फिरोजाबाद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा जसराना के गांव पाढ़म में मिशन आरोग्य अभियान का शुभारम्भ किया गया। जिसमें एबीबीपी के पदाधिकारियों ने गांव में महिला-पुरूष, बच्चों एवं बुजुर्गो की थर्मल स्क्रीनिंग, आॅक्सीमीटर से आॅक्सीजन लेबिल की जांच की। इसके अलावा कोरोना से बचाव हेतु ग्रामीणों को जागरूक करते हुए मास्क व सेनेटाइजर का वितरण किया। साथ ही ग्रामीणों को वैक्सीनेशन कराने पर जोर दिया। प्रांत छात्रा प्रमुख अवनी यादव ने बताया कि अभाविप फिरोजाबाद हर संभव जिले के प्रत्येक नागरिक की सहायता करने का कार्य कर रही है। आज जसराना के गांव पाढम में मास्क वितरण, थर्मल स्क्रीनिंग, ऑक्सीजन जाँच एवं कोरोना से बचाव हेतु कोविड वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। जिला संयोजक आदि दिवाकर ने बताया कि अभाविप द्वारा राष्ट्र भर मे मिशन आरोग्य अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के कार्यकर्ताओ ने जसराना के ग्राम पाढम मे ऐसे लोगो की मदद करने का काम किया है जो कहीं न कहीं सरकारी सुविधा से वंचित रह जाते है और ऐसी महामारी से स्वयं का ठीक से बचाव नही कर पाते।
JAN SAAMNA DESK 2
वैक्सीनेशन कैंप का महापौर ने किया शुभारम्भ
फिरोजाबाद। भारतीय व्यापार मंडल द्वारा महावीर नगर स्थित शिशु भारती स्कूल में आयोजित कोविड-19 जागरूकता अभियान व वैक्सीनेशन कैम्प आयोजित किया गया। जिसका शुभारम्भ महापौर नूतन राठौर ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि कोरोना तभी हारेगा जब हम सभी वैक्सीन लगवाएंगे। उन्होंने निर्धारित आयु वर्ग के सभी युवा व बुजुर्ग लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगवा लेने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद उन्होंने वैक्सीन रूम का निरीक्षण किया। साथ ही कोरोना वॉरियर्स की सराहना की। शिविर में 50 लोगों ने वैक्सीनेशन कराया। इस दौरान डॉ. ए.के. श्रीवास्तव, डॉ. अनिल शुक्ला (डिस्ट्रिक्ट को-ऑर्डिनेटर), डॉ. संजीव वर्मा, डॉ. पंकज कुमारी, डॉ. सपना तिवारी, सुनील मिश्रा (पार्षद), भारतीय व्यापार मंडल के पदाधिकारीगण हरीओम शर्मा, अनुराग शर्मा, अजीत कुमार अग्रवाल, ऋचा जिंदल आदि मौजूद रहे।
Read More »
चोरी की नौ बाइक और तमंचे सहित तीन गिरफ्तार
फिरोजाबाद। एसओजी व पचोखरा पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर गैंग के सरगना सहित तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों को जेल भेजा है। एसएसपी अशोक कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात्रि मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष पचोखरा थानाध्यक्ष हरवेन्द्र मिश्रा और एसओजी टीम ने निहाल सिंह की पुलिया से तीन लोगों को गिरफ्तार किया। जब उनके वाहनों की जांच की गई तो वह चोरी के निकले। तलाशी लेने पर उनके पास से दो तमंचे और कारतूस बरामद हुए। पूछताछ करने पर पकड़े गए युवक रजनेश उर्फ लालू पुत्र धर्मपाल सिंह, सूरज पुत्र चेतराम और रिषभ पुत्र मनोज निवासीगण कुतुकपुर चनौरा थाना रामगढ़ बताया। उनके पास से चोरी की नौ बाइक और स्कूटी बरामद हुई। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि यह मोटरसाइकिल उन्होंने आगरा, जयपुर और कानपुर नगर से लूटी हैं। एक बाइक फीरोजाबाद के रसूलपुर से छींनी गई थी। एसएसपी ने बताया कि इस गैंग के बाकी साथियों की भी तलाश की जा रही है।
युवक को इश्क पड़ा महंगा
इटावा। जनपद में अपराधियों के हौसले बुलंद है। जनपद में लगातार हो रही वारदातों पर लगाम नही लग पा रही है।इटावा के चौबिया थाना इलाके के गोपालपुर अगूपुर में महिला से मिलने आये युवक की महिला के घरवालों ने बंधक बना कर पीट पीट कर हत्या कर दी।युवक की मौत के बाद सबूत नष्ट करने के लिए शव को ठिकाने लगाने। की नाकाम कोशिश। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की।फिलहाल हत्यारोपी मौके से फरार हो गए है।पुलिस ने मृतक का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।.
Read More »कांग्रेस ने महगाई के खिलाफ पेट्रोल पंप पर दिया सांकेतिक धरना
कानपुर। राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका वाड्रा व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर आज 11 जून दिन शुक्रवार को पेट्रोल और, डीजल की लगातार मूल्य वृद्धि को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी कानपुर नगर ग्रामीण के अध्यक्ष अमित पांडे जी के नेतृत्व में कल्याणपुर थाने के सामने धर्मा पेट्रोल पंप पर कांग्रेस जनों ने के नियमों का पालन करते हुए ,अनुशासित तरीके से सांकेतिक धरना दिया। जिसमें मोटरसाइकिल की चिता सजाई गई। जिसमें देश और प्रदेश सरकार से कांग्रेस जनों द्वारा मांग की गई, कि शीघ्रता शीघ्र पेट्रोल और डीजल के दाम गिराए जाएं पेट्रोल और डीजल पर सब्सिडी दी जाए, पेट्रोल और डीजल पर जीएसटी हटा करके उसके दाम कम किए जाए|जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में आये उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव व कानपुर के प्रभारी अंशु तिवारी ने कहा की मोदी योगी सरकार देश के गरीबो का लहू चूसकर गरीबों, किसानों व मध्यम वर्ग का जीना मुश्किल कर रही है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित पाण्डेय ने कहा की पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने से महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है।
गली निर्माण को लेकर नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
फिरोजाबाद। समाजवादी पार्टी युवजन सभा के महानगर अध्यक्ष अलकाब निजाम के नेतृत्व में लोगों नेनगर आयुक्त विजय कुमार से मिल ज्ञापन सौंपा। जिसमें गली निर्माण की मांग उठाई गई। महानगर अध्यक्ष अलकाब निजाम ने ज्ञापन में कहा कि मौहल्ला रामगढ़ मक्का काॅलोनी वार्ड नं.60 बख्तियार मस्जिद के पास करीब 30 मीटर की गली है। जिसमें गड्डे और पानी की निकासी न होने के कारण मस्जिद और स्कूल के बच्चे और बुर्जुग आये दिन गड्डो में गिर कर चोटिल होते रहते है।
Read More »चेकिंग के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने किया भंडाफोड़
फर्जी आरटीओ बनकर हाईवे पर चेकिंग के नाम पर करते थे ठगी, तीनों आरोपियों से 45 हजार रूपए बरामद
टूंडला। आगरा-फिरोजाबाद हाईवे पर फर्जी अधिकारी बनकर लोगों को ठगी का शिकार बनाने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस ने तीन आरोपियों के पास से लोगों से ठगे गए 45 हजार रुपए भी बरामद किए हैं। एसएसपी अशोक कुमार ने बताया कि आगरा-फिरोजाबाद हाईवे पर ठगी करने वालों का गैंग सक्रिय था। इस गैंग के द्वारा कभी आरटीओ तो कभी वाणिज्य कर अधिकारी बनकर लोगों के साथ ठगी की जाती थी। गुरुवार को यह गैंग हाईवे पर फर्जी आरटीओ बनकर चेकिंग कर रहा था। तभी वहां से गुजर रहे एक पुलिसकर्मी के बाइक सवार परिजन को फर्जी आरटीओ बने युवकों ने रोक लिया और गाड़ी के कागज दिखाने के लिए कहने लगे। कागज न दिखाने पर चालान की बात कही। इस पर व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी। थाना टूंडला इंस्पेक्टर केडी शर्मा और सर्विलांस की टीम ने सूचना पर फर्जी आरटीओ बनकर ठगी कर रहे तीन युवकों को पकड़ लिया।
विरोधियों को फंसाने के लिए युवक ने अपने अपहरण की रची साजिश
फिरोजाबाद। जमीनी रंजिश को लेकर एक युवक ने अपने अपरहण की झूठी कहानी तैयार कर ली। अपने बिस्तर पर कबूतर मारकर उसका खून गिरा दिया और पत्नी के जरिए विरोधियों के विरुद्ध अपहरण का झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया।एसएसपी अशोक कुमार ने बताया कि 12 जनवरी 2021 को चन्द्रवती पत्नी भूप सिंह निवासी मोहनपुर थाना एका ने पांच लोगों द्वारा पति का अपहरण कर ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। तभी से पुलिस युवक की तलाश कर रही थी।
Read More »वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
फिरोजाबाद। रसूलपुर और रामगढ़ पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले गिरोह के तीन आरोपियों को दबोच लिया। इनके पास से चोरी की तीन मोटरसाइकिल और छीने गए 1900 रुपये भी हुए बरामद हुए हैं। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को जेल भेज दिया है। एसएसपी अशोक कुमार ने बताया कि 8 जून को सुनील नामक एक युवक की बाइक को दो बाइकों पर आए 6 बदमाशों ने छीन लिया था। जिसके बाद पीड़ित की शिकायत पर पुलिस चैकन्नी हो गई और पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई थी। पुलिस ने एक अमन नामक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था, उसने बाइक चोरी की घटनाओं को स्वीकारते हुए अपने दो साथी मोनू और दलवीर को भी पकड़वाने में मदद की। इनके पास से चोरी की तीन मोटरसाइकिल बरामद हुई है। इनमें से एक बाइक अपाचे एत्मादपुर से और दूसरी बाइक रिफाइनरी से चोरी हुई थी। वहीं इनके पास से एक राह चलते युवक से छीन गए 1900 रुपये बरामद किये हैं। इनके 3 साथी अभी फरार हैं। जिनकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत के विरोध में पेट्रोल पंप पर कांग्रेस का प्रदर्शन
फिरोजाबाद/टूंडला/शिकोहाबाद। पेट्रोल और डीजल के दामों में हो रही बेतहाशा मूल्य वृद्धि के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेसियों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश सरकार के विरोध में नारेबाजी की। कांग्रेसियों ने महंगाई बढ़ने के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया।
टूंडला में कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने सुभाष चैराहा स्थित पेट्रोल पंप पर विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि महंगाई बढ़ाने के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है। तेल की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है और सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। कोरोना संकट से पूरा देश जूझ रहा है और खाद्य तेलों से लेकर पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दाम आसमान छूने लगे हैं। जनता पर महंगाई का बोझ डाला जा रहा है। नगर अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह सिसौदिया ने कहा कि कांग्रेस सरकार में जनता सुकून की नींद ले रही थी लेकिन भाजपा सरकार न तो रोने देती है और न ही चैन से खाने दे रही है। डीजल महंगा होने से सिंचाई महंगी हो गई जबकि पेट्रोल महंगी होने से आम आदमी पर इसका प्रभाव पड़ रहा है।
Jansaamna