शिवली/कानपुर देहात। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नामांकन के दौरान विकास खण्ड कार्यालय में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया गया। अंतिम दिन नामांकन के दौरान प्रशासन पूरी तरह बंदोबस्त के साथ मौजूद रहा। नामांकन के दौरान जुलूस निकाल रहे प्रत्याशियों व समर्थकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है उपजिलाधिकारी राम शिरोमणि ने सोशल डिस्टेंसिंग की प्रत्यासियो से अपील की साथ ही मास्क लगाने वाले प्रत्याशियों का नामांकन किया गया।
शिवली कोतवाली क्षेत्र के विकास खण्ड कार्यालय मैथा में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन प्रत्यासी काफी संख्या में नामांकन कराने पहुंचे साथ ही उपजिलाधिकारी राम शिरोमणि ने प्रत्यासी व प्रस्तावकों को मास्क लगाकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए नामांकन कराने की अपील की।
Jan Saamna Office
नागरिकों की लापरवाही, कोरोना की चढ़ाई, शासन की कड़ाई, लॉकडाउन ने सभी की टेंशन बढ़ाई
हर नागरिक को अति चौकन्ना रहकर शासकीय दिशानिर्देशों का पालन कर जीवन बचाना जरूरी – जान है तो जहान है – एड किशन भावनानी
वैश्विक रूप से जिस तरह कोरोना महामारी कहर बरपा रही है उससे यह प्रतीत होता है कि वर्तमान महामारी की संक्रमण क्षमता पिछले वर्ष 2020 से अधिक 2021 में महसूस हो रही है। हालांकि अमेरिका, रूस, चीन, भारत सहित कुछ देशों ने अपने वैक्सीन तैयार कर ली है और बहुत तेजी से युद्ध स्तर पर अपने नागरिकों का टीकाकरण करना जारी है और वैश्विक स्तर पर भी भारत सहित कुछ देशों ने गावी संगठन की पहल पर कोरोना वैक्सीन की आपूर्ति की है।… बात अगर हम भारत की करें तो हालांकि पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष इस कोरोना महामारी से लड़ाई के साधन अधिक हैं, दो वैक्सीन पूर्वतः हमारे पास है। तीसरी वैक्सीन स्पूतनिक वी को मंजूरी मिल गई है और शीघ्र ही उपलब्ध हो जाएगी। इस वर्ष स्वास्थ्य क्षेत्र में हमारी तैयारी अपेक्षाकृत अधिकहै, बेड, वेंटीलेटर, क्वॉरेंटाइन सेंटर ऑक्सीजन, सहित अनेक मेडिकल सुविधाएं भी अपेक्षाकृत अधिक है।
वोटर लिस्ट में नाम नहीं होने पर मायूस लौटे कई मतदाता
प्रयागराज, जन सामना। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में वोटर लिस्ट में नाम नहीं होने से कई मतदाताओं को मतदान किए बिना ही मायूस लौटना पड़ा। कई लोगों ने बताया इससे पूर्व में अपने मतदान केंद्र में वोटिंग की जा चुकी है लेकिन इस बार मतदाता सूची से वोटरों के नाम गायब होने पर नाराजगी जताई गई।
अहमदपुर असरौली में वोट डालने पहुंचे अब्दुल कैयूम को सूची में नाम न होने पर मायूस लौटना पड़ा। इसके अलावा मोहम्मद अतहर और उनके परिजनों का नाम मतदाता सूची से गायब मिला, जबकि यह सभी लोग पिछले चुनाव में प्रतिभाग कर चुके हैं।
धर्मगुरू लोगों से घर पर ही रहकर पूजा-अर्चना करने की करें अपील -DM
प्रयागराज। जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी ने पुलिस लाइन के सभागार में विभिन्न धर्मों के गुरूओं के साथ कोरोना प्रसार को रोकने में सहयोग प्रदान करने तथा लोगो को जागरूक किये जाने के सम्बंध में बैठक की। उन्होंने धर्मगुरूओं से अपने संस्थानों, मंदिरों, मस्जिदों, गुरूद्वारों में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या को कम से कम करने हेतु अपने लोगो से अपील करें। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने की हम सब की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि अस्पतालों की संख्या सीमित है, क्योंकि सतर्कता से ही बचाव संभव है।
फैक्ट्रीकर्मी ने फांसी लगा दी जान, दुर्गंध आने पर हुई जानकारी
कानपुर। जूही थाना क्षेत्र के खुर्द इलाके में एक फैक्ट्रीकर्मी ने फांसी लगाकर जान दे दी तेज दुर्गंध आने पर मोहल्ले वालों को जानकारी हुई जिसके बाद इलाकाई लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची जूही पुलिस व फोरेंसिक टीम दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची तो शव फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जूही खुर्द निवासी अमित कुमार गुप्ता (42) दादानगर स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था। शादीशुदा बहन संध्या ने बताया कि आठ साल पहले अमित की शादी हुई थी, लेकिन कुछ माह बाद दंपति विवाद में दोनों ने तलाक ले लिया था। उसके बाद अमित मां बिट्टो देवी के साथ रहता था, लेकिन एक साल पहले मां की आग से झुलसने से मौत हो गई थी। अकेले हो जाने से अमित डिप्रेशन में रहता था। जूही इंस्पेक्टर संतोष आर्या ने बताया कि शव करीब 48 घंटे पुराना लग रहा है जिसकी वजह से दुर्गंध आने लगी थी। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।
पुलिस की करतूस: मोबाइल लूट में मांगी गिरने की तहरीर, पुलिस कमिश्नर से शिकायत
>मार्केट से घर आ रही छात्रा के साथ स्कूटी सवार दो युवकों ने की मोबाइल लूट
>चंडीगढ़ से मास कम्युनिकेशन का कोर्स कर रही है छात्रा, 18 मार्च को घर आई छात्रा
>घटना सी सी टीवी मे कैद
>गोविन्दनगर थाना क्षेत्र की घटना
कानपुर। गोविन्द नगर निवासी दिलीप गुरुबानी डीजे संचालक हैं। उनकी बेटी अक्षरा चंडीगढ़ के एक कॉलेज में मास कम्यूनिकेशन का कोर्स कर रही है। कोरोना बढ़ने से कॉलेज बंद हुआ तो वह 18 मार्च को घर आ गई थी। उसके मुताबिक, मंगलवार शाम वह मार्केट गई थी। करीब रात साढे आठ बजे पैदल घर लौटने के दौरान किसी का फोन आया तो बात करते हुए चलने लगी। तभी पीछे से नीली स्कूटी सवार दो लोग पहुंचे और झपट्टा मारकर मोबइल छीन लिया। वह शोर मचाते हुए उनके पीछ करीब दो सौ मीटर तक भागती रही। लोग भी निकले, लेकिन किसी ने पूछने तक की जहमत नहीं उठाई और लुटेरे काफी दूर निकल गए।
चुनावी रंजिश में चंदगीराम प्रधान फर्जी मुकदमे में जेल भेजने का आरोप
थाना सैफई में रिपोर्ट लिखाने पहुंची पूर्व प्रधान शर्मिला यादव
विपक्षियों ने नौकर का अपहरण करने की कोशिश की, व गोलियां चलाई : शर्मिला यादव
लगभग 200 लोगों ने थाने पहुंचकर मुकदमे को बताया फर्जी
सत्तापक्ष के नेताओं पर लगाया फर्जी फंसाने का आरोप
इटावा, सुघर सिंह सैफई। सैफई थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुइया के प्रधान चंदगीराम यादव की पत्नी शर्मिला यादव ने अपने पति को फर्जी फंसाये जाने का आरोप लगाया है।
जैसे ही समर्थकों को चंदगीराम के थाने में बन्द होने की सूचना मिली तो लगभग 200 समर्थक थाने पहुंच गए चंदगीराम की पत्नी पूर्व प्रधान शर्मिला यादव भी थाने पहुंची और मुकदमा दर्ज किए जाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। शर्मिला यादव ने बताया कि मेरे पति बीस वर्ष से लगातार प्रधानी की जिम्मेदारी संभाल रहे है और कभी किसी लड़ाई झगड़े में शामिल नहीं रहे ना ही उनके खिलाफ कभी थाना सैफई से कोई कारवाई की गई उन्होंने बताया कि 13 अप्रैल को मेरा खेती का काम देखने वाले राजीव पुत्र फेरु सिंह निवासी नगला तेज ट्यूबेल पर थे तो करीब रात 10 बजे राहुल उर्फ शिवा, मनीष पुत्र भूप सिंह अंशुल निवासी नगला लाले वह संजीव उर्फ संजू पुत्र रणवीर सिंह निवासी नगला नरिया थाना जसवंतनगर, पवन उर्फ बबलू पुत्र रामपाल, रामपाल पुत्र तुलसीराम नगला बिहारी अपने अपने लायसेंसी व नाजायज असलाह लेकर ट्यूबेल पर आये और राहुल और शिवा को गाली गलौज करके बोले कि यह साला मेरे चुनाव का माहौल खराब कर रहा है।
राज्यों के महत्वपूर्ण चुनाव के नतीजे “ऊंट किस करवट बैठेगा”
पांच राज्यों के चुनाव में पश्चिम बंगाल में मतदान होना शेष है, वैसे तो चुनाव हमेशा महत्वपूर्ण होते है, पर इस बार चुनाव कुछ ज्यादा ही महत्वपूर्ण दिखाई दे रहे हैं। पश्चिम बंगाल, तमिल नाडु, केरल और आसाम का चुनाव भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बने हुए है, यह तो चुनाव के नतीजे ही बताएंगे कि किसकी इज्जत दांव पर लगती है। पश्चिमबंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में एक साथ आम चुनावों ने भारतीय राजनीति में काफी उथल-पुथल मचा रखी है। और इन चुनावों में जीत के साथ वहां की क्षेत्रीय पार्टियों का आंकलन तथा भविष्य भी तय करेगा। यह पांचो राज्य क्षेत्रीय पार्टियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण चुनाव हैं। वहीं राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी तथा वामपंथी कम्युनिस्ट पार्टी के लिए जी काफी संवेदनशील है।
भारत बने भारत अभियान कार्यक्रम सम्पन्न
पुणे। विडम्बना ही है कि भारत एक अकेला ऐसा देश है जिसके तीन तीन नाम है- भारत, इण्डिया और हिन्दुस्तान। अव से करोणों वर्ष पूर्व आदि तीर्थंकर आदि ब्रह्मा ऋषभदेव हुए। इस बात को वेदों में उल्लेख सहित विश्व के प्रायः सभी धर्म मानते हैं। ऋषभदेव ने ही मानव को असि, मसि, कृषि आदि षड्विद्यायें सिखाईं। उन्होंने अपने पुत्र भरत को राज्य सौंपकर सन्यास ग्रहण किया। महाराज भरत ने छह खण्ड पर लम्बे समय तक राज्य किया, परन्तु प्रमुख कन्द्र भारतवर्ष ही रहा। करोड़ों वर्षों का इतिहास किसी देश के पास नहीं, परन्तु भारतवर्ष में यह परम्परा चलती रही। उन्हीं ऋषभदेवपुत्र भरत के नाम पर हमारे देश का नाम भारत पड़ा। हम ‘इण्डिया’ जैसे थोपे गये नाम को क्यो ढो रहे हैं। हम अपने ऐतिहासिक नाम को ही आगे बढ़ाते हुए ‘एक देश की एक पहचान, भारत भारत और भारत ही नाम’ को अग्रेसित करते हुए आगे बढ़ें। ये विचार संत शिरोमणि 108 आचार्य श्री विद्यासागर महाराज जी के आशीर्वाद से दिगंबर जैन महिला महासमिति का अभियान ‘‘भारत बने भारत’’ के अंतर्गत शुभचिंतक फाउंडेशन ट्रस्ट पुणे द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 10 अप्रैल शनिवार को आनलाइन आयोजित भव्य कार्यक्रम में वक्ताओं ने रखे।
वैक्सीन लगवाओ ज्यादा ब्याज पाओ, मकान टैक्स में राहत पाओ – स्पूतनिक वी वैक्सीन को आपातकालीन अनुमति
टीकाकरण प्रोत्साहन के लिए जनता को टैक्स और ब्याज संबंधी राहत सराहनीय, परंतु महामारी के मारे आर्थिक रूप से पिछड़ों के लिए योजनाएं फीकी – एड किशन भावनानी
वैश्विक रूप से महामारी द्वारा दूसरी बार जोरदार और नए सिम्टम्स, नए आयामों के रूप में जनता पर तीव्र गति से अटैक करने के कारण एक बार फिर पूरा विश्व हर क्षेत्र में दुर्दशा की ओर बढ़ रहा है जो काफी चिंताजनक स्थिति है।… बात अगर हम भारत की करें तो भारत में भी पिछले कुछ दिनों से महामारी का संक्रमण बहुत ही तेजी के साथ पूरे भारत में फैल रहा है। हालांकि कई राज्यों ने तीव्रता से सावधानी और राहत के कदम उठाते हुए कई शहरों में नाइट कर्फ्यू, कई शहरों में लॉकडाउन, कई शहरों में फुल लॉकडाउन और महाराष्ट्र जहां सबसे अधिक स्थिति खराब व सबसे अधिक केस हैं, वहां मुख्यमंत्री महोदय ने सर्वदलीय सभा, टास्क फोर्स की सभा इत्यादिसभी संबंधित अधिकारियों से बैठक कर मंथन किया और दिनांक 13 अप्रैल 2021 रात्रि 9 बजे ब्रेक द चैन आदेश की घोषणा की, जो एक तरह से संपूर्ण राज्य में लॉकडाउन और कर्फ़्यू का ही रूप है।
Jansaamna