हाथरस। जनपद में एक साथ सर्प दंश की घटनाओं में बेतहासा वृद्धि हो जाने से ग्रामीणों में अफरा तफरी का माहौल है। बीती रात भी तीन लोगों को सर्प ने डस लियाए जिसमे एक युवक अलीगढ में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। दो को बचाने की जद्दोजहद डाक्टर कर रहे हैं।
Read More »JAN SAAMNA DESK 2
अधिवक्ता परिषद का स्थापना दिवस आज
हाथरस। अधिवक्ता परिषद का स्थापना दिवस 23 जुलाई को साय 3.30 बजे से मन्दिर श्री दाऊजी महाराज किला के कैम्पस में बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। जिसके मुख्य अतिथि जिला जज सुनील कुमार एवं मुख्य वक्ता प्रदेश मंत्री धर्मेन्द्र होंगे।
Read More »प्रखयत ब्रजभाषा साहित्यकार स्व0 सुरेशचन्द्र चतुर्वेदी की पत्नी का निधन
हाथरस। ब्रज भाषा के मूर्धन्य एवं प्रख्यात ब्रजभाषा कवि स्व0 पं0 सुरेशचन्द्र चतुर्वेदी की धर्मपत्नी एवं वरिठ पत्रकार स्व0 रमाकांत चतुर्वेदी के निधनों को भुला भी नही पाये थे कि उनके परिवार को एक ओर सदमा पहुंचा है। वरिठ पत्रकार स्व0 रमाकांत चतुर्वेदी एवं वरिष्ठ पत्रकार मुकेश चतुर्वेदी, साहित्य संगम के वरिष्ठ साहित्यकार गोपाल चतुर्वेदी व वरिष्ठ अधिवक्ता आनन्द चतुर्वेदी की मॉ सुमनलता चतुर्वेदी का लम्बी बीमारी के बाद शुक्रवार को अर्द्धरात्रि के समय आगरा में निधन हो गया और उनके निधन की खबर से उनके समर्थकों व शुभचिन्तकों में भारी शोक की लहर दौड़ गई है।
Read More »दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट में कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा
हाथरस। जनपद की पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही एवं गुणवत्तापूर्ण विवेचना कर मात्र 9 दिन में चार्जशीट तैयार कर न्यायालय में प्रेषित करने तथा अभियोजन की सशक्त पैरवी से मात्र 5 महीने के भीतर न्यायालय द्वारा बलात्कार एवं पोक्सो एक्ट के आरोपी को आजीवन कारावास तथा अर्थदण्ड की सजा सुनाई है। इसी वर्ष 3 फरवरी को थाना हसायन पर थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति द्वारा तहरीर के माध्यम से सूचना दी कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री के साथ सुरेन्द्र पुत्र अनार सिंह उर्फ अनुरुद्ध निवासी नगला नाहर थाना सहावर जिला कासंगज द्वारा दुष्कर्म की घटना घटित की गई तथा किसी को बताने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस द्वारा तत्काल परिजनो की प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर थाना हसायन पर अन्तर्गत धारा 376/506 भादवि व 3/4 पोक्सो अधिनियम का अभियोग पंजीत किया गया । पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये मात्र 24 घण्टे के अन्दर अभियोग में नामजद आरोपी सुरेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। विवेचक तत्कालीन थाना प्रभारी मृदुल कुमार थाना हसायन द्वारा फरेन्सिक साक्ष्य एवं अन्य साक्ष्य संकलन की कार्यवाही पूर्ण करते हुये गुणवत्ता पूर्वक विवेचना संपादित कर मात्र 9 दिन में आरोपी सुरेन्द्र उपरोक्त के विरुद्ध आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया गया।
युवक ने नदी में कूदकर जान दी
सिकन्द्राराऊ। कस्बा के मोहल्ला नौरंगाबाद पूर्वी निवासी एक 25 वर्षीय युवक ने काली नदी में कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पोस्टमार्टम के बाद पहुंचे युवक के शव से मोहल्ले में मातम पसर गया। परिजनों ने गमगीन माहौल में युवक का अंतिम संस्कार किया है।
Read More »प्रेमिका का प्रेमी बना कातिल
इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा में एक प्रेमी ने प्रेमिका से नाराज होकर प्रेमिका की पहले की पिटाई फिर धारदार हथियार से उसका गला काटकर कर दी हत्या और खुद की जान देने के लिए जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या की कोशिश जिला अस्पताल में प्रेमी को कराया गया भर्ती। बकेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मड़ौली में रहने वाली रुचि नाम की बालिका से 20 वर्षीय खुशीलाल प्रेम करता था यह प्रेम प्रसंग लगभग 2 साल से चला आ रहा था दोनों में आज कुछ कहासुनी हो गई।
Read More »दबिश के दौरान जिम मे पकडा जुआँ, संचालक फरार
बीती रात दबंग जिम संचालक ने बीच चौराहे पर की थी मारपीट,वायरल हुआ था वीडियो
वीडियो से आरोपीयो की हुई थी पहचान,आज आरोपीयो की पकड के लिये जिम मे दी गई थी दबिश
कानपुर। गोविंदनगर में बीते मंगलवार की रात को बीच चौराहे पर गुंडों द्वारा किये गये तांडव के मामले में पुलिस ने आज आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गोविन्दनगर मे स्थित ष्ज्ीम ळलउ भ्वनेमष्नामक जिम में दबिश दी। दबिश के दौरान जिम में दाखिल होते ही अंदर का नजारा कुछ और ही देखने को मिला। जिम के अंदर 6लोग जुआ खेल रहे थे। जो पुलिस को देखते ही इधर उधर भागते, पुलिस छिपते नजर आये जिन्हे पुलिस ने गिरफ्तार कर थाने ले गये।
Read More »श्रावण मास में भगवान शिव को प्रसन्न करने के धारण करें रुद्राक्ष:आचार्य आशीष बाजपेयी
कानपुर। सावन का महीना 25 जुलाई दिन रविवार से प्रारंभ हो रहा है। सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा करने का विशेष महत्व बताया गया है। 20 जुलाई मंगलवार के दिन देवशयनी एकादशी थी। देवशयनी एकादशी के दिन से भगवान विष्णु निद्रा लोक में चले जाएंगे और फिर 14 नवंबर से देवोत्थान एकादशी के दिन जागेंगे। ऐसे में इस दौरान सृष्टि का सारा कार्यभार भगवान शिव के कंधों पर होता है। सिर्फ इतना ही नहींए इस दौरान कुछ बेहद ही सरल उपायों को करके भगवान शिव का आशीर्वाद भी प्राप्त किया जा सकता है। इन्हीं कई उपायों में से एक है रुद्राक्ष धारण करने का उपाय। भगवान शिव को रुद्राक्ष बेहद ही प्रिय होता है। ऐसे में यदि सही विधि और नियम के साथ इसे धारण किया जाये तो व्यक्ति को चमत्कारी लाभ अवश्य हासिल होते हैं। जहाँ एक तरफ दुनिया में कोरोना वायरस की तीसरी लहर आने के कयास जोरो शोरों पर हैं। वहां आज भी भगवान शिव का प्रतीक माना जाने वाला रुद्राक्ष लोगों की आस्था और विश्वास का अटूट केंद्र बना हुआ है। हिंदू मान्यताओं में रुद्राक्ष का सीधा संबंध भगवान शिव से माना गया है। यही वजह है कि हिंदू धर्म में आस्था रखने वाले लोग रुद्राक्ष को पूज्य मानते हैं। ऐसे में इस कठिन समय में कोरोना वायरस जैसी जानलेवा बीमारी से बचने के लिए रुद्राक्ष काफी मददगार साबित हो सकता है। ऐसा इसलिए भी माना जा सकता है क्योंकि भगवान शिव को सृष्टि का संहारक माना जाता है और इसीलिए रुद्राक्ष की आराधना करने वाले जातकों के समस्त पाप और कष्ट दूर हो जाते हैं। रुद्राक्ष उत्पत्ति से जुड़ी एक कथा शिव महापुराण में वर्णित है।
बचपन में धर्म के संस्कार पड़ते हैं युवावस्था में धर्म होता है- आचार्य विमदसागर
इन्दौर। बचपन में धर्म के संस्कार पड़ते हैंए युवावस्था में धर्म होता है। संसार में सब प्रकार के जीव होते हैं धर्म करने वाले भी होते हैं और कर्म करने वाले भी होते हैं। कोई जीव पुण्य कर्म का फल भोगता है और कोई जीव पाप कर्म का फल भोगता है। एक व्यक्ति वह है जो पहले पुण्य कर्म का फल भोगता है बाद में पाप कर्म का फल भोगता है। दूसरा व्यक्ति वह है जो पहले पाप कर्म का फल भोगता है फिर पुण्य कर्म का फल भोगता है। तीसरा व्यक्ति वह है जो पहले भी पाप कर्म का फल भोगता है और बाद में भी पाप कर्म का फल भोगता है। चौथा व्यक्ति वह है जो पहले भी पुण्य कर्म का फल भोगता है और बाद में भी पुण्य कर्म का फल ही भोगता है। बचपन खेलने में निकल गयाए जवानी भोगने में निकल गई और बुढ़ापा अस्पताल में निकल रहा है। युवाओं को गृहस्थी चलाने के लिये धन आवश्यक है और पुण्यार्जन के लिये धर्म आवश्यक है। आठ साल की उम्र के बाद ही बालक धर्म करने के योग्य होता है। आठ साल से पहले का बच्चा भोजन कर सकता है लेकिन भजन नहीं कर पाता है। आठ साल के पहले का बच्चा भगवान के अभिषेक एवम् मुनिराज को आहार देने के योग्य नहीं है।
निःशुल्क ब्यूटी पार्लर कोर्स का युवतियां उठा रही लाभ
फिरोजाबाद। सुहाग नगर स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवाकेंद्र पर सात दिनों के लिए निःशुल्क ब्यूटीपार्लर कोर्स का आयोजन किया गया। जिसमें काफी युवतियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ रेखा ब्यूटी पार्लर से मीना देवी, प्रगति ब्यूटीपार्लर से अर्चना सिंह सरिता दीदी और अंजना दीदी ने किया।
Read More »
Jansaamna