जिला पंचायत अध्यक्ष जयन्ती राजपूत, जिला जज, एसपी, भाजपा विधायिका मनीषा अनुरागी, सपा नेता जितेन्द्र मिश्रा और सदर चेयरमैन कुलदीप निषाद सहित तमाम जनसेवकों ने की बाढ़ पीड़ितों की भरपूर सेवा
हमीरपुर। यमुना और बेतवा नदी में बाढ़ आने के बाद सैकड़ों की संख्या में लोगों के आशियाने ढहकर गिर जाने के साथ ही सारी गृहस्थी बर्बाद होने के चलते लोग सड़कों पर आ गए थे। बाढ़ के कहर के चलते लोगों का सारा सामान व गृहस्थी नष्ट होने के बाद बाढ़ प्रभावित लोग आज भी परेशान हैं। बाढ़ का पानी अपन निचले स्तर पर आने के चलते लोग अब फिर से अपना आशियाना बसान में जुटे हुए हैं। लेकिन खाने और पीने तथा रोजमर्रा की समस्या से आज भी लोग परेशान हैं। सैकड़ों लोगों के पास सर छिपाने व तन ढकने के लिए न तो आवास है और न ही कपड़े हैं और न ही खाने-पीने की कोई व्यवस्था है। मंजर ऐसा था कि पत्थर दिल इंसान भी रो पड़े।
JAN SAAMNA DESK 2
स्वतंत्रता दिवस पर कुनेहटास ग्राम प्रधान व सचिव ने फहराया उल्टा ध्वज
हमीरपुर। मौदहा में राष्टीय ध्वज का अपमान करने वाले ग्राम प्रधान और कुनेहटा सचिव पर कार्यवाही न किए जाने पर लोगों ने नाराजगी जताई है। लोगों का कहना है कि प्रधान व सचिव ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उल्टा झंडा फहराया था, जिसका फोटो शोशल मीडिया में वायरल होने के बाद भी जिला प्रशासन ने इस मामले पर कोई कार्यवाही नहीं की है। राष्ट्रीय ध्वज के अपमान की जानकारी के बाद भी स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी आखिर चुप क्यों हैं। विकासखंड के ग्राम कुनेहटा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्टीय ध्वज फहराया जाना था। लेकिन पढ़े-लिखे व सरकारी नौकरी में होने के बाद भी न तो सचिव को पता है और न ही ग्राम प्रधान को पता है, जिस कारण राष्टीय ध्वज उल्टा फहरा दिया गया था। इस मामले पर लोगों ने कार्यवाही की मांग की है।
Read More »पुलिस ने 6 लोगों के कब्जे से बरामद की 16 मोटर साइकिलें व ई-रिक्शा
अपराध करने व अपराध को संरक्षण देने वालों के खिलाफ अभियान जारी- एसपी
हमीरपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना मुस्करा प्रभारी निरीक्षक उमापति मिश्रा एवं मौदहा थाना प्रभारी ऋषि कुमार आदि के विशेष प्रयास से मुखबिर की सूचना पर 06 अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की 16 अदद मोटरसाइकिल, 01 रिक्शा, 05 तमंचा एवं 06 जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। पुलिस अधीक्ष कमलेश दीक्षित ने आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान पुलिस द्वारा बरामद की गई 16 बाइकों, रिक्शा, तमंचा व कारतूस के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि मुस्करा व मौदहा पुलिस ने सराहनीय कार्य किया है। एसपी ने बताया कि मुस्करा पुलिस द्वारा हमीरपुर रोड नवोदय विद्यालय मुस्करा के पास से 04 अभियुक्तों राम भजन पुत्र सुखराम कुशवाहा उम्र 23 वर्ष, लखन लाल पुत्र सुखराम कुशवाहा उम्र 21 वर्ष निवासी मु0 निवादा भीतर थाना बिवांर, विशाल राजपूत पुत्र रामनरेश उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम पहाड़ी भिटारी थाना मुस्करा, निखिल राजपूत पुत्र महिपाल सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम गहरौली थाना मुस्करा को 07 अदद चोरी की मोटरसाइकिल एवं 04 तमंचा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया
Read More »डिवाइडर से टकराई कार पलटी, सवारियों को आई मामूली चोटे
जन सामना,अर्पण कश्यप। कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र में सचान चौराहे पर पनकी मंदिर से लौट रहे, परिवार की कार डिवाइडर पर चढ़ कर पलट गई ।वही कार मे सवार पाँच लोग मामूली चुटहिल हो गये। घायलो मे पूछताछ करने पर गाडी मालिक लालबंगला निवासी एडवोकेट श्रीराम यादव ने बताया की वह और उनकी पत्नी शारदा देवी व उनका पडोसी सोनी पति सुनील व उनका 10साल का बेटा प्रिंस सवार थे। जिन्हे मामूली चोटे आई है पलटी कार को राहगीरो की मदद से सीधी कर घायलो को बाहर निकाला गया। सूचना पर पहुंची बर्रा पुलिस ने घायलो को घर पहुंचाने की व्यावस्था की।
आजादी के ७५ वें वर्ष पर धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
ऊंचाहार/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। देश की आजादी के ७५ वें वर्षगांठ के पावन अवसर पर हर्षोल्लास के साथ जश्न मना रहा है। एस.जे.एस पब्लिक स्कूल ऊँचाहार के प्रांगण में यशस्वी प्रबंधक अनुज सिंह ,कोषाध्यक्षिका प्रियंका सिंह तथा कर्मठ प्रधानाचार्या हिना कौसर ने सम्मिलित रूप से ध्वजारोहण किया।वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा अपने बहुमूल्य विचार व्यक्त किए, कि आजादी के लिए हम सबको लाखों कुर्बानियाँ देनी पड़ी ।इसे अक्षुन्य बनाने के लिए युवा पीढी भारत को विकास के पथ पर ले जाएँ। बच्चों ने भी वर्चुली रूप से प्रतिभागिता सुनिश्चित कर अपने गीत,पोस्टर व आर्टिकल बनाएँ शशांक,ईशिका,हार्दिक,वाणी व वैष्णवी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सोशल डिस्टेसिंग व कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए लड्डू का वितरण किया गया।इस अवसर पर अंकिता सिंह,संजय त्रिपाठी, सुरेंद्र राम, प्रसून, विनोद, अतुल, नवनीत, अजय, नीतू,सिया व एज़ाज आलम भी मौजूद रहे।
ध्वजारोहण करने पहुंचे शिवपाल यादव ने भाजपा पर साधा निशाना
इटावा। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव जिला कोऑपरेटिव बैंक में ध्वजारोहण करने पहुंचे, जहां पर उन्होंने झंडा रोपण किया और भारतीय जनता पार्टी पर भी जमकर निशाना साधा। शहर के जिला कोऑपरेटिव बैंक पर पहुंचे शिवपाल यादव ने ध्वजारोहण करने के बाद भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा उन्होंने कहा कि जब से सत्ता में भाजपा आई है।
Read More »फांसी लगाकर व्यक्ति ने दी जान
फिरोजाबाद। सिरसागंज क्षेत्र सिरसाखास में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। सिरसाखास निवासी 40 वर्षीय दलवीर सिंह पुत्र गुजारीलाल ने परिवारिक कलह के चलते विगत रात्रि में स्वंय को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
Read More »कुत्ते को लेकर हुए विवाद में चली गोली, व्यक्ति की मौत
फिरोजाबाद। थाना सिरसागंज क्षेत्र के गांव तिलियानी में दो पक्षों में कुत्ते को लेकर हुए विवाद के चलते एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। परिजनों ने हमलावार के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। सिरसागंज क्षेत्र के गांव तिलियानी निवासी 55 वर्षीय रामकेश यादव पुत्र जयपाल सिंह के परिजनों को विवाद विगत रात्रि में कुत्ते के काटने को लेकर पडा़ेस के ही दीपा के कुत्ते ने रामकेश के भतीजे कृष्णा को लेकर हो गया था।
Read More »पुलिस ने सट्टा माफिया को दबोचा, साथी फरार
नगदी, सट्टा पर्ची, फर्जी आधार कार्ड के अलावा अन्य सामान किया बरामद
फिरोजाबाद। शहर के सट्टा माफिया को थाना उत्तर पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से नगदी, सट्टा पर्ची के अलावा अन्य सामान बरामद किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला द्वारा सटोरियों, जुआरियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल नेतृत्व में मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना प्रभारी उत्तर मय पुलिस टीम द्वारा अपने मकान माता वाला बाग कोटला थाना उत्तर क्षेत्र से छोटू उर्फ प्रियांशू अग्रवाल पुत्र संजय अग्रवाल निवासी माता वाला बाग कोटला रोड को सट्टा लगाते हुये गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त छोटू उर्फ प्रियांशू के कब्जे से 34 हजार रूपये नगद, तीन पर्ची सट्टा, एक फर्जी आधार कार्ड नाम सचिन कुमार पुत्र कप्तान सिंह निवासी टापा कला गोला नीम के पास थाना उत्तर व एक मोबाइल बरामद हुआ। अभियुक्त ने पूछने पर बताया कि मेरा साथी रिजवान निवासी जाटवपुरी गुलाम हैदर हॉस्पीटल के पास थाना रामगढ़ भी मेरे साथ सट्टे का काम करता है।
विधिक सेवा कैम्प में लोगों को दी सरकारी योजनाओं की जानकारी
फिरोजाबाद। जिला विधिक सेवा प्रधिकरण जनपद न्यायालय के जिला जज संजीव फौजदार एव सचिव सिविल जज मीनाक्षी सिंह के निर्देशन में पैरालींग वॉलिन्टियर मनोज गोस्वामी, पंकज चतुर्वेदी द्वारा जिले में लगातार वार्डो एव ग्रामों में लगाये जा रहे विधिक साक्षरता जागरूकता शिविर के क्रम में आज नगर के वार्ड नम्बर 5 सरजीवन नगर, जैन नगर के साथ साथ,ज महावीर नगर वार्ड नम्बर 31 में कैम्प के माध्यम से सभी गरीब एवं पिछडे लोगों के लिए विधिक सहायता एवं सरकारी योजनओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी को दी गयी। कैम्प में पार्षद डिम्पल मिश्रा के साथ उनके पति सुनील मिश्रा, वार्ड नम्बर 33 के पार्षद श्याम सिंह यादव, मायादेवी आदि मौजूद रहे।
Jansaamna