फिरोजाबाद। एसएसपी आशीष तिवारी के निर्देशन में चलाये जा रहे ऑपरेशन पाताल के तहत एसपी ग्रामीण के नेतृत्व में चौकिंग के दौरान थाना बसई मोहम्मदपुर पुलिस ने गढ़ी तिवारी फायरिंग रेंज के पास से वारंटी राजेश उर्फ छिंगा पुत्र बेताल सिंह निवासी शंकरपुर को एक नाजायज अवैध असलाह के साथ गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति शातिर किस्म का अपराधी है। इस पर पहले से ही कई थानों में सुसंगत धाराओ में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी विजय कुमार, चौकी प्रभारी प्रेम कुमार यादव, कॉस्टेबल जितेंद्र कुमार, मौसिम खान, दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।
Read More »
Jansaamna
फिरोजाबाद। जैननगर स्थित सोहम आश्रम में प्रवास के दौरान पीठाधीश्वर स्वामी सत्यानंद महाराज ने श्रद्धालुओं के बीच सत्संग में धर्म की चर्चा करते हुए कहा कि प्राणी मात्र पानी का बुलबुला है। जीवन को सफल बनाने के लिए धर्म और सत्संग का विशेष महत्व है। जिसके बताए रास्ते से ही प्राणी जीवन रूपी भवसागर से पार हो जाता है।उन्होंने आगे कहा कि किसी भी जीव को मानव जीवन पूर्ण कर्मों के बाद ही प्राप्त होता है। मानव जीवन के लिए देवता भी तरसते है। समय-समय पर देवता भी धरती पर मानव जीव के रूप में जन्म लेते रहे हैं। यह जीवन क्षणभंगुर है। उन्होंने बताया कि सरकार के निर्देशों का अनुपालन करते हुए सोहम महामंडल का सम्मेलन भी दिसंबर में आयोजित किया जाएगा। आगामी कार्यक्रमों के बारे में मीडिया प्रभारी उमाकांत पचौरी एडवोकेट ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत दो वर्षों से कोराना के कारण वार्षिक संत सम्मेलन का आयोजन नहीं हो सका था।
जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को किया जाएगा लाभान्वित
फिरोजाबाद। उप्र उद्योग व्यापार मंडल महानगर द्वारा प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा की अध्यक्षता में व्यापारी शहीद दिवस का आयोजन बजरंग मार्केट कोटला चुंगी चौराहा पर संपन्न हुआ। जिसमें शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर पुष्पांजलि दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैलाश उपाध्याय प्रांतीय उपाध्यक्ष, मदनलाल वर्मा प्रांतीय मंत्री, रवि शर्मा रवि मुख्य संरक्षक, शुभम राजपूत ने शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें पुष्पांजलि दी। प्रांतीय उपाध्यक्ष कैलाश उपाध्याय ने कहा कि व्यापार मंडल का गठन स्व. श्याम बिहारी मिश्रा के नेतृत्व में संघर्ष के बल पर किया था। कांग्रेस पार्टी की सरकार के द्वारा पूरे देश में सेल टेक्स कानून व्यापारियों पर सौंपा गया, उसका विरोध व्यापारियों के द्वारा बहुत ही ज्यादा सशक्त रूप से किया गया। आंदोलन में पुलिस से झड़प में पुलिस के द्वारा व्यापारियों पर चलाई गई गोलियों की बौछार से हरिश्चंद्र अग्रवाल लखनऊ निवासी व्यापारी 26 मई 1969 में शहीद हुए। उनकी स्मृति में आज हम शहीद दिवस मना रहे हैं।
फिरोजाबाद। ममता पीजी महाविद्यालय, नैपई में छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरण किये गये। जिससे पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। ममता महाविद्यालय नैपई में महापौर नूतन राठौर, एसडीएम सदर मनोज कुमार, तहसीलदार सदर सुरेन्द्र कुमार एवं महाविद्यालय के प्रबंधक प्रवीण कुमार ने छात्र-छात्राओं को टैबलेट प्रदान किये। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि बच्चों को तकनीकि शिक्षा से जोड़ने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा टैबलेट प्रदान किये गये है। इसके बाद महापौर ने निगम अधिकारियों संग सुभाष तिराहे पर चल रहे सौंर्दीकरण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य अभियंता निर्माण संजय चौहान, अतुल पाण्डेय अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता राजेश कुमार एवं विभोर कुमार अवर अभियंता आदि मौलूद रहे।
सिकंदराराऊ।कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर एक मामले में न्यायालय से वांछित चल रहे वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है ।एसआई सोनू राजौरा ने सूचना पर दबिश देकर लटूरी पुत्र रामप्रसाद निवासी मोहल्ला पथवारी गेट कस्बा पुरदिलनगर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया । जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया । पुलिस के अनुसार उक्त आरोपी काफी समय से न्यायालय से वांछित चल रहा था । न्यायालय द्वारा आरोपी के विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी कर दिए गए । गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है ।
सिकंदराराऊ। दी बार एसोसिएशन एवं सिविल बार एसोसिएशन सिकन्दराराऊ की एक आवश्यक संयुक्त बैठक ऐजण्डा के अनुसार दोनों अध्यक्षों की सामूहिक अध्यक्षता में हुई । बैठक में वीरपाल सिंह यादव के सदन में अनुपस्थिति के कारण सदन की भावनाओं के अनुसार दिनेश कुमार चौहान को बैठक की अध्यक्षता करने का प्रस्ताव पारित हुआ। सदन में सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय पुंढीर व दिनेश कुमार चौहान के संयुक्त अध्यक्षता में बैठक प्रारम्भ हुई। जिसका संचालन हुकम सिंह बघेल द्वारा किया गया। मुख्य विषय उपजिलाधिकारी सिकंदराराऊ के द्वारा किये जा रहे अभद्र व्यवहार को लेकर था।गौरीशंकर गुप्ता ने बताया कि उपजिलाधिकारी की हठधर्मिता न्यायालय में बैठना और बहिष्कार के दौरान वादों मसलन आवाज लगवाना घृणित एवं निंदनीय है। इस का समर्थन नरेश प्रताप सिंह व इन्द्रपाल सिंह यादव ने किया। बीरेश कुमार पुंढीर ने सदन में कहा कि किसी अधिवक्ता को संघर्ष समिति की आज्ञा के बिना किसी भी न्यायालय में नहीं जाना चाहिए।