हाथरस| आगरा के विजय नगर हरी पर्वत निवासी युवा कारोबारी संजीव रावत ने कोतवाली में लाला वाला पेच निवासी मधूशंकर अग्रवाल के खिलाफ गाली गलौज करने व चौथ मांगने तथा चौथ न देने पर बलात्कार के झूठे केस में फंसाने की धमकी देने के मामले में मुकद्दमा दर्ज कराया गया है। कोतवाली पुलिस द्वारा मुकद्दमा दर्ज करने के बाद आरोपों की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। जबकि मधूशंकर अग्रवाल के खिलाफ इससे पूर्व भी कोतवाली में एक रिपोर्ट झूठी शिकायत करने के आरोप में दर्ज कराई जा चुकी है।
Read More »JAN SAAMNA DESK 2
भाजपा किसान मोर्चा की जिला कमेटी घोषित
हाथरस| भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष गौरव आर्य की संस्तुति एवं निर्देश पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष भीकम सिंह चौहान द्वारा किसान मोर्चा की जिला कमेटी को गठित कर घोषित किया गया है।
Read More »डाक विभाग ने ओलंपियन ललित उपाध्याय को किया सम्मानित
वाराणसी।भारतीय डाक विभाग द्वारा टोक्यो ओलंपिक.2020 में कांस्य पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के सदस्य ललित उपाध्याय का विशेश्वरगंज स्थित प्रधान डाकघर, वाराणसी में वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित एक कार्यक्रम में 6 सितंबर को सम्मान किया गया। पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने ओलंपियन ललित उपाध्याय को शाल ओढ़ाकर और उनके चित्र वाली माई स्टैम्प भेंटकर सम्मानित किया। ललित की माँ रीता उपाध्याय, पिता सतीश उपाध्याय और उनके कोच परमानंद मिश्र को भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया। डाक टिकट पर अपना चित्र देखकर ललित और उनके परिजन बेहद प्रफुल्लित नजर आये और डाक विभाग का शुक्रिया अदा किया। गौरतलब है कि ललित उपाध्याय टोक्यो जाने वाली हॉकी ओलम्पिक टीम में उत्तर प्रदेश से भी एकमात्र खिलाड़ी रहे। कार्यक्रम का संयोजन वाराणसी मंडल के प्रवर डाक अधीक्षक राजन और सीनियर पोस्टमास्टर चंद्रशेखर सिंह बरुआ द्वारा किया गया। ललित उपाध्याय ने इस दौरान बदलते दौर में डाक विभाग की कार्यप्रणाली को भी समझा और वाराणसी प्रधान डाकघर में इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक का खाता भी खुलवाया।
डेंगू व मलेरिया रोकने के लिए संदिग्ध मरीजों का तत्काल जांच करने के निर्देश
चन्दौली। वाराणसी मंडल व जनपद के नोडल अफसर दीपक अग्रवाल ने आज जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दौरान कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के अधिकारियों के साथ बैठक कर जनपद में डेंगू, मलेरिया, फाइलेरिया आदि वेक्टर जनित बीमारियों के नियंत्रण तथा विकास कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की। स्वास्थ्य एवं पंचायती राज विभाग की समीक्षा के दौरान आयुक्त ने निर्देश देते हुए कहा कि जनपद में डेंगू, मलेरिया, फाइलेरिया आदि बीमारियों के प्रकोप को देखते हुए सस्पेक्टेड व्यक्तियों की प्राथमिकता के आधार पर तत्काल निर्धारित जांचें अवश्य कराएं। उन्होंने इसमे सर्वे व सैंपल जांच में तेजी लाये जाने के निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी को दिए। उन्होंने कहा कि डेंगू,मलेरिया के संदिग्ध मरीजों की सैंपल की जांच सरकारी चिकित्सालयों में कराकर उनका समुचित इलाज कराया जाय।दवाओं की कोई कमी नहीं होनी चाहिए। दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता सभी प्राथमिक,सामुदायिक तथा जिला चिकित्सालयों में सुनिश्चित किया जाय। जनपद में ब्लड बैंक में ब्लड की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि जहां भी संदिग्ध रोगी मिलें तत्काल उनका एलाइजा व अन्य आवश्यक टेस्ट कराएं। इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि जनपद में अभी तक डेंगू के मात्र दो संदिग्ध केस मिलें है जिनका एलाइजा टेस्ट कराने के लिए सैंपल बी एच यू भेजा गया है। मंडलायुक्त ने पर्याप्त संख्या में टेस्टिंग बढ़ाने के निर्देश दिए।
ममता जायसवाल बनी विजईपुर भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष
किशनपुर,फतेहपुर। किशनपुर कस्बे में उस समय खुशी की लहर दौड़ गई। जब कस्बे वासियों को पता चला कि किशनपुर कस्बे की वार्ड नंबर 7 से मनोनीत सभासद ममता जायसवाल को भी विजईपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा बनाया गया है। बहुत ही कम समय में राजनीतिक की सीढ़ियां चढ़ने वाली इन महिलाओं को अगर पूरी तरह से समाज का और पार्टी के साथ मिले, तो इन महिलाओं से समाज का नवसृजन किया जा सकता है क्योंकि महिलाएं समाज का वह अंग है। जो हर जगह अपनी बात को मजबूती के साथ प्रस्तुत करती हैं और उस कार्य में सफलता हासिल करती हैं।जायसवाल को जब से मनोनीत सभासद बनी। तब से इन्होंने कस्बे के हित के लिए एक समय खराब हुए पीपे के पुल को जल्द से जल्द बनवाने की भी मांग की और महिला सशक्तिकरण के तहत थाने जाकर उन्होंने एक से दो बार निरीक्षण भी किया।वह इस बात को लेकर जब ममता जायसवाल से बात की गई। तो उन्होंने बताया कि सबसे पहले में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद ज्ञापित करना चाहती हूं कि उन्होंने मुझे इस योग्य समझा और इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी साथ ही साथ उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ज्योति प्रवीण का आशीर्वाद मिला।
थानेदार ने अधिवक्ता से की जमकर अभ्रदता
-अपना परिचय बताते ही आगबबूला हुआ थानेदार
-अधिवक्ता ने शिकायत कर निष्पक्ष जांच की मांग की
-पहली शिकायत में पक्षपात करने का लगाया आरोप
लखनऊ। मामला राजधानी लखनऊ के विभूति खंड थाना का है जहां पर विभूति खंड थाना प्रभारी चंद्रशेखर सिंह ने अधिवक्ता संतोष कुमार सिंह के साथ अभद्र व्यवहार व बदसलूकी की।
अधिवक्ता संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मुझे बिगत 18 जून 2021 को उनके क्लाइंट शिवमंगल सिंह उर्फ आजाद सिंह ने फोन करके एक सुलह-समझौता लिखाने के लिए थाना विभूति खंड बुलाया था। मैं विभूति खंड थाने पहुंचा थाने पहुंचकर मैंने अपना परिचय थाना प्रभारी चंद्रशेखर सिंह को जैसे ही दिया वैसे ही थानेदार ने मेरा परिचय सुना और वह आग बबूला हो गए। मुझको मां बहन की गाली देने लगे मेरे साथ अभद्र व्यवहार किया और मुझको वह मेरे क्लाइंट को हिरासत में ले लिया गया। थानेदार ने मेरी एक न सुनी और बराबर बदसलूकी करता रहा। मेरे लिये अपशब्दों का प्रयोग किया।
शिक्षकों की समस्याओं को लेकर यूटा ने बीएसए को सौंपा ज्ञापन
फिरोजाबाद। शिक्षकों की समस्याओं को लेकर यूटा पदाधिकारियों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंजली अग्रवाल को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें यूथा जिलाध्यक्ष जया शर्मा ने बेसिक शिक्षक अधिकारी को अवगत कराते हुए कहा कि शिक्षकों के चयन वेतनमान लगाने हेतु पत्रावली लम्बित है।
Read More »व्यापारियों ने उप जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
शिकोहाबाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल आज युवा जिलाध्यक्ष कुलदीप गुप्ता जोनु के नेतृत्व में उप जिलाधिकारी देवेन्द्र सिंह से मिला। जिसमें विशेष रूप से जनपद में डेंगू जैसी बीमारी के बढ़ते प्रकोप के रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाए।ं जिसमें फागिंग स्प्रे एंटी लार्वा दवाई का छिड़काव किया जाए, रोज नालियों की नियमित सफाई की जाए। जिससे पानी की नियमित निकासी हो सके।
Read More »डेंगू को देखते नगर पालिका ने कराया नगर मे दवा का छिड़काव
शिकोहाबाद। नगर पालिका ने कोविड व डेंगू के प्रकोप को देखते हुये पहले से ही तैयारी शुरू कर दी है। आज नगर के विभिन्न मोहल्लो मे को देखते हुये अधिशासी अधिकारी अवधेश कुमार व नगर पालिका अध्यक्षा मुमताज बेगम के निर्देशानुसार मोहल्ला गंगानगर बाईपास रोड, आदित्यपुरम मुकेश कुमार सक्सेना के मकान के पास, यदुवंश नगर 16 फुटा रोड के सामने जलभराव वाली जगह, विराट पैलेस के सामने मलखानपुर मोड़ के पास लाला वाली गली, जलभराव वाली जगहों पर व पंजाबी कॉलोनी मैं रोटी बैंक के पीछे खाली प्लॉट जलभराव वाली जगह पर व विभिन्न स्थानों पर एंटी लार्वादवा छिड़काव व ब्लीच पाउडर डलवाया गया।
Read More »पुलिस ने तीन शतिर लुटेरे पकड़े, 21 मोबाइल बरामद
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन लुटेरों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस को आरोपियों के पास से 21 लूट के मोबाइल फोन बरामद हुए है। वहीं उनके दो साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। वरिष्ठ पुलिस अशोक कुमार शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को लुटेरों के बारे में जानकारी मिली थी। पुलिस ने सुहाग नगर चौराहे पर चेकिंग शुरू कर दी। उसी दौरान दो मोटरसाइकिल पर सवार पांच युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने रुकने का इशारा किया था वह भागने लगे। पुलिस ने मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों को पकड़ लिया। दूसरी मोटर साइकिल पर उनके दो साथी भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्तों के नाम जितेंद्र उर्फ जीतू पत्र सुभाष निवासी नगला पथरिया नई आब्बादी रजत पुत्र भोपाल सिंह निवासी है हिमायू पुर आकाश ठाकुर पुत्र पदम सिंह निवासी हिमायू पुर बताया है। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्तों के पास से विभिन्न कंपनियों के 21 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। उनके पास से 1140 रूपए भी मिले हैं। वहीं फरार अभियुक्तों के नाम कमल राठौर वाह, अजय राठौड़ निवासी हिमायुपुर बताया है। एसएसपी अशोक कुमार शुक्ला ने बताया पकड़े गए आरोपी शातिर लुटेरे हैं। यह मोबाइल उन्होंने थाना मटसेना, दक्षिण, उत्तर तथा रसूलपुर क्षेत्र से लूटे गए हैं। पुलिस उनके साथियों की तलाश कर रही है।
Jansaamna