Wednesday, June 17, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK 2 (page 221)

2 शातिर चोर लिये रिमाण्ड पर,माल बरामद

हाथरस। पुलिस द्वारा थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्रांतर्गत चोरी की घटनाएं करने वाले शातिर चोरों को न्यायालय से पुलिस कस्टडी रिमांड पर लाए गए 2 शातिर चोरों की निशादेही पर चोरी किए आभूषण आदि बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक गत 27 नवंबर 2021 को दीपक सोनी निवासी ऐहन द्वारा तहरीर के माध्यम से सूचना दी गई थी कि अज्ञात चोरों द्वारा उसके घर से आभूषण आदि समान चोरी कर ले गये है तथा 1 दिसम्बर को नरेन्द्र कुमार निवासी ऐहन द्वारा तहरीर के माध्यम से सूचना दी कि चोरो द्वारा उसके घर से आभूषण, नगदी आदि सामान चोरी कर ले गये है । घटनाओं के शीघ्र खुलासे हेतु पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा थानाध्यक्ष हाथरस जंक्शन को निर्देशित किया था।

Read More »

8 हिंदू कन्याओं का विवाह और 3 मुस्लिम कन्याओं का हुआ निकाह

सिकंदराराऊ। क्षेत्र के गांव सूसामई में केके होलकर इंटर कॉलेज जाऊ में आयोजित गायत्री महायज्ञ एवं सामूहिक विवाह संस्कार के तीसरे दिन विवाह संस्कार में 8 हिंदू कन्याओं और 3 मुस्लिम कन्याओं का विवाह संस्कार कराया गया। श्रवण कुमार दीक्षित एवं संतोष  ने वैदिक रीति से ग्रहस्थ जीवन के कर्तव्य को विस्तार से समझाया कि अगर इन बातों को जीवन में अपनाया जाए तो ग्रहस्थ जीवन में कभी लड़ाई- झगड़ा नहीं होगा । वरमाला के कार्यक्रम ने सभी को मोहित कर दिया । यह कार्यक्रम गायत्री परिवार जिला हाथरस के सभी कार्यकर्ताओं एवं समाज कल्याण ट्रस्ट सूसामई द्वारा आयोजित किया गया।

Read More »

ग्राम प्रधान ने परखा स्कूल का हाल

सिकंदराराऊ। ग्राम पंचायत अगसौली प्रधान सुनहरी लाल यादव द्वारा पूर्व माध्यमिक विद्यालय अगसौली मंदिर का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने मिड डे मील, शिक्षण कार्य , साफ सफाई की व्यवस्था की पडताल की। ग्राम प्रधान ने कहा कि बच्चों को अच्छा खाना, दूध, मौसमी फल मीनू के आधार पर खिलाए जाएं ।

Read More »

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

सिकंदराराऊ। एटा रोड पर रेलवे फाटक के पास अज्ञात वाहन ने इस बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव सखी आबू तालिब पुर निवासी मेघ सिंह 50 वर्ष पुत्र वेद सिंह शुक्रवार को अपनी रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। जैसे ही वह रेलवे फाटक के पास एटा रोड पर पहुंचे तभी पीछे से जा रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी ।जिससे बाइक सवार मेघ सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

Read More »

यूक्रेन से लौटी छात्रा का भाजपा विधायक व जिलाध्यक्ष ने किया स्वागत

हसायन,हाथरस । रुस व यूक्रेन में चल रहे युद्ध के बीच में फंसे भारतीय छात्र छात्राओं को भारत सरकार जहां ऑपरेशन गंगा अभियान चलाकर सकुशल वापस लाकर उन्हें उनके घर भिजवा रही है वही कस्बा हसायन निवासी डॉक्टर दंपत्ति की पुत्री की वापसी पर आज क्षेत्रीय विधायक एवं भाजपा जिला अध्यक्ष आदि ने उनके घर पहुंचकर छात्रा की कुशलक्षेम ली और उसका स्वागत किया जबकि सादाबाद के छात्र तक्ष चौधरी के भी शीघ्र स्वदेश लौटने की संभावनायें हैं। मूलरूप से गांव कानऊ निवासी एवं वर्तमान में कस्बा हसायन निवासी डॉक्टर दंपत्ति डॉ राजवीर सिंह एवं डॉ ममता सिंह की पुत्री रिम्मी सिंह कुशवाहा यूक्रेन से सकुशल अपने घर वापस आ गई है।

Read More »

धूमधाम से मनाया किसान संघ स्थापना दिवस

सादाबाद। नगर के जवाहर बाजार आगरा रोड स्थित श्री राम गेस्ट हाउस में भारतीय किसान संघ स्थापना दिवस 4 मार्च को किसान संघ के पदाधिकारियों द्वारा धूमधाम से मनाया गया । स्थापना दिवस के मौके पर जिला अध्यक्ष अरुणेश वार्ष्णेय अनिल पचौरी उदय कुमार बाल्मिक मुनेश कुमार परमार आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे ।

Read More »

नवीनीकरण केअभाव में प्रशासन कार्यवाही, शीत गृह किया सीज

सादाबाद । स्थानीय जलेसर मार्ग स्थित जय महालक्ष्मी शीतग्रह द्वारा वर्तमान सत्र की निर्धारित समयावधि में वर्ष 2020 व 2021 का नवीनीकरण ना कराये जाने पर, प्रशासन के आला अधिकारियों द्वारा कठोर कार्यवाही करते हुए शीत गृह को सीज कर दिया। कार्यवाही के दौरान शीत ग्रह स्वामी ने प्रशासनिक अधिकारियों के सामने हंगामा खड़ा करने का भी प्रयास किया गया किन्तु अधिकारियों के सख्त रवैये के चलते, शीतगृह स्वामी की मंशा पर पानी फिर गया। कार्यवाही के दौरान मौके पर जिला उद्यान अधिकारी, उप जिला अधिकारी विपिन शिवहरे, तहसीलदार सादाबाद आदि प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।

Read More »

महाशिवरात्रि पर रक्तदान शिविर का आयोजन

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर कानपुर प्रेस क्लब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीरज अवस्थी के सानिध्य में पत्रकार भाइयों के सहयोग से संकल्प सेवा समिति के द्वारा मधुलोक हॉस्पिटल में 99वे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में पत्रकार साथियों एवं समाज से जुड़े अन्य लोगो ने भी रक्तदान किया। आज के रक्तदान शिविर में पत्रकार पुनीत शुक्ला ने अपनी पत्नी चांदनी शुक्ला के साथ मिलकर रक्तदान किया तथा एक दिव्यांग व्यक्ति रामजी गुप्ता ने भी रक्तदान किया, रक्तदान शिविर में विशेष बात यह रही कि ज्यादातर युवाओं ने पहली बार रक्तदान किया। आज नीरज अवस्थी वरिष्ठ उपाध्यक्ष कानपुर प्रेस क्लब पत्रकार दिवस पांडेय, पत्रकार पवन मिश्रा, पत्रकार सुमित दीक्षित, पत्रकार आलोक सिंह, पत्रकार अभिनव मिश्रा, मुख्य आरक्षी नितेश चौहान सहित 61 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।

Read More »

साइकिल चोरी करने के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या

फिरोजाबाद। साइकिल चोरी करने के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। युवक शराब के नशे में घर के अंदर घुस गया था। आरोपियों के विरुद्ध हत्या की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोपी अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
रसूलपुर क्षेत्र के गांव खंजापुर निवासी दीपक कुमार के घर में सोमवार देर शाम रामगढ़ के मुहल्ला छपरिया में किराए के मकान में रहने वाला युवक घुस गया था। वह नशे में था। बताया गया है कि वह साइकिल चोरी कर ले जा रहा था।

Read More »

विकास पालीवाल ने रक्तदान कर बचाया बच्चे का जीवन

फिरोजाबाद। महाशिवरात्रि के अवसर पर उपवास में विकास पालीवाल ने फलाहार करके जिला अस्पताल में वार्ड न. 5 में भर्ती 12 वर्षीय सूरज नाम के बच्चे के लिए रक्तदान किया।।एक बच्चे के लिए पॉजिटिव रक्त की अति आवश्यकता पड़ने परिवार के लोगों ने एस ए ब्लड डोनेशन क्लब के अध्यक्ष व इंडियन रेड कॉस सोसाइटी फिरोजाबाद के यूथ व रक्तदान समिति संयोजक अमित गुप्ता से किसी के बताने पर सम्पर्क किया।

Read More »