ऊंचाहार/रायबरेली, पवन कुमार गुप्ता। कोतवाली क्षेत्र ऊंचाहार के पूरे भीम मजरे अरखा गांव में पेड़ की डाल काटने का विरोध करना मां बेटे को महंगा पड़ गया। दबंगों ने लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।गाँव निवासी राजाराम के यूकेलिप्टस के पेड़ में पड़ोस का एक व्यक्ति डाल काट रहा था, जिस पर उसकी पत्नी यशोदा 50 वर्ष ने जब डाल काटने के लिए मना किया, तभी आरोप है कि दो लोगों ने महिला को लाठी डंडे से पीटना शुरू कर दिया और बीच बचाव करने आये बेटे विक्रम को भी मार पीटकर घायल कर दिया।
Read More »JAN SAAMNA DESK 2
संयुक्त सचिव शिक्षा ने चिकित्सालय का किया निरीक्षण
चंदौली। संयुक्त सचिव शिक्षा, भारत सरकार कामिनी चौहान रतन द्वारा जनपद भ्रमण के दूसरे दिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोगवारा का निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। संयुक्त सचिव द्वारा यहां नीति आयोग के फण्ड से मरम्मतीकरण व सुदृढ़ीकरण के कार्यों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने मौके पर कराए जा रहे टाईलीकरण व अन्य सिविल वर्क को पूरे मानक व गुणवत्ता के साथ कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चल रहे मरम्मतीकरण के कार्य को शीघ्रता से पूर्ण कराकर चिकित्सालय को पूरी क्षमता के साथ संचालित किया जाय। उन्होंने चिकित्सालय की साफ सफाई के साथ ही पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था के निर्देश दिए। मरीजों के अच्छे आए अच्छे इलाज के साथ ही पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित रहे।संयुक्त सचिव द्वारा यहां ऑपरेशन कक्ष, लेबर रूम, पीकू वार्ड,नीति आयोग के फण्ड से क्रय किये गए रेडिएंट वार्मर, फोटोथेरेपी मशीनें, निर्माणाधीन ड्रग वेयर हाउस, ऑक्सीजन प्लांट आदि का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
हमारी आस्था, संस्कृति की धारा, सद्भाव, समभाव, समावेश की
देश की बुनियादी नीव अमन चैन, सौहार्दपूर्ण वातावरण, भाईचारा तात्कालिक बनाए रखना वर्तमान समय की मांग
भारत की विविधता में एकता, सामाजिक उदारवाद, धर्मनिरपेक्षता बुनियादी नीव और वैश्विक प्रतिष्ठा की प्रतीक है, जिसे बनाए रखना हम सबका कर्तव्य – एड किशन भावनानी
गोंदिया – भारत अपनी बुनियादी नीव, एकता अखंडता सामाजिक उदारवाद, अलौकिक प्राकृतिक संसाधनों, धर्मनिरपेक्षता, अनेकता में एकता, सौहार्दपूर्ण वातावरण और शांतिप्रिय संस्कृति के लिए विश्व प्रसिद्ध है। वैश्विक स्तर पर इन सभी खूबियों की चर्चा कर तारीफ़ और उदाहरण पेश किया जाता है जो प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से हम सुनते हुए देखते हैं, तो हम गर्व महसूस करते हैं कि हम ऐसे देश के नागरिक हैं जहां सभी जाति, धर्म, उपजाति, भाषाओं, उप भाषाओं के नागरिक खूबसूरती से एक साथ मिलजुल कर रह रहे हैं और देश के विकास में अपने अपने स्तर पर भरपूर योगदान दे रहे हैं। युवा राष्ट्र होने के नाते भारत अपने युवाओं, मूल्यवान संपत्तियों, संसाधनों, जग प्रसिद्ध बौद्धिक क्षमता का भरपूर उपयोग कर विश्व नेता बनने के सपने संजोए हुए हैं जिसके लिए विज़न 2047, 5 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था सहित अनेक विज़न पर कार्य शुरू है।
Read More »जन समस्याओं के निस्तारण के प्रति रहें गम्भीर और इसमें उदासीनता एवं लापरवाही क्षम्य नही होगी : सीडीओ
पीड़ित व्यक्ति की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर करें निस्तारण : सीडीओ
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता।मुख्य विकास अधिकारी प्रभास कुमार, पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार की अध्यक्षता में तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। संपूर्ण समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी ने शिकायतकर्ताओं की समस्या सुनकर मौके पर अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतें लंबित न रखी जाये, शिकायतों को गम्भीरता से लिया जाये। इस अवसर पर पुलिस से संबंधित प्रकरणों को पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने सुना एवं संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। इसके साथ ही मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देश दिए कि संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाली जन समस्याएं सुनें तथा उनका निस्तारण कराना सुनिश्चित करें, इसमें लापरवाही किए जाने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान सर्वाधिक शिकायतें राजस्व विभाग, पुलिस विभाग तथा विकास विभाग से संबंधित प्राप्त हुई हैं। जिनके निस्तारण हेतु सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। तहसील सदर में कुल 25 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें 01 शिकायती पत्र का मौके पर निस्तारण कराया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि शासन जन समस्याओं के निस्तारण के प्रति अत्यधिक गम्भीर है और इसमें उदासीनता एवं लापरवाही क्षम्य नही होगी। उन्होंने समस्त अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने कार्यालय समय से पहुंचे व जन समस्याएं सुनकर उनका निस्तारण करना सुनिश्चित कराएं। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वीरेंद्र सिंह, उप जिलाधिकारी सदर, जिला विकास अधिकारी, तहसीलदार सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
Read More »ईएमटी,पायलट और आशाबहू की मदद से एंबुलेंस में हुआ सुरक्षित प्रसव
डलमऊ/रायबरेली, पवन कुमार गुप्ता। तहसील क्षेत्र के चकमिल गांव के रहने वाले दिनेश की पत्नी शर्मीली जिनको बीते दिन शनिवार की प्रातः काल प्रसव पीड़ा होने के बाद एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी लाया जा रहा था। रास्ते में नगर के निकट ही उसे अत्याधिक प्रसव पीड़ा होने लगी। जिसके बाद चालक संजय व ईएमटी गजेन्द्र सिंह ने कुशलता पूर्वक एम्बुलेंस में प्रसव कराया और जच्चा बच्चा को स्वस्थ हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया है।बता दें कि प्रसव पीड़िता की देवरानी द्वारा शनिवार को 108 एंबुलेंस पर फोन किया गया था और चकमिल गांव की रहने वाली शर्मीली को प्रसव हेतु सीएचसी ले जाने के लिए एंबुलेंस को बुलाया गया।
अज्ञात कारणों से गेंहू के खेतों में लगी आग
ऊंचाहार/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता।कोतवाली क्षेत्र ऊंचाहार के माधवपुर सुल्तान में अज्ञात कारणों से गेंहू के खेतों में आग लग गई। जब तक ग्रामीणों द्वारा आग पर काबू पाया जाता, तब तक करीब दस बिस्वा फसल जलकर राख हो चुकी थी।गाँव निवासी शिवमूरत द्विवेदी के गेंहू के खेत में रविवार की दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई, आग लगने से वहां अफरा तफरी का माहौल हो गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दस बिस्वा फसल जलकर तबाह हो चुकी थी। पीड़ित द्वारा राजस्व प्रशासन को मामले की सूचना दी गई है।
Read More »चोरी करते हुए युवक को दुकानदार ने रंगे हाथों पकड़ा
ऊंचाहार/रायबरेली, पवन कुमार गुप्ता। कोतवाली क्षेत्र ऊंचाहार के जमुनापुर चौराहे पर एक कपड़े की दुकान में चोरी करते वक्त एक युवक को दुकानदार ने रंगे हाथों पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।क्षेत्र के रामसांडा गांव निवासी विकास गुप्ता जमुनापुर चौराहे पर विकास रेडीमेड क्लॉथ स्टोर के नाम से कपड़े की दुकान चलाता है।
Read More »“धर्मांधता का अजगर देश को निगल रहा है”
सबको धर्म के प्रति खुद के विचार श्रेष्ठ लगते है। चाहे हिन्दु पंडित, बाबा या स्वामी हो, मदरेसा का मौलवी हो या नेता यह सब धर्म के ठेकेदार पाखंड को धर्म के रंग में रंगकर अनपढ़ गंवार लोगों को कट्टरवाद का चोला पहना देते है और कहते है लड़ो, देखो तुम्हारे धर्म पर ऊँगली उठा रहे है और इस वाक्य को ब्रह्म वाक्य समझकर हाथ में धर्म की लाठी लेकर देश को जलाने अक्कल के अंधे लोग निकल पड़ते है। धर्म हर इंसान का निजी मामला है जो आज सरेआम भटक रहा है। आस्था पर टीका धर्म आज हरा-केसरिया दो रंगों में बंटकर बदबूदार और खून से लथपथ होता जा रहा है। तिरंगे में सजे यह दो रंग एकता का प्रतिक है जिसे हमने धर्म की शूली पर चढ़ा रखा है। इस दो रंगों पर सियासत चल रही है।
Read More »फंदे पर लटका मिला महिला का शव,मायका पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
फिरोजाबाद। सिरसागंज के गांव जैतपुर निवासी रश्मी का शव शनिवार सुबह घर के अंदर फंदे पर लटका मिला। रश्मी के गले में दुपट्टा बंधा हुआ था। महिला के शव को फंदे पर लटका देख पति और सास ससुर भाग गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना सिरसागंज थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को फंदे से उतार लिया और रश्मी के परिजनों को सूचना दी। रश्मी की मौत की खबर पर परिजन भी उसकी ससुराल आ गए।
Read More »वृद्धा की गला रेत कर हत्या
फिरोजाबाद। गांव चिमरारी में मकान के बाहर चारपाई पर सो रही वृद्धा की किसी धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी शनिवार सुबह परिजनों को हुई। वृद्धा को मृत हालत में देख परिजनों में सनसनी फैल गई।शुक्रवार रात शांति देवी शर्मा (73) पत्नी स्व. सुरेश चंद्र शर्मा खाना खाने के बाद मकान के बाहर चबूतरे पर चारपाई बिछा कर सोई थीं।
Read More »
Jansaamna