रुति शामिल हैं। मुख्याध्यापक प्रवेश शर्मा, अमित और राजीव के माता पिता हंस राज और सरोज कुमारी, रविंदर नरयाल खण्ड स्त्रोत केंद्रीय समन्वयक खण्ड कांगड़ा के बी.आर.सी, कुल्लू के साहित्यकार तथा संस्कृति के संरक्षक राज शर्मा और शिमला के साहित्यकार रोशन जसवालने शुभकामनाएं दी।
श्रुति के माता पिता बीना देवी और वीर सिंह ने भाषा अध्यापक राजीव डोगरा और मुख्याध्यापक प्रवेश शर्मा का धन्यवाद किया जो हमेशा ही साहित्यिक गतिविधियों के लिए बच्चों को प्रेरित करते रहते हैं।
‘डीवर्मिंग-डे’ मनाइये, खुश और स्वस्थ रहिये
राष्ट्रीय डीवर्मिंग दिवस को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 10 फरवरी और 10 अगस्त को द्विवार्षिक रूप से मनाया जाता है। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 1- 19 वर्ष की आयु के सभी बच्चों में आंतों के कृमि संक्रमण के इलाज के लिए एक निश्चित दिन है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की सलाह के अनुसार नियमित रूप से डीवर्मिंग करने से बच्चों और किशोरों में कृमि संक्रमण समाप्त हो जाता है, जिससे बेहतर पोषण और स्वास्थ्य प्राप्त करने में योगदान होता है। हेल्मिंथियासिस परजीवी कृमियों से होने वाला संक्रमण या रोग है। राष्ट्रीय डीवर्मिंग दिवस को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 10 फरवरी और 10 अगस्त को द्विवार्षिक रूप से मनाया जाता है। डीवर्मिंग का कार्यान्वयन स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के नेतृत्व में, महिला और बाल विकास मंत्रालय, शिक्षा मंत्रालय और डब्ल्यूएचओ और तकनीकी भागीदारों से तकनीकी सहायता के सहयोग से किया जाता है। इसे 2015 में लॉन्च किया गया था।
पर्वतमाला परियोजना, पहाड़ों की मुश्किल भौगोलिक स्थितियों के लिए वरदान साबित होगी
पर्वतमाला परियोजना से रोपवे के बुनियादी ढांचे संचालित प्रमुख कारकों परिवहन का किफायती माध्यम, तेज माध्यम पर्यावरण के अनुकूल लास्ट माइल कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा- एड किशन भावनानी
भारत तेज़ी के साथ अपने लक्ष्य विज़न 2047 सहित अनेक क्षेत्रों के बुनियादी ढांचे को नए भारत, डिजिटल भारत के अनुसार बनाने, ढांचागत सुधार करने और भारतीय अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने के लिए अर्थव्यवस्था में जान फूंकने कौशलता विकास कार्यक्रमों, स्टार्टअप, एमएसएमई, डिजिटल कृषि सहित परिवहन क्षेत्र में सबसे बड़ी परियोजनाओं भारतमाला, सागरमाला और अभी बजट 2022 में प्रस्तावित पर्वतमाला परियोजनाओं को शामिल करके बुनियादी परिवहन ढांचे का आधुनिकीकरण कर दुर्गम पहाड़ी इलाकों में परिवहन कनेक्टिविटी से पर्यटन उद्योग और रोज़गार को बढ़ावा देने में मील का पत्थर साबित होगी और वर्तमान प्रस्तावित पर्वतमाला परियोजना से रोपवे के बुनियादी ढांचे संचालित करने वाले प्रमुख कारकों में परिवहन का किफायती मध्यम, तेज माध्यम, पर्यावर अनुकूल, लास्ट माइल कनेक्टिविटी का अधिक लाभ मिलने की पूर्ण संभावना है।
परंपरागत भारतीय संगीत की परंपराओं को संरक्षित और सुरक्षित करना ज़रूरी
संगीत में मानवीय काया को निरोगी रखने की अपार संभावनाएं – भारतीय परंपरागत संगीत को विलुप्त से बचाने की ज़रूरत – एड किशन भावनानी
वैश्विक स्तरपर सदियों पुरानी भारतीय परंपरागत संगीत की चाहत और प्रतिष्ठा आज भी अनेक देशों में कायम है और उसे देखने, उसका अध्ययन करने, अनेक सैलानी भारत यात्रा करते हैं। हमने कई बार इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और टीवी चैनलों पर देखे होंगे कि विदेशी सैलानी अनेक प्रदेशों में वहां के पारंपरिक संगीत पर नाचते झूमते हैं और बहुत खुश, संतुष्ट नज़र आते हैं। यह देखकर हमारा सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है और हम गौरवविंत होते हैं कि हम भारत देश के नागरिक हैं!!!
दूरदर्शन का गणतंत्र दिवस कवरेज दुनिया भर में छा गया
नई दिल्ली। जब राष्ट्रीय महत्त्व के विशाल आयोजनों के 360 डिग्री कवरेज की बात आती है, तो दूरदर्शन के प्रसारण का कोई मुकाबला नहीं होता। अतीत में भी यह अनेक अवसरों पर साबित हो चुका है। लेकिन दूरदर्शन ने इस बार गणतंत्र दिवस 2022 के अभूतपूर्व कवरेज में खुद को ही पीछे छोड़ दिया है। इस बार भारतीय वायु सेना द्वारा हवाई-परेड के भव्य और गौरवशाली दृश्य पहले कभी नहीं देखे गये थे। इसके अलावा और भी बहुत सी शानदार आयोजन हुये।
आईएनएस आदित्य ने घायल मछुआरों को बीच समुद्र में चिकित्सा सहायता पहुंचाई
नई दिल्ली। मछली पकड़ने वाली नौका एफवी महोनाथन से आपदा संदेश मिलने पर तीन फरवरी, 2022 को गोवा से 75 नॉटिकल माइल्स दूर आईएनएस आदित्य ने गंभीर रूप से घायल मछुआरे को फौरन चिकित्सा सहायता मुहैया कराई। विपिन नामक मछुआरे का दायां हाथ बुरी तरह घायल हो गया था, जिसके कारण खून बहुत बह गया था और ऑक्सीन का स्तर कम हो गया था।
जनपद के पांचों विधान सभा से कुल 78 नामांकन पत्र दाखिल हुए
रायबरेली। जनपद की पांचों विधानसभा से उम्मीदवारों ने 27 जनवरी से 3 फरवरी नामांकन के अंतिम दिन तक पांचों विधानसभाओं से कुल 78 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। जिसमें 33 प्रत्याशियों ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।सबसे ज्यादा निर्दलीय उम्मीदवारों की संख्या ऊंचाहार 183 विधानसभा में देखने को मिला है।जहां पर 15 निर्दलीय उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।बताते चलें कि 177 बछरावां आरक्षित अनुसूचित जाति से पूजा बैसवार निर्दलीय,चंद्रशेखर मौलिक अधिकार पार्टी,लाजवंती कुरील बहुजन समाज पार्टी, बाबूलाल सबका दल यूनाइटेड, सुशील कुमार पासी इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी, गुरुप्रसाद निर्दलीय दीपाकर आम आदमी पार्टी, लक्ष्मीकांत अपना दल सोनेलाल, श्यामसुंदर समाजवादी पार्टी, ओमप्रकाश निर्दलीय, राम लखन जस्टिस पार्टी से नामांकन पत्र दाखिल किया है।
Jansaamna