Thursday, June 18, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK 2 (page 538)

गंगा में नहाते समय युवक डूबा,तलाश जारी

हरिद्वार,उत्तराखंड। ज्वालापुर पुल जटवाड़ा मंगलवार दोपहर को गंगा में नहाते समय एक उन्नीश वर्षिय किशोर गंगा में डूब गया। जिसकी तलाश आज बुधवार को शाम तक भी जारी रही। लेकिन किशोर का कुछ भी पता नहीं चल सका किशोर का नाम शमी बताया जा रहा है। आज पूरे दिन मोटर बोट की मदद से रेसक्यू किया गया। लेकिन उसके बाद भी कुछ पता नहीं चल सका परिजनों का भी बुरा हाल है। अभी शाम को परिजन और मिलने बाले लोग सभी मिल कर गंगा के किनारे और पुलों के आस पास खोज करने में लगे हुए है। खबर लिखे जाने तक किशोर का कुछ पता नहीं लग सका।

Read More »

दो दर्जन कांग्रेसियों ने थामा भाजपा का दामन

कानपुर। विधानसभा चुनाव से पहले ही भाजपा ने जोड़ तोड़ की राजनीति शुरु कर दी है। इसी क्रम में लखनऊ स्थित भाजपा कार्यालय पर कानपुर के कांग्रेसियों ने पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। कांग्रेस के वरिष्ठ वार्ड अध्यक्ष एवं पूर्व रनर पार्षद प्रत्याशी योगेंद्र दुबे ने बताया कि मैंने अपने जीवन के 15 वर्ष कांग्रेस में दिए थे, पर आज हाल ये है कि यहां कार्यकर्ताओ का शोषण, प्रदेश व जिले में अनुभवहीन लोगों को तरजीह देना कही न कही मेरी आत्मा को झकझोर कर रख दिया था। इसलिये मैंने एक संगठित दल भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता कैबिनेट मंत्री सतीश महाना के द्वारा ली है। कांग्रेस पार्टी से खिन्न होकर भाजपा में सम्मिलित होने वाले पंडित केडी पांडेय, गणेश शंकर शुक्ला,राजेश मौर्या, अमित सिंह, सत्यम दुबे, नरेश साहू, टिल्लू जायसवाल, मुनीम तिवारी, यशवंत गौतम, आयुष शुक्ला, उत्कर्ष शुक्ला, राम मोहन बाजपाई, मुकेश यादव, अमित शुक्ला, कन्हैया यादव, राम खिलावन पाल आदि लोगो ने सदस्यता ग्रहण की।

Read More »

सरकार की नई गाइडलाइन ने रेप पर लगाया ब्रेक-विजय सिंह मर्तोलिया

कानपुर। भारत सरकार की नई गाइडलाइन के कारण निर्माता.निर्देशक एवं लेखक धीरज सिंह की नई शॉर्ट फिल्म रेप 24 घंटे के अंदर ही एमएक्स प्लेयर पर रिलीज होने के बाद रोक दी गई। फिल्म में अधिक वायलेंस दिखाए जाने का कारण बताते हुए फिल्म पर रोक लगा दी गई। इस संबंध में फिल्म के प्रोड्यूसर एवं मर्तोलिया फिल्म्स के मालिक विजय सिंह मर्तोलिया ने बताया कि रेप ओटीटी प्लेटफॉर्म एमएक्स प्लेयर पर रिलीज की गई। कुछ ही घंटों में दर्शकों ने इस फिल्म को देखा और इसकी जमकर प्रशंसा की। फिल्म की हिरोइन आयरा शर्मा का अभिनय देखकर दर्शकों ने उनकी प्रतिभा का लोहा मान लिया। रेप होने के बाद एक लड़की किस तरह अपने परिवार, समाज के अलावा उन लोगों से भी लड़ती है।ुु जिसने उसके साथ दुराचार किया। इन्हीं विषयों का ताना.बाना बुन कर रेप फिल्म बनाई गई है। निर्माता.निर्देशक धीरज सिंह ने कहा कि रेप के बाद पीड़िता लड़की किस तरह उन दुराचारियों का वध करती है। इसको फिल्म में दिखाया गया है। यह बात सही है कि फिल्म में कुछ वायलेंस है। लेकिन यह फिल्म का जरूरी हिस्सा है।

Read More »

जन समस्याओं के लिए नगर निगम पर होगा प्रदर्शनः करिश्मा ठाकुर

कानपुर। शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में गोविंद नगर विधानसभा पूर्व प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर का फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत सैकड़ों युवाओं ने किया। जानकारी देते हुए गोविंद नगर विधानसभा पूर्व प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर ने बताया कि प्रियंका गांधी और प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर राम जन्मभूमि घोटाले को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लखनऊ आवास पर जोरदार प्रदर्शन करने के बाद और घायल होने के उपरांत कांग्रेस नेत्री करिश्मा ठाकुर कानपुर पहुंची नौबस्ता चौराहे पर कानपुर के नौजवानों ने उनका जोरदार स्वागत किया और जलूस बनाकर सचान गेस्ट हाउस होते हुए शास्त्री चौक बर्रा उसके बाद जुलूस का रतनलाल नगर स्थिति करिश्मा ठाकुर के निवास पर समापन हुआ। करिश्मा के इस आंदोलन से इस प्रदर्शन से नौजवानों में उत्साह है। एक जोश है, गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने माला डालकर करिश्मा ठाकुर का स्वागत किया और उनके हौसले को संबोधित करते हुए करिश्मा ठाकुर ने कहा कि शीघ्र ही यहां की सड़कों पेयजल व्यवस्था हैंड पंप आदि समस्याओं को लेकर नगर निगम में जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा।

Read More »

वायुमंडल में जीवाणुओं व विषाणुओं से रक्षा हेतु महायज्ञ का आयोजन

कानपुर। वायुमंडल में जनित जीवाणुओं एवं विषाणुओं से रक्षा हेतु महायज्ञ का आयोजन देहली सुजान पुर में किया गया। करोना एवं डेंगू,मलेरिया जैसी बीमारियां विषाणुओं एवं जीवाणुओं के उद्भव से ही प्रकट होती है। विषाणुओं से रक्षा हेतु हर जगह महायज्ञ होना चाहिए।आर्य समाज महामंत्री प्रत्यूष द्विवेदी ने बताया यज्ञ सामग्री एवं घृत से महायज्ञ करना चाहिए। सामग्री में आम की संविधा,लोबान,जड़ी बूटियों आदि के साथ घृत का प्रयोग करते हुए यज्ञ करने से वायुमंडल में जीवाणुओं को नष्ट करने की शक्ति कई दिनों तक निहित रहती है। यह हमारी संस्कृति से भी हमें जोड़े रखने में सहायक होता है।प्राचीन काल में भी बड़े बड़े ॠषि मुनि के द्वारा महायज्ञ का आयोजन इसी आधार पर ही किया जाता था। जो वेदों में भी वर्णित है। ॠगवेद के मंत्रोच्चारण के साथ महायज्ञ किया गया। सन्ध्या कालीन मन्त्रों के साथ वातावरण आध्यात्मिक छटा में रुपान्तरित हो गया।मेस्टन रोड आर्य समाज के प्रधान नागेन्द्र स्वरूप को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Read More »

अभिनेता मनोज बाजपेयी “फैमिली मैन” से सीखें अभिनय

सेलिब्रिटी एंगेजमेंट प्लेटफॉर्म उनलु इंडस्ट्री पॉयोनीर्स के साथ मिलकर रचनात्मक क्षेत्रों जैसे अभिनय, टेनिस, रचनात्मक लेखन आदि में गैर.शैक्षणिक कोर्सेस को प्रोत्साहित कर रहा है।
अग्रणी सेलिब्रिटी एंगेजमेंट ऐप उनलु का नया गैर.शैक्षणिक एडटेक प्लेटफॉर्म, उनलुक्लास, देश भर के लोगों को इंडस्ट्री के निपुण कलाकारों से अनुभव प्राप्त करने का अवसर प्रदान कर रहा है। यह प्लेटफॉर्म इंडस्ट्री के दिग्गज, जिन्होंने अपने संबंधित क्षेत्रों में एक बड़ी पहचान बनाई है, अनुभव से सीखने का मौका दे रहा है। इस प्लेटफॉर्म की सूची में फिल्म इंडस्ट्री प्रशिक्षण में अभिनय सीखने के लिए मनोज बाजपेयी, जॉनी लीवर और निर्देशन सीखाने के लिए धर्मा प्रोडक्शन के शशांक खेतान जैसे मेगास्टार सेलिब्रिटी हैं। उनलुक्लास ऐसे इच्छुक व्यक्तियों और कलाकारों को मार्गदर्शन देने के लिए डिजाइन किया गया है। जो इस इंडस्ट्री में आने की सही प्रक्रिया से अनिभिज्ञ हैं। इन सेशन्स के माध्यम से हस्तियां उनकी सफलता के राज और एक सफल करियर के लिए आवश्यक तकनीकी कौशलता की बारीकियों की जानकारी देंगी।

Read More »

कोविड-19 के प्रति दस दिवसीय अभियान की शुरुआत

नौगढ़,चन्दौली। ग्राम्या संस्थान, ऑक्सफैम इंडिया एवं सहयोग संस्थान लखनऊ के संयुक्त तत्वाधान में कोविड व मरीजों के अधिकार पर15 जून से25 जून तक 10 दिवसीय जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। जिसमें आज कर्माबाध गांव में बैठक व रैली किया गया। बैठक के दौरान कोविड के लक्षण एवं इससे बचाव के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान संस्थान की रिंकू ने बताया कि कोरोना वायरस की नई लहर भारत में न केवल कुछ व्यक्ति बल्कि पूरे परिवार और सभी आयु वर्ग के लोगों को प्रभावित कर रही है। हमारे बहुत सारे साथी परिवार रिश्तेदार व अन्य लोग विभिन्न शहरों व गांवों में इस नई कोविड लहर और इस वेरिएंट से जूझ रहे हैं। इससे बचने के लिए सरकार द्वारा जारी कोविड की सभी गाइडलाइन का पालन हमें करना होगा। सही नाप और फिटिंग का मास्क पहने और शारीरिक दूरी बनाए रखें।इसके साथ ही टीकाकरण कराने पर भी लोगों को जागरूक किया गया। रामविलास सिंह ने कहा कि इस वायरस से बचने एवं लड़ने के लिए टीकाकरण बहुत जरूरी है।

Read More »

ग्रामीण स्तर पर खोखला साबित हो रहा है बाल श्रम निषेध का दावा

ऊंचाहार, रायबरेली। महामारी के इस दौर में परिवार पर आर्थिक दबाव बढ़ गया है और वे बच्चों से मजदूरी कराने को मजबूर होते दिख रहे हैंत्र।भले ही पूरे भारतवर्ष में सामाजिक स्तर पर बाल श्रम के खिलाफ जागरूकता फैलाने का काम हो रहा है, लेकिन अब तक इस पर पूर्ण रूप से अंकुश नहीं लगाया जा सका है। बाल मजदूरी पर अंकुश नहीं लग पाना अपने आप में गंभीर सवाल पैदा करता है, क्या सरकारी सिस्टम में कोई गड़बड़ी है या फिर कानून का पालन कराने वाले इस विषय पर गंभीर सोच नहीं रखते हैं ।भारत समेत और भी कई देशों में बाल मजदूरी पर प्रतिबंध है लेकिन ग्रामीण इलाकों में यहां तक कि मुख्य बाजारों में खुलेआम बच्चों से मजदूरी कराई जाती है और खासकर ऐसे दिन जिस दिन बाल श्रम निषेध दिवस को मनाया जा रहा हो और लोग दफ्तरों में बैठकर बाल श्रम निषेध दिवस की सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल रहे हों, हालांकि भारत में बाल श्रम विरोधी सख्त कानून है।

Read More »

समाजसेविका ने अस्पताल में भर्ती मरीज को उपलब्ध कराया ब्लड

फिरोजाबाद। जिला अस्पताल में भर्ती 21 वर्षीय राजा गुप्ता को पीलिया होने के कारण रक्त की आवश्यकता पड़ने पर मेडीकल कॉलेज के ब्लड बैंक प्रभारी पचैरी ने सामाजिक कार्यकर्ता व रेड क्रॉस सोसाइटी फिरोजाबाद की सचिव कल्पना राजौरिया से सम्पर्क किया। वह अपने साथ निशांत गर्ग, अश्विनी शर्मा व अनुभव राज को लेकर मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में पहुँची। अनुभव राज ने प्रथम बार रक्तदान कर बदले में राजा गुप्ता को रक्त उपलब्ध करवाया। कल्पना राजौरिया ने बताया कि हम इसी प्रकार अक्सर जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध करवाते रहते हैं। एक दिन पूर्व ही रक्तदान शिविरों का आयोजन करके अस्पताल में निरन्तर सहयोग करते रहने के लिए मेडिकल कॉलेज द्वारा सम्मानित भी किया गया था।

Read More »

बंदरों के आतंक ने एक व्यक्ति की ली जान

फिरोजाबाद। सुहाग नगरी में बंदरों के आतंक से लोग परेशान है। छतों व गलियों में बंदरों के आतंक के चलते लोगों का निकलना दुश्वार बना हुआ है। बंदरों का कहर दिन व दिन बढ़ता ही जा रहा है। लेकिन नगर निगम बेपरवाह बना नजर आ रहा है। देर सायं बंदरो के आतंक के कारण एक व्यक्ति छत से नीचे गिर गया। आनन फानन में परिजन उक्त व्यक्ति को ट्रामा सेंटर लेकर आये।

Read More »