सीएससी अब देश के प्रत्येक ब्लाक में कैश एंड कैरी स्टोर प्रोत्साहित करेंगे
नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। डिजिटल इंडिया मिशन के अंतर्गत समान सेवा केंद्र (सीएससी) नागरिक केंद्रित सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। समान सेवा केंद्र देश भर के ग्रामीण क्षेत्रों में नागरिको को अनेक सरकारी और गैर-सरकारी सेवाएं दे रहे हैं। समान सेवा केंद्रों में पतंजली, आई-बाल, सैमसंग जैसे उत्पाद लांच किए हैं और अनेक सेवा प्रदाताओं के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। संमान सेवा केंद्र देश में अपने व्यापक नेटवर्क के माध्यम से इफको के खाद और बीज बेच रहे हैं।
सीएससी ने ग्रामीण मार्केटिंग को प्रोत्साहित करने और रोजगार सृजन के अपने प्रयास में उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के कांठ तहसील में पहला कैश एडं कैरी स्टोर लांच किया है। देश के प्रत्येक ब्लाक में एक कैश एंड कैरी स्टोर खोलने के प्रयास जारी हैं। स्टोर में अभी गोदरेज, पतंजलि, जीवा, क्रॉम्पटन, आई-बाल के उत्पाद हैं। स्टोर अन्य सीएससी वीएलई तथा सरकारी कर्मचारियों को निशुल्क सदस्यता लाभ भी देता है। प्रत्येक कैश एडं कैरी स्टोर प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से कम से कम 4 लोगों को रोजगार देंगे।
Jan Saamna Office
बाघ संरक्षण पर दो दिन के अंतर्राष्ट्रीय समीक्षा सम्मेलन का नई दिल्ली में उद्घाटन
नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। बाघ संरक्षण पर तीसरे समीक्षा सम्मेलन का उद्घाटन आज नई दिल्ली में हुआ। यह समीक्षा सम्मेलन की रेंज में तीसरा सम्मेलन है और यह 2012 के बाद भारत में आयोजित होने वाला दूसरा समीक्षा सम्मेलन है। सम्मेलन में बाघ रेंज के 13 देशों द्वारा वैश्विक बाघ पुनःप्राप्ति कार्यक्रम (जीटीआरपी) की स्थिति और वन्य जीव तस्करी से निपटने जैसे विषयों पर चर्चा होगी।
केंद्रीय पर्यावरण, वन तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री और राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ, हर्षवर्धन ने सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए कहा कि बाघ संरक्षण एक कर्तव्य है जिसे अच्छे ढंग से निभाना चाहिए और अधिक से अधिक नवाचारी उपाय किये जाने चाहिए ताकि हम रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में 2010 में बाघ रेंज के देशों द्वारा अपनाए गए लक्ष्यों को बेहतर तरीके से प्राप्त कर सकें। डॉ. वर्धन ने कहा कि हमारी सोच का नया भारत न केवल मानव के लिए है बल्कि इसमें वन्यजीव सहित सभी पहलू शामिल हैं।
स्कूल के दिनों से बच्चों के लिए एनएसएस, एनसीसी जैसी स्वैच्छिक सेवाएं अनिवार्य हों : उपराष्ट्रपति
छात्रों में एकताए सहानुभूति एवं दया की भावना विकसित करने में एनएसएस मददगार है
दुःखी लोगों की सेवा करना सच्ची देशभक्ति है
युवा सामाजिक परिवर्तन, आर्थिक विकास एवं नवाचार के दूत बनें
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने वाली एनएसएस स्वयंसेवियों को संबोधित किया
नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। उपराष्ट्रपति एम. वैंकेया नायडू ने कहा कि स्कूल के दिनों से ही बच्चों के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) जैसी स्वैच्छिक सेवाओं को अनिवार्य किया जाना चाहिए। उपराष्ट्रपति ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण छात्रों में एकता, सहानुभूति और दया की भावना विकसित करने में मददगार हैं। इससे छात्र वंचित लोगों की जरूरतों के प्रति संवेदनशील बनते हैं।
गणतंत्र दिवस परेड में भाग ले चुके एनएसएस के स्वयंसेवियों से आज नई दिल्ली में बातचीत करते हुए श्री नायडु ने कम उम्र से ही सामुदायिक सेवा का काम हाथ में लेने के लिए उनके उत्साह और प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसा करते हुए आप सभी महात्मा गांधी के आदर्शों को साकार कर रहे हैं, जिन्होंने कहा था दूसरों की सेवा में खुद को खो देना, अपने आपको तलाशने का सबसे अच्छा उपाय है।
दुःखी लोगों की सेवा को सच्ची देशभक्ति बताते हुए उपराष्ट्रपति ने छात्रों से कहा कि वे कम उम्र से ही सामाजिक सेवा की आदत डालें। उन्होंने युवा पीढ़ी से अपेक्षा करते हुए कहा कि वे सुंदर भविष्य के लिए प्रकृति से प्यार करें और उसके साथ जीएं।
अस्थिरता से भरी राजनीति….!
अस्थिरता से भरी राजनीति में आज साफ सुथरी सरकार का गठन होना एक सपने जैसी बात हो गई है। आज राजनीति में विचार,नीति नियम के कोई मायने नहीं रह गए हैं, यह बात पिछले कुछ सालों से दिखाई दे रही है। स्तरहीन राजनीति आज सिर्फ सत्ता के लिए राजनीति करती दिखाई देती है और अवसरवादी नेताओं ने इस का माहौल और भी खराब कर दिया है। अस्थिरता से भरे दौर में लोकसभा चुनाव करीब आते जा रहे हैं और धीरे-धीरे चुनावी सरगर्मियां भी बढ़ती जा रही हैं। अभी एक बात जो जाहिर है वह यह कि अभी भी इनके मुद्दों में किसानों की समस्या, रोजगार,शिक्षा और स्वास्थ्य आदि नहीं है। अभी भी राम मंदिर, जीएसटी,आरक्षण जैसे मुद्दों को हवा देकर वोट हासिल करने की फिराक में है।
राजनीतिक अस्थिरता के माहौल में सरकार बनाने के लिए राजनीतिक दलों को गठबंधन का सहारा लेना पड़ रहा है या फिर विरोधी दलों को एकजुट होना पड़ रहा है। आगामी चुनावों को मद्देनजर रखते हुए सपा+बसपा का गठबंधन अपनी मजबूती का एहसास करा रहा है। देश में दो ही दल दिखाई देते हैं, कांग्रेस और भाजपा। कांग्रेस के विकल्प के तौर पर सपा+बसपा का गठबंधन एक चुनौती के रूप में सामने आया है।
सपा, बसपा, कांग्रेसी पार्टियां सब परेशान हमें फिर से मोदी को प्रधानमंत्री बनाना- मनोहर लाल कोरी
उरई, जन सामना ब्यूरो। रविवार को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र का प्रबुद्ध वर्ग का सम्मेलन उरई जालौन के मंडपम गेस्ट हाउस में डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, शिक्षक एवं पूर्व अधिकारियों का बहुत विशाल रूप में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा उपेंद्र नाथ पासवान ने की तथा मुख्य अतिथि वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष लालजी प्रसाद निर्मल एवं राज्य मंत्री मनोहर लाल कोरी भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह एवं सभी 17 जिलों के अध्यक्ष एवं जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मंत्री मनोहर लाल कोरी ने अपने संबोधन में कहा आप हमारे उरई के प्रांगण में पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं बाबा साहब के चरणों में नमन करते हुए सम्मेलन में मंचासीन पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सभी के चरणों में शीश नमन करता हूं। हमारे देश के अंदर जो 70 सालों से चल रहा है हमारे देश के प्रधानमंत्री ने कितनी योजनाएं दी है कि अभी तक हमारे परम पूज्य स्व. अटल बिहारी वाजपेई जी के आदेशानुसार जो कार्य किए हैं जो परेशानियां होती थी अब नहीं होती है एवं सपा, बसपा, कांग्रेसी पार्टियां अब परेशान हो गई है।
समाजसेवी राम नरेश सिंह ने निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन करवाया
रसूलाबाद/कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। आज मंगलवार को ग्राम पोवा छोटी कहिंजरी में समाजसेवी राम नरेश सिंह ने डॉ. जवाहर लाल रोहतगी नेत्र चिकित्सालय कानपुर के द्वारा निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन करवाया जिसमे 176 लोगों का निःशुल्क चेकअप किया गया। जिसमे से 72 लोगों को मोतियाबिंद निकला, 49 लोगों को आपरेशन कराने के लिए कानपुर अस्पताल भेजा गया।
मारूफ खान ब्लॉक कोऑर्डिनेटर डॉ जवाहर लाल रोहतगी नेत्र चिकित्सालय रसूलाबाद ने बताया इन मरीजों का ऑपरेशन निःशुल्क होगा। उसके साथ ही सभी के आने जाने के लिए एम्बुलेंस की भी निःशुल्क व्यवस्था कराई गई है। आँखों में लेन्स भी निःशुल्क डाला जायेगा एवं खाने रहने की भी व्यवस्था होगी। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष रसूलाबाद के प्रतिनिधी हाजी मुईन खान मौजूद रहे।
सफाई कर्मियों की बल्ले-बल्ले, गंदगी पड़ी है, मोहल्ले-मोहल्ले
मैथा/कानपूर देहात, जन सामना संवाददाता। मैथा तहसील के सबसे करीबी गांव बैरी सवाई बैरी दरियाव में गंदगी का ये आलम है की संक्रामक बीमारी को खुलेआम न्यौता दे रहे हैं। सफाई कर्मियों की सफाई कागजों पर हो रही है, ऐसे में गंदगी दूर हो तो बैरी सोसाइटी के सामने बनी आरसीसी रोड पर तो हर ओर गंदगी का बोलबाला है। जिसे जब मन किया यहां का कूड़ा वहां फेंक दिया। घर से निकले कूड़े सड़कों की शोभा बढ़ा रहे हैं। इन क्षेत्रो में सफाई कर्मियों की तैनाती तो होती है बावजूद इसके गंदगी पीछा न छोड़ रही है। बिना काम के इनका वेतन कैसे पास हो जाता न तो इसकी जांच होती न ही शिकायतें सुनी ही जाती। यह निश्चित ही कामचोरी को बढ़ावा देना है। ग्रामीणों का कहना है की क्या सफाई कर्मचारियों की मनमानी पर अंकुश लगेगा। बैरी सवाई निवासी शिवम् दीक्षित का कहना है की बैरी सवाई की सोसाइटी रोड का रोस्टर प्रत्येक सोमवार को है जिसका उल्लेख बैरी पंचायत घर में लिखे हुए रोस्टर में किया गया है। इसके बावजूद कोई भी सफाई कर्मी पूरा महीना सफाई करने नहीं आते है बैरी निवासी सुमित वर्मा का कहना है की प्रधान और सफाईकर्मी आपस में मिले हुए ग्रामीणों को जल्द ही इन समस्याओं से निजाद की उम्मीद लगाये हुए है।
पेंशन योजनान्तर्गत कैम्प हेतु नामित हुए कर्मचारी
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। शासन के निर्देशों के क्रम में वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला (विधवा) पेंशन, दिव्यांग पेंशन योजनान्तर्गत अवशेष पात्र व्यक्तियों की पेंशन स्वीकृत हेतु विधानसभावार समस्त विकास खण्ड एवं नगर पालिका/नगर पंचायत के कार्यालय परिसर में दिनांक 24,28 एवं 29 जनवरी 2019 को कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।
उपरोक्त जानकारी देते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि कैम्प में आवेदन पत्र भरवाये जाने हेतु नगर निकाय अकबरपुर हेतु नामित कर्मचारी राम सिंह कमल, सिकन्दरा नगर पंचायत में रमेशचन्द्र दीक्षित, शिवली में फिरोज अहमद, झींझक में प्रेम कुमार द्विवेदी, डेरापुर में अनिल कुमार, नगर पालिका पुखराया में पूजा, नगर पंचायत अमरौधा में रामप्रकाश पाल, नगर पंचायत रूरा में अर्पित वर्मा, नगर पंचायत रसूलाबाद में देवेन्द्र सिंह तोमर को कैम्प हेतु ड्यूटी लगाई है। उन्हेांने निर्देशित किया है कि अपने अपने नगर निकाय स्तर पर आयोजित कैम्प में उपस्थित रहकर पेंशन से सम्बन्धित आवेदकों के आवेदन पत्र भरायेंगे एवं आवेदन किये गये व्यक्तियों की सूचना जिला समाज कल्याण कार्यालय को सायं 5 बजे तक उपलब्ध कराना भी सुनिश्चित करेंगे।
इच्छुक बालक एवं बालिकायें साइकिल रेस हेतु कराये रजिस्ट्रेशन जिला क्रीडा अधिकारी
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ एवं जिला प्रशासन के समन्यवय जिला खेल कार्यालय स्र्पोट्स स्टेडियम माती कानपुर देहात में 26 जनवरी 2019 को गणतन्त्र दिवस के पावन पर्व पर जिला खेल कार्यालय स्र्पोट्स स्टेडियम माती कानपुर देहात में जिला स्तरीय बालक एवं बालिका ओपिन 5 किलोमीटर साईकिल रेस प्रतियोगिता का आयोजन स्पोट्स स्टेडियम माती से जिला मुख्यालय ओवर ब्रिज तक किया जा रहा है। उक्त जानकारी देते हुए जिला क्रीडा अधिकारी प्रदीप कुमार चैहान ने बताया कि यह प्रतियोगिता दो वर्गो में ओपिन बालक व बालिका वर्ग में आयोजित की जायेगी। इच्छुक खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अपनी साइकिल स्वयं लेकर प्रातः 8 बजे स्र्पोटस स्टेडियम माती में उपस्थित हो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बालक एवं बालिका दिनांक 25 जनवरी 2019 तक अपना रजिस्टेªशन जिला खेल कार्यालय में करा सकते है। इन्ट्री निःशुल्क है विस्तृत जानकारी के लिए जिला खेल कार्यालय स्पोर्ट्स स्टेडियम माती में जिला क्रीडा अधिकारी से सम्पर्क स्थापित कर सकते है। प्रतियोगिता में विजेता खिलाडियों को आर्कषक पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे।
Read More »जिलाधिकारी ने अनुपस्थित ग्राम सचिवों से स्पष्टीकरण मांगे जाने के दिये निर्देश
विकास कार्यों में अनियमितता पाये जाने पर होगी विधिक व शासकीय कार्यवाही: डीएम
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला पंचायत विभाग के द्वारा, जनपद कानपुर देहात में कराये जा रहे विकास कार्यों की कलक्ट्रेट परिसर स्थित सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में, बिन्दुवार गहनता से समीक्षा की गई। बैठक में जिला विकास अधिकारी अभिराम त्रिवेदी, जिला पंचायत राज अधिकारी अजय कुमार दीक्षित, समस्त डीसी व सचिव आदि उपस्थित रहे। जिलाधिकारी द्वारा जनपद में निर्मित स्वच्छ शौचालयों को जीओ टैगिंग कर उनकी स्थिति सुनिश्चित करने के लिए जनपद में लगभग 1 लाख 41हजार शौचालयों का निर्माण किया गया है। जिसमें लगभग 17 हजार शौचालय जीओ टैगिंग के लिए रह गये है। जिसमें सम्बन्ध में बताया गया कि प्रति ब्लाक 6 खण्ड प्रेरक कार्य पूर्ण करने के लिए लगाये गये है।
Jansaamna