Wednesday, June 17, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK 2 (page 233)

डीडीएम कॉलेज में तीन दिवसीय कैरियर गाइडेंस का हुआ आयोजन

फिरोजाबाद। दाऊदयाल महिला पीजी कॉलेज में तीन दिवसीय कैरियर गाइडेंस प्रोग्राम का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 170 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ कॉलेज प्राचार्या डा. विनीता गुप्ता द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर किया। इस अवसर प्राचार्या ने अपने अनुभवों को छात्राओं के साथ साझा करते हुए बताया कि वह बचपन से ही शिक्षक बनना चाहती थी। उन्होंने कहा कि यदि छात्राऐं अपने ऊपर विश्वास कर कड़ी मेहनत करें तो उन्हें सफलता जरूर प्राप्त होगी। मुख्य अतिथि विनीता चौधरी ने कहा कि छात्राऐें अपनी योग्यता को पहचानते हुए कैरियर का चयन करें। कल्पना राजौरिया ने कहा कि महिलाऐं हेतु शिक्षक की नौकरी सर्वश्रेष्ठ होती है। क्योकि वह नौकरी के साथ-साथ अपने परिवार की जिम्मेदारी को भी निभा सकती है।

Read More »

मुख्य सचिव ने अवध गर्ल्स पी0जी0 कॉलेज में किया मतदान

लखनऊ। प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने अवध गर्ल्स पी0जी0 कॉलेज स्थित मतदान केन्द्र में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस अवसर पर उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का सबसे बड़ा महापर्व मतदान का पर्व है, इसमें सभी लोगों को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिये। उन्होंने कहा कि हर मतदाता को अपनी पसंद की सरकार चुनने का अधिकार है, जो उनके हितों की रक्षा करे। ऐसी सरकार जो प्रदेश का विकास, अच्छी शिक्षा एवं स्वास्थ्य दे सके। ऐसी स्वच्छ छवि वाली सरकार चुनने के लिए शत-प्रतिशत मतदान आवश्यक है, यह सुअवसर 05 वर्षों में एक बार ही मिलता है। उन्होंने कहा कि वह उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। प्रदेश के मतदाता के तौर पर उनकी आकांक्षा है कि हमारा प्रदेश देश में सबसे आगे हो। ऐसी सरकार आए जो प्रदेश को देश में ही नहीं, बल्कि दुनिया के क्षितिज पर काफी आगे लेकर जाये।

Read More »

वोटिंग पैटर्न में पटेल-पंडित भाई भाई

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में एक नए वोटिंग पैटर्न के संकेत
लखनऊ, बीनू सचान। पुख्ता हो गए हैं. पटेल और पंडित एक दिशा में चल पड़े हैं. धार्मिक आधार पर इन दोनो जातियों में एकता नहीं है पर सत्ता के लिए जो ललक दिखती है उसका धरातल एक है।जातियों के जंगल से होकर जाने वाले सत्ता पर आते जाते लोगों को जरा गौर से देखिये. आजादी के 75 साल में कोई पटेल मुख्य मन्त्री की कुर्सी में नहीं बैठा. किंग मेकर होने का ‘परसेप्शन’ लिए घूम रहे पंडितों यानी ब्राहमणों में से कोई व्यक्ति चार दशक से मुख्य मन्त्री की कुर्सी तक नहीं पहुंचा. 2022 के चुनाव पिछड़ों/ दलितों पर केंद्रित हैं. उस पर भी न किसी पटेल के 5 कालीदास मार्ग तक जाने की कोई पुख्ता सम्भावना दिखती है न पण्डित की. यह हालात क्यों हैं?

Read More »

बदलते मौसम के कारण बीमारियों के बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग हुआ सक्रिय

इटावा। बकेवर विकासखंड क्षेत्र के कस्बा एवं ग्रामीण अंचलों में बदलते मौसम में, दिन में धूप और दिन ढलने के साथ तापमान में गिरावट हो रही है। इस बदलाव से खांसी, बुखार और जुकाम की मरीजों की संख्या अस्पताल में बढ़ने लगी है। मंगलवार को 30 शैया महेवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर व बकेवर 50 शैया अस्पताल में मरीजों की कतार रही। ग्रामीण इलाकों से भी कई मरीज उपचार कराने को यहां पहुंचे थे । क्षेत्र के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व क्लीनिकों पर मरीजों की संख्या समाचार लिखे जाने तक 100 के पार थी चिकित्सकों का कहना है की मौसमी बीमारी का खतरा बढ़ा है। सुबह से निकल रही धूप पूरे दिन रह रही है। तापमान में सुधार होने के साथ ही काफी हद तक सर्दी से राहत मिली है।

Read More »

हिन्दू विद्यालय के तीन बाल वैज्ञानिकों को मिले इन्सपायर्ड अवार्ड में 10-10 हजार

इटावा। जसवंतनग नगर के हिन्दू विद्यालय इंटर कालेज के तीन बाल वैज्ञानिकों ने इन्सपायर्ड अवार्ड हासिल कर अपनी मेधा का परचम लहराया है। इनमें कालेज के नेहा, राखी और गौरांग शामिल हैं।इन्हें भारत सरकार ने दस-दस हजार रुपये दिए हैं।भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग तथा राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान गांधीनगर द्वारा देश भर में मानक इन्सपायर्ड योजना संचालित की जाती है।हिन्दू विद्यालय इंटर कालेज के 5 छात्र छात्राओं ने इस योजना के आवेदन में सामाजिक समस्यायों के वैज्ञानिक तरीके से हल निकालने अपने अपने मौलिक विचार भारत सरकार को प्रेषित किये थे।स्कूल की अवार्ड हासिल करने वाली छात्रा नेहा ने पहाड़ी इलाकों में पानी का यंत्र अविष्कार किया है।

Read More »

बैंक कर्मचारी की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

फिरोजाबाद। बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र अंतर्गत सोमवार की बैंक कर्मचारी की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसएसपी ने पुलिस टीमों का गठन कर जल्द खुलासे का दावा किया है। बसई मोहम्मदपुर के गाँव फतेहपुर निबासी शिवम शर्मा (25) पुत्र रामनिवास शर्मा एचडीएफसी बैंक में काम करता था। वह सोमवार की रात बैंक से काम समाप्त कर वापस अपने गाँव लौट रहा था तभी रास्ते मे इसी थाना क्षेत्र के गाँव गाजीपुर के पास अज्ञात हमलावरों ने उसे गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से हड़कम्प मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही परिजन व थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आनन फानन में उसे उपचार के लिये सरकारी ट्रामा सेंटर की इमरजेंसी लाया गया। जहां से हालत नाजुक होने पर उसे आगरा रेफर कर दिया। परिजन शिवम को उपचार के लिये आगरा ले जा रहे थे तभी रास्ते मे उसने दम तोड़ दिया। परिजन शव को वापस अस्पताल ले आये।

Read More »

नहर में पड़ा मिला युवक का शव

फिरोजाबाद।  सिरसागंज क्षेत्र अंतर्गत एक युवक का शव नहर में पड़ा मिला है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल लायी है। सिरसागंज क्षेत्र के गांव जायमई के समीप स्थित नहर में मंगलवार को ग्रामीणों ने एक लगभग 35 वर्षीय युवक का शव तैरता देखा तो वह सन्न रह गये। मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी।

Read More »

युवक व युवती ने की फांसी लगाकर आत्महत्या

फिरोजाबाद। जनपद में अलग-अलग थाना क्षेत्रों के अंतर्गत एक युवती व एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लायी है। शिकोहाबाद क्षेत्र के कटरा मीरा निवासी देवेन्द्र (38) पुत्र राधेश्याम ने मंगलवार को किन्ही कारणों के चलते घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Read More »

संदिग्धावस्था में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

फिरोजाबाद। नगला खंगर क्षेत्र अंतर्गत एक विवाहिता की संदिग्धावस्था में मौत हो गयी। मृतका के मायका पक्ष ने फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप ससुरालीजनों पर लगाया है। नगला खंगर क्षेत्र के ठार नाथूराम निवासी मंगेश (22) पत्नी राहुल की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गयी। मंगेश की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। चीख पुकार मचने पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी। इधर सूचना मिलते ही थाना पुलिस के साथ मृतका के मायका पक्ष के लोग भी आ गये। मृतक के मायका पक्ष के लोगों ने बताया कि मंगेश की लगभग सवा साल पूर्व ही शादी हुई थी उस पर दो माह का बच्चा भी था। उन्होंने सुसरालीजनों पर फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

Read More »

पेयजल किल्लत को दूर कराएं जाने की मांग

फिरोजाबाद। पेयजल की समस्या से परेशान दुली मोहल्ला क्षेत्र की जनता ने मंगलवार को क्षेत्र के पार्षद को समस्या से अवगत करा कर शीध्र ही समस्या के समाधार कराये जाने की मांग की है। वही पार्षद के द्वारा क्षेत्र में पेयजल की समस्या को अधिकारियों को अवगत कराया गया है। मोहल्ला दुली की गली न. तीन में विगत पांच दिनों से पेयजल की आपूर्ति नही हो रही थी। जिस के कराण क्षेत्र के लोग पेयजल की समस्या से परेशान है। मंगलवार को मोहल्ले के लोगो के द्वारा क्षेत्रीय पार्षद प्रमोद राजौरिया को पेयजल की समस्या से अवगत कराया गया। पार्षद के द्वारा जनता को समस्या का शीध्र समाधान कराये जाने का अश्वासन देकर महाप्रबंधक एवं नगर आयुक्त को क्षेत्र में आ रही पेयजल की समस्या से अवगत कराया गया।

Read More »