फिरोजाबाद। कोरोना महामारी के चलते ऑनलाइन शिक्षा के महत्व को ध्यान में रखते हुए मेधावी एवं जरूरतमंद छात्राओं को दाऊदयाल महिला महाविद्यालय में डिजिटल इंडिया के तहत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत टैबलेट का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महापौर नूतन राठौर के हाथों से टेबलेट्स पाकर छात्राओं के चेहरों पर मुस्कान दौड़ गई।दाऊदयाल महिला महाविद्यालय की प्रबंध समिति की अध्यक्षा माला रस्तोगी के सौजन्य से छात्राओं को टेबलेट्स वितरित किए। महापौर नूतन राठौर के कर कमलों से 20 छात्राओं को टेबलेट्स पुरस्कार स्वरूप प्रदान किए गए। इस अवसर पर महापौर ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि सपनों के आसमान में हौसलों की उड़ान को एक नया आयाम देने का काम महाविद्यालय द्वारा किया गया है। साथ ही कहा कि छात्राओं में आत्मनिर्भरता के गुण विकसित करने का जो संदेश दिया उससे निश्चित ही आगामी भारत की महिला शिक्षा पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
JAN SAAMNA DESK 2
54 लाख के गांजे के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार
इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ बृजेश कुमार सिंह के आदेश के बाद अवैध नशीले पदार्थ का धंधा करने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। इसी दरमियान कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 6 अंतर्जनपदीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है जिनके पास से 54 लाख रुपए का गांजा बरामद हुआ। इटावा पुलिस के द्वारा अवैध गांजे का धंधा करने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस के द्वारा ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई कोतवाली पुलिस और सीओजी टीम ने अवैध गांजे का धंधा करने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है|
Read More »शिक्षाविद डॉ जगदीश गांधी ने प्रधानमंत्री से कक्षा.12 की बोर्ड परीक्षा कराने की अपील
लखनऊ। गिनीज बुक ऑफ वल्र्र्ड रिकार्ड में एक ही शहर में सर्वाधिक छात्र संख्या वाले सिटी मोन्टेसरी स्कूल के संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ जगदीश गाँधी ने माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अपील की है कि भावी पीढ़ी के भविष्य को ध्यान रखते हुए एवं उनके दो वर्षीय कठिन परिश्रम के वास्तविक परिणाम हेतु कक्षा.12 की बोर्ड परीक्षाएं अगस्त माह में अवश्य ही आयोजित की जानी चाहिए। ऑनलाइन प्रेस कान्फ्रेन्स में पत्रकारों से बातचीत करते हुए डॉ गाँधी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को प्रेषित पत्र में उन्होंने कक्षा.12 की निरस्त की गई बोर्ड परीक्षाओं पर पुनर्विचार करने की पुरजोर अपील की है। चूँकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अतुलनीय प्रयासों से पूरे देश में कोरोना संक्रमण का स्तर बहुत तेजी से घटता जा रहा है, ऐसे में, पूरी उम्मीद है कि अगस्त माह तक कोरोना संक्रमण पूरी तरह से नियन्त्रित हो जायेगा। अतः कक्षा.12 की बोर्ड परीक्षाओं हेतु अगस्त का महीना सर्वाधिक उपयुक्त है और यह न केवल छात्रों के हित में है बल्कि राष्ट्र हित में भी है।
भाजपा के पदाधिकारियो ने उपभोक्ताओं के उत्पीड़न की मंत्री से की शिकायत
सैफई,इटावा। प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा कल दोपहर सैफई पहुंचे| उन्होंने सैफई में 33/11 विद्युत सब स्टेशन में वृक्षारोपण किया। इस मौके पर लगभग एक दर्जन भाजपा के पदाधिकारियों ने बिजली विभाग के अधिकारियों की शिकायत की। भाजपा के जिला मंत्री व अन्य पदाधिकारियों ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर मंत्री के सामने ही गंभीर आरोप लगाए भाजपा नेताओं ने शिकायत की कि बिजली अधिकारी को अगर रिश्वत दे दी जाती है, तो मुकदमा नहीं लिखवाते हैं रिश्वत न देने पर मुकदमा दर्ज करा दिया जाता है। यही नहीं उन्होंने आरोप लगाया है कि बिजली अधिकारी फोन नहीं उठाते हैं और जब उन्हें फोन करो, तो अभद्रता व धमकी से पेश आते हैं मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बिजली अधिकारियों से कहा कि अगर उपभोक्ताओं धमकाया तो बर्खास्त कर दिए जाओगे। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि राजनीति मत करो सरकारी मुलाजिम हो और सरकार ने तुम्हे जनता की सेवा के लिए नियुक्त किया है। इसलिए जनता की सेवा करो और उनके फोन रिसीव करके समस्याओं का निदान करें अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।
टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाएं:जिलाधिकारी
कानपुर देहात। जिलाधिकारी जितेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार कक्ष में कोविड.19 वैक्सीनेशन 25 टीम की समीक्षा बैठक की गई। इस बैठक में उप जिलाधिकारी अकबरपुर, खंड विकास अधिकारी डेरापुर, झींझक, मैथा तथा जिला स्तरीय अधिकारियों में उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी व जिला कार्यक्रम अधिकारी के टीम द्वारा कम प्रगति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए सख्त निर्देश दिए कि अगले 2 दिन में 900 का लक्ष्य प्रत्येक टीम द्वारा पूरा किया जाए अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं उन्होंने कहा कि इसमें अच्छी प्रगति पर संबंधित अधिकारी को प्रशंसा पत्र भी दिया जाएगा तथा लापरवाह अधिकारियों को दंड भी मिलेगा। वहीं जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि इसमें सभी टीम प्रभारियों का सहयोग करें तथा टीकाकरण की प्रगति को बढ़ाएं।
अपूर्ण निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश
कानपुर देहात। विकास भवन में जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री के प्राथमिकता में शामिल शासन के 37 बिन्दुओं व विकास कार्यो की समीक्षा बैठक की गयी। इस बैठक में इन कार्यक्रमों से सम्बन्धित अधिकारियों को विशेष रूप से निर्देशित किया गया कि वे अपने दायित्वों का निर्वाहन समुचित तरीके से करे। सर्वप्रथम सेतु निगम की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जहां.जहां सेतु काम अधूरे है, उनको शीघ्र पूरा कर लिया जाये। समाचार पत्रों में अक्सर बेहमई में निर्माणाधीन सेतु की चर्चा होती है। जिलाधिकारी ने इसे शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिये, जिससे वहां के नागरिकों को आने जाने की सुविधा हो सके। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना व मुख्यमंत्री आवास योजना की समीक्षा की, इस समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत जिन लाभार्थियों को आवास अभी तक उपलब्ध नही हो पाये है। उन्हें शीघ्र आवास उपलब्ध कराया जाये। वहीं जिलाधिकारी ने पीडब्लूडी लोक निर्माण विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि जो नई सड़के शासन द्वारा प्रस्तावित हुई है उनको शीघ्र टेन्टर प्रक्रिया कर निर्माण कराया जाये।
गतिमान परियोजनाओं को मानक के अनुरूप गुणवत्ता परक तथा समय पर पूर्ण करायें:जिलाधिकारी
चन्दौली। जिलाधिकारी संजीव सिंह की अध्यक्षता में 50 लाख रू0 से अधिक लागत की परियोजनओं एवं मुख्यमंत्री जी द्वारा की गयी घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुयी। बैठक के दौरान कार्यदायी संस्था सीएनडीएस के द्वारा धानापुर में निर्माणाधीन पालिटेक्निक कार्य बन्द होने पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी जतायी साथ ही बैठक में परियोजना प्रबन्धक के अनुपस्थित होने तथा अपने स्थान पर अवर अभियंता को भेजने पर स्पष्टीकरण जारी करने का निर्देश दिया। उन्होनें समीक्षा के दौरान पाया कि परियोजना के सुपरविजन में भी हीला हवाली की जा रही है। बाउण्ड्रीवाल एवं सड़क का कार्य अभी भी अधूरा है जिसे तेजी से पूर्ण करा कर हैण्ड ओवर कराने के सख्त निर्देश दिये। निर्माणाधीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कमालपुर में बाउण्ड्रीवाल एवं आवास का कार्य अभी भी अधूरा है। उन्होनें कार्यदायी संस्था को निर्देशित करते हुए कहा कि अतिरिक्त धनराशि की मांग कर निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराया जाय। ईको टूरिज्म के रूप में विकसित किए जा रहे राजदरीए देवदरी में कई कार्य अभी भी अधूरे है।
‘मौका-ए-वारदात’ को होस्ट करेंगी मोना सिंह, जल्द ही एण्डटीवी पर होगा प्रसारित
मार्च 2021 में, एण्डटीवी ने एक रोचक वीकडे क्राइम सीरीज लाॅन्च की थी, ‘मौका-ए-वारदात’। इस सीरीज में असंभव से नजर आने वाले अपराधों की कहानियां दिखायी जाती हैं। ये कहानियां आपकी कल्पनाओं से भी परे होती हैं और ये आपको स्तब्ध कर देती हैं। अब इस शो में जानी-मानी प्रेजेंटर और एक्टर मोना सिंह बतौर होस्ट जुड़ रही हैं। ‘मौका-ए-वारदात’ में दमदार एपिसोड्स और उलझी हुयी मर्डर मिस्ट्रीज का सिलसिला यूं ही चलता रहेगा। अविश्वसनीय अपराधों की झकझोर देने वाली कहानियां आगे भी आती रहेंगी। टेलीविजन परदे पर पांच साल के लंबे अंतराल के बाद वापसी करने को लेकर मोना काफी उत्साहित हैं और उनका कहना है कि उन्हें इसी तरह के प्रोजेक्ट का इंतजार था। मोना सिंह कहती हैं, ‘‘क्राइम जोनर ने हमेशा ही मुझे आकर्षित किया है और मैं ‘मौका-ए-वारदात‘ जैसी ही कुछ थ्रिलिंग चीज का इंतजार कर रही थी। यह शो कुछ बेहद ही खौफनाक अपराधों की झलक पेश करता है जोकि कल्पना से भी परे हैं। क्राइम हमारे जीवन का एक ऐसा हिस्सा है जिस पर हमारा वश नहीं। जब यह घटता है तो हमें भयभीत करता है और हिला कर रख देता है। यह हमें जानने के लिये मजबूर करता है कि आखिर क्या हुआ, क्यों और कैसे हुआ। हालांकि, ‘मौका-ए-वारदात‘ इससे आगे बढ़कर उस घटना की तह तक जाता है! और यह लोगों को सोचने पर मजबूर कर देता है कि ‘ये हुआ तो हुआ कैसे?
शराब तस्कर व सटोरिया दबोचे
हाथरस। पुलिस कप्तान विनीत जायसवाल के निर्देशन में जनपद की पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में थाना हाथरस जंक्शन पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करी व सट्टे की खाईबाडी में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। थाना हाथरस जंक्शन पुलिस द्वारा शराब की अवैध तस्करी करने के आरोप में लव कुश पुत्र तेज सिंह निवासी मेंडू को गिरफ्तार किया गया है और इसके कब्जे से 30 क्वार्टर शराब के बरामद किए गए हैं।
Read More »45 क्वार्टर सहित गिरफ्तार
हाथरस। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के आदेशानुसार अवैध शराब के निर्माण तथा बिक्री पर अंकुश लगाये जाने के ष्टिगत जनपद में चलाए जा रहे अपरेशन प्रहार के अंतर्गत कार्यवाही के क्रम में थाना हाथरस गेट पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुये 45 क्वार्टर देशी शराब के साथ देवेन्द्र पुत्र सौदान सिंह निवासी नगला दया को गिरफ्तार किया गया है।
Read More »
Jansaamna