रजाई मे शव लवेट कर छिपाया था, बच्चो को बताया मौसी के घर गई मम्मी
कानपुर दक्षिण। मूलरूप से कन्नौज निवासी मानसिंह 40 तीन महीने पहले सूरत से काम छोड़कर दबौली निवासी मामी संतोषी देवी 70के घर पत्नी पूजा बेटे रणवीर 12व अजीत 9के साथ रहने लगा था। मामी संतोषी ने बताया की भांजा मानसिंह अपनी पत्नी पूजा पर शक करता था। जिसकी वजह से दोनो के बीच अक्सर मारपीट होती रहती थी। बीते सोमवार को भी दोनो के बीच इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसके बाद दोनो बच्चे आगे के कमरे मे सो गये। वही देररात तक दोनो पीछे के कमरे मे ही सो गये।बच्चो को बताया की मम्मी मौसी के घर चली गई।सुबह होने पर काफी देर तक पूजा के न दिखाई देने पर बच्चो ने मानसिंह से पूजा के बारे पूछा तो मानसिंह ने झगडे के बाद गुस्सा होकर दबौली के बाबा की बगिया निवासी मौसी के घर चले जाने की बात कहकर टाल दिया।
Read More »
Jansaamna
फिरोजाबाद। भारतीय लोक कल्याण समिति द्वारा विश्व महिला दिवस के उपलक्ष में ओम हॉस्पिटल स्टेशन रोड निःशुल्क मेडीकल जांच शिविर लगाया गया। जिसमें डा. पूनम अग्रवाल समिति के सह सचिव एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डा.गौरव अग्रवाल ने महिलाओं का फी मेडिकल चेकअप किया गया। साथ ही निःशुल्क दवाई वितरण की गई। शिविर में लगभग 70 महिलाओं का चैकअप किया गया। समिति के प्रबंधक महासचिव सुनील गुप्ता ने डा. अमिता चौरसिया, डा. पूनम अग्रवाल, डॉ गौरव अग्रवाल को शुभकामनाएं दी। डा. गौरव अग्रवाल ने बताया कि 13 मार्च को ओम हॉस्पिटल में एक कैंप लगाया जाएगा। जिसमें निःशुल्क गुर्दा कि डॉक्टर मुदित अग्रवाल द्वारा निःशुल्क परामर्श दिया जाएगा। इस दौरान तृप्ति गुप्ता, रजनी गुप्ता, अनु अग्रवाल, पूजा कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
फिरोजाबाद। 1008 चंद्रप्रभु भगवान का मोक्ष दिवस, मोक्ष निर्माण लड्डू प्राचीन चंद्रप्रभु उद्गम स्थल चंद्रवार में भारतीय जैन मंच द्वारा चढ़ाया गया।भारतीय जैन मंच के वरिष्ठ पदाधिकारी प्रवीण जैन ने बताया कि भगवान श्री 1008 चंद्रप्रभु जी का निर्माण लाडू फाल्गुन मास के सप्तमी के दिन चढ़ाया जाता है। आज ही के दिन भगवान चंद्रप्रभु को मोक्ष प्राप्त हुआ था। इस दिन को सभी जैन श्रद्धालु बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। मंच के युवा प्रकोष्ठ के महामंत्री अनिकेत जैन ने बताया कि फिरोजाबाद नगर का नाम पूर्व में चंद्रवार हुआ करता था। फिरोजाबाद के चंद्रप्रभु दिगम्बर जैन मन्दिर में जो अतिशय कारी चंद्रप्रभु भगवान की मूर्ति विराजमान है वह इसी जमुना किनारे से प्रकट हुई थी।
भारतीय बौद्ध संघ के तत्वाधान में सामाजिक समरसता एवं महिला सशक्तिकरण सम्मान समारोह का हुआ आयोजन