Thursday, June 18, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK 2 (page 51)

बरसात व बाढ़ सम्बन्धित सभी व्यवस्थाओं को रखे दुरूस्त: डीएम

रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने बरसात के मौसम व बाढ आदि से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियां को पूरी व दुरूस्त रखे। अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत/नगर पालिका, समस्त एसडीएम जलभराव जल जमाव आदि के प्रति सतर्क व संवेदनशील रहकर क्षेत्र का भ्रमण करते हुए आमजन को राहत दे। बाढ़ व जल भराव, सुखे तालाब आदि पर नजर रखते हुए नियमानुसार कार्यवाही करे। तालाबों व पोखरों को साफ-सुथरा करवा ले ताकि बरसात के पानी से तालाब भी भर जाए तथा पानी साफ-सुथरा रहे।जिलाधिकारी के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी (वि0रा0) पूजा मिश्रा ने बाढ़/अतिवृष्टि की आपदा से निपटने हेतु बचाव व राहत कार्यो के प्रबंधन एवं बाढ़ राहत के लिए जनपद स्तर पर कार्यरत धीरज कुमार श्रीवास्तव डिप्टी कलेक्टर को नोडल अधिकारी (बाढ़) नामित किया गया है तथा बाढ़ कन्ट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। जिसका संचालन प्रतिदिन 24 घंटे के आधार पर किया जायेगा। कन्ट्रोल रूम दूरभाष संख्या- 0535-2203320, 9454418979, 9454418981 तथा नोडल अधिकारी का मो0नं0 639490333 है।

Read More »

जिला पंचायत अध्यक्ष ने बाल संरक्षण समिति की बैठक में दिए निर्देश

रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। विकास खण्ड राही के सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी की अध्यक्षता में जिला बाल संरक्षण समिति की बैठक आहूत की गई। अध्यक्ष द्वारा जिला बाल संरक्षण समिति की बैठक के सम्बन्ध में विशेष रूप से एजेण्डा बिन्दुओं पर चर्चा कर अपने सुझाव दिये। जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल द्वारा अवगत कराया गया कि सीपीएस योजना के अंतर्गत ब्लाक स्तर पर ब्लॉक बाल संरक्षण समिति एवं ग्राम स्तर पर ग्राम बाल संरक्षण समिति का गठन किया गया है उनके कार्यो एवं दायित्वों के बारे में समिति को विस्तार से बताया गया है। बाल कल्याण समिति रायबरेली में अध्यक्ष व सदस्यों की पूर्व में नियुक्ति की गई है। जो अपने कार्यो का भली-भांति निर्वहन कर रहे है।

Read More »

दीवानी न्यायालय में 13 अगस्त को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता।उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार व अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश रायबरेली अब्दुल शाहिद के दिशा-निर्देशन में 13 अगस्त 2022 को दीवानी न्यायालय, रायबरेली में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अभिनव जैन द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में व्यापक स्तर पर बैंक से सम्बन्धित प्री-लिटिगेशन मामले, बीमा से सम्बन्धित मामले, राजस्व से संबंधित मामले, विद्युत से संबंधित मामले, जल से संबंधित मामले, सर्विस में वेतन एवं भत्ते से सम्बन्धित, श्रम से सम्बन्धित, मोटर दुर्घटना से सम्बन्धित, पारिवारिक मामले एवं अन्य छोटे-मामलों का निस्तारण किया जाएगा।

Read More »

डीएम ने प्लेसमेंट डे का आयोजन कराये जाने के दिये निर्देश

बेरोजगार युवाओं को यही पर रोजगार के अवसर कराएं उपलब्ध: डीएम

रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के बचत भवन सभागार में जिला स्तरीय ट्रेनिंग काउंसिलिंग एण्ड प्लेस्टमेंट सेल की बैठक का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने विगत वर्षो टी0पी0सी0 सेल द्वारा राजकीय आई0टी0आई0 रायबरेली द्वारा कराये गये रोजगार मेलों की जानकारी ली। बैठक का उद्देश जनपद में आई0टी0आई0 उत्तीर्ण तथा कौशल विकास मिशन से प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार से जोड़े जाने हेतु राजकीय आई0टी0आई0 गोरा बाजार रायबरेली में प्रत्येक माह की 21 तारीख (अवकाश होने पर अगले कार्यदिवश पर) को प्लेसमेंट डे का आयोजन कराये जाने के निर्देश दिये गये, जिससे बेरोजगार युवको को यही पर रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकें।

Read More »

पुलिस ने चोरी के पन्द्रह लैपटॉप एवं टीवी के साथ एक को पकड़ा,तमंचा कारतूस बरामद

चंदौली। जिले की बबुरी पुलिस ने बीते दिनों थाना क्षेत्र के गौरी गांव में संचालित अंब्रेला एजुकेशन सेंटर से चोरी गए 15 लैपटॉप व 1 टीवी को मुखबिर की सूचना पर शिव मंदिर पोखरे के पास से बरामद कर लिया तथा साथ ही एक युवक को गिरफ्तार किया है। वहीं एक अन्य युवक पुलिस को देख कर भाग निकला।इस संबंध में बताया जा रहा है कि पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर सघन चेकिंग अभियान एवं वांछित अपराधियों व अपराध पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए पुलिस गश्त पर थी. इसी दौरान पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की गौरी से चोरी हुए लैपटॉप मुकदमा अपराध संख्या 78/22 धारा 457,380 भादवि के माल व मुलजिम बबुरी पोखरे के पास स्थित टेंपो स्टैंड पर खड़े हैं जो कहीं जाने की फिराक में है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेर कर एक व्यक्ति को पकड़ लिया लेकिन एक व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकला। पकड़े गए व्यक्ति का नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम प्रदीप कुमार पुत्र स्वर्गीय शिव शंकर गुप्ता निवासी डवक थाना जमालपुर जनपद मिर्जापुर बताया तथा फरार साथी का नाम सूरज कुमार मौर्य पुत्र राम अवध निवासी बंसीपुर थाना बबुरी जनपद चंदौली बताया है। पकड़े गए व्यक्ति की जब तलाशी ली गई तो उसके पास से एक तमंचा 315 बोर एवं एक कारतूस बरामद हुआ. साथ ही दो प्लास्टिक की बोरी में रखे हुए सामान को खोलकर देखा गया तो 15 लैपटॉप व एक बोरी में एक एलईडी टीवी बरामद हुई। बरामद  सामान व तमंचा के बारे में पूछा गया तो उसने बताया कि हम और हमारे साथी सूरज द्वारा 30 जून की रात में अंब्रेला एजुकेशन सेंटर गौरी में अर्ध निर्मित मकान के छत के रास्ते से अंदर घुसकर 15 लैपटॉप व टीवी चुराए थे. इसको हम लोगों ने मिलकर एक खंडहर में छिपा दिया था अब प्लानिंग के तहत एक ऑटो रिजर्व करके उसे बेचने के फिराक में बिहार ले जा रहे थे। पुलिस ने उक्त मुकदमे में धारा 411, 413 ,414 भादवी की बढ़ोतरी करते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में अतुल कुमार थानाध्यक्ष बबुरी, उप निरीक्षक सत्यनारायण शुक्ला, उपनिरीक्षक अवधेश सिंह, हेड कांस्टेबल अखिलेश सिंह, कांस्टेबल गौरव यादव, कांस्टेबल अमित यादव, कांस्टेबल कृष्ण कुमार यादव, कांस्टेबल राहुल खरवार तथा कांस्टेबल अनुज कुमार वर्मा शामिल थे।

 

 

Read More »

एनटीपीसी में ऊंचाहार प्रीमियर लीग टूर्नामेंट संपन्न

रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। एनटीपीसी ऊंचाहार की खेल संस्था क्रीड़ा परिषद द्वारा ऊंचाहार प्रीमियर लीग-2022 का आयोजन किया गया। इस मैराथन खेल प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में कर्मचारियों के साथ-साथ महिला कर्मचारियों, आवासीय परिसर की महिलाओं व बच्चों तथा अन्य श्रेणी के खिलाड़ियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। यह आयोजन लगभग एक माह तक चला। जिसमें विभिन्न श्रेणियों में क्रिकेट मैच आयोजित किए गए। ओपन कैटेगरी में कुल 16 टीमों ने भाग लिया। जिसमें एनटीपीसी टाउनशिप की टीम ‘ब्लू-इंडियन’ ने विजेता का खिताब जीतकर मैच अपने नाम किया। महिला कैटेगरी में कुल 3 टीमों ने भाग लिया जिसमें पहली बार एनटीपीसी फीमेल एम्पलाइज की एक इंडिविजुअल टीम ने भाग लिया। इस कैटेगरी में टीम बॉल-बर्नर विजेता रही। कर्मचारियों की कैटेगरी में कुल 6 टीमों ने भाग लिया। सभी टीमें बहुत अच्छा खेलीं लेकिन उनको पछाड़ते हुए ‘डोमिनेटर टीम’ ने ट्रॉफी अपने नाम की।इतना ही नहीं इस प्रतियोगिता में बच्चों ने पूरा उत्साह दिखाया। उनकी कैटेगरी में सीनियर और जूनियर बॉयज एंड गर्ल्स की टीमों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

Read More »

तमंचा व कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

सतांव,रायबरेलीपवन कुमार गुप्ता।पुलिस ने एक व्यक्ति के पास से तमंचा और कारतूस बरामद किया है । उसके विरुद्ध शस्त्र अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है ।पुलिस ने क्षेत्र के गांव टिकरा निवासी बलदेव पासी को संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए क्षेत्र के चमकझोना गांव के पास से गिरफ्तार किया है । तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ है ।

Read More »

राशन, कपडे़ देकर बुजुर्ग की सहायता

मुरसान। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सोनू सिंह की प्रेरणा एवं प्रदेश अध्यक्ष पूरन सागर की मौजूदगी में घर से बेघर, बुजुर्ग जो खाने पीने और पहनने के लिए परेशान थे उनको मानवाधिकार सहायता संघ के पदाधिकारियों ने राशन, कपडे और कुछ आर्थिक मदद देकर मानव होने का फर्ज अदा किया।इस मौके पर पूरन सागर, देवेंद्र ठाकुर जिला अध्यक्ष, योगेश कुमार जिला उपाध्यक्ष, अशोक कुमार जिला सचिव, गौरव वर्मा जिला संरक्षक, ब्रजमोहन, सोनवीर आदि मौजूद थे।

Read More »

पत्रकार वाटिका में डीएम द्वारा वृक्षारोपण

हाथरस। वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत विकास खंड मुरसान के ग्राम पंचायत दयालपुर स्थित पत्रकार वाटिका में जिलाधिकारी रमेश रंजन, मुख्य विकास अधिकारी तथा प्रिंट एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया के पत्रकारों ने वृक्षारोपण किया। पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाधिकारी ने फीता काटकर किया। जिलाधिकारी ने पत्रकारों से अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण करने तथा उनकी देखभाल करने का आव्हान किया।

Read More »

आयुष्मान कार्ड 20 तक बनवायें

हाथरस। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा है कि अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, उ.प्र. शासन द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में जनपद में सभी पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाये जाने के लिए सम्बंधित ग्राम, वार्ड के राशन वितरण स्थल, पंचायत भवन, हेल्थ एंड वेलनेस सेण्टर, आँगनवाड़ी केन्द्र, प्राथमिक विद्यालय पर विशेष कैम्पों का आयोजन किया जा रहा है। कैम्पों का आयोजन 5 जुलाई से 20 जुलाई तक निर्धारित रोस्टर के अनुसार किया जायेगा। सभी अन्त्योदय कार्ड धारकों से अपील है कि यदि अभी तक उनका आयुष्मान कार्ड नहीं बना है तो अपने ग्राम की आशा और कोटेदार से सम्पर्क करते हुए अपना आयुष्मान कार्ड अनिवार्य रूप से बनवा लें।

Read More »