इटावा, जन सामना ब्यूरो। इटावा भाजपा की पदयात्रा में मंगलवार को गुटबाजी के चलते आपस में ही भिड़े भाजपा कार्यकर्ता, पुलिस की मौजूदगी में एक दूसरे के ऊपर की गई हवाई फायरिंग, फायरिंग से सरेराह रोड पर अफरा तफरी सा माहौल हुआ, हमले का आरोप भाजपा के ही एक कार्यकर्ता पर, हमला करने वाला फरार, बकेवर थाने में भाजपा विधायिका सावित्री कठेरिया और भाजपा जिलाध्यक्ष अपने ही कार्यकर्ता के विरुद्ध रिपोर्ट लिखाने पहुँचे।
बताते चले इटावा बकेवर थाने के इलाके में निकलने वाली बीजेपी पद यात्रा में इटावा बीजेपी में गुटबाजी के चलते खुल कर हुई हवाई फायरिंग, दरअसल इटावा में भारतीय जनता पार्टी सदर विधायक सरिता भदौरिया और जिलाध्यक्ष शिवमहेश दुबे के दो खेमो में बटी हुई है। कुछ दिनों पहले बकेवर थाने के अंतर्गत महेवा में ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में दोनों ही लोग विधायक सरिता भदौरिया और जिलाध्यक्ष शिव महेश दुबे के समर्थक चुनाव में उतरे थे।
Read More »
Jansaamna
उज्जैन (म्रप्र), जन सामना ब्यूरो। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी ने आज उज्जैन में अपनी ब्रांच का शुभारंभ किया। निवेशक और वितरक अब वार्ड नं 38, प्लॉट संख्या – 90, जैन मंदिर के सामने, फ्री गंज, उज्जैन 456001 (म्रप्र) में एएमसी तक पहुंच सकते हैं।
शिवली/कानपुर देहात, जितेन्द्र कुमार। कस्बा शिवली के बैंकों में चला चेकिंग अभियान। कस्बा इंचार्ज अनिलेश कुमार ने चलाया चेकिंग अभियान बैंक के अंदर मौजूद व्यक्तियों की ली तलाशी। बैंक के बाहर बेवजह खड़े व्यक्ति तलाशी अभियान देख मौके से खिसके। वही तलासी अभियान देख संदिग्ध व्यक्ति दौड़ते भागते नजर आए। कस्बा शिवली में स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, इलाहाबाद बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, कैमुनाबैंक, सहारा फ्रेंचाइजी में जाकर अनिलेश कुमार ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। वही कस्बा इंचार्ज ने सभी को नसीहत दी कि बैंक के अंदर हो या बाहर बैक में काम हो तभी यहाँ पर आए। बेवजह भीड़ न लगाएं, वरना कानूनी कार्यवाही करने से पीछे नहीं हटेंगे। कस्बा इंचार्ज ने बैंकों के सामने ठिलिया वालों को भी सख्त चेतावानी दी कि वह बैंकों के सामने ठिलिया दोबारा न लगाएं। कस्बा इंचार्ज की कार्य शैली देख बैंकों में मौजूद लोगों ने कस्बा इंचार्ज अनिलेश की सराहना की।
इटावा, राहुल तिवारी। इटावा जनपद में हो रही हत्या की घटनाओं को रोकने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश अनुसार बैदपुरा पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 18 नबम्बर को बिजली गोदाम में चौकीदार से लूट की घटना को अंजाम को लेकर हत्या का खुलासा किया है। पुलिस ने हत्या में शामिल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस को 1 केंटर, 6 अवैध अशलहे, 14 जिंदा कारतूस बरामद किए गये है। पकड़े गए आरोपियों पर विभन्न थानों में लूट और हत्या के मामले दर्ज है पुलिस को सभी आरोपियों की लम्बे समय से तलाश थी, पकड़े गए सभी आरोपियों पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए जेल भेजा दिया है।
शिवली/कानपुर देहात, जितेन्द्र कुमार। वक्त की आवाज के माध्यम से निकाली जय जागेश्वर के बच्चों ने मीजेल्स, रूबेला पर रैली। शिवली के जय जागेश्वर इण्टर कालेज को आज वक्त की आवाज से हरी और हरेंद्र ने मीजेल्स, रूबेला पर किया जागरूक। हरी ने बच्चों को बताया कि मीजेल्स, रूबेला प्रायः बच्चो में फैलने वाली बीमारी है और ये दोनों बीमारी संक्रामक है। यानि की हवा के माध्यम से फैलती है। मीजेल्स, रूबेला बीमारी में बच्चों के आँख में लालिमा, खांसी, जुकाम, बुखार और उल्टियां आने लगती है और कभी कभी तो ये लक्षण न दिखते है और मीजेल्स, रूबेला बीमारी बच्चों में हो जाती है। जय जागेश्वर की छात्रा जान्हवी ने वक्त की आवाज से आये हरी से सवाल किया कि एमआर टीका 15 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों को क्यों नही लगता, इस पर हरी ने बताया कि 15 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों का शारीरिक विकास होने लगता है इस कारण मीजेल्स, रूबेला बीमारी का वायरस उन बच्चों पर अपना असर न कर पाता है। आखिर में हरी ने बच्चों को सपथ भी दिलवाई की एमआर का टीका लगवा के अपने देश से मीजेल्स, रूबेला को मार भगाएंगे और अंत में बच्चों ने मीजेल्स, रूबेला पर रैली भी निकली। इस मौके पर स्कूल की प्रधानाचार्य नवीन ,और अध्यापक गण मौजूद रहे।