Thursday, June 18, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK 2 (page 386)

स्वदेशी हिन्द पार्टी ने की कार्यवाही व मुआवजे की मांग

हाथरस। कृषि कानूनों के विरोध में जनपद लखीमपुर खीरी के कस्बा तिकुनिया में आंदोलन कर रहे किसानों पर जघन्यतम, लोमहर्षक, दरिंदगी व हैवानियत भरे क्रूरतम किसान हत्याकांड के विरोध में आज स्वदेशी हिंद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मतेन्द्र सिंह गहलोत एडवोकेट के निर्देश पर पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर किसानों के परिवारों को मुआवजा व आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की गई है।

Read More »

वर्ष 2025 तक देश से क्षय रोग का होगा उन्मूलन

हाथरस। जिला क्षय रोग अधिकारी डा0 ए. एस. वशिष्ठ ने बताया है कि वर्ष 2025 तक देश से क्षय रोग का उन्मूलन करने हेतु यशस्वी प्रधानमंत्री द्वारा लिये गये संकल्प के क्रियान्वयन के तहत एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री की प्रेरणा से राज्य भर में कई चरणों में सक्रिय क्षय रोगी खोज अभियान व जन आन्दोलन चलाये जा रहे हैं।

Read More »

प्रियंका की 10 को वाराणसी में रैली,जनसम्पर्क

हाथरस। 10 अक्टूबर को वाराणसी में प्रियंका गांधी की होने वाली प्रतिज्ञा रैली की तैयारियों को लेकर एवं संगठन सर्जन अभियान के तहत कांग्रेस जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य द्वारा गांव-गांव जनसंपर्क कर दौरा किया गया।गांव लड़ोता, जिरोली, नगला गड्डू में दौरा कर जहां ग्राम पंचायत कमेटियों का गठन किया वहीं 10 अक्टूबर को वाराणसी में प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा रैली में हाथरस से अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु कांग्रेसियों, आम जनमानस एवं किसानों से वाराणसी चलने का आह्वान किया।

Read More »

दो बाईकों की आमने-सामने से हुई टक्कर

ऊँचाहार/ रायबरेली, पवन कुमार गुप्ता। कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ-प्रयागराज मार्ग पर तहसील के सामने दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसे राहगीरों की मदद से इलाज के लिए सीएचसी लाया गया है। गुरुवार की दोपहर बाद क्षेत्र के नया पुरवा अड्डा मजरे कल्यानी गांव निवासी घनश्याम 25 वर्ष बाइक से सवैया तिराहा गया था।जहां तहसील के सामने दूसरी बाइक की टक्कर से घायल हो गया।राहगीरों की मदद से उसे इलाज के लिए सीएचसी लाया गया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ.एम.के. शर्मा ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल युवक सीएचसी आया था जिसका इलाज किया गया है।

 

Read More »

प्रेमी से मिलने गई प्रेमिका पर धारदार हथियार से हुआ हमला

महाराजगंज/ रायबरेली, पवन कुमार गुप्ता। कोतवाली क्षेत्र के महाराजगंज में अपने प्रेमी से मिलने गयी प्रेमिका पर उसके पिता ने प्रेमी के सामने ही गड़ासे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।प्रेमी व उसके परिजनों ने किसी तरह लड़की की जान बचाई।घटना की सूचना पर तत्काल पहुंची डायल 112 व एम्बुलेन्स ने लड़की को अस्पताल पहुंचाया जहां पर उसकी हालत को नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया।वहीं मामले में पुलिस कार्यवाही के लिए तहरीर का इंतजार कर रही है।

Read More »

पुलिस की व्यस्तता का लकड़ी ठेकेदार ने उठाया फायदा

सरेनी,रायबरेली । सरेनी क्षेत्र के अंतर्गत मूसापुर गांव जोकि गेंगासो चौकी के अंतर्गत आता है जहां हाल ही में चोरी हुई थी।जिसके बाद एन एच 232 राज ढाबा के पास भीषण एक्सीडेंट हुआ था।जिसमें नाबालिका सहित 4 की मौत हुई थी।वहीं दोनों केसों में गेंगासो चौकी इंचार्ज पुलिस टीम के साथ उलझे हुए।इसी का लकड़ी ठेकेदार ने फायदा उठाया और बिना किसी को जानकारी दिए बिना परमिट नीम के पेड़ कटाए थे।जिसकी जानकारी गेंगासो चौकी को नहीं मिली थी।इस बीच पुलिस की व्यस्तता का ठेकेदार ने फायदा उठाया और हरे नीम के पेड़ कटवा दिया।वहीं दो मामलों में उलझी रही गेगासो चौकी पुलिस व चौकी इंचार्ज जिसके बाद चौकी इंचार्ज हरिमोहन सिंह ने चोरी के मामले का खुलासा भी किया।गौरतलब यह है कि पुलिस अपना कार्य करने में तो तत्पर रही लेकिन वहीं वन विभाग टीम की लापरवाही दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है।

Read More »

देश के उत्थान से विपक्ष में बौखलाहट -अतुल सिंह

रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। भाजपा नेता अतुल सिंह ने ऊंचाहार विधानसभा के हेवतहा नेवढ़िया,उड़वा व बिछिया गांव में नुक्कड़ सभा एवं चौपाल लगाकर केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया एवं जनसमस्याएं सुनी।इस अवसर पर अतुल सिंह ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में भारत देश लगातार आगे बढ़ रहा है।भारत की प्रगति और उत्थान विपक्ष को पसंद नहीं है।इसलिए विपक्षी रोज नया विवाद खड़ा कर रहे है।विश्व की नजर भारत पर है कि 7 सालों में भारत ने अभूतपूर्व विकास किया।जहां 2014 के पहले गरीबों के पास छत नहीं थी।आज 90% गरीबों के पास पक्का मकान मोदी जी के द्वारा मिला है।बहुत जल्द सभी जरूरतमंदों को पक्का मकान मिल जाएगा।

Read More »

ग्राम पंचायत की बैठक में ग्रामीणों को वितरित किए गए डस्टबिन

ऊंचाहार/ रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। प्रधान प्रतिनिधि के सफल प्रयास से एनटीपीसी की सीएसआर टीम द्वारा स्वरोजगार कर रहे लोगो के लिए स्वच्छता अभियान के तहत कूड़ेदान उपलब्ध कराया गया।ग्राम पंचायत खुर्रमपुर की सभागार के बैठक में ग्रामीणों को विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई।इस मौके पर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए प्रधान प्रतिनिधि विनय शुक्ला उर्फ बाबा के द्वारा कूड़ेदान वितरित किए गए।खुर्रमपुर ग्राम सभा में आज ग्राम प्रधान निर्मला देवी की अध्यक्षता में बैठक हुई।जिसमें प्रधान प्रतिनिधि एवं सचिव के द्वारा ग्रामीणों को स्वच्छता का महत्व बताया गया।

Read More »

फुटपाथ से उठना चाहती हैं फुटपाथ पर बिकती किताबें

रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। पिछले कई वर्षों से सोशल मीडिया पर ऐसी तमाम तरह की बातें पढ़ने व सुनने को मिली हैं।जिनसे इतना तो समझ में आ गया है कि इस आधुनिक युग में विद्यार्थियों/पाठकों को विद्यालय में शिक्षकों से मिलने वाले ज्ञान से ज्यादा सोशल मीडिया के जरिए सामाजिक और साहित्य का ज्ञान प्राप्त हो रहा है। अभी पिछले दिनों एक बुक स्टॉल पर मेरी नजर एक पुस्तक पर पड़ी।बहुत कम मूल्य की इस पुस्तक का शीर्षक था‘मात्र एक महीने में घर बैठे डॉक्टर बनें’।हमारे देश में इसी प्रकार की और भी न जाने कितनी पुस्तकें बाज़ार में किताबों की दुकानों,सड़कों व फ़ुटपाथ पर बिकती दिखाई देंगी।जिनके शीर्षक में ही काफ़ी आकर्षण होगा।उदाहरण के तौर पर घर बैठे करोड़पति बनें,भाग्य शाली बनें,इंजीनियर बनें,पत्रकार बनें,इलेक्ट्रीशियन बनें,मैकेनिक बनें गायक व संगीतकार बनें इत्यादि।दूर से देखने में फुटपाथ पर सजी यह दुकाने तमाशा ही लगेंगी।लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि इन पुस्तकों की कीमत मात्र कुछ रुपए।

Read More »

पॉलिथिन मुक्त अभियान चलाया

हाथरस। स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाया जा रहा है। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की इकाई नेहरू युवा केन्द्र के तत्वावधान में जिला युवा अधिकारी दिव्या शर्मा एवं लेखा एवं कार्यक्रम सहायक  ऊषा सक्सेना के नेतृत्व में किया जा रहा है।

Read More »