कानपुर। 1998 में बांग्लादेश में आई भयानक बाढ़ का कारण यही प्लास्टिक ही था। मुंबई के ड्रेनेज सिस्टम को प्लास्टिक ने चोक कर बाढ़ की स्थिति उत्पन्न कर दी थी, इसीलिए प्लास्टिक आज पूरी दुनिया के वातावरण को प्रदूषित कर रहा है। उपरोक्त बात सोसाइटी योग ज्योति इंडिया के तत्वाधान में राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी नीतू शर्मा के सहयोग से नशा हटाओ कोरोना मिटाओ बेटी बचाओ प्लास्टिक भगाओ अभियान के तहत आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष के परिप्रेक्ष्य में संस्था कार्यालय में आयोजित ई संगोष्ठी शीर्षक प्लास्टिक मानव सभ्यता के लिए बनता नासूर पर अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्त अभियान के प्रमुख योग गुरू ज्योति बाबा ने कही ज्योति बाबा ने कहा की हमारी लापरवाही और कचरा प्रबंधन प्रणालियों की खामियों की वजह से पॉलिथीन या प्लास्टिक कचरा ड्रेनेज व सीवरेज सिस्टम को ठप कर देता है।
Read More »JAN SAAMNA DESK 2
जिलाधिकारी ने मैथा हवाई पट्टी का किया निरीक्षण, दिये निर्देश
जिलाधिकारी ने हवाई पट्टी के आसपास बारिश के कारण हुए जलभराव का लिया जायजा, जल निकासी के दिए निर्देश
कानपुर देहात।जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने मैथा तहसील क्षेत्र के हवाई पट्टी का निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान हवाई पट्टी के आसपास बारिश के कारण हुए जलभराव के तहत हवाई पट्टी में बने नाले का जायजा लिया तथा उप जिलाधिकारी मैथा विजय तिवारी को निर्देशित किया कि जिस क्षेत्र में पानी भरा है उसको चिन्हित कर वहां के पानी के निकासी हेतु प्रबंध करें तथा हवाई पट्टी में जहां कहीं बाउंड्री वॉल टूटी है तथा गड्ढे आदि को चिन्हित कर ले तथा हवाई पट्टी की पत्रावली प्रस्तुत करें तथा हवाई पट्टी के मरम्मत के लिए शासन को पत्राचार किया जाए।
बदहाल सड़कों पर बाबा अनशनकारी के नेतृत्व में जनता ने किया धरना प्रदर्शन
महाराजगंज/ रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। सड़क की जर्जर व बदहाल हालत पर बुधवार को ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त बाबा अनशनकारी के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया।ग्रामीणों का कहना था कि सड़क निर्माण के लिए कई बार अधिकारियों को पत्र दिया गय लेकिन कोई झांकने तक नहीं आया। बताते चलें कि महाराजगंज क्षेत्र के इन्हौना मुख्य सड़क मार्ग बीते सालों से काफी सुर्खियों में रहा है।सड़क मार्ग निर्माण को लेकर समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक रामलाल अकेला ने भी अभी कुछ दिनों पूर्व धरना-प्रदर्शन किया था।जिसमें उप जिलाधिकारी महाराजगंज के सकारात्मक आश्वासन के जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किए जाने के बाद धरना समाप्त किया गया। वहीं छः माह बीत जाने पर भी जब सड़क का मरम्मत कार्य शुरू नही किया गया, तो मकऊ क्षेत्र के सिकंदर पुर के रहने वाले बाबा रामकेवल अनशनकारी ने पूर्व में प्रशासन को लिखित सूचना देकर प्रदर्शन की चेतावनी दी।जिसके क्रम में आज 20 अक्टूबर को अनशनकारी बाबा के समर्थन में क्षेत्र के सैकड़ों लोग सड़कों पर निकल कर बदहाल सड़क पर प्रदर्शन किया और मरम्मत कार्य न शुरू होने तक प्रदर्शन जारी रखने की बात कही।
Read More »
बिजली शार्ट सर्किट से बैंक में लगी आग,कैश सुरक्षित
ऊंचाहार/ रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। बीते दिन नगर स्थित पंजाब नेशनल बैंक में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी।स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के जवानों द्वारा आग पर काबू पाने की कोशिश की गई।एक टैंकर का पानी समाप्त होने के बावजूद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका था।फायर ब्रिगेड द्वारा पानी का दूसरा टैंकर भी मंगाया गया।उसके बाद किसी प्रकार आग पर काबू पाया गया।
Read More »नालियों की सफाई न होने से बढ़ रहा बीमारियों का खतरा
सरेनी/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। सरेनी क्षेत्र के अंतर्गत रालपुर चौराहे में रोड के समीप बनी नालियों की गंदगी डेंगू व मलेरिया जैसी बीमारी की ओर संकेत करती दिख रही हैं।स्वच्छ भारत मिशन के दावे भी इस जगह फेल होते दिखाई दे रहे हैं।नाली की अधिक गंदगी एक सफाई कर्मी चाह कर भी नहीं कर पाया।सफाई कर्मियों ने बताया कि आए दिन सफाई कर्मी की ड्यूटी टीम के साथ अलग-अलग गांव में लग जाती है।जिससे रालपुर की नाली की सफाई नहीं हो पाती है और जब रालपुर का नंबर आता है तो सफाई कर्मी विद्यालयों में ब्लीचिंग करने लग जाते हैं।वही रालपुर प्रधान गुड़िया देवी पत्नी कमलेश यादव ने सफाई करने हेतु कई बार सफाई कर्मी को नाली की गंदगी से अवगत कराया फिर भी नहीं हो रही सफाई।
महर्षि बाल्मीकि प्रतिमा पर नगर निगम में की दीप मालिका
स्वयंसेवकों ने बाल्मीकि समाज के लोगों को किया सम्मानित
फिरोजाबाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ समरसता गतिविधि द्वारा चंद्र नगर महानगर में अलग-अलग स्थानों पर बाल्मीकि जयंती का आयोजन बड़ हीे धूमधाम से किया गया। समरसता का भाव मजबूत करने के उद्देश्य से बाल्मीकि समाज के लोगों का सम्मान किया व उनके महत्व को समझते हुए उनका आभार व्यक्त किया। महर्षि बाल्मीकि से मिलने वाली प्रेरणा से लोगों को अवगत कराया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में बाल्मिक समाज के लोगों एवं समाज के गणमान्य लोगों ने भाग लिया।नगर निगम परिसर में आयोजित बाल्मीकि जयंती कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ चंद्रनगर महानगर के विभाग प्रचारक धर्मेन्द्र भारत ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि को संस्कृत भाषा के महानतम महाकाव्य रामायण के लेखक के रूप में जाना जाता है।
डोर टू डोर पर्चे बांटकर लोगों को किया जागरूक
फिरोजाबाद। जिला जज संजीव फौजदार, नोडल अधिकारी आजाद सिंह एवं सचिव मीनाक्षी सिन्हा के निर्देशानुसार मंगलवार को मक्खनपुर सब्जी मंडी के पास आर्शीवाद पब्लिक स्कूल में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में पीएलवी पंकज कुमार, मनोज गोस्वामी एवं गुंजन गुप्ता द्वारा द्वारा डोर टू डोर पर्चे बांटकर विधिक का प्रचार-प्रसार किया गया।
शादी के डेढ़ साल बाद युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
पत्नी के साथ किराए के मकान में अलग रहता था मृतक
फिरोजाबाद। पत्नी को जीवन की खुशियां देने के लिए उसने माता-पिता का घर छोड़ दिया। लेकिन इसके बाद भी उसे खुशियां नहीं मिली और उसकी मौत हो गई। अब मृतक के परिवारीजनों ने पत्नी पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
सीएमओ ने सीएससी अरॉव का निरीक्षण कर देखी व्यवस्थाऐं
फिरोजाबाद। मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अरॉव का निरीक्षण किया गया। जिसमें कई बिंदुओ को लेकर समीक्षा बैठक ली गई। वहीं अनुपस्थित एएनएम का एक दिन का वेतन कटौती के लिये अधीक्षक को निर्देशित किया गया। अरॉव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के दौरान सीएमओ डा.दिनेश कुमार प्रेमी द्वारा अधोहस्ताक्षरी द्वारा कोविड-19 वैक्सीनेशन, संचारी रोग तथा जनपद फिरोजाबाद में डेंगू बुखार के नियंत्रण, रोकथाम तथा बचाव के लिये समीक्षा बैठक ली गयी।
Read More »स्व० दर्शन सिंह यादव की प्रथम पुण्यतिथि पर लोगों ने दी श्रद्धांजलि
हजारों पहलवानों की आन- बान -शान थे स्व० दर्शन सिंह यादव : तेजप्रताप
इटावा। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के बाल सखा यशभारती पुरस्कार से सम्मानित सैफई गांव के प्रधान स्व० दर्शन सिंह यादव की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित शांति यज्ञ में पूर्व सांसद तेजप्रताप सिंह यादव सहित सैकड़ों लोगों ने आहुति दी। और उन्हें याद किया।सांसद तेज प्रताप यादव ने कहा के दर्शन सिंह यादव ने हर जाति वर्ग के लोगों का हर कार्य में सहयोग किया और उन्हें आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। दर्शन सिंह यादव के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है उन्होंने कहा कि उनकी स्मृतियों को हमेशा जीवंत बनाये रखकर उनके विकास के अधूरे कामों को पूरा करायेंगे।
Jansaamna