बसपा से संजीव काका, सपा से ब्रजमोहन राही व एएसपी के राधाकृष्ण के नामांकन
हाथरस। विधानसभा चुनाव 2022 के लिए जनपद में तीसरे चरण में जहां 20 फरवरी को मतदान आयोजित होगा वही जनपद की 3 विधानसभा सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया चल रही है और प्रत्याशियों द्वारा अपने अपने नामांकन दाखिल किए जा रहे हैं तथा आज हाथरस सदर विधानसभा सीट से 3 प्रत्याशियों द्वारा अपने-अपने नामांकन दाखिल किए गए हैं। जबकि एक नामांकन सादाबाद विधानसभा क्षेत्र से किया गया है। जबकि आजाद समाज पार्टी के मंडल प्रभारी एवं युवा हिंदूवादी नेता पंकज धवरैय्या द्वारा भी सिकन्द्राराऊ विधानसभा क्षेत्र से नामांकन पत्र खरीदे गए हैं।
JAN SAAMNA DESK 2
घाटमपुर: पुलिस के हत्थे चढ़ा अवैध तमंचा तस्कर
घाटमपुर,कानपुर। सजेती थाना क्षेत्र के दुर्गा देवी मोड़ पर वाहन चेकिंग के दौरान स्वाट टीम व सजेती पुलिस के हत्थे तमंचा तस्कर चढ़ गया। कानपुर से हमीरपुर जा रहे लोडर में चेकिंग के दौरान 6 अवैध तमंचा बरामद हुए। आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर जेल भेजा गया। सीओ सुशील कुमार दुबे ने बताया कि रायबरेली के गंगागंज हाल मुकाम रायपुरवा डिप्टी पड़ाव कानपुर निवासी सुबोध साहू का पुत्र हिमांशु साहू कानपुर से हमीरपुर की ओर लोडर लेकर जा रहा था। सजेती थाना क्षेत्र के दुर्गा देवी मोड़ पर सजेती पुलिस व स्वाट टीम ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर वाहन चेकिंग कर रहें थे।
बाइक व साइकिल की भिड़ंत में बाइक सवार पिता पुत्री गंभीर रूप से घायल
ऊँचाहार/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। क्षेत्र के सबीसपुर के निकट लखनऊ प्रयागराज मार्ग पर बाइक व साइकिल की भिड़ंत में बाइक सवार पिता पुत्री घायल हो गये। जिसमें गंभीर रूप से घायल अधेड़ को सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। क्षेत्र के अलीनगर असकरन पुर गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार 55 वर्ष बाइक से अपनी बेटी के ससुराल प्रतापगढ़ जनपद व नवाबगंज थाना क्षेत्र के भीटारा गांव गया हुआ था और शनिवार की दोपहर बाद बेटी प्रीति 26 को लेकर वापस घर लौट रहा था तभी सबीसपुर के निकट सामने से आ रहे साइकिल सवार से उसकी बाइक की भिड़ंत हो गई।
Read More »सपा कार्यालय का हुआ उद्घाटन
ऊंचाहार/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। तहसील क्षेत्र के उमरन बाजार में विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ ब्लाक प्रमुख ने फीता काटकर सपा कार्यालय का उदघाटन किया। इस दौरान स्थानीय विधायक समेत दर्जनों सपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। शुक्रवार को ऊंचाहार क्षेत्र के उमरन बाजार में चुनाव प्रचार के दृष्टिगत रोहनियां ब्लाक प्रमुख राकेश कुमार द्वारा विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडेय की मौजूदगी में फीता काटकर चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया गया। वहीं उद्घाटन से पूर्व पयागपुर नदौरा ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान राजकिशोर तिवारी द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना की गई।
पुलिस चेक पोस्ट पर ही घंटों खड़ी रही काली फिल्म लगी कार
ऊंचाहार/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। बीते दिन ही क्षेत्र में घूम रहे बिना नंबर प्लेट और काली फिल्म लगी वाहनों पर प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया गया, जिसमें यह दर्शाया गया था कि ऊंचाहार तहसील परिसर के अंदर ही एक लंबी कार जिसके सभी शीशों पर काली फिल्म चढ़ी हुई थी उसके साथ कार के आगे और पीछे की दोनों नंबर प्लेट भी गायब थी। संपूर्ण उत्तर प्रदेश में आचार संहिता लगी हुई है, चुनाव आयोग भी प्रबल है फिर भी क्षेत्र में आचार संहिता का उल्लंघन लगातार जारी है। जहां एक ओर प्रशासन ने शांति भंग की आशंका में लगभग 5067 लोगों को ऊंचाहार क्षेत्र में पाबंद किया है जो कि निरंतर तहसील प्रशासन में अपनी जमानत के लिए भी लाइन लगाए हुए दिख रहे हैं ऐसे में तहसील परिसर के अंदर देखा गया कि काली फिल्म लगी वाहन जिसमें की नंबर प्लेट भी नहीं थी अधिकारियों के कार्यालय के आमने सामने से भी बेझिझक और बेखौफ घूम रही थी। जिसे देखकर परिसर में मौजूद तमाम लोग आश्चर्य में थे कि कहीं कोई अपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति या फिर कोई वीआईपी इस वाहन में मौजूद तो नहीं। देखा गया कि लोग सहमें भी थे और कुछ लोगों का तो कहना था कि ऐसे लोग बेखौफ घूम रहे हैं और ग्रामीणों को अराजक तत्वों की सूची में शामिल किया जा रहा है। जिससे यह मालूम होता है कि जिले की यातायात व्यवस्था लचर है। सब लोग नियम तोड़ रहे हैं। अब तो हाल ये है कि लोग खुलेआम अपनी गाडिय़ों में काला शीशा लगा कर बेखौफ घूम रहे हैं। यदि इन वाहनों पर कोई कार्यवाही नहीं हुई तो काला शीशा लगे इन वाहनों से आपराधिक घटनाओं को भी भविष्य में अंजाम दिया जा सकता है। खबरों के प्रकाशन पर प्रशासन का आश्वासन तो मिला लेकिन आज फिर क्षेत्र के पुलिस चेक पोस्ट के नजदीक और डिग्री कॉलेज के मुख्य गेट पर दोपहर से खड़ी एक कार जिसके सभी शीशों पर काली फिल्म लगी हुई थी और शाम तक खड़ी रही। वहीं पास में खड़े लोगों ने बताया कि यह वाहन दोपहर से खड़ा है पुलिस की डायल 112 जीप भी यहां काफी देर खड़ी थी और फिर चली गई। इससे यह मालूम होता है कि खबरों के प्रकाशन पर प्रशासन चिंतित नहीं है। मीडिया द्वारा ऐसे वाहनों की फोटो खींचना भी मुश्किल होता है और उन्हें भय भी होता है कि फोटो खींचने के लिए नजदीक जाने पर वाहनों में बैठा व्यक्ति किसी भी तरह का व्यवहार पत्रकार के साथ कर सकता है। इस प्रकाशन का उद्देश्य गांव, मोहल्ले, क्षेत्र में, समाज में ऐसे वाहनों को देखकर लोगों के मन में भय न व्याप्त हो जबकि इस समय राजनीति का माहौल गर्म है। इसलिए प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया गया।
तहसील परिसर और क्षेत्र में भी घूम रहे बिना नंबर प्लेट और काली फिल्म लगे वाहन
ऊंचाहार,/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। जिले की यातायात व्यवस्था लचर है। सब लोग नियम तोड़ रहे हैं। अब तो हाल ये है कि लोग खुलेआम अपनी गाडिय़ों में काला शीशा लगा कर बेखौफ घूम रहे हैं। यदि इन वाहनों पर कोई कार्यवाही नहीं हुई तो काला शीशा लगे इन वाहनों से आपराधिक घटनाओं को भी भविष्य में अंजाम दिया जा सकता है। अब बारी छोटे शहरों की है। छोटे शहरों में भी ऐसी घटनाएं हो सकती हैं। लेकिन इस मामले में प्रशासन गंभीर नहीं है। सरकार द्वारा काला शीशा पर प्रतिबंध लगाया गया है। बावजूद इसके सड़क पर काला शीशा लगे वाहन सरपट दौड़ रहे हैं। हालांकि क्षेत्र में अब तक ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। लेकिन इसे लेकर सतर्कता भी नहीं दिख रही है। बताते चलें कि जनपद के ऊंचाहार के तहसील परिसर में इसके तहत सभी नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। दोपहर में देखा गया कि तहसील परिसर के अंदर और अधिकारियों के कार्यालय के सामने से घूम रहे वाहन ऐसे थे जिनमें सभी चीजों में काली फिल्म लगी हुई थी जिससे अंदर बैठे हुए व्यक्ति की पहचान कर पाना मुश्किल हो रहा था और खासकर चुनाव के इस दौर में जबकि क्षेत्र में राजनीतिक माहौल गर्म है आपराधिक प्रवृत्ति के लोग किसी भी समय कहीं भी कोई भी घटना को अंजाम दे सकते हैं इस हाल में तहसील परिसर के अंदर बिना नंबर प्लेट और काली फिल्म लगी गाड़ी के घूमने से लोगों में दहशत है कि ना जाने कौन किस विचारधारा का व्यक्ति इन वाहनों में तहसील परिसर के अंदर घूम रहा है।
इटावा:रिजर्व पुलिस लाइन में मनाया गया 73 वां गणतंत्र दिवस, भव्य परेड का हुआ आयोजन
एसपी सिटी कपिल देव को डीजीपी का प्रशंसा चिन्ह व इंस्पेक्टर रमेश यादव को प्रशंसा चिन्ह, पीआरओ अनुभव चौधरी, समेत कई थानाध्यक्ष किए गए सम्मानित
इटावा। 26 जनवरी 2022 को 73 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन इटावा के परेड ग्राउंड में मुख्य अतिथि श्रुति सिंह जिलाधिकारी इटावा द्वारा परेड की सलामी ली गई। सलामी के उपरांत मुख्य अतिथि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा जय प्रकाश सिंह द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के बाद परेड द्वारा राष्ट्रगान के साथ हर्ष फायरिंग की गई। हर्ष फायरिंग के उपरांत भव्य परेड मंच से होकर गुजरी जिसकी मुख्य अतिथि द्वारा सलामी ली गई परेड के उत्साहवर्धन के क्रम में उपस्थित जनता द्वारा ताली बजाकर परेड का सम्मान किया गया।
सरस्वती विद्या मंदिर में गणतंत्र दिवस जोश के साथ मनाया गया
ऊंचाहार/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज एन.टी.पी.सी. ऊंचाहार में 73 वां गणतंत्र दिवस पूरे जोश के साथ मनाया गया। ध्वजा को फहराने वाले मुख्य अतिथि एवं विद्यालय के कोषाध्यक्ष आर.पी. बाथम ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत के विकास में हर व्यक्ति को अपना शत प्रतिशत योगदान देना चाहिए। प्रधानाचार्य बाल कृष्ण सिंह ने मुख्य अतिथि का परिचय एवं स्वागत कराने के साथ-साथ विद्यालय की उपलब्धियों को भी गिनाया।
Read More »जहरीली शराब के मामले में बड़ी कार्यवाही पुलिस व आबकारी विभाग के कई अधिकारी निलंबित
‘जिला प्रशासन ने एक खास ब्रांड के शराब को न पीने के लिए की अपील, हेल्पलाइन नंबर भी किया जारी’
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता ।जनपद के महाराजगंज कोतवाली क्षेत्र में जहरीली शराब के सेवन से लगभग 10 लोगों ने अब तक अपनी जान गवाई है।जहरीली शराब को लेकर कुछ चश्मदीदों ने अहम जानकारी प्रदान की है। चश्मदीदों की मानें तो ठेके की शराब की शीशी से केरोसिन की बदबू आ रही थी। लेकिन पीने वालों ने खूब जमकर पिया।वहीं कुछ लोगों ने शराब से अलग तरह की दुर्गंध आने पर उसको फेंक भी दिया था। हालांकि पूरे मामले को लेकर अभी भी गहनता से जांच चल रही है। जिसमें आईजी रेंज लक्ष्मी सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर घटनास्थल का जायजा लिया है। घर के पास कूड़े के ढेर में पड़े बोतल गिलास इत्यादि का सैंपलिंग किया गया है। एक खास ब्रांड की शराब ना पीने की जिला प्रशासन ने अपील भी की है। जिला प्रशासन ने शराब से हुई मौतों को लेकर देसी शराब का सेवन न करने की हिदायत देते हुए वेंडीज ब्रांड को जानलेवा शराब बताया है। साथ ही इस ब्रांड की शराब का सेवन करने वालों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में जाकर जांच कराने की सलाह दी गई है। साथ ही प्रशासन ने एक कंट्रोल रूम बनाकर हेल्पलाइन नंबर 053522033020 , 9454418979,9454418981 जारी करते हुए इस पर संपर्क करने की भी अपील की है।
डीएम और एसपी ने अधिकारियों के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई
सरकार ने जिला प्रशासन को नकली शराब की आपूर्ति में संलिप्त पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। उन पर “आईपीसी और आबकारी कानूनों” की कड़ी धाराओं के अलावा “एनएसए” और “गैंगस्टर अधिनियम” के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।
जहरीली शराब के मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने आबकारी अधिकारी,इंस्पेक्टर और सिपाहियों को निलंबित कर दिया। जबकि पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने मामले में लापरवाही बरतने को लेकर महाराजगंज कोतवाल, थुलवासा चौकी इंचार्ज सहित बीट के चार सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया है। वहीं आबकारी विभाग के अगले आदेश तक तत्काल प्रभाव से रायबरेली और आसपास के जिलों में सिर्फ टेट्रा पैक देशी शराब की बिक्री की जाएगी। स्थानीय पुलिस विभाग के छः अधिकारी और आबकारी विभाग के तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है।
७३ वें गणतंत्र दिवस पर जिलाधिकारी ने कलेक्टर प्रांगण में लहराया तिरंगा
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने ७३ वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट प्रांगण में ध्वजारोहण किया तथा संविधान में उल्लिखित संकल्प का स्मरण सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को कराया। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस झंडे के गौरवशाली इतिहास के साथ ही हमारे अगणित देश भक्तों तथा अमर बलिदानियों जिन्होंने जीवन भर संघर्ष कर जो स्वाधीनता हासिल कराई थी, उनके महत्व व उनकी कुर्बानियों को याद दिलाता है। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, संविधान शिल्पी डा. भीमराव अम्बेडकर, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस, चन्द्रशेखर आजाद, भगत सिंह, वीर अब्दुल हमीद आदि महापुरुषों को याद कर नमन किया। उन्होंने कहा कि गणतंत्र का मतलब गण तथा लोगों का कानून व एक सिस्टम का तन्त्र है जिसमे सभी की भूमिका महत्वपूर्ण है। समय की सार्थकता को देखते हुए जिम्मेदारियों का निर्वहन भली भांति करे। जिसमे देश व समाज का निरंतर विकास व कल्याण हो। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस पर अपने दायित्वों, कर्तव्यों व कार्यों को जानें तथा उसका पालन ईमानदारी व निष्ठा से करें। सभी लोग के सम्मिलित एवं एकजुट प्रयासों से एकता, अखण्डता, प्रेम, स्नेह आदि को मजबूती मिलेगी। हमें अपने कार्यों आदि से संविधान की सर्वोच्चता कायम रखना है। हम सबको समाज में व्यापक कुरीतियों व कमियों को दूर कर सुधार करना है। जिसे हम आगामी समय में बेहतर से बेहतर कर सकते है। हमें ऐसे कार्यो को अधिक करना चाहिए जिससे राष्ट्र व समाज उन्नति व विकास की ओर जाये।जिलाधिकारी ने कहा कि इस समय गणतंत्र का सबसे बड़ा त्योहार मतदान का त्योहार है जिसमें हर कोई व्यक्ति अपने मताधिकार के माध्यम से अपने पसंद की, सभी के हितों की रक्षा करने वाली सरकार को चुनने का अवसर प्राप्त होता है। प्रदेश में हो रहे लोकतंत्र के सबसे बड़े त्योहार में शत-प्रतिशत भाग लेकर अपने प्रदेश में सुशासन एवं समावेशी सम्पूर्ण विकास के लिए अपनी सरकार का चयन करें, इससे हम लोकतंत्र की नींव को मजबूती देंगे। उन्होंने कहा कि हर एक मत प्रदेश के भावी भविष्य की नींव रखता है। यह राष्ट्र निर्माण एवं प्रदेश में विकास के लिए सबसे बड़ा आधार होता है। मतदान लोकतंत्र को सशक्त बनाने का सबसे महान पर्व है। हर एक नागरिक को मताधिकार के द्वारा अपनी सरकार बनाने का अधिकार संविधान के माध्यम से प्राप्त है।जिलाधिकारी ने सभी लोगों से अपील की कि वह न केवल अपने मताधिकार का प्रयोग करें बल्कि अपने आस-पास के लोगों व परिवार के लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करें। विगत चुनावों में देखा गया है कि मतदान का प्रतिशत काफी कम रहा है। उन्होंने जनमानस से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सुशासन की सरकार का चुनाव करें।इसी दौरान अपर जिलाधिकारी (वि0रा0) प्रेम प्रकाश उपाध्याय ने स्वतंत्रता सेनानी व शहीदों के परिजनों को शाल एवं माल्यार्पण कर उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने गणतंत्र दिवस पर सभी को बधाई दी। गणतंत्र दिवस पर कर्मचारियों द्वारा भी संबोधित किया गया। अपर जिलाधिकारी अमित कुमार व प्रेम प्रकाश उपाध्याय, नगर मजिस्ट्रेट पल्लवी मिश्रा, मुख्य कोषाधिकारी जितेन्द्र सिंह, एडीआईओ इंजेश सिंह व सूचना विभाग के प्रचार सहायक बड़े लाल यादव सहित महेश त्रिपाठी, जेएस सेंगर, कुमारी देवी, विनोद कुमार, अनिल मिश्रा आदि उपस्थित रहे। मुख्य विकास अधिकारी प्रभाष कुमार ने विकास भवन के प्रांगण में तिरंगा फहराया तथा कर्मचारियों को सम्बोधित किया।
Read More »
Jansaamna