
वैसे तो शशि थरूर और विवादों का नाता कोई नया नहीं है। अपने आचरण और बयानों से वे विवादों को लगातार आमन्त्रित करते आएँ हैं। चाहे जुलाई 2009 में भारत पाक के तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और युसुफ रजा गिलानी के बीच हुई बातचीत के बाद जारी संयुक्त वक्तव्य को बस कागज का एक टुकड़ा जिसका कोई खास महत्व नहीं है, कहने वाला बयान हो। चाहे इसी साल सितंबर में उनके अपने अधिकारिक निवास की जगह एक फाइव स्टार होटल जिसका खर्च करीब 40000 रुपये प्रतिदिन होए में रहने का विवाद हो। चाहे जब दुनिया मंदी के दौर से गुजर रही हो और सरकारी खर्च में कटौती करने के उद्देश्य से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की पार्टी नेताओं से फ्लाइट की इकोनोमी कलास में सफर करने की अपील पर व्यंग्य करते हुए इसे कैटल कलास यानी भेड़ बकरियों की क्लास कहना हो। चाहे गाँधी जयंती की छुट्टी का विरोध करना हो। चाहे प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करना हो। चाहे संसद न चलने देने के कांग्रेस के रुख़ से असहमति रखना हो। चाहे पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत हो। या फिर पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार के साथ अफेयर की खबरें हों।
Read More »
Jansaamna
सिकन्द्राराऊ, जन सामना संवाददाता। हाथरस रोड स्थित गांव नगला विजन नहर पुल के समीप तेज रफ्तार रोडवेज बस ने एक ऑटो में टक्कर मार दी जिससे ऑटो बम्बे में पलट गया और हादसे में ऑटो चालक समेत एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वही ऑटो में सवार दर्जनभर से अधिक सवारियां गम्भीर रूप से घायल हो गईं। सवारियों की चीख पुकार सुनकर आसपास खेतो पर कार्य कर रहे लोग दौड़कर बचाव कार्य में जुट गए। घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया जहाँ से डॉक्टरों ने घायलों को अलीगढ़ रेफर किया है। पुलिस ने मृतकों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। हादसे में मौत हो जाने के बाद मृतकांे के परिजनों में कोहराम मच गया। आक्रोशित लोगों ने हाथरस रोड पर शव रखकर आधे घण्टे तक जाम लगा दिया। जिससे वाहनों की लम्बी लाइनें लग गईं।
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना उत्तर पुलिस ने धोखाधड़ी करने वाले पति-पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामला थाना दक्षिण के रहना रोड पर आलीशान बंगले में रहने वाली भाभी मंजू गर्ग व पति प्रदीप गर्ग का लगभग 25 बर्ष से ड्राफ्ट भुनाने व ब्याज, बीसी का कारोबार करती चली आ रही थी। जिस कारण व्यवसायियों में भाभी ने विश्वास कायम कर लिया था। जिस कारण भाभी पर भरोसा कर लोगों ने भाभी और भाई के साथ प्रॉपर्टी व बिलिंडग मैटेरियल के काम पैसा लगाना शुरू कर दिया था। लोगो की मानें तो भाभी ऐसे लोगो को प्लान समझाती की लोग पैसा लगाने को तैयार हो जाते थे। ड्राफ्ट के आलावा ब्याज व बीसी का कारोबार खूब चल रहा था।
कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। जहानाबाद रोड स्थित एसेंट पब्लिक स्कूल में आज इंटर हाउस की अंग्रेजी भाषा में वाद विवाद और कविता प्रतियोगिता का आयोजन कर बच्चों की प्रतिभा निखारी गई तथा उत्कृष्ट और अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को विद्यालय चेयरमैन रमेश वर्मा व निदेशक एम०के०माथुर द्वारा सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज एसेंट पब्लिक स्कूल में कक्षा एक से पांच तक के छात्र-छात्राओं की इंटर हाउस कि अंग्रेजी भाषा में क्लास वाइज कविता सुनाने की प्रतियोगिता तथा कक्षा 6 से 12ः00 तक के छात्र-छात्राओं की इंटर हाउस की अंग्रेजी भाषा में हाउसवाइज वाद विवाद प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने तकनीकतथा सरकारी नौकरियों के पक्ष व विपक्ष में अपने अपने विचारों को निश्चित समय में प्रस्तुत करते हुए व्यक्त किया जिसमें शुभी शर्मा अग्रिमा द्विवेदी अशफिया ,शबनम निषाद अभिषेक सैनी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया स्कूल चेयरमैन रमेश वर्मा सचिव संदीप वर्मा निदेशक मुकेश कुमार माथुर एवं प्रधानाचार्य अतुल सक्सेना ने निर्णायक की भूमिका का निर्वहन करते हुए छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन संगीत व एक्टिविटी इंचार्ज नवीन प्रजापति तथा स्मार्ट क्लास इंचार्ज मनीष बघेल प्रदीप बघेल प्रतिमा मिश्रा भूपेंद्र सचान नृपेंद्र सचान आदि की देखरेख में संपन्न हुआ। इस मौके पर कॉलेज परिवार के लोग व शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।