हाथरस। समाजवादी पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष व पूर्व प्रत्याशी लोकसभा मुहर सिंह ने सदर तहसील के गांव लहरा, नगला पेमा, नगला जीवा, नगला सिंगी, एहवरनपुर और नयावांस में भ्रमण किया और लोगों से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथ मजबूत करने की अपील की गई।इस दौरान लोगों ने सपा नेता मुहर सिंह को बताया कि महंगाई से बुरा हाल है। पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। बेरोजगारी से युवा बेकार घूम रहे हैं।
Read More »JAN SAAMNA DESK 2
एबीवीपी ने मनाई भगवान बिरसा मुंडा की जयंती
हाथरस। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला द्वारा महात्मा गांधी इण्टर कॉलेज तथा सीएलआरएन सेकसरिया इंटर कॉलेज में भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती (जनजाति गौरव दिवस) पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में मुख्य वक्ता के रूप में ब्रज प्रांत के प्रांत सोशल मीडिया सह संयोजक विकास शर्मा ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में जनजातियां क्रांतिकारियों के योगदान को याद करते हुए भगवान बिरसा मुंडा के जन्म दिवस 15 नवंबर पर जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय भारत सरकार की कैबिनेट ने लिया है।
Read More »कुये में गिरे नन्दी बाबा को निकाला
हाथरस। मथुरा रोड़ पर सुन्दर बाग के सामने लाइन पार एक गौवंश शाम को कच्चे गहरे कूऐं में गिर पड़ा। जिसकी सूचना एसआई फायर बिग्रेड द्वारा भाजपा गौवशं प्रकोष्ठ.के प्रदेश कार्य समिति सदस्य व गौरक्षा हिन्दू दल के जिलाध्यक्ष शिवशंकर गुलाटी को दी। गुलाटी तुरन्त घटना स्थल पर पंहुच गये।
Read More »न्याय के लिए 32 साल से न्यायालय की ठोकरे खा रही है 73 वर्षीय वृद्धा, अभी न्याय की आस
हाथरस। जनपद के गांव की 73 बर्षीय वृद्ध महिला 32 साल से अलग-अलग न्यायालय की ठोकरें खाने को मजबूर है, लेकिन उसे न्याय नहीं मिल रहा। यह वृद्धा किसी और के साथ नहीं अपनी ननद के अधिकारियों को धोखा देकर फैलाए जाल का शिकार बन कर रह गई । इस व्रद्ध महिला ने न्याय की गुहार लगाते हुए अपने पति को खो दिया। लेकिन उसे न्याय नही मिला, वृद्धा की माने तो मरने से पहले बस यह चाहती है कि, उसे न्याय मिले और जालसाजी करने वाली उसकी ननद को गलत करने का पश्चाताप हो।आप को बता दें कि हाथरस की सासनी तहसील के गांव टिकारी निवासी 73 वर्षीय माया देवी, 32 साल से न्याय की तलाश में न्यायालय की ठोकरे खाने को मजबूर है।
Read More »बालिका स्वास्थ्य पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन
सिकंदराराऊ। महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘मिशन शक्ति अभियान’ के तत्वाधान में बालिका हेल्थ क्लब द्वारा बालिका स्वास्थ्य पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन प्राचार्या डॉ. शैफाली सुमन के कुशल दिशा-निर्देशन में किया गया। रंगोली प्रतियोगिता में कशिश गुप्ता, प्रिया पचौरी,भूमिका शर्मा, आरती, आकांक्षा, दुष्यन्त आदि छात्र-छात्राओं ने भाग लिया तथा बालिका स्वास्थ्य का संवर्ध्दन करने और संदेश देने वाली विभिन्न रंगोलियाँ बनाई। रंगोली प्रतियोगिता के निर्णयकर्ता डॉ. हिमांशु राय एवं डॉ. अजब सिंह ने रंगोलियों का गहन पर्यवेक्षण कर प्रथम स्थान कशिश गुप्ता बी.ए.द्वितीय वर्ष , द्वितीय स्थान प्रिया पचौरी कॉमर्स द्वितीय वर्ष तथा तृतीय स्थान आरती बी.ए. प्रथम वर्ष को दिया ।
निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली,जिलाधिकारी ने दिखाई हरी झण्डी
कानपुर देहात। विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत छात्र-छात्राओं ने अकबरपुर इण्टर कालेज से रैली निकालकर मतदाताओं को जागरूक किया। जिला निर्वाचन अधिकारी, जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने अकबरपुर इण्टर कालेज से शुरू हुई रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली अकबरपुर इण्टर कालेज से अकबरपुर कस्बा से होते हुए ओवर ब्रिज के पास से होते हुए पुनः अकबरपुर इण्टर कालेज पर समाप्त हुई। रैली में सभी छात्र-छात्राओं एवं रैली प्रतिभागियों को शत-प्रतिशत मतदान की शपथ दिलाई। जिलाधिकारी ने कहा कि इस रैली के माध्यम से नये मतदाता जागरूक होंगे।
ईवीएम की फर्स्ट लेवल जांच का जिलाधिकारी ने लिया जायजा,कहा-किसी प्रकार की लापरवाही न हो
कानपुर देहात। आगामी विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 में उपयोग हेतु ईवीएम की फर्स्ट लेवल चेकिंग कार्य का जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने ईवीएम वेयर हाउस पहुंच चल रहे ईवीएम के फर्स्ट लेवल चेकिंग का जायजा लिया। इस मौके पर उपस्थित पीडी दिनेश यादव व दूसरे राज्य से आये इंजीनियरों को जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न की जाये, सही प्रकार से ईवीएम मशीनों का चेकिंग की जाये, कोई गड़बड़ी न होने पाये, सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबन्द रहे, सभी लोग परिचय पत्र का अवश्य प्रयोग करें, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न की जाये।
निरन्तर घातक होता वायु प्रदूषण का प्रभाव- योगेश कुमार गोयल
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली और आसपास के इलाकों में वायु प्रदूषण की बेहद गंभीर स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए दो टूक शब्दों में कहा है कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सरकार तुरंत आपात कदम उठाए और जरूरी हो तो दो दिनों के लिए लॉकडाउन पर भी विचार किया जाए या अन्य उपाय किए जाएं। दरअसल दिन के समय कमजोर हवाएं और रात के समय एयरलॉक की स्थिति के कारण दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति विकराल बनी है।
Read More »ग्राम पंचायतें खरीद सकेंगी पराली निस्तारण के लिए यंत्र- डीएम
पराली को क़त्तई न जलाएं उसका वेस्ट डी कंपोस्ट खाद तैयार करें
चंदौली। जनपद स्तरीय रबी उत्पादकता गोष्ठी का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र में जिलाधिकारी संजीव सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। पराली जलाने पर पूर्णतः अंकुश लगाने व जनपद के कृषक को पराली जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए जिलाधिकारी ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
Read More »जिलाधिकारी ने पराली दान करने वाले कृषकों को किया सम्मानित
कानपुर देहात। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में पराली दान करने वाले कृषकों को शाल भेट कर सम्मानित किया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में ट्रैक्टर ट्राली पर 50 कुंतल पराली, गौशालाओं में दान करने हेतु पहुचे कृषक राजन उर्फ शिवओम निवासी ताहरपुर महदू, विकासखण्ड अकबरपुर, ब्रजेश कुमार पुत्र छोटेलाल ज्योतिस पालनगर, अकबरपुर, हिमांशु पुत्र वीजेन्द्र सोनकर निवासी सरवनखेडा विकासखण्ड सरवनखेडा, अकबरपुर एवं संध्या अग्निहोत्री पत्नी प्रेमप्रकाश निवासिनी दुर्गापुर, अकबरपुर, कानपुर देहात को जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित करते हुए, अन्य कृषको से भी इनका अनुसरण करने की अपेक्षा की गयी।
Jansaamna