Thursday, June 18, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK 2 (page 464)

अधेड़ की हत्या का वांछित अभियुक्त अवैध शस्त्र के साथ गिरफ्तार

पवन कुमार गुप्ता, रायबरेली| कोतवाली क्षेत्र की वह सनसनीखेज घटना, जिसमें सलोन रोड पर मनीरामपुर पुल के निकट एक पान की दुकान पर बैठे अधेड़ की उसी के परिवारिक व्यक्ति ने दिनांक 11 अगस्त 2021 को गोली मारकर हत्या कर दी थी| मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने पीड़ित को सीएचसी पहुंचाया| जहां पर डाक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया।घटना के बाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही मामले का संज्ञान जिले में बैठे पुलिस अधीक्षक ने लिया और घटनास्थल पर पहुंचकर घटना का निरीक्षण किया और बताया कि पुलिस टीम के द्वारा पूछताछ करने पर पता चला है कि अवैध संबंध को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है और गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल नेतृत्व तथा क्षेत्राधिकारी डलमऊ के निकट पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अंतर्गत दिनांक 12 अगस्त 2021 को थाना ऊंचाहार पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर मु.अ.सं. 358/2021 धारा 302 का वांछित दिलीप कुमार यादव पुत्र सुंदरलाल यादव निवासी महावीर का पुरवा मजरे गंगेहरा गुलालगंज को थाना क्षेत्र के बड़ी रेलवे क्रॉसिंग (कस्बा) से प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह एवं उनकी टीम के द्वारा नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है।

Read More »

शिवपाल के बेटे ने की बैठक, छोटे दलों के साथ मिलकर लड़ेंगे चुनाव

इटावा|उत्तर प्रदेश में 2022 में विधानसभा के चुनाव होना है जिसको लेकर राजनीतिक पार्टियां जोर शोर से तैयारी करती हुई दिखाई दे रहे हैं इसी तैयारियों में अखिलेश यादव से अलग होने के बाद शिवपाल सिंह यादव ने अपनी नई पार्टी बनाई थी जिसका नाम प्रगतिशील समाजवादी पार्टी है जिस के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव है| वही शिवपाल सिंह यादव के बेटे अंकुर यादव पार्टी को मजबूत बनाने के लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ जिला कार्यसमिति की बैठक की जिसमें उन्होंने जानकारी देते हुए बताया है कि 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर यह बैठक की गई हमारी पार्टी सभी छोटे दलों के साथ गठबंधन करेगी और उनके साथ ही मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेगी जिसको लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं को आदेश दिए गए हैं कि वह अभी से तैयारियां शुरू कर दें इस कार्यसमिति की बैठक में पूर्व विधायक और सांसद रघुराज सिंह समेत पार्टी के तमाम पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Read More »

शिविर में लोगों को दी विधिक साक्षरता की जानकारी

फिरोजाबाद। जिला विधिक सेवा प्रधिकरण के जिला जज संजीव फौजदार एवं सचिव सुब्रत पाठक के निर्देशनुसार रविवार को ग्राम भीकन पुर मेघपुर में पैरा लीगल वालिन्टियर मनोज गोस्वामी एवं पंकज चर्तुवेदी द्वारा वहा की जनता को विधिक साक्षरता एवं सुलह समझौता की जानकारी देने के लिये एक शिविर का अयोजन किया गया।

Read More »

बेरोजगार शिक्षा मित्र संघ ने सरकार से की रोजगार देने की मांग

फिरोजाबाद। जिलेे के बेरोजगार शिक्षा मित्र संध ने सरकार से शिक्षामित्रों का प्रशिक्षण करा कर नियुक्ति दिये जाने की मांग की है। संध के पदधिकारियों ने बताया कि 2007-08 में शिक्षा मित्रों की वरीयता के आधार पर नियुक्तियॉं के अदेश दिये गये थे। लेकिन शिक्षा समिति द्वारा प्रस्ताव सर्व सहमति से अनुमोदन होने पर पात्रों को तत्काल शिक्षा मित्र नियुक्ति एवं प्रशिक्षण से शिथिल नीति अपना कर वंचित कर बेरोजगार कर दिया गया।

Read More »

संदिग्ध हालत में महिला आग से झुलसी

फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र के कबीर नगर खेडा में विवाहिता संदिग्ध हालत झुलस गयी। पीड़िता के पति ने किरायेदार पर जलाने का आरोप लगाया।थाना उत्तर क्षेत्र के कबीर नगर खेडा निवासी 32 वर्षीय सुशीला देवी पत्नी सोनू आज सुबह संदिग्ध हालत में आग से झुलस गयी।

Read More »

सड़क हादसों में बालक सहित वृद्ध की मौत

फिरोजाबाद। थाना शिकोहाबाद क्षेत्र स्टेशन रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत हो गयी। जिसके शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। थाना शिकोहाबाद क्षेत्र स्टेशन रोड पर अज्ञात वाहन की टक्क्र लगने से असुरा खेडा निवासी 70 वर्षीय रमा पति पुत्र सियाराम की मौत हो गयी।

Read More »

जिलाबदर सहित दो अभियुक्त गिरफ्तार कर, भेजे जेल

फिरोजाबाद। अलग-अलग थाना पुलिस ने जिला बदर अपराधी सहित दो लोगों को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेजने की कार्यवाही की है।
थाना दक्षिण क्षेत्र मालवीय नगर निवासी मुकेश कुमार पुत्र स्व. राधेश्याम को विगत रात्रि में थाना पुलिस ने छुमन्तर होटल के समीप से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि उक्त अभियुक्त जिलाबदर था।

Read More »

बाइक रैली निकालकर भारतीय सवर्ण संगठन ने मनाया काला दिवस

फिरोजाबाद। मंडल आयोग की सिफारिशों के विरोध में 386 छात्र-छात्राओं ने आत्मदाह की थी उनकी याद में भारतीय सवर्ण संगठन ने सुहागनगर स्थित परशुराम पार्क से बाइक रैली निकालकर काला दिवस मनाया। वहीं राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय पर दिया है। जिसमें सवर्ण आयोग के गठन की मांग की है।

Read More »

शिव लैम्प फर्म पर तमंचाधारी हमलाबरों ने की लूट

पुलिस प्रशासन के साथ पहुंचे नगर विधायक
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र हुण्डावाला बाग गली नम्बर 12 स्थित शिव लैम्प फर्म पर विगत रात्रि में तमंचा धारी अज्ञात बदमाशों में हमला बोलते लूट की घटना को अंजाम दिया है। घटना की जानकारी होने पर नगर विधायक ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित की समस्या को आलाधिकारियों को बताया। इतना ही नही लखनऊ में भी अधिकारियों से बात कर कार्यवाही की बात कही।
शनिवार की रात्रि में हुण्डाबाला बाग गली नम्बर 12 स्थित शिव लैम्प स्वामी विनय गुप्ता पुत्र शिव कुमार गुप्ता के फर्म पर तमंचाधारी तीन बदमाशों ने हमला बोलते हुए लूट की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित ने घटना की जानकारी नगर विधायक मनीष असीजा के साथ इलाका पुलिस को दी। घटना की जानकारी होने पर नगर विधायक मनीष असीजा रात्रि में पीड़ित पक्ष से मिले। जहॉ लगभग तीन घण्टे का समय गुजारने के बाद घटना के बारे में पुलिस विभाग के आलाधिकारियों से वार्ता करने के बाद लखनऊ भी अधिकारियों से बात करने के बाद घटना के बारे में बताते हुए हमलावरों की गिरफ्तारी के साथ-साथ घटना का शीघ्र खुलासा करने की बात कही। उक्त घटना से क्षेत्र में लोगों में काफी भय व्याप्त है।

Read More »

कांग्रेस की अगस्त क्रांति पदयात्रा आज

फिरोजाबाद। जिला कांग्रेस पार्टी द्वारा नौ व 10 अगस्त को अगस्त क्रांति पदयात्रा निकाली जायेगी। जिसमें कांग्रेसीजन सरकार के खिलाफ विरोध प्रकट करेंगे।कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने घर संसार बाईपास रोड स्थित कार्यालय पर प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि 9 व 10 अगस्त को होने वाले भाजपा गद्दी छोड़ो मार्च विधानसभा स्तरीय विरोध प्रदर्शन के कार्यक्रम में काँग्रेसीजन बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगे और इसे सफल बनाकर सत्ता पक्ष को सत्ता छोड़ने के लिए विवश करेंगे। जिला प्रवक्ता मनोज भटेले ने बताया कि सभी पूर्व वर्तमान विधायकगण, पूर्व सांसद, पूर्व जिलाध्यक्ष, पूर्व नगर अध्यक्ष,ं पीसीसी सदस्यों, फ्रंटल संगठन, प्रकोष्ठ, विभाग के अध्यक्ष एवं समस्त काँग्रेसीजनो कार्यक्रम में हिस्सा लेगें और बीजेपी की नाकामियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे। जिसके लिए जिलाध्यक्ष ने 9,10 तारीख के कार्यक्रम के लिए प्रभारी नियुक्त किये।

Read More »