फिरोजाबाद। बार एसोसिएशन द्वारा बार हॉल में संविधान शिल्पी, भारत रत्न बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर की 131 वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर बार एसोसिएशन पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया।इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रतन सिंह ने कहा कि डा. भीमराव अम्बेडकर ने गरीब, दलितों की आवाज को सड़क से ससंद तक पहुंचाने का काम किया। धर्मसिंह यादव एडवोकेट ने कहा कि गीता, कुरान, बाइबिल की तरह अधिवक्ता का ग्रंथ संविधान है। बाबा साहब अंबेडकर ने संविधान में सभी को आर्थिक व समाजिक रूप से समानता की व्यवस्था दी है। कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के महासचिव, देवेंद्र यादव, चुनाव अधिकारी कुंवर बहादुर यादव, के.के. चौहान, ज्ञान सिंह, श्रीनिवास, उदय राम, संजय सिंह, गिरेंद्र सिंह, घनश्याम यादव, क्षत्रपाल बाबा आदि ने संबोधित किया।
Read More »
Jansaamna
फिरोजाबाद। संविधान शिल्पी, भारत रत्न बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर की 131 वीं जयंती भारतीय जनता पार्टी द्वारा सामाजिक समरसता दिवस के रूप में अंबेडकर महाविद्यालय नगला करन सिंह में मनाई गई।कार्यक्रम में सांसद डा. चंद्रसेन जादौन, विधायक सदर मनीष असीजा, महापौर नूतन राठौर ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन करते हुए कहा कि भारत के सर्वसमावेशी संविधान के शिल्पकार, उत्कृष्ट विधिवेत्ता, अशक्त, शोषित व वंचित समाज के प्रखर स्वर, भारत रत्न बाबा साहब डा.. भीमराव आंबेडकर थे। इस दौरान जिला संयोजक वृंदावन लाल गुप्ता व महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देश व प्रदेश में ऐसे महान विद्वान, दार्शनिक, समाजसेवी एवं धैर्यवान व्यक्तित्व के धनी भारत रत्न से अलंकृत बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती को सामाजिक समरसता दिवस के रूप मना रहे है।
हाथरस। ऑस्ट्रेलिया में आयोजित होने वाली अंतर्राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए हाथरस के जूडो कराटे के मुख्य प्रशिक्षक के साथ दो खिलाड़ी भी भाग लेंगे और यह अपने जनपद के लिए बड़े ही गौरव की बात है। उक्त खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया में जाकर भारत की विजय पताका फहरायेंगे।उक्त जानकारी आज शहर के बुर्ज वाला कुआं स्थित स्पाईसी दावत रेस्टोरेंट में आयोजित प्रेस वार्ता में पालिकाध्यक्ष पं. आशीष शर्मा, वर्ल्ड बूडो सोतोरियो कराटे फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष एवं मुख्य प्रशिक्षक सिहान एमएस सामुराई, भाजपा के वरिष्ठ नेता रामवीर सिंह भैयाजी एवं प्रमुख कॉलोनाइजर हर्षवर्धन उपाध्याय द्वारा संयुक्त रूप से दी गई। प्रेस वार्ता में पालिकाध्यक्ष पं. आशीष शर्मा ने बताया कि वर्ल्ड बूडो सोतोरियो के अध्यक्ष एवं मुख्य प्रशिक्षक सिहान मांधाता सिंह सामुराई किको द्वारा आयोजित काता एवं वेपन्स अंतर्राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में भाग लेंगे और उनके साथ गुजरात से वर्ल्ड बूडो के दो खिलाड़ी भी ऑस्ट्रेलिया में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
सादाबाद। गाँव बिसावर में विगत वर्ष की भाँति इस वर्ष आयोजित किये गये विशाल कुश्ती दंगल समारोह का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय ने पहलवानों का हाथ मिलवा कर किया।इस अवसर पर गाँव के प्रधान जागवेन्द्र चौधरी एवं आयोजक कमेटी ने सीमा उपाध्याय का फूलमाला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत किया। इस दौरान सीमा उपाध्याय ने कहा कि खेलकूद और कुश्ती हमें सद्भाव का संदेश देते हैं और ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी भी नहीं है। इस दौरान आयोजक जगवेन्द्र चौधरी (प्रधान), मनमोहन गौतम, कालू चौधरी, देवेन्द्र उपाध्याय, नरेन्द्र चौधरी, नहरू ठाकुर, गजराज ठाकुर, कृष्ण पहलवान, ओमप्रकाश कुशवाहा, प्रदीप कुशवाहा, सुभाष शर्मा, चंचल अग्रवाल, योगेश भारद्वाज आदि मौजूद थे।
फिरोजाबाद। महापौर नूतन राठौर व नगर आयुक्त प्रेरणा शर्मा के निर्देशन में संचारी रोग, अन्य वैक्टरिया जनित रोगों व संक्रमित रोगों की प्रभावी रोकथाम हेतु विभिन्न वार्डो में लगातार अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में नगर निगम द्वारा मंगलवार को भारत माता पार्क, सुभाष नगर, संगम लॉज वाली गली, आर्यनगर व श्रीनगर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान मैलाथियन, ब्लीचिंग पाउडर, एंटी लार्वा, पाइरीथ्रम आदि का गलियों मेें छिड़काव आदि के साथ विशेष सफाई की गई। जिसका महापौर नूतन राठौर ने निगम अधिकारियों के संग मौके पर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महापौर ने जेडएसओ दलवीर सिंह को निर्देशित करते हुए कहा कि क्षेत्र में निरंतर मैलाथियन, ब्लीचिंग पाउडर, एंटी लार्वा, पाइरीथ्रम आदि का गलियों मेें छिड़काव कराते रहे।