कानपुर नगर। किसान कांग्रेस के नए पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विजय सिंह मर्तोलिया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस भावी महापौर प्रत्याशी कानपुर नगर और राजीव द्विवेदी के सामने किसान कांग्रेस के पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र दिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भावी महापौर प्रत्याशी विजय सिंह मर्तोलिया ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के लिए बढ़.चढ़कर काम करने को कहा गया और कोरोना काल में हर भूखे को हर जरूरतमंद को किसी प्रकार की कोई जरूरत हो तत्काल प्रभाव से उनकी मदद की जाए अगर आप लोग ना कर पाए तो तत्काल प्रभाव में हमें फोन करके हमारे आवास पर आकर उन लोगों के लिए राशन ले जाएं और उनके घर पर जाकर राशन वितरित करें। जिसमें मुख्य रुप से विजय सिंह मर्तोलिया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस राजीव द्विवेदी, नरेंद्र चंचल कुशवाहा, अजय कुमार तिवारी, डॉ रामनरेश कुशवाहा, शिवकुमार कुशवाहा, गोलू सिंह चौहान, अशोक कुशवाहा, सुमित कुमार, मो नफीस, राम जीवन सिंह, रत्नेश कुशवाहा आदि लोग मौजूद रहे।
JAN SAAMNA DESK 2
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के नए अध्यक्ष ने संभाला पदभार
प्रयागराज।उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के नव नियुक्त अध्यक्ष संजय श्रीनेत ने आज अपना पद भार ग्रहण किया। भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी रहे। श्रीनेत कई संवेदनशील पदों पर नियुक्त रहे हैं। इससे पहले वे प्रवर्तन निदेशालय के उत्तर क्षेत्र के प्रभारी रहे जहां वे आर्थिक अपराध से संबंधित अनेक गंभीर मामलों की पड़ताल कर ख्याति अर्जित कर चुके है। पद भार ग्रहण करने के बाद लोक सेवा आयोग के अधिकारियों को संबोधित करते हुए श्रीनेत ने कहा कि प्रदेश को दक्ष, समावेशी और संवेदनशील प्रशासन उपलब्ध कराने के लिए योग्य, सत्यनिष्ठ, प्रत्याशियों का प्रामाणिक और पारदर्शी तरीके से समयबद्ध निष्पक्ष चयन, लोक सेवा आयोग का संवैधानिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि लोक सेवा आयोग एक संवैधानिक संस्था है। इसकी प्रमाणिकता, विश्वसनीयता बरकरार रखना आयोग के हर सदस्य, हर अधिकारी, हर कर्मचारी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि संवैधानिक मर्यादाओं के प्रति सत्यनिष्ठा हम सभी से अपेक्षित है। उन्होंने कहा कि लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षाएं मेधावी युवाओं की “आकांक्षाओं का केन्द्र होती है। ऐसे में आयोग की चयन प्रक्रिया संदेह के परे होनी ही चाहिए।”
कोरोना की जंग में आयुर्वेद निभा रहा महत्वपूर्ण भूमिका: डॉ0 जितेंद्र कुमार द्विवेदी (आयुर्वेदाचार्य)
कानपुर|कोरोना की जंग में आयुर्वेद निभा रहा महत्वपूर्ण भूमिका हमारे देश में कोरोना के डबल म्युटेंट के संक्रमण की दर काफी तेज है। जो हर उम्र के लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। संक्रमण के बढ़ने से सरकारी और निजी अस्पतालों में ओपीडी बंद करनी पड़ी है। ऐसे में आपके स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए हमने आयुर्वेदाचार्य डॉ0 जितेंद्र कुमार दुवेदी के साथ स्वास्थ्य पर चर्चा की। जिसमें उन्होंने बेहतर खानपान और औषधियों तथा योग व प्राणायाम के माध्यम से कोरोनावायरस से बचाव के उपाय बताएं आयुर्वेदाचार्य डॉ0 जितेंद्र कुमार द्विवेदी के साथ स्वास्थ्य पर चर्चा में शिशिर अवस्थी द्वारा पूछे गए सवाल एवं आयुर्वेदाचार्य द्वारा उनके उत्तर
1. क्या आयुर्वेद से कोरोना का इलाज संभव है।
आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति से इसका इलाज संभव है एजिस पर पूर्ण क्लिनिकल ट्रायल सरकार द्वारा किया जा रहा है।
2. क्या कोविड.19 वैक्सीनेशन के बाद भी आयुर्वेद की इम्युनिटी बढ़ाने वाली औषधियों गिलोय, मुलेठी, अश्वगंधा, तुलसी आदि का सेवन करना उचित है।
अपर मुख्य सचिव ने सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी पहुँचकर लिया तैयारियों का जायजा
इटावा। कोविड .19 की दूसरी लहर के मध्य अपर मुख्य सचिव एवं जिले के कोविड.19 नोडल अधिकारी हेमंत राव ने उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई( यूपीयूएमएस )का आकस्मिक दौरा किया। उन्होंने विश्वविद्यालय के चिकित्सकों, अधिकारियों एवं हेल्थ केयर वर्कर्स के साथ बैठक कर कोविड.19 इलाज एवं प्रबन्घन के सम्बन्ध में व्यापक जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने कोविड.19 अस्पताल का वाह्य निरीक्षण तथा फ्लू ओपीडी व विश्वविद्यालय के आक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान अपर मुख्य सचिव एवं जिले के कोविड.19 नोडल अधिकारी हेमंत राव के साथ ज़िला अधिकारी श्रुति सिंह, विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति प्रो0 डा0 रमाकान्त यादव, संकायाध्यक्ष डा0 आलोक कुमार, चिकित्सा अधीक्षक डा0 आदेश कुमार, अपर चिकित्सा अधीक्षक कोविड.19 डा0 अनिल शर्मा, विभागाध्यक्ष सर्जरी डा0 एसपी सिंह, उपजिलाधिकारी हेम सिंह आदि उपस्थित रहे। अपर मुख्य सचिव एवं जिले के कोविड.19 नोडल अधिकारी हेमंत राव ने बैठक के दौरान विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति प्रो0 डा0 रमाकान्त यादव तथा कोरोना कमिटी के पदाधिकारियों से विश्वविद्यालय द्वारा किये जा रहे। कोविड.19 प्रबन्धन पर विस्तार से चर्चा की।
भाजपा के राज में किसान मजदूर बेहालः अखिलेश यादव
लखनऊ । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार ने तय कर लिया है कि वह असत्य के सिवा कुछ नहीं बोलेगी और अपने पूरे कार्यकाल में छल.कपट की राजनीति के अलावा कुछ नहीं करेगी। मंहगाई की मार से जनजीवन पूरी तरह से तबाह है। डीजल.पेट्रोल की दरों में लगातार वृद्धि हो रही है। विद्युत महंगी करने पर भाजपा सरकार आमादा है। किसान घोर मुश्किल में फंसा है। किसानों के ऊपर तिहरी मार पड़ रही है। किसानों पर कोरोना का कहर टूट पड़ा है। माननीय उच्च न्यायालय को कहना पड़ा कि गांवों में चिकित्सा व्यवस्था राम भरोसे है। मंहगाई के कारण खेती के कार्यों में बाधा उत्पन्न हो गई है तथा उसकी फसल की लूट रुक नहीं रही है। राजधानी लखनऊ सहित तमाम जनपदों से गेहूं खरीद में भारी अनिमितताओं की सूचनाएं मिली है। किसान क्रय केन्द्रों पर गेहूं के लिए धक्के खा रहे हैं। केन्द्रीय मंत्री को भी यह कहने के लिए विवश होना पड़ा कि गेहूं की सरकारी खरीद में घोर लापरवाही है और क्रय केन्द्र बंद होने की आम शिकायतें हैं।
नोडल अधिकारी ने कोविड-19 हॉस्पिटल का किया निरीक्षण
इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा में बने भीमराव अंबेडकर जिला अस्पताल में कोविड.19 हॉस्पिटल मैं व्यवस्थाएं पूरी नहीं होने पर मीडिया में लगातार खबरें प्रसारित की जा रही थी| जिसको लेकर कोविड.19 नोडल अधिकारी अपर मुख्य सचिव हेमंत राव ने कोविड.19 हॉस्पिटल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मरीजों से मुलाकात की। जनपद में लगातार मीडिया कर्मियों के द्वारा जिला अस्पताल में बने भीमराव अंबेडकर कोविड.19 हॉस्पिटल में व्यवस्थाएं नहीं होने की खबरें प्रसारित हो रही थी और अस्पताल में व्यवस्थाएं नहीं होने के वजह से मरीज परेशान हो रहे थे। इसी दरमियान इटावा और औरैया के लिए नियुक्त किए गए नोडल अधिकारी हेमंत राव ने आज कोविड.19 हॉस्पिटल का निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने कोविड.19 हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों का हालचाल लिया और वेंटिलेटर को चेक किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा है कि कोविड.19 हॉस्पिटल में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त है।
ज़िंदगी जंग है उसे हौसलों से हराओ नशे से नहीं
आख़िर इंसान क्यूँ लत लगा लेता है किसी भी नशे की, जब किसी व्यसनी को पूछोगे की आख़िर क्यूँ करते हो नशा तो यही जवाब मिलेगा की टेंशन कितना हैए चंद पलों का नशा करने से क्या सचमुच अवसाद से उभर जाते होघ् या मुश्किलें ख़त्म हो जाती है। नहीं..व्यसन सिर्फ़ और सिर्फ़ तन मन और धन की बर्बादी के सिवाय और कुछ नहीं। शराब, सिगरेट, चरस, गांजा, कोकीन या गुटखा नशा जिस चीज़ का भी हो खतरनाक और जानलेवा ही होता है। आजकल की पीढ़ी का एक वर्ग इन सारी चीज़ों का सेवन करते नशेड़ी होता जा रहा है। और तो और अब लड़कियां भी ऐसे नशे का शिकार होती जा रही है। बड़े शहरों में पब में बैठकर दारु और सिगरेट पीना जैसे फ़ैशन बन गया है। कुतूहल से शुरू होने वाला ये नशा कब तलब बन जाता है पता ही नहीं चलता।
Read More »प्रधान डाकघर वाराणसी कैंट में डाककर्मियों का हुआ वैक्सिनेशन
वाराणसी|कोरोना को हराना है तो मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग, हैंड वाश के साथ.साथ वैक्सिनेशन भी जरूरी है। इसी क्रम में वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव की पहल पर वाराणसी कैंट स्थित प्रधान डाकघर में 17 मई को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 45 वर्ष और उससे अधिक आयु वर्ग के डाककर्मियों को कोरोना वैक्सीन लगाई। पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि भारत सरकार द्वारा डाक सेवाओं को आवश्यक सेवाओं की सूची में रखा गया है।अतः डाकघर नियमित रूप से कार्य कर रहे हैं। ऐसे में कोरोना वॉरियर्स के रूप में पोस्टमैन व ग्रामीण डाक सेवक डाक बाँटने के लिए नियमित रूप से क्षेत्र में जा रहे हैं।
कोरोना कर्फ्यू के दौरान दुकान खोलने वाले दुकानदारों पर प्रशासन हुआ सख्त
इटावा। कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन कर रहे दुकाने खोलने बालो को अब पुलिस न रोकेगी न टोकेगी न समझएगी बल्कि फ़ोटो खींचकर उसके खिलाफ महामारी अधिनियम सहित कई धाराओं में एफआईआर दर्ज करेगी। दुकाने बंद कराने को लेकर पुलिस रोज दौड़ती है। लेकिन पुलिस के हटते ही दुकाने फिर खुल जाती है। इसे देखते हुए पुलिस ने अपनी रणनीति बदल ली है। अब पुलिस किसी दुकानदार को समझाने में समय बर्बाद नही करेगी।
Read More »चुनावी रंजिश में सैफई के भाऊपुर में चली गोली, एक युवक घायल
सैफई, इटावा। सैफई थाना क्षेत्र के ग्राम भाऊपुर में चुनावी रंजिश में गोली मारने का एक मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दलित उत्पीड़न समेत गंभीर धाराओं में प्रधान व उसके पिता समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना सैफई में घायल हुए इंद्रपाल के भाई विजयपाल पुत्र प्रभु लाल कठेरिया निवासी भाऊपुर ने थाना पुलिस को दी गयी तहरीर में बताया कि मेरे भाई को चुनावी रंजिश में हमारे गांव में आकर राघवेंद्र पुत्र मुरारी लाल, मुरारी लाल पुत्र नजर सिंह ने वोट ना देने के कारण जाति सूचक गालियां दी और रात लगभग 8ः30 बजे गोली मार दी। गोली मारते समय रामप्रताप पुत्र होरीलाल, नेम सिंह पुत्र भारत सिंह, राजीव पुत्र महेश चंद, शिवराज पुत्र गजाधर प्रसाद, सभी ग्राम निवासी भाऊपुर थाना सैफई इटावा के निवासी हैं।
Jansaamna