रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। समस्त शैक्षिण संस्थाओं को सूचित किया जाता है कि पूर्वदशम छात्रवृत्ति (कक्षा 9-10) द्वारा मास्टर डाटा बेस सम्मिलित होने के लिए ऑनलाइन आवेदन की कार्यवाही 10 मई से 31 मई 2022 तक की गयी है एवं छात्र/छात्राओ द्वारा आनलाइन आवेदन 18 मई 01 जुलाई, 2022 तक है।
Read More »JAN SAAMNA DESK 2
निःशुल्क आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए करे सम्पर्क
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता।मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 वीरेन्द्र सिंह ने जनपद के जनसामान्य को अवगत कराया है कि विगत 04 मई से 18 मई 2022 तक आयुष्मान पखवाड़ा मनाया जा रहा है जिसमें आयुष्मान गोल्डेन कार्ड निःशुल्क बनाये जा रहे हैं। इस आयुष्मान कार्ड से पाँच लाख रूपये की चिकित्सा सुविधा प्रतिवर्ष प्रति व्यक्ति प्राप्त होगी। इस कार्ड से पूरे देश के किसी भी राज्य के सरकारी चिकित्सालय एवं चिन्हित प्राईवेट चिकित्सालय में इलाज करा सकेगें।
Read More »शादी अनुदान व अन्य योजनाओं के लंबित प्रकरणों का अधिकारी करे निस्तारण: माला श्रीवास्तव
योजनाओं के आवेदन पत्रों को अधिकारी 15 दिनों के अन्दर जांच कर करे निस्तारित: डीएम
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने बचत भवन के सभागार में शादी अनुदान अनुश्रवण समिति बैठक की अध्यक्षता करते हुए समस्त उपजिलाधिकारी व खण्ड विकास अधिकारियों को शादी अनुदान व अन्य योजनाओं के लंबित आवेदन प्रकरणों को तत्काल प्रभाव से जांच कर निस्तारण कराने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित जो भी आवेदन पत्र प्राप्त होते है उन्हे 15 दिनों के अन्दर जांच कर निस्तारण किया जाए। जिससे लाभार्थियों को शादी अनुदान व अन्य योजनाओं का शासन द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का लाभ प्राप्त कराया जा सके। जिलाधिकारी बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी व जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी से शादी अनुदान से सम्बन्धित आवेदनों की जानकारी ली।
Read More »PWD की कीमती जमीन पर हुआ अवैध कब्ज़ा, कमजोर हुई बुलडोजर की ताकत
∈पीडब्ल्यूडी की मिन्नतें भी नहीं सुन रहा प्रशासन, सरकारी भूमि पर खड़ा हो गया महल
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता।एक व्यक्ति का इतना बड़ा रसूख कि उसके सामने प्रशासन आंख दिखाने की जुर्रत नहीं कर पा रहा है। पीडब्ल्यूडी की जमीन पर कब्जा करके दुकानें व महल खड़ा हो गया और विभाग कार्रवाई के लिए प्रशासन के सामने मिन्नतें करता रहा।मामला रायबरेली जिले की डलमऊ नगर पंचायत का है। नगर की सीमा के अंदर ऊंचाहार बिलग्राम राजमार्ग के किनारे पीडब्ल्यूडी की करोड़ों रुपए कीमत की जमीन पर नगर पंचायत अध्यक्ष ने कब्जा करके भवन खड़ा कर लिया है। निर्माण 2018 से चल रहा है और पीडब्ल्यूडी के अधिकारी प्रशासन को पत्र लिखकर मदद की गुहार लगा रहें है किंतु प्रशासन पुलिस बल तक पीडब्ल्यूडी को नहीं उपलब्ध करा पा रहा है।
Read More »सामूहिक विवाह योजना में विवाह के लिए इच्छुक जोड़े करे आवेदन
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। उ0प्र0 सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 में सामूहिक विवाह कराने के इच्छुक जोड़े, जो उत्तर प्रदेश के मूल निवासी हो व जिनके परिवार की वार्षिक आय रू0 2 लाख की सीमा तक हो, वर की उम्र 21 तथा कन्या की उम्र 18 वर्ष हो, अपना पंजीकरण सम्बन्धित विकास खण्ड, नगर पंचायत व नगर पालिका में कराये, जिससे निकट भविष्य में आयोजित किये जाने वाले सामूहिक विवाह कार्यक्रम में विवाह सम्पन्न कराया जा सके। इच्छुक जोड़े आवेदन पत्र सम्बन्धित विकास खण्ड, नगर पंचायत व नगर पालिका एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।यह जानकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी डा0 वैभव त्रिपाठी द्वारा दी गई है।
जो करे सेवा उसे मिले मेवा
एक छोटा सा गांव था ,दो बेटों के साथ रेवती बहुत आराम से रह रही थी।दोनों बेटों को बहुत प्यार से पाला था उसने।जो जमीन उसके पति के निधन के समय उसके पास थी उसी पर खेती कर बच्चों का पालन पोषण और पढ़ाई लिखाई और घर को बड़ी किफायत से चलाया था उसने।
जब दोनों बेटे बड़े हुए तो एक के बाद एक दोनों की शादी करदी।बड़ी बहू तब तक तो ठीक थी जब तक छोटे बेटे की शादी हुई और छोटी बहु का आगमन हुआ,जैसे ही छोटी बहु आई, जो बहुत गुणी थी उसका रवैया ही बदलने लगा।घर का काम धीरे धीरे छोटी बहु के सर पर डालती गई और छोटी बहु को भी तानें सुनाती रहती थी ।कुछ दिन तो रेवती ने देखा लेकिन जब हर दिन बात बढ़ती गई तब एक दिन बड़े बेटे को बुलाकर उसे अपनी पत्नी के साथ घर के दूसरे हिस्से में जहां दो कमरे और एक रसोई थी वहां रहने के लिए बोल दिया।कुछ बर्तन और दूसरा समान ले वह अपनी पत्नी के साथ अलग रहने लगा।पास में ही रहती छोटी बहु की हर बात पर ध्यान रख बड़ी बहू उसके नुक्स निकलती थी।लेकिन छोटी बहु थी कि अपने किसी भी फर्ज से चूक नहीं करती थी।सुबह रेवती के चरण स्पर्श करती थी फिर रेवती के नहाने का गरम पानी रखना,पूजा के लिए फूल और दिया तैयार कर प्रसाद बना के रख देती थी ,बहु की सेवा से रेवती खूब प्रसन्न थी और उसे बहुत ही आशिषें देती थी।
यही बात बड़ी बहू को अखरती रहती थी।एक बार छोटी बहु अपने मायके जा रही थी किंतु उसे अपनी सास की सेवा की इतनी आदत हो गई थी कि पूछो मत।उसने सास को मनाया कि वह भी साथ चली जाएं लेकिन उसने मना कर दिया।
अब उसने गांव का एक मूर्तिकार था उसे बुलाया और अपनी सास की मूरत बनवाई जिसे साथ ले वह मायके जाने की लिए चल पड़ी। सास की मूरत को लिए वह चली जा रही थी सर्दियों के दिन थे तो शाम भी जल्दी ढल गई और जंगली जानवरों का भी डर था तो वह एक द्रख्त पर चढ़ के बैठ गई।जरा सी आंख लगी की नीचे भाग म भाग की आवाजे आने लगी।उसने देखा की उसकी सास की मूरत नीचे पड़ी थी पास में ही किसी ने आलाव जलाया था और उसीके पास बहुत सारे हीरे मानेक से जड़ित गहने पड़े हुए थे।उसने पेड़ से उतर कर देखा तो दूर दूर कुछ लोग भागे जा रहे थे।वह समझ गई कि को भाग गए हैं वे चोर थे तो उसने सारे गहने उठाए और वापस घर की और चल पड़ी और अपने पति और सास को सारी बातें बताई।
अब ये सब बातें उसकी जेठानी को भी पता चली तो उसे भी लालच आया और ठीक वैसे ही अपनी सास की मूरत बना मायके जाने निकल पड़ी,और जिस पेड़ के नीचे राख पड़ी थी उसी के उपर जा बैठ गई और चोरों का इंतजार करने लगी और उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा जब पेड़ के नीचे कुछ लोग बाते करते हुए आए,बैठे और आलाव जलाने लगे।जैसे ही आलाव जला उसने अपनी सास की मूरत को जोर से नीचे फेंका,पहले तो चोर भागने लगे किंतु ,ऐसा दुबारा होने से शक हुआ और उन में से एक पेड़ पर चढ़ा और उसे नीचे उतरा और खूब प्रताड़ित किया, और इल्जाम लगाया कि इससे पहले भी उसने उनका धन चुराया था।उसने लाख बताने की कोशिश की, कि वह बेगुनाह थी,उसने तो पहली बार ही उनको देखा था लेकिन उन्होंने एक नहीं सुनी और उसका सिर मुंडवा के मुंह पर कालिख पोत के चले गए।इस हालत में जब वह अपने घर पहुंची तो किसी ने भी उसे पहचाना नहीं किंतु उसने रो रो कर अपनी बात बताई तब सब ने उसे सांत्वना दी और बोला जो करे सेवा उसको मिले मेवा जो जाए लेने उसको पड़ते हैं देने।
जयश्री बिरमी
अहमदाबाद
नगर निगम कार्यकारिणी समिति की बैठक सम्पन्न
फिरोजाबाद। नगर निगम की कार्यकारिणी समिति बैठक जीवाराम हॉल में महापौर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। सर्वसम्मति से कार्यकारिणी समिति के पदाधिकारियों ने सभी प्रस्ताव पारित किये।बुधवार को लगभग 11.30 बजे नगर निगम के जीवाराम हॉल में कार्यकारिणी की बैठक प्रारम्भ हुई। बैठक महापौर नूतन राठौर व नगर आयुक्त प्रेरणा शर्मा के निर्देशन में आयोजित हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2022-23 के मूल बजट की स्वीकृति के लिए सर्व सम्मति से बजट का अनुमोदन प्रदान किया गया। कार्यकारिणी सदस्यों ने सर्व सम्मति से सभी प्रस्ताव पारित किये।
महिला खिलाड़ी सोनम यादव का नेशनल क्रिकेट एकेडमी में हुआ चयन
फिरोजाबाद। डिस्ट्रिक्ट एकेडमी में प्रैक्टिस करने वाली महिला खिलाड़ी सोनम यादव का चयन नेशनल क्रिकेट एकेडमी अंडर-19 मे हो गया है। उनको 15 मई को राजकोट में रिपोर्ट करनी है।एसोसिएशन के सचिव केशव लहरी ने बताया कि डिस्ट्रिक्ट एकेडमी में प्रैक्टिस करने वाली महिला खिलाड़ी सोनम यादव का चयन नेशनल क्रिकेट एकेडमी अंडर-19 मे हो गया है। वह बहुत ही प्रतिभावान महिला खिलाड़ी है। उत्तर प्रदेश अंडर-19 अंडर-23 व सीनियर महिला टीम में सोनम यादव अपने जौहर दिखा रही हैं। उनके इस सफर में उनके भाई अमन यादव और उनके कोच रवि यादव का बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान रहा है। डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
मेले हमें एकता और भाईचारे का देते हैं संदेश-प्रो. ओमपाल सिंह निडर
फिरोजाबाद। मेले हमें एकता और भाईचारे का संदेश देते हैं। मेले एवं त्यौहार हमारी समृद्धि संस्कृति परंपरा एवं रीति-रिवाजों के परिचायक हैं। मेलों के आयोजन से भाईचारा सद्भाव कायम रहता है। उक्त विचार पूर्व सांसद एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर ओमपाल सिंह निडर ने शिल्पग्राम मेले के कार्यालय के शुभारंभ के अवसर पर व्यक्त किये।इससे पूर्व नगर निगम की ब्रांड एंबेस्डर कल्पना राजोरिया ने भगवान गणेश एवं परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर विधिवत कार्यक्रम का शुभारम्भ कराया। मेला कार्यक्रम संयोजक ने बताया कि मेले का विधिवत उद्घाटन आठ मई को पर्यटन मंत्री ठा. जयवीर सिंह करेंगे।
सड़क पर बेहोशी की हालत में मिले युवक की उपचार के दौरान मौत
फिरोजाबाद। सड़क पर बेहोशी की हालत में मिले एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए शव विच्छेदन ग्रह में रख दिया गया है। बताते चले ककरुऊ कोठी चौराहा के समीप एक व्यक्ति मंगलवार रात बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। जिसको पुलिस उपचार को जिला अस्पताल लेकर पहुंची।
Read More »
Jansaamna