Thursday, September 10, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK 2 (page 329)

जिले की तीन पीएचसी को मिला कायाकल्प अवार्ड

रामनगर नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को मिला प्रथम स्थान
फिरोजाबाद। बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए जनपद के तीन प्राथमिक नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों को कायाकल्प अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। रामनगर नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को प्रथम स्थान हासिल हुआ।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार प्रेमी ने बताया कि लखनऊ से मिली सूची के अनुसार नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगला बरी, नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करहरा तथा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर को इस बार कायाकल्प अवार्ड प्राप्त हुए हैं।

Read More »

वाछिंत अभियुक्त पुलिस ने किया गिरफ्तार

फिरोजाबाद।रामगढ़ पुलिस ने वाछिंत व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।  रामगढ पुलिस द्वारा दबिश के दौरान वांछित अभियुक्त रामपाल पुत्र होरीलाल निवासी कुतुकपुर चनौरा थाना रामगढ उम्र 43 वर्ष को गिरफ्तार किया। जिसको रिमाण्ड वास्ते न्यायालय में पेश किया जायेगा ।

Read More »

संदिग्ध हालत में किसान की गोली लगने से मौत

फिरोजाबाद। एका के गांव कछवाई में खेत पर गये व्यक्ति की संदिग्ध हालत में गोली लगने से मौत हो गयी। घटना की सूचना पर थाना पुलिस के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार भी मौके पर पहुंचे। जहॉ परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली।एका के गांव कछवाई निवासी 52 वर्षीय ओमपाल पुत्र मुंशीलाल अपने खेत पर पानी लगाने के लिए गया था। जहॉ उसकी संदिगध हालत में गोली लगने से मौत हो गयी, घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मय गया।

Read More »

युवक की पीट-पीट कर हत्या, शरीर पर चोटों के निशान

फिरोजाबाद। दक्षिण क्षेत्र लालऊ में एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी। मृतक के शरीर पर काफी चोट के निशान थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। थाना दक्षिण क्षेत्र लालऊ निवासी 35 वर्षीय राहुल भारद्वाज पुत्र विनोद कुमार उर्फ पप्पू की विगत रात्रि में अज्ञात लोगों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। जिसके शरीर पर काफी चोट के निशान थे। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मौका मुआयना करते हुए मामले की छानवीन में लग गयी।

Read More »

26 को होगा नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन

सिकंदराराऊ। स्वर्गीय राजवीर सिंह राघव की चतुर्थ पुण्य स्मृति के अवसर पर  राजवीर सिंह राघव चैरिटेबल ट्रस्ट एवं कल्याण करोति के संयुक्त तत्वावधान में 26 नवंबर दिन शुक्रवार को राज आयुर्वेदिक फार्मेसी नगला सरदार कचौरा में विशाल निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा।उक्त जानकारी पत्रकार वार्ता के दौरान देते हुए ट्रस्ट के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राघव ने बताया कि इस शिविर में ख्याति प्राप्त नेत्र चिकित्सकों द्वारा मरीजों की जांच की जाएगी तथा निशुल्क दवाइयां वितरित की जाएंगी।

Read More »

अपहृत युवक की मिली लाश,सनसनी

हाथरस। कोतवाली सदर क्षेत्र के जलेसर रोड स्थित गांव गढ़ी जैनी के एक अपहृत व्यक्ति की आज थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव नगला आलिया में पोखर में लाश मिलने से भारी सनसनी फैल गई है और मौके पर तमाम लोगों की भीड़ लग गई तथा घटना की सूचना पाकर मौके पर थाना पुलिस भी पहुंच गई। कोतवाली सदर में उक्त व्यक्ति का अपहरण का मुकदमा भी दर्ज है।

Read More »

जायंटस सहेली ने चलाया पॉलीथिन बहिष्कार अभियान

हाथरस। जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेली द्वारा आज पॉलीथिन बहिष्कार का अभियान चलाया गया और साफ सफाई के बारे में बताया गया।
प्लास्टिक थैलियों के बढते प्रयोग से हमारे पशु पक्षी, पेड़ पौधे और इंसान सभी को बहुत नुकसान पहुँचा है। भूमि प्रदूषण से वनों को भी बहुत नुकसान हुआ है।

Read More »

मतदाता जागरूकता को निकाली रैली

हाथरस। स्वीप योजना अंतर्गत प्रेमवती देवी इंटर कॉलेज बीछिया टुकसान में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 हेतु छात्र-छात्राओं को मतदान के प्रति जागरूक करने हेतु विद्यालय स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित की गई।

Read More »

बूथों पर बनाये पन्ना प्रमुख

हाथरस। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश में चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी हाथरस जंक्शन मंडल में शक्ति केंद्र एवं बूथ पर जाकर हाथरस जंक्शन मण्डल प्रभारी व क्षेत्रीय मंत्री  डौली माहौर एवं वासुदेव माहौर, महेशचंद्र वर्मा मण्डल महामंत्री, शक्ति केंद्र संयोजक प्रेमपाल सिंह, वूथ अध्यक्ष आकाश कुशवाहा, शक्ति केंद्र लुटसान के बूथ नगला वीर सहाय पर जाकर पन्ना प्रमुख बनाए गये।

Read More »

पूर्व विधायक ने नेताजी को दी जन्म दिन की बधाई

हाथरस। समाजवादी पार्टी के संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव के जन्म दिवस पर उन्हें जन्मदिन की शुभकामना देने के लिए सादाबाद के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ सपा नेता देवेन्द्र अग्रवाल ने नेताजी के घर पर पहुंच कर उन्हें बधाई दी और ईश्वर से उनके शतायु होने की कामना की ।नेताजी को जन्म दिन की बधाई देने पहुंचे लखनऊ आवास पर सादाबाद के पूर्व विधायक देवेन्द्र अग्रवाल से नेताजी ने हालचाल पूछ कर आशीर्वाद दिया।

Read More »